May 24, 2013, 09:46:53 AM



E-mail:
Pages: [1]   Go Down
  Print  
Author Topic: बूटी का रोग छूमंतर (Real Story Shri Sai baba Ji with youtube video)  (Read 504 times)
0 Members and 1 Guest are viewing this topic.
spiritualworld
Member

Offline Offline

Posts: 112



WWW
« on: June 08, 2012, 04:05:51 AM »


एक बार बापू साहब बूटी को अम्लपित्त का रोग हो गया| उन्होंने बहुत इलाज करवाया परन्तु कोई लाभ नहीं हुआ| रोग की वजह से वह इतने कमजोर हो गये कि अब वे मस्जिद जाकर बाबा के दर्शन कर पाने में खुद को असमर्थ पाने लगे| यह बात बाबा को भी पता चल गयी|

एक दिन बाबा ने बूटी को अपने पास बुलवाया और पास में बैठाकर बोले - "सावधान ! अब तुम्हें कभी उल्टियां या दस्त हुई तो समझ लेना तुम्हारा सामना मुझसे है| यह ध्यान रखना|" बाबा का संकेत बूटी की बीमारी की तरह था| बाबा के मुख से निकले उन शब्दों का ऐसा चमत्कारिक प्रभाव हुआ कि बूटी साहब का रोग उसी समय खत्म हो गया और वे पूर्णतया स्वस्थ हो गये|

यही बूटी एक बार हैजे की बीमारी का शिकार हो गए| बीमारी के कारण उन्हें बहुत तेज प्यास लगने लगी| डॉक्टरों से इलाज कराने पर जब कोई लाभ होता दिखाई न दिया तो अंतत: वे पुन: बाबा की शरण में जा पहुंचे और रोग-मुक्ति की विनती की|

उनकी विनती सुन बाबा ने कहा - "मीठे दूध में अखरोट, बादाम, पिस्ते उबालकर उस काढ़े का सेवन करो| वैसे यह काढ़ा प्राणघातक है| परन्तु बाबा की आज्ञा थी, इसलिए उन्होंने काढ़ा बनाकर सेवन किया तो रोग का समूल नाश हो गया|"



Source: http://spiritualworld.co.in/an-introduction-to-shirdi-wale-shri-sai-baba-ji-shri-sai-baba-ji-ka-jeevan/shri-sai-baba-ji-ki-lilaye/1610-sai-baba-ji-real-story-buti-ka-rog-chumantar.html
Logged

The sole meaning of life is to serve humanity
Pages: [1]   Go Up
  Print  
 
Jump to:  


SATHYA SAI BABA FORUM SPIRITUAL PHOTO GALLERY SAI BABA
SAMARPAN - A SAI BABA MAGAZINE SPIRITUAL INDIA SAI BABA QUESTIONS & ANSWER
SAI BABA DESKMATE DOWNLOAD SHIRDI 360 VIEW SAI SATCHARITRA HINDI AUDIO




Listen Sai Baba Radio: