June 19, 2013, 07:57:56 PM



E-mail:
Pages: [1]   Go Down
  Print  
Author Topic: दया का फल  (Read 2410 times)
0 Members and 2 Guests are viewing this topic.
JR
Member


Blessings 35
Offline Offline

Posts: 4611


सांई की मीरा


WWW
« on: April 13, 2007, 12:15:23 AM »

दया का फल

अरब देश के सुबुक्तीन नामक एक बादशाह राज्य करता था । 

युवावस्था में वह एक सिपाही था ।  उसे शिकार का बहुत शौक था ।  जब भी समय मिलता वह शिकार के लिये निकल जाता ।

एक दिन शिकार की खोज में वह बहुत देर तक भटकता रहा ।  किन्तु उसे कुछ हाथ न लगा ।  निराश हुआ वह वापस लौट रहा था तो उसने देखा कि एक हिरनी अपने छोटे से बच्चे के पास खड़ी होकर उसे प्यार कर रही है ।

सुबुक्तीन को लगा खाली हाथ लौटने से तो अच्छा है कि कुछ ही हाथ लग जाये ।  वह घोड़े से उतर गया ।  हिरनी तो आहट सुनकर झाड़ियों में छिप गयी परन्तु इतना छोटा बच्चा उतनी फुर्ती नहीं दिखा पाया ।  सुबुक्तीन ने उस बच्चे को बाँधकर घोड़े पर रख लिया और चल पड़ा ।

ममता के कारण हिरनी घोड़े के पीछे पीछे चलने लगी ।  बहुत दूर जाने के बाद सुबुक्तीन ने पीछे मुड़कर देखा तो हिरनी पीछे आ रही थी ।  उसे हिरनी पर दया आ गयी और उसने बच्चे को छोड़ दिया ।  बच्चा पाकर हिरनी बहुत प्रसन्न हुई ।

उस रात सुबुक्तीन ने स्वप्न में देखा एक देवदूत उसे कह रहा है कि तूने आज एक असहाय पशु पर दया की है, इसलिये खुदा ने तेरा नाम बादशाहों की सूची में लिख दिया है । तू अवश्य एक दिन बादशाह बनेगा ।

उसका सपना सच हो गया वह उन्नति करता हुआ सैनिक से बादशाह बन गया ।

शिक्षा – जो मनुष्य असहायों पर दया करते है ईश्वर उस पर अवश्य प्रसन्न होते है ।
Logged

सबका मालिक एक - Sabka Malik Ek

Sai Baba | प्यारे से सांई बाबा कि सुन्दर सी वेबसाईट : http://www.shirdi-sai-baba.com
Spiritual India | आध्य़ात्मिक भारत : http://www.spiritualindia.org
Send Sai Baba eCard and Photos: http://gallery.spiritualindia.org
Listen Sai Baba Bhajan: http://gallery.spiritualindia.org/audio/
Spirituality: http://www.spiritualindia.org/wiki
R.K
Member


Blessings 0
Offline Offline

Posts: 32


« Reply #1 on: June 17, 2007, 11:15:52 AM »

Dear Jyoti Ravi Verma

Bahut achi kahani hain. Aap ne hamse share ki bhut bhut thanks. Sach ache ke parinaam bhi acha hi hota hai. God bless you.
Logged
satvinder70
Member


Blessings 0
Offline Offline

Posts: 2


« Reply #2 on: June 19, 2007, 11:09:29 PM »

Dear Jyoti Ravi Verma

Bahut achi kahani hain. Aap ne hamse share ki bhut bhut thanks. Sach ache ke parinaam bhi acha hi hota hai. God bless you.

Hi

jai sai ram, good story with good lesson.
Logged
rena
Member


Blessings 0
Offline Offline

Posts: 236


« Reply #3 on: June 19, 2007, 11:13:52 PM »

Sai Ram,

I cannot read this story in hindi

Jai Sai Ram
Logged
Pages: [1]   Go Up
  Print  
 
Jump to:  


SATHYA SAI BABA FORUM SPIRITUAL PHOTO GALLERY SAI BABA
SAMARPAN - A SAI BABA MAGAZINE SPIRITUAL INDIA SAI BABA QUESTIONS & ANSWER
SAI BABA DESKMATE DOWNLOAD SHIRDI 360 VIEW SAI SATCHARITRA HINDI AUDIO




Listen Sai Baba Radio: