June 18, 2013, 02:31:01 PM



E-mail:
Pages: 1 [2]   Go Down
  Print  
Author Topic: ~~~नन्ही दुनिया के बालगीत~~~  (Read 8191 times)
0 Members and 5 Guests are viewing this topic.
tana
Member


Blessings 139
Offline Offline

Posts: 7074


~सांई~~ੴ~~सांई~


WWW
« Reply #15 on: July 28, 2008, 10:35:00 PM »

ॐ सांई राम~~~

कहां रहेगी चिड़िया~~~महादेवी वर्मा~~                  
 
कहां रहेगी चिड़िया ?
आंधी आई जोर शोर से
डाली टूटी है झकोर से
उड़ा घोंसला बेचारी का
किससे अपनी बात कहेगी
अब यह चिड़िया कहाँ रहेगी ?
घर में पेड़ कहाँ से लाएँ
कैसे यह घोंसला बनाएँ
कैसे फूटे अंडे जोड़ें
किससे यह सब बात कहेगी
अब यह चिड़िया कहाँ रहेगी ?


जय सांई राम~~~

Logged

"लोका समस्ता सुखिनो भवन्तुः
ॐ शन्तिः शन्तिः शन्तिः"

" Loka Samasta Sukino Bhavantu
Aum ShantiH ShantiH ShantiH"~~~

May all the worlds be happy. May all the beings be happy.
May none suffer from grief or sorrow. May peace be to all~~~
tana
Member


Blessings 139
Offline Offline

Posts: 7074


~सांई~~ੴ~~सांई~


WWW
« Reply #16 on: August 19, 2008, 06:49:43 PM »

ॐ सांई राम~~~

कंतक थैयां~~~

कंतक थैयां
घुनूँ मनइयाँ
चंदा भागा पइयां पइयां ~~

यह चन्दा हलवाहा है
नीले नीले खेत में
बिल्कुल सेंत मेंत में
रत्नों भरे खेत में
किधर भागता लइयां पइयां
कंतक थैयां
घुनूं मनैयां...!!

मिट्टी के महलों के राजा
ताली तेरी बढ़िया बाजा
छोटा छोटा छोकरा
सिर पर रखे टोकरा
राम बनाये डोकरा
बने डोकरा करूँ बलैयां
कंतक थैयां
घुनूं मनैयां...!!


-डॉ० राष्ट्र बंधु

जय सांई राम~~~

Logged

"लोका समस्ता सुखिनो भवन्तुः
ॐ शन्तिः शन्तिः शन्तिः"

" Loka Samasta Sukino Bhavantu
Aum ShantiH ShantiH ShantiH"~~~

May all the worlds be happy. May all the beings be happy.
May none suffer from grief or sorrow. May peace be to all~~~
tana
Member


Blessings 139
Offline Offline

Posts: 7074


~सांई~~ੴ~~सांई~


WWW
« Reply #17 on: August 28, 2008, 03:08:43 AM »

ॐ सांई राम~~~

टिन्नी जी!

टिन्नी जी! ओ टिन्नी जी
ये लो एक चवन्नी जी
बज्जी से प्यारा-प्यारा
लाना छोटा गुब्बारा
ऊपर उसे उड़ाएँगे
आसमान पहुँचाएँगे !
टिन्नी जी! ओ टिन्नी जी
ये लो एक चवन्नी जी
बज्जी से ताजी-ताजी
लाना पालक की भाजी
घर पर उसे पकाएँगे
साथ बैठ कर खाएँगे !
टिन्नी जी! ओ टिन्नी जी
ये लो एक चवन्नी जी
जल्दी से बज्जी जाना
एक डुगडुगी ले आना
डुगडुग उसे बजाएँगे
मिल कर गाने गाएँगे!

-रमेश तैलंग
(1946)


जय सांई राम~~~

Logged

"लोका समस्ता सुखिनो भवन्तुः
ॐ शन्तिः शन्तिः शन्तिः"

" Loka Samasta Sukino Bhavantu
Aum ShantiH ShantiH ShantiH"~~~

May all the worlds be happy. May all the beings be happy.
May none suffer from grief or sorrow. May peace be to all~~~
tana
Member


Blessings 139
Offline Offline

Posts: 7074


~सांई~~ੴ~~सांई~


WWW
« Reply #18 on: September 03, 2008, 02:41:41 AM »

ॐ सांई राम~~~

हम गुलाब के फूल~~~

बाहर-अंदर, कितने सुंदर
हम गुलाब के फूल!
जब देखो हँसते मुसकाते
आँगन बगिया को महकाते
हँसमुख रहते, कभी न कहते
सहते रहते शूल
हम गुलाब के फूल!
रूप हमारे रंग-बिरंगे
तन से मन से ताजे चंगे
तोड़ा जाए, फेंका जाए
हमको नहीं कबूल
हम गुलाब के फूल!
उपयोगी हैं तरह तरह से,
खुशियों का संदेश सुबह से
लगा लिया करते माथे पर
हम धरती की धूल
हम गुलाब के फूल!

-राजा चौरसिया
(1945)



जय सांई राम~~~

Logged

"लोका समस्ता सुखिनो भवन्तुः
ॐ शन्तिः शन्तिः शन्तिः"

" Loka Samasta Sukino Bhavantu
Aum ShantiH ShantiH ShantiH"~~~

May all the worlds be happy. May all the beings be happy.
May none suffer from grief or sorrow. May peace be to all~~~
tana
Member


Blessings 139
Offline Offline

Posts: 7074


~सांई~~ੴ~~सांई~


WWW
« Reply #19 on: October 05, 2008, 09:00:20 PM »

ॐ सांई राम~~~

राजा-रानी~~~

एक था राजा
एक थी रानी
दोनों करते थे
मन मानी
राजा का तो
पेट बड़ा था
रानी का भी
पेट बड़ा था
खूब वे खाते थे
छक छक कर
फिर सो जाते थे
थक थक कर
काम यही था
बक-बक, बक-बक
नौकर से बस
झक-झक, झक-झक।

-जयप्रकाश भारती
(1936 - 2005)

जय सांई राम~~~
Logged

"लोका समस्ता सुखिनो भवन्तुः
ॐ शन्तिः शन्तिः शन्तिः"

" Loka Samasta Sukino Bhavantu
Aum ShantiH ShantiH ShantiH"~~~

May all the worlds be happy. May all the beings be happy.
May none suffer from grief or sorrow. May peace be to all~~~
Pages: 1 [2]   Go Up
  Print  
 
Jump to:  


SATHYA SAI BABA FORUM SPIRITUAL PHOTO GALLERY SAI BABA
SAMARPAN - A SAI BABA MAGAZINE SPIRITUAL INDIA SAI BABA QUESTIONS & ANSWER
SAI BABA DESKMATE DOWNLOAD SHIRDI 360 VIEW SAI SATCHARITRA HINDI AUDIO




Listen Sai Baba Radio: