DwarkaMai - Sai Baba Forum

Sai Literature => सांई बाबा के हिन्दी मै लेख => Topic started by: Ramesh Ramnani on February 11, 2007, 12:08:45 AM

Title: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on February 11, 2007, 12:08:45 AM
जय साँई राम।।।

इस तपते भूखंड पर
उड़ते गरम रेत के बीच
जब मैं झुकूं नल पर
तब ओ प्यास
मुझे मत करना कमजोर
पियूं तो एक चुल्लू कम
कि याद रहे दूसरों की प्यास भी
खाऊँ तो एक कौर कम
कि याद रहे दूसरों की भूख भी
बाबा से हर दम यह दुआ मांगता रहता हूँ कि जियूं इस तरह अपने इस जन्म को।

एक ओर दूसरों की प्यास का खयाल रख एक चुल्लू पानी कम पीने,  दूसरों की भूख का खयाल रख एक कौर कम खाने की चेतना से भरे चरित्र की तलाश हमारे बाबा साँई इस दुनिया में कर रहे है। लेकिन दूसरी ओर ठीक तभी यहीं इसी दुनिया में हत्यारे, आततायी व दंगाई माँ से पुत्रों को, भाईयों से बहन को, पत्नियों से पति को, कण्ठों से गीत को, जल से मिठास को और पेड़ों से हरियाली को छीन लेने का षड़यंत्र कर पूरी धरती को अशांत करने में लगे हुए हैं। जो इस सदी की भयावह घटना के रूप में सामने आता है।

बाबा साँई को तलाश है एक ऐसे इन्सान की और एक ऐसे भक्त की जो समझ सके मेरे बाबा साँई की पीड़ा को। आओ समय निकाले अपनी भागम भाग के जीवन से ओर करे धन्यवाद अपने साँई का हर उस अन्न के कौर का और हर एक चुल्लू पानी का जो हमे जीवन देता है। बाबा साँई हमसे इस भाव की ही तो अपेक्षा रखते है। आइये बाबा की इन अपेक्षाओं पर खरा उतरें।

मेरा साँई प्यारा साँई सबसे न्यारा मेरा साँई


ॐ साँई राम

http://www.shirdi-sai-baba.com/sai/हिन्दी-मै-लेख/इस-तपते-भूखंड-पर-t119.0.html
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Admin on February 11, 2007, 03:18:29 AM
बहुत सुन्दर रमेश भाई

Vey Beautiful.

Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on February 11, 2007, 11:33:56 PM
जय साँई राम।।।

याद रहे बाबा साँई का कहना था कि, अच्छाई करने के लिये बहुत प्रयत्न करना पड़ता है, और बुराईयाँ अनायास ही इकट्ठी हो जाती है। बुरे संसकार तो जन्मजन्मांतरो से छाये हुए है। पर तुम्हे अच्छे संस्कारों को पुरूषार्थ करके जागृत करना पड़ता है। फलदार वृक्ष लगाने के लिये वर्षों काम करना पड़ता है, लेकिन बेशर्म के झाड़ तो अनायास ही खड़े हो जाते है। बिना किसी काम प्रयास के बेशर्म के पौधे उग जाते है। शायद इसलिए उनका नाम बेशरम पड़ गया है। बुराइयां हमारि चेतना की भूमि पर बेशर्म के पौधों की भांति उगती जा रही है। चित की भूमि  बशर्म के पौधों से भरी पड़ी है। मै चाहता हूँ उन पौधों को उखाड़कर फैंका जाए। बेशर्म के पौधे को कितनी ही बार काट दो वह पुनः अंकुरित हो जाता है। जब तक कि उसे जड़ से नहीं उखाड़ दिया जाए।

इतना ही नही जड़ से उखाड़ने के बाद उसके खट्टा मीठा तक डाला जाए तांकि दुबारा वह उग न सके। बुराई एक बेशरम का पौधा है। एक बार लग जाए तो बिना पानी खाद के हरा भरा बना रहता है। उसे नष्ट करने के लिये काम करना पड़ता है। बुराई को हटाने के लिये बहुत  कड़ा पुरूषार्थ करना पड़ता है। अच्छाई के बीज डालकर उसे अंकुरित करने के लिये और उस अंकुर को वृक्ष बनाने के लिए भी बैसा ही काम करना पड़ता है, जैसे बुराई को हटाने के लिये।

मेरा साँई प्यारा साँई सबसे न्यारा मेरा साँई


ॐ साँई राम।।।

http://www.shirdi-sai-baba.com/sai/हिन्दी-मै-लेख/याद-रहे-बाबा-साँई-का-कहना-था-t120.0.html
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on February 12, 2007, 11:02:19 PM
जय साँई राम।।।

उत्थान व पतन दोनों मनुष्य के हाथ में

गीता के अनुसार जीव अपनी प्रकृति या स्वभाव, गुणों के कारण अच्छा या बुरा कुछ न कुछ कर्म करता ही रहता है। यह प्रक्रिया जागने से लेकर सोने तक जारी रहती है। यहां तक कि सोना भी एक क्रिया ही है, क्योंकि मनुष्य कहता है कि मैं सोया या मैं सोने जा रहा हूं। शास्त्रों एवं अनुभव के आधार पर यह कहा जाता है कि मनुष्य का स्वभाव और उसके वर्तमान क्रियाकलाप उसके द्वारा विभिन्न जन्मों में किए गए अच्छे या बुरे कर्मो से निर्धारित होते हैं।

सभी जीव विभिन्न कर्मो में पूरी तरह व्यस्त हैं। कर्म करना उचित भी है। कर्म से ही उत्कर्ष है इसलिए संसार के सभी ग्रंथों में पुरुषार्थी की प्रशंसा और अकर्मण्य की निंदा की गई है। परंतु कर्म करने का उद्देश्य धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष ही होना चाहिए। किंतु मनुष्य आज मशीन की तरह केवल अर्थ के ही कर्मो में जुटा हुआ है। वह येन-केन प्रकारेण धन कमाने में व्यस्त है। अत: इन कर्मो से जन्य क्रोध, लोभ, तनाव, ईष्र्या, चिंता, पीड़ा एवं दाह से ग्रस्त है। वह उन्नति अवनति, हानि-लाभ, मान-अपमान सब को भूल चुका है। वह जागा हुआ तो है पर वह सोए हुए के समान लगता है।

मानव जीवन इतना दुख, अपमान आदि सहन करने के लिए नहीं मिला है। यह तो उस परमात्मा से अपने को जोड़ देने, की सृष्टि का आनंद लेने के लिए है। परंतु यह संभव तभी होगा जब हम इस मोह निशा से जागकर, श्रद्धा-सबूरी,  भक्ति,  ध्यान के द्वारा बाबा साँई की श्रद्धा भक्ति ध्यान का मार्ग अपनाएं। उत्कर्ष और बर्बादी दोनों ही मनुष्य के अपने ही हाथ में हैं। संसार की हर वस्तु, हर जीव, हर घटना में सच्चिदानंद सदगुरू साँईनाथ महाराज का अनुभव करें। तभी हमें आनंद प्राप्त होगा।


मेरा साँई प्यारा साँई सबसे न्यारा मेरा साँई


ॐ साँई राम।।।

Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on February 14, 2007, 12:24:03 AM
जय साँई राम।।।

सक्रियता ही जीवन है

बाबा साँई ने हमें शरीर दिया है और इंद्रियां भी। ये सब सक्रियता के लिए ही दी हैं। ध्यान रखने की बात है कि इनसे हम सत्कार्य करते हैं या असत्कार्य? सत्कार्य का फल सुख और असत्कार्य का फल दु:ख है। हम असत्कार्य करके सुख पाना चाहते हैं तो वह मृग-मरीचिका ही होगी। यदि हम संसार की गतिविधियों को देखें तो यही पाएंगे कि सब लोग सुख की ही कामना से नाना प्रकार के कार्यो में लगे रहते हैं। कठोर परिश्रम के पश्चात् थोड़ा सा सांसारिक सुख मिलता है, पर अंत में दु:ख ही हाथ लगता है। सुख तो उसी कर्म से मिल सकता है जो दूसरों को सुखी करने के लिए किया जाता है, परंतु नासमझी के कारण हम अपने स्वयं के सुख के लिए दूसरों के दु:ख की परवाह नहीं करते इसीलिए कालांतर में हमें वह सुख प्राप्त नहीं होता जो हम प्राप्त करना चाहते हैं। क्रिया दो प्रकार की होती है: एक आंतरिक और दूसरी बाह्य।

आंतरिक क्रिया मन, बुद्धि एवं भावना से होती है। हम जितना ही अपने भीतर जाते हैं, अपनी अंदरूनी दुनिया में जाते हैं, उतना ही अधिक सुख और शांति मिलती है। इसका प्रमुख कारण यह है कि हमारे हृदय में बाबा साँई विराजमान हैं। वे ही शाश्वत आनंद के परम एवं एकमात्र स्त्रोत हैं। हम अपने अंदर स्थित बाबा साँई से जितनी अधिक निकटता बना पाते हैं, हमारा आनंद भी उतना ही अधिक घनीभूत होता जाता है। एक बार उस आनंद का स्वाद मिल जाए तो फिर और सब बाहरी सुख एकदम फीके पड़ जाते हैं। उसी की चाह सबको है पर सब कोई उस स्त्रोत की ओर उन्मुख नहीं होता। हम चाहें तो अपनी बाहरी क्रियाओं को भी सुख का साधन बना सकते हैं। इसके लिए यह विशेष विचार जोड़ना आवश्यक है कि हम जो क्रियाएं कर रहे हैं वे बाबा की ही इच्छा की पूर्ति के लिए हैं। ऐसी भावना होगी तो हमसे सत्कार्य ही होंगे। जो क्रियाशील है वही जीवित है। जो निष्कि्रय है उसका जीवन भार-स्वरूप है। न उसकी अपने लिए ही कोई उपलब्धि है और न दूसरों के लिए ही। जीवन पाकर जिस समाज ने जीवन में निरंतर सहयोग प्रदान किया है उसके लिए उसका ऋण चुकाने के लिए प्रत्युत्तर में लाभकारी क्रियाशीलता का योगदान करना मानवता है। वस्तुत: मानवता की महानता सक्रियता से ही संभव है।


मेरा साँई प्यारा साँई सबसे न्यारा मेरा साँई


ॐ साँई राम


 
 
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on February 14, 2007, 10:13:51 PM
जय साँई राम।।।

भक्ति का मार्ग  
 
यह विदित है कि भक्ति वहीं है जहां अहंकार नहीं है। पतन का मार्ग अहंकार से होकर जाता है। भक्ति को समझने के लिए हमें स्वयं को अहंकार से मुक्त करना होगा। जब तक हम रुचियों के भिन्न अपेक्षाएं और अहंकार को समाप्त नहीं करते तब तक हम बाबा साँई से प्रेम नहीं कर सकते और न ही उसकी शरण पाने की उम्मीद करें। अहंकार से मुक्ति पाने के लिए मनीषियों की संगति करनी चाहिए, श्रेष्ठ गुरु की शरण में जाना चाहिए। जिन्होने भगवान के असीम प्रेम का रसपान किया है,  उन्होंने ही भक्ति की वास्तविक परिभाषा को समझा है। भक्ति क्रोध, वासना,  लालच आदि विसंगतियों से मुक्ति दिलाने का सहज मार्ग है। बाबा को प्रेम करने का अर्थ है उनके हर हिस्से को प्रेम करना, जिसमें सभी जीव शामिल हैं।

मेरा साँई प्यारा साँई सबसे न्यारा मेरा साँई


ॐ साँई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on February 15, 2007, 11:02:53 PM
जय साँई राम।।।

खुश रहने के आ़ठ तरीके
 
खुश रहना कौन नहीं चाहता! जो नहीं चाहता वह सामान्य नहीं है। लेकिन खुशी की परिभाषा सबके लिए एकदम अलग है। खुशी वस्तुत: ऐसी चीज है जो आपकी सोच पर निर्भर करती है। हो सकता है कि जितनी खुशी आप नौ हजार रुपया प्रति माह कमाकर पाते थे, वह नब्बे हजार प्रति माह कमा कर नहीं पा सकें। यदि खुशियां खोई हुई सी लगने लगें तो ईमानदारी से आत्म विश्लेषण करके देखें। आप जान जाएंगे कि कहां क्या गलत है। साथ ही छोटी-मोटी खुशियां तुरंत हासिल करने के लिए ये तरीके भी अपनाएं-

1. जीवन तभी बदल जाता है जब आप बदलते हैं। न हो तो करके देखें।
2. मन व मस्तिष्क सबसे बड़ी संपत्ति है, इसे मान लेंगे तो खुश रहेंगे आप।
3. किसी की भी आत्मछवि जो उसने खुद बनाई होती है उसके खुश रहने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है। अपनी छवि ऐसी बनाएं जो आपको    हताश-निराश न करके खुशियां दे।
4. सम्मान करना व क्षमा करना सीखें व खुश रहें।
5. जैसा सोचेंगे वैसे ही बनेंगे आप। अगर गरीबी के बारे में सोचेंगे तो गरीब रहेंगे और अमीरी के बारे में सोचेंगे तो अमीर रहेंगे।
6. असफलता आती और जाती है यह सोचें और खुश रहने की कोशिश करें।
7. जितने भी आशीर्वाद आपको मिले हैं आज तक, उनकी गिनती करें, उन्हें याद करके खुश रहें।
8. यदि आप पूरे जीवन की खुशी चाहते हैं चाहते हैं तो काम से प्यार करना सीखें।
 
मेरा साँई प्यारा साँई सबसे न्यारा मेरा साँई


ॐ साँई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on February 16, 2007, 06:30:33 AM
जय साँई राम।।।

खुद को बदलो  

एक बार विनोबा भावे से मिलने एक महिला आई। वह काफी परेशान लग रही थी। उसने विनोबा जी को श्रद्धापूर्वक प्रणाम करके कहा, 'मेरा जीवन तो नरक हो गया है। मैं बहुत दुखी हूं। जीवन में कोई उम्मीद नहीं नजर आती।' विनोबा जी ने उससे उसके दुख का कारण पूछा तो उसने बताया, 'मेरा पति रोज रात को शराब पीकर घर लौटता है। आते ही अनाप-शनाप बोलने लगता है। मैं उसे इस हालत में देखकर अपने पर काबू नहीं रख पाती। गुस्से में मैं भी उसे बहुत भला-बुरा कहती हूं।'

विनोबा जी ने पहले कुछ सोचा फिर पूछा, 'तुम्हारे भला-बुरा कहने से क्या उसमें कुछ सुधार आया?' उस महिला ने कहा, 'नहीं, मामला और गड़बड़ हो गया है। मैं जब उसे डांटती हूं तो वह और भड़क जाता है और मुझे पीटने लग जाता है। घर में अजीब माहौल बन गया है। बच्चों पर न जाने इसका क्या असर पड़ता होगा। न जाने मेरे पड़ोसी क्या सोचते होंगे। मैं तो उसे समझा-समझाकर थक गई। एक बात और, मैंने उसकी शराब छुड़ाने के लिए व्रत रखना शुरू कर दिया है। मैं रोज उपवास करती हूं। सोचती हूं, शायद इसका कोई सकारात्मक परिणाम निकले।' इस पर विनोबा जी ने पूछा, 'उपवास करने से तुम्हारे क्रोध में कोई फर्क आया या पति को शराब पीकर आया देख तुम्हें अब भी उसी तरह गुस्सा आता है?' महिला ने कहा, 'उसके शराब पीने पर या उसे उस हालत में देख कर मुझे अब भी गुस्सा आता है। मेरे व्रत रखने से अब तक तो कोई खास फर्क नहीं पड़ा। '

तब विनोबा जी ने कहा, 'अगर हालात बदलने हों तो पहले तुम्हें अपने आप को बदलना होगा। गुस्सा करके तुमने देख लिया। उससे कुछ हासिल न हो सका। अब व्रत कर रही हो, लेकिन उसका भी असर नहीं हो रहा है। इसका कारण है कि तुमने अपने को अंदर से नहीं बदला। तुम्हें अपने मन को बदलाव के लिए तैयार करना होगा और यह दृढ़ इच्छाशक्ति से ही संभव है। व्रत रख लेने भर से बदलाव नहीं आते। दूसरों में बदलाव लाने के लिए पहले तुम्हें खुद को बदलना होगा।'


मेरा साँई प्यारा साँई सबसे न्यारा मेरा साँई


ॐ साँई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on February 16, 2007, 09:20:36 PM
जय साँई राम।।।

कोशिशों के बगैर  
 
जीवन में कुछ चीजें हम प्रयास करके प्राप्त करते हैं और कुछ चीजें बगैर कोशिश के ही मिल जाती हैं। अक्सर ऐसा होता है कि हम जो खोजने निकलते हैं,  उसके बदले कोई दूसरी वस्तु मिल जाती है जो हमारे बहुत काम की होती है। लेकिन इसका कोई नियम नहीं होता। यह कोई जरूरी नहीं कि हमारी हर कोशिश के बदले कुछ न कुछ अतिरिक्त हासिल हो ही जाए। अतिरिक्त की कौन कहे,  कई बार कठिन प्रयासों के बावजूद कुछ भी हाथ नहीं लगता। फिर भी हम ऐसे संयोग की उम्मीद जरूर रखते हैं। इसका अर्थ यह नहीं कि हम भाग्य भरोसे जीना चाहते हैं या कर्म से जी चुराते हैं,  लेकिन अपने आप कुछ मिल जाए,  यह आकांक्षा जरूर मन में रहती है। यही इच्छा हमें आशावादी बनाए रखती है और काफी हद तक आस्थावान भी। यानी हमारे भीतर यह भाव होता है कि हम जो कर रहे हैं उतना ही नहीं,  उसके अलावा भी कुछ मिल जाए। यह आशा हमारी कोशिशों की गति को और तेज करती है।

इन सबके बावजूद जिसने भी बाबा साँई का श्रद्दा और सबूरी का सन्देश हमेशा याद रखा समझ लेना उसके लिये कोई भी काम मुश्किल नही रह जाता। यह मेरा मानना है और बखूबी आजमाया हुआ भी।


मेरा साँई प्यारा साँई सबसे न्यारा मेरा साँई  


ॐ साँई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on February 17, 2007, 09:55:37 PM
जय साँई राम।।।

जीवन का रहस्य  

जीवन को अनेक अर्थो में निरूपित किया जाता है और विभिन्न प्रसंगों में यह रेखांकित होता रहा है, लेकिन जीवन का वास्तविक भेद क्या है, इस पर मतभेद है। जो प्राणी अपने जीवन को जैसा समझ पाता है वैसा ही उसको जीता है। प्राय: सभी लोग जीवन को अपनी-अपनी समझ के अनुसार समेटते या विस्तार करते हैं। जीवन को क्या करना चाहिए, यह भी समस्या है,  लेकिन इस समस्या को हर कोई बनाए रखना चाहता है,  इसे सुलझाने वाला कोई बिरला ही पहले पहल जीवन का रहस्य जान पाता है।  जीवन का मार्ग ज्ञात न हो, तो उसका रहस्य मालूम नहीं हो सकता, यदि विचार करके देखा जाए तो जीवन का प्रवाह स्वयं से अन्य की ओर होता है। जीव से आत्मा की ओर सर्वथा नैसर्गिक मार्ग है। जीवन तो दूसरों के लिए ही है, अपने लिए नहीं-यह सामाजिक व्याख्या है, लेकिन यह जीवन का रहस्य कदापि नहीं खोलती। जीवन का रहस्य अपने आप में है, अपनी समझ में है। बस जीवन का भोग मात्र अपने लिए भर न हो, दूसरों के लिए भी हो। इसमें भी भेद है। अपनों के लिए न जी कर परायों के लिए जिया जाए। जीवन का मुक्त मार्ग यहीं से खुलता है, इसके रहस्य को पाना आसान नहीं।

जीवन को जीवनदाता बाबा साँई की धरोहर मानकर इसके रहस्य से जो व्यक्ति जितना परिचित हुआ उसे उतना ही फल मिला। ज्ञानियों ने जीवन के भेद को संसार के समक्ष प्रकट किया। जीवन के अंतर्निहित भेदों को जानने की उत्सुकता होनी चाहिए, रहस्यों के भीतर झांकने का साहस चाहिए। जब जिज्ञासा और साहस नहीं रहता तो जीवन नीरस प्रतीत होता है। निराशा से घिरा मनुष्य जीवन के रहस्यों को खोज नहीं पाता,  लेकिन इनसे मुँह मोड़कर आत्मघात करना उचित नहीं। मनुष्य के जीवन का उद्देश्य ही है जीवन के रहस्य से पर्दा उठाना, फिर भी वह अंतिम लक्ष्य नहीं है। मैं क्या हूँ, यह रहस्य समझना प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है। स्वयं का अस्तित्व जीवन के कारण तत्व से आरंभ होना चाहिए,  लेकिन यह खोज सांसारिक है। इसके पीछे आत्मा को धारण करने का रहस्य प्राकृतिक विज्ञान से परे है। पराशक्ति का प्रभाव जीवन में स्पंदित है जो अज्ञात नहीं कहा जा सकता। मुझे क्या करना है, यह अगला कदम है।

भक्ति का रास्ता प्रेम की गली से ही गुजरता है। बाबा साँई ने उस प्रेम की गली तक पहुंचने के लिये श्रद्दा और सबूरी के दो पंख हर मानव के लिये उपलब्ध कराऐ हैं, जिसके सहारे हर भक्त बाबा साँई की शिरडी नामक प्रेम की नगरी तक पँहुच सकता है।


मेरा साँई प्यारा साँई सबसे न्यारा मेरा साँई


ॐ साँई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on February 18, 2007, 11:56:53 PM
जय साँई राम।।।

"तुम्हें प्यार मिला ये बङी बात है.. पर तुमने प्यार किया ये ज्यादा खूबसूरत एह्सास है""

अगर कर सकते हो तो मह्सूस करो इस एह्सास को.. और दे सकते हो तो इतना प्यार दो कि कभी कोई कमी ना पङे.. कभी लेने की उम्मीद मत रखो.. प्यार उम्मीद पर नहीं किस्मत से मिलता है.. ये वो लकीर है जो हर हथेली पर नहीं होती...अगर कर सकते हो तो दुआ करो.. कि तुम्हें ना मिला ना सही.. पर उन्हें मिले जिन्हें तुम चाहते हो.. इसे देने कि खुशी मह्सूस करो.. जो खो जाने में लुत्फ़ है वो मिलने में नहीं.."

प्यार ये भी तो है कि आप किसी से प्यार करते हैं भले ही वो आपसे प्यार नहीं करता.. कि आप किसी के साथ हैं हमेशा.. कि कोई खुश है तो तुम खुश हो..कि तुमने किसी को सब कुछ दे दिया है बिना किसी उम्मीद के.. कि आप किसी पर विश्वास करते हो क्यूंकि आप प्यार करते हैं...तुम किसी को चाहते हो और तुम्हें उसका ख्याल है.. कि कोइ हंसता है तो तुम हंसते हो.. कि तुम किसी के ख्वाब देखते हो.. कि तुमने वादा किया है किसी का साथ निभाने क उम्र भर... कि तुमने बस उसे चाहा है। प्यार किसी का हो जाने का संतोष भी है.. तो किसी के बिछङ जाने का गम भी है.. और खुशी भी कि कुछ देर हि सही पर आप साथ थे.. प्यार ये भी कि तुम किसी के हो चुके हो.. प्यार तो बस प्यार है.. प्यार एह्सास है रिश्ता नहीं।

"ये वो दौलत है जो कभी घटती नहीं... तुम्हें कितना मिला ये तुम्हारी किस्मत.. तुमने कितना दिया ये तुम्हारी नीयत... प्यार तुम या मैं नहीं.. प्यार हम है.. प्यार सब है... प्यार रिश्ता नहीं.. प्यार बंधन नहीं.. प्यार तो तुममें , हममें , सबमें है.... प्यार दिलों में है.. इसे बंधनों में मत बांधो.... फ़ैलने दो आज़ादी से... महकने दो इसकी खुश्बू को..... प्यार तुम्हारा नहीं ना सहीं किसी का तो है, कहीं तो है...." प्यार किसी ओर का नही ये तो मेरे बाबा साँई का है। बहा दो सबको इस प्यार में लूट लो यह प्यार, मेरे बाबा इन्तज़ार कर रहे हैं। आओ साथ चलें हाथों मे हाथ डाल।


मेरा साँई प्यारा साँई सबसे न्यारा मेरा साँई


ॐ साँई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on February 19, 2007, 11:02:50 PM
जय साँई राम।।।

मनुष्य को संतोष से जो सुख मिलता है वह सबसे उत्तम है और उसी सुख को मोक्ष सुख कहते हैं। इसीलिए जीवन में संतोष को परम सुख का साधन कहा जाता है।

मनुष्य के जीवन में संतोष परम सुख का साधन है प्रत्येक आत्म शुद्धि के इच्छार्थी को संतोषी होना चाहिए क्योंकि संसार में जो काम सुख-कामना की पूर्ति का सुख है और जो भी दिव्य स्वर्गीय सुख है वे सुख तृष्णा के नाश से प्राप्त होने वाले सुख की 16वीं कला के समान नहीं हो सकते। धन ऐश्वर्य आदि भोग सामग्री की स्वलप्ता में ईश्वर संसार प्रारब्ध पर किसी प्रकार से इसी गिला व रोष प्रकट न करना और अधिकता में हर्ष न करना संतोष सुख कहलाता है।

वाचालता का त्याग, निंदा व कटु वचन सुनने पर, हानि होने पर, क्रोध आदि से आवेश में न आकर, दुर्वचनों का त्याग, स्वल्प भाषण, विवाद त्याग और यथा शक्ति मौनधरणा संतोष कहलाता है। शरीर से निंदित व बुरे कर्म न कराना ही श्रेष्ठ है। संतोष रूपी अमृत से जो मनुष्य तृप्त हो जाता है, उसे महापुरुषों के समान सुख मिलता है। धन ऐश्वर्य के लोभ करने वाले व इधर-उधर भागने वाले मनुष्य को कभी भी संतोष नहीं मिलता। ऐसे व्यक्ति के मन में सदैव बेचैनी रहती है तथा वह लोभ,मोह आदि व्यसनों में पड़कर दुखी रहता है। साथ ही जो मानव बुरे कर्म व निंदनीय कार्य करता है वह भी भय के कारण दुख का भागी बनता है। जबकि मन में संतोष होने पर मनुष्य व्यर्थ की लालसा में नहीं पड़ता है। जिससे वह व्यर्थ की चिंताओं से मुक्त हो जाता है। संतोष धन को इसीलिए सबसे बड़ा धन कहा गया है।   


मेरा साँई प्यारा साँई सबसे न्यारा मेरा साँई


ॐ साँई राम।।।

                                   
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on February 20, 2007, 04:32:26 AM
सांई राम

सर्वतोमुखी विकास  

जब हमारी दृष्टि किसी सुखी पर पड़े तो हम उसे देखकर प्रसन्न हो जाएं। ऐसे ही जब हमारी दृष्टि किसी दु:खी पर पड़े तो हम उसे देखकर करुणित हो जाएं। तब उन सुखी व दु:खी व्यक्तियों में एकता आ जायेगी। प्रीति का अभाव ही परस्पर संघर्ष का कारण है। कर्तव्य-परायणता से ही संघर्ष का अंत होता है। जब सेवा और प्रीति तो रहे, पर उसमें अहम् भाव की गंध न रहे तब अनंत के मंगलमय विधान से तद्रूपता होती है। जो अपना सब कुछ प्रसन्नतापूर्वक नहीं दे सकता, वह किसी का प्रेमी नहीं हो सकता, क्योंकि प्रेम बातों से ही नहीं होता। यदि हम मिले हुए का दुरुपयोग न करें, तो किसी से शासित नहीं रह सकते। हम इस बात का इंतजार न करें कि कोई उद्धारक आयेगा और पुíनर्माण करेगा, हम जिसमें अपूर्व हैं उससे अधिक अपूर्व कोई और नहीं आएगा। सुंदर समाज का निर्माण तो केवल मानवता से ही संभव है। अपनी विचार-प्रणाली का आदर करें, तभी समाज में सर्वतोमुखी विकास संभव है। हमें अपनी प्रणाली से अपने को सुंदर बनाना है। समाज को सुंदरता अभीष्ट है, प्रणाली नहीं।


मेरा साँई प्यारा साँई सबसे न्यारा मेरा साँई


ॐ साँई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on February 20, 2007, 10:32:38 PM
सांई राम

सत्संग से बाबा सांई की प्राप्ति सुगम   

जिस प्रकार गन्ने को धरती से उगाकर उससे रस निकालकर मीठा तैयार किया जाता है और सूर्य के उदय होने से अंधकार मिट जाता है उसी प्रकार सत्संग में आने से मनुष्य को प्रभु मिलन का रास्ता दिख जाता है और उसके जीवन का अंधकार मिट जाता है। इस तरह बार बार सत्संग में जाने से मानव का मन साफ होना शुरू हो जाता है और मानव पुण्य करने को पे्ररित होता है जिससे उसे प्रभु प्राप्ति का मार्ग सुगमता से प्राप्त होता है।

मानव द्वारा किए गए पुण्य कर्म ही उसे जीवन की दुश्वारियों से बचाते हैं और जीवन के ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर चलने में सहायक होते हैं। जीवन में असावधानी की हालत में व विपरीत परिस्थितियों में यही पुण्य कर्म मनुष्य की सहायता करते हैं। अगर मनुष्य का जीवन में कोई सच्चा साथी है तो वह है मनुष्य का अर्जित ज्ञान और उसके द्वारा किए गए पुण्य कर्म। मगर इसके लिए मनुष्य को अपनी बुद्धि व विवेक के द्वारा ही उचित अनुचित का फैसला करना होता है। कोई भी मानव अपनी बुद्धि व विवेक अनुसार ही जीवन में अच्छे-बुरे व सार्थक-निरर्थक कार्यो में अंतर को समझता है। सत्संग वह मार्ग है जिस पर चलकर मानव अपना जीवन सफल बना सकता है। कान शास्त्रों के श्रवण से सुशोभित होता है न कि कानों में कुण्डल पहनने से। इसी प्रकार हाथ की शोभा सत्पात्र को दान देने से होती है न कि हाथों में कंगन पहनने से। करुणा, प्रायण, दयाशील मनुष्यों का शरीर परोपकार से ही सुशोभित होता है न कि चंदन लगाने से।

शरीर का श्रृंगार कुण्डल आदि लगाकर या चंदन आदि के लेप करना ही पर्याप्त नहीं है क्योंकि यह सब तो नष्ट हो सकता है परन्तु मनुष्य का शास्त्र ज्ञान सदा उसके साथ रहता है। मनुष्यों द्वारा किए गए दान व परोपकार उसके सदा काम आते हैं और परमार्थ मार्ग पर चलने वाला मनुष्य ही मानव जाति का सच्चा शुभ चिंतक होता है। प्रेम से सुनना समझना व प्रेम पूर्वक उसका मनन कर उसका अनुसरण करना ही मनुष्य को फल की प्राप्ति कराता है। लेकिन मनुष्य की चित्त वृत्ति सांसारिक पदार्थो में अटकी होने के कारण वह असत्य को ही सत्य मानता है। इसी कारण वह दुखों को भोगता है। शरीर को चलाने वाली शक्ति आत्मा अविनाशी सत्य है और वही कल्याणकारी है। 

मेरा साँई प्यारा साँई सबसे न्यारा मेरा साँई


जय सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on February 21, 2007, 11:45:38 PM
सांई राम

सत्य का धारण     

ब्रह्म अनंत-अगोचर है। जीव प्राय: परमात्मा को ग्रहण नहीं कर पाता, लेकिन जीवन में जीवन-दाता को पाना होता है। सच्चाई यह है कि मनुष्य अपने जीवन-वन में भटकता रहता है, उसे भगवान को पाने की सुध नहीं रहती। मानव ने जीवन को रहस्यमय बना दिया है। उसकी छटपटाहट, उसकी व्यग्रता, उसका झुकाव सदैव संसार की वस्तुओं में है। जीवन का एक-एक पल शरीर के लिए जी रहा है। ईश्वर की ओर उसका ध्यान ही नहीं जाता, स्वार्थो की ओर ध्यान अवश्य जाता है। मनुष्य प्रभु से सांसारिक चीजें मांगता है। उसका ध्यान प्रभु में न होकर संसार में लगा है। जीवन में वह क्या करता है, क्या चाहता है-उसे स्वयं स्पष्ट नहीं। जीवन के उद्देश्य से लेकर लक्ष्य तक कुछ भी ज्ञात नहीं। बस रहस्य का पिटारा है जीवन। मनुष्य ने यही हाल बनाया है अपने जीवन का। रहस्यमय जीवन का अभ्यस्त मानव कर्म को सद्कर्म मानता है।

वस्तुत: सद्कर्म ही धर्म है। कर्म-अकर्म का बंधन जीवन प्रवाह है। इस प्रवाह की दशा और दिशा दोनों निश्चित नहीं है। प्रकृति एक समान व्यवहार करती है, किंतु मनुष्य की प्रकृति ऐसा नहीं करती। मनुष्य बाधक है प्रकृति के संचालन में। हर मनुष्य धर्म, कर्म, प्रेम, एकता और शांति के लिए समान प्रकृति से विमुख क्यों है? क्यों जीवन को रहस्य के अंधकार में जी रहा है? इस रहस्य को हटा कर मानवता के लिए तत्पर होना चाहिए। अंधकार को मिटाकर परमात्मा को ग्राह्य बनाया जाए। असंभव से संभव की ओर चलें, संभव से अंसभव की ओर नहीं। बियावान जंगल की तरह जीवन के भेदों को रहस्यमयी अंधकार में छोड़ना सर्वथा अनुचित होगा। न ही जीवन के रहस्य से डरना या आशंकित रहना उचित है। इसका भेदपूर्ण रहस्य अत्यंत सरल है। मानव को इस रहस्य से पर्दा उठाने में कोई कठिनाई नहीं है। भय व संशय त्यागकर सत्य अपनाना और असत्य त्यागना चाहिए। यह कार्य साधारण है। सत्य से परे सभी कार्य सामान्य नहीं रह जाते। सत्य धारण करने का अर्थ है धर्म को धारण करना। सत्य के साथ जीवन अंधकारमय नहीं हो सकता इसलिए रहस्यमय भी नहीं रहता। असत्य सदैव रहस्य को गहराता है। सत्य रहस्यमय जीवन के स्थान पर उसे खुली किताब की तरह बनाने में सक्षम है। यह परमात्मा को ग्रहण करने का मार्ग भी है।
 

मेरा साँई प्यारा साँई सबसे न्यारा मेरा साँई


जय सांई राम।।।
 
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on February 22, 2007, 08:05:05 PM
जय सांई राम।।।

बोलो कैसे जीना है??

रोते रोते
या गुनगुनाकर
आप बताओ?

आँखों ही आँखों में आपकी
कोई बाट
जोहता है ना?
गरमा गरम खाना
कोई सलीके से
परोसता है ना?

जली कटी कहना है?
या दुआ देकर हँसना है?
आप बताओ?

बोलो कैसे जीना है
रोते रोते
या गुनगुनाकर
आप बताओ?

भीषण अंधेरी
रात में जब
कुछ दिखाई नही देता है
आपके लिये
दीप लेकर
कोई जरूर खड़ा होता है।

अंधेरे में चिढ़ना है?
या प्रकाश में उड़ना है?
आप बताओ?

बोलो कैसे जीना है
रोते रोते
या गुनगुनाकर
आप बताओ?

पाँव में काँटा
चुभता है
हां ये सच होता है
सुगंधित फूल
का खिलना
क्या सच नही होता है?

काँटों की तरह चुभना
या फूलों की तरह महकना?
आप बताओ?

बोलो कैसे जीना है
रोते रोते
या गुनगुनाकर
आप बताओ?

प्याला आधा
खाली है
ये भी कह सकते हो
प्याला आधा
भरा हुआ है
ये भी तो कह सकते हो।

खाली है कहना है?
या भरा हुआ कहना है?
आप बताओ?

बोलो कैसे जीना है
रोते रोते
या गुनगुनाकर
आप बताओ?


मेरा साँई प्यारा साँई सबसे न्यारा मेरा साँई  


ॐ सांई राम।।।


Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on February 22, 2007, 09:55:46 PM
जय सांई राम।।।

सुखी जीवन की राह  

सुखी जीवन के लिए अपनों के लिए त्याग की भावना का विकास जरूरी है। इससे मैं की बजाय हम की भावना का विकास होता है और जब परिवार का हर सदस्य त्याग का प्रयास करेगा तो सभी की जिम्मेदारियों का निर्वाह आसानी से होगा। परिवार के सदस्यों को ही पर ज्यादा जोर देने के स्थान पर भी से काम चलाना चाहिए। गृहस्थ जीवन में सद्आचरण परम आवश्यक है। परिवार का मुखिया जैसा आचरण करेगा उसका प्रभाव पूरे परिवार पर पड़ेगा। सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वाह के लिए आवश्यक है कि दूसरों की सेवा के मंत्र का प्रयोग प्रत्येक मनुष्य अपने जीवन में करे। जब सब दूसरों की सेवा करेंगे तो यही चक्र समाज में फैलता जाएगा और फलस्वरूप सामाजिक तौर पर विकास अपने आप होगा। जगत के साथ रहते हुए भी भजनानंद में रहा जा सकता है और भजन में रहते हुए भी जगत में रहा जा सकता है।


अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई।


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on February 23, 2007, 10:43:30 PM
जय सांई राम।।।


प्यार ये नहीं कि जिसे आप प्यार करते हैं वो भी आपसे प्यार करता है.. कि आप दोनों साथ हैं.. खुश हैं.. कि किसी ने आपको अपना माना है.. कि किसी ने आपको अपना सब कुछ दे दिया है.. कि आप पर विश्वास करता है.. क्योंकि वो आपसे प्यार करता है.. कि कोई सिर्फ़ तुम्हें चाहता है.. तुम हंसते हो तो कोई साथ हंसता है.. वो जब ख्वाब देखता है तो तुम्हारे देखता है.. उसने वादा किया है तुम्हारा साथ निभाने का उम्र भर..कि कोई बस तुम्हारा है..कि किसी ने बस तुम्हें चाहा है.. उसे बस तुम्हारा खयाल है..। प्यार किसी को अपना बना लेने का गुरूर तो नहीं.. प्यार सिर्फ़ किसी के मिल जाने की खुशी तो नहीं... प्यार ये ही तो नहीं कि कोई सिर्फ़ तुम्हे चाहे और तुम उसे.. प्यार किसी एक का नहीं होता.. स्वार्थी नहीं होता.. प्यार वो है जो दूसरों के लिये जीना सिखाता है और ये सच है कि प्यार अगर सच्चा हो तो इंसान को बहुत अच्छा बना देता है.. प्यार अप्ने लिये नहीं होता.. प्यार अपनों के लिये होता है.. प्यार पा लेने का ही नहीं खो जाने का भी नाम है।


अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई।


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on February 24, 2007, 09:55:50 PM
जय सांई राम।।।

सच्चिदानंद सदगुरू सांईनाथ  

चित् का अर्थ है-चेतना, विचारणा। मानवी अंत:करण में उसे मन, बुद्घि, चित्त अहंकार के रूप में देखा जाता है। प्राणियों की चेतना बृहत्तर चेतना का एक अंग-अवयव मात्र है। इस ब्रह्माण्ड में अनंत चेतना का भंडार भरा पड़ा है। उसी के द्वारा पदार्थों को व्यवस्था का एवं प्राणियों को चेतना का अनुदान मिलता है। परम चेतना को ही परब्रह्म कहते हैं। अपनी योजना के अनुरूप वह सभी को दौड़ने एवं सोचने की क्षमता प्रदान करती है। इसलिए उसे चित् अर्थात चेतन कहते हैं। इस संसार का सबसे बड़ा आकर्षण आनंद है। आनंद जिसमें जिसे प्रतीत होता है वह उसी ओर दौड़ता है। इंद्रियां अपने-अपने लालच दिखाकर मनुष्य को सोचने और करने की पे्ररणा देती हैं। सुविधा-साधन शरीर को सुख प्रदान करते हैं। मानसिक ललक-लिप्सा, तृष्णा और अहंता की पूर्ति के लिए ललचाती रहती हैं। अंत:करण की उत्कृष्टता वाला पक्ष आत्मा कहलाता है। उसे स्वर्ग, मुक्ति, ईश्वर प्राप्ति समाधि जैसे आनंदों की अपेक्षा रहती है। आनंद प्रकारोंतर से प्रेम का दूसरा नाम है। जिस भी वस्तु, व्यक्ति एवं प्रकृति से पे्रम हो जाता है, वही प्रिय लगने लगती हैं। प्रेम घटते ही उपेक्षा चल पड़ती है और यदि उसका प्रतिपक्ष-द्वेष उभर पड़े तो फिर वस्तु या व्यक्ति के रूपवान, गुणवान होने पर भी वे गलत लगने लगते हैं। उनसे दूर हटने या हटा देने की इच्छा होती है।


अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
 
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on February 26, 2007, 02:09:41 AM
जय सांई राम।।।

कर्म और चिंतन   

जैसे माता अपने बच्चे के लिए तरसती हैं, वैसे ही बाबा सांई  भी अपने भक्तों के लिए तरसते हैं। बच्चा कैसा भी हो, माता उससे प्रेम करती है। बच्चा भी यही समझता है कि मुझे मेरी मां का प्रेम मिलेगा। बाबा में तो माता से भी अनंत गुना वात्सल्य है। जो एक मात्र बाबा सांई को ही अपना मानते हैं, उनको बाबा का प्रेम मिलता है, यह भक्तों का अनुभव है। यही प्रेम-मार्ग और विचार-मार्ग का अंतर है। प्रेम मन-इन्द्रियों का व्यापार नहीं है, वह तो बाबा के साथ संबंध जोड़ने से प्राप्त होता है। बाबा सांई को प्राप्त करने में कर्म की अपेक्षा नहीं है। इसके लिए तो एकमात्र लालसा चाहिए, व्याकुलता चाहिए। साधक जितना अधिक बाबा के लिए व्याकुल होगा, उतनी ही शीघ्रता से उसे बाबा सांई मिलेंगे।


अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
 
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on February 26, 2007, 08:28:53 PM
जय सांई राम।।।

सुख एक सपना है, दुख एक मेहमान  
 
परिवर्तन संसार का नियम है। कोई भी परिस्थिति सदा कायम नहीं रहती। मन को जो अनुकूल लगे उस परिस्थिति को हम सुख कहते हैं। और जिस परिस्थिति को मन प्रतिकूल समझता है, उसमें हम दुख का अनुभव करते हैं। यहाँ न सुख शाश्वत है, न दुख शाश्वत है। संसार से मिलने वाला दुख भी जाएगा और सुख भी जाएगा। इसीलिए संतों ने कहा है, सुख स्वप्न है और दुख मेहमान है। सुख स्वप्न है। अभिमान न करो, टूटेगा। सपना कब तक चलेगा? और दुख मेहमान है। रोओ नहीं। वह जाएगा, कितने दिन रहेगा? और मेहमान का तो ऐसा है जितना ज्यादा भाव दो, जितना ज्यादा प्रेम दो उतना ज्यादा टिकेगा। उसको प्रेम देना बंद कर दो। चला जाएगा।

दुख में जब तुम रोते हो तो तुम उसको भाव दे रहे हो, उसका सम्मान कर रहे हो, ऐसे में तो वह ज्यादा टिकेगा। सुख इसलिए सुख है, क्योंकि जीवन में दु:ख है। दु:ख न होता तो सुख सुख न होता। इसलिए जीवन का दु:ख भी शाश्वत नहीं है। मिटने वाला है।

एक राजा के घर एक संत आए। संतों के लिए राजा के मन में बड़ा प्रेम और श्रद्धा थी। संत कुछ दिन रुके। सत्संग हुआ। राजा को बड़ा आनंद आया। कुछ दिन बाद संत जाने के लिए तैयार हुए तो राजा ने कहा कि महाराज! बड़ा आनंद आया सत्संग में। साधु बोले, साधु तो चलता भला- महल हो या झोपड़ी, क्या फर्क पड़ता है? अब हम चले।

जा रहे हैं तो कम से कम कोई मंत्र तो देकर जाइए। संत बड़े सरल और सीधे स्वाभाव के थे। बोले हाँ, हाँ जरूर ले लो, क्यों नहीं। हम हैं ही मंत्र देने के लिए। और उसी को देते हैं जिसको लेने की इच्छा हो। राजा बैठ गए हाथ जोड़कर और बोले, दीजिए!

तो संत बोले, 'ये दिन भी चले जाएंगे।' इसको याद करते रहना, रटते रहना। इसी की माला जपना और अपने राजमहल की दीवारों पर भी लिखवा देना सब पर, ताकि बार-बार तुम्हारी दृष्टि जाए उस पर। राजा की बड़ी श्रद्धा थी उनके प्रति। बोले, ठीक है महाराज! राजा को पहले तो विचार हुआ कि ये कैसा मंत्र है? लेकिन लिखवा लिया सब जगह दीवारों पर। जब देखो राजा रटन करते रहते थे, ये दिन भी चले जाएंगे। तो हुआ ये कि सत्ता, संपत्ति और सुख में राजा बार-बार जब इस मंत्र का रटन करते थे तो धीरे-धीरे सावधान भी रहने लगे कि ये दिन भी चले जाएंगे तो अभिमान नहीं करना चाहिए। अपने समय का, अपनी संपत्ति का यथासंभव सदुपयोग करने लगे कि राज्य में कोई भूख या दु:ख से पीडि़त न रहे। राज्य समृद्ध होने लगा। राज्य को इतना सुखी देख करके शत्रु के मन में आया कि छीन लो। शत्रु बड़ा बलवान था, बड़ी सेना थी उसके पास तो उसने आक्रमण कर दिया और राज्य को जीत लिया।

तो राजा को अपना राज्य छोड़कर भागना पड़ा और वो जंगल में चले गए। सब कुछ चला गया। न महल था, न संपत्ति। थोडे़ सेवक साथ में थे। राजा और रानी थे। लेकिन तब भी गुरु का मंत्र याद रहा कि ये दिन भी चले जाएंगे। तो वहाँ जंगल में भी उसने बड़ी सी शिला पर लिखवा दिया कि ये दिन भी चले जाएंगे। दुख में भी उस मंत्र को बार-बार रटने से राजा को बड़ा आश्वासन मिला। और राजा ने हिम्मत नहीं गँवाई, क्योंकि ये दिन भी चले जाएंगे। नहीं तो आदमी डिप्रेशन में आत्महत्या कर लेता है। ये परिस्थिति थोड़े ही कायम रहने वाली है? ये दिन भी चले जाएंगे। तो फिर राजा ने अपनी सेना को एकत्र किया। फिर से उसने अपने राज्य को वापस जीत लिया।

तो यहाँ कोई भी परिस्थिति कायम नहीं है। संसार में परिवर्तन होता रहता है। परिवर्तन इस संसार का नियम है। इसलिए सुख में अभिमान और दुख में विलाप नहीं करना चाहिए।


अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।

 
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on February 27, 2007, 10:11:44 PM
मानव स्वरूप    

मनुष्य के स्थूल शरीर का स्वरूप क्या है? जो भी है इसी के माध्यम से प्रभु के दिव्य अलौकिक अनादि स्वरूप का ज्ञान मिलता है। यह परमात्मा का सूक्ष्म बिंदु स्वरूप आत्मिक संस्कारपरक बीज रूप चैतन्य है। विशेष मनुष्य में विशेष शक्ति एक वरदानी रचना है। इसमें मन, बुद्धि और संस्कार का विशेष योगदान है। ब्रह्मांड में असंख्य लोक हैं और प्रत्येक लोक में बहुत से जीव निवास करते हैं। यह सभी प्रभु की शक्ति से उत्पन्न जीव हैं। प्रभु ने मनुष्य मात्र में ही शक्ति, यश, धन, ज्ञान, सौंदर्य, त्याग और ऐश्वर्य प्रदान किया है। वह अपने मन, बुद्धि द्वारा इसका उपयोग कैसे करता है यह उसके विवेकी स्वरूप पर निर्भर है। मन ने जिस विषय में सोचा, जिसके बारे में विचार किया, वह तब तक फलीभूत नहीं होता जब तक हमारे मन की स्मृति उससे तेज न हो। यह प्रारब्ध पर निर्भर है। यह अनादि आत्मिक स्वरूप की स्मृति है। महर्षि पराशर ने कहा है, अहम्, त्वं च तथात्ये अर्थात् मैं, तुम और अन्य सारे जीव सभी दिव्य हैं भले ही हमारे शरीर भौतिक हैं।

मनुष्य जन्म समय के से ही मृत्यु की ओर अग्रसर होता रहता है, पर अंतिम अवस्था मृत्यु कहलाती है, जब मनुष्य का शरीर आत्माविहीन हो जाता है। मुख्यत: सभी जीवों में छह परिवर्तन होते हैं- वे जन्म लेते हैं, बढ़ते हैं कुछ समय तक सांसारिक भोग करते हैं, संतान उत्पन्न करते हैं क्षीण होते हैं और अंत में मृत्यु को प्राप्त होते हैं। इन छह परिवर्तनों में पहला गर्भ से मुक्ति है, यही स्थूल शरीर का शुभारंभ है और यही मनुष्य का प्रथम स्वरूप है। प्रत्येक क्रिया का कोई न कोई कारण होता है। इस मानवता का कारण प्रभु द्वारा सृष्टि रचना और प्रसार है। मनुष्य ही मनुष्य का बीज है। इसी प्रकार हर एक तत्व का अपना-अपना बीज है जिसके द्वारा प्रकृति सृष्टि रचना का कार्य संपन्न करती है। शून्य और शून्य मिलकर शून्य ही होता है, शून्य से शून्य घटा दें या जोड़ दें तो परिणाम शून्य ही रहता है। परब्रह्म का भी यही स्वरूप है। परब्रह्म के भिन्न-भिन्न अंश के रूप में जीवों को एक विशिष्ट उद्देश्य को पूरा करना होता है। मनुष्य का अपना विशिष्ट स्थायी स्वरूप नहीं होता, यह स्थिति बदलती रहती है। जो उसके हर अवस्था में कर्मो पर आधारित होती
 

मेरा साँई प्यारा साँई सबसे न्यारा मेरा साँई


जय सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on February 28, 2007, 11:20:34 PM
जय सांई राम।।।

इंद्रधनुषी जीवन   

यह दुनिया रंग-बिरंगी है। जीवन में रंगों की अपनी विशेषता है। क्या आपने कभी कल्पना की है कि यदि यह संसार रंग विहीन होता तो इसका स्वरूप कैसा होता? रंग-बिरंगे फूल, पशु-पक्षी, कुछ भी न होते। सर्वत्र एक रंग होता, एकरसता होती,सब कुछ नीरस होता। सृष्टि में रंग हैं तो रस है। रस है तो जीवन है। प्रकृति के नियंता को इसका पूर्वाभास था। उसने जीवन की रचना की तो उसमें रंग भी भरे। ईश्वर की पाठशाला में चित्रकला का जितना महत्व है उन चित्रों में रंग भरने का उससे भी अधिक महत्व है। सृष्टि के रचयिता ने नीला आकाश बनाया तो मेघों को शुभ्रता दी। प्रकाश और अंधकार को पृथक रंग प्रदान किए हैं।

एक माह में ही कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष के रंगों को जीवन की धूप-छाया और हर्ष-विषाद के प्रतीक रूप में अनुभव किया जा सकता है। यदि श्वेत रंग सादगी का प्रतीक है तो नीला रंग विराटता और गहराई का आभास देता है। पीली सरसों देखकर वसंती मौसम सहज ही जीवंत हो उठता है। जीवन इंद्रधनुषी है। यह रंगों से सजा हुआ एक पुष्प गुच्छ है। यह मुरझाता है, फिर भी हवाओं में अपनी रंग स्मृति और गंधमयता विसíजत कर जाता है। जीवन के अनेक रंग हैं। इसको रंगमंच कहा गया है। इसमें प्रत्येक प्राणी पात्र है, जिसका नाट्यनिर्देशक कोई और नही अपने बाबा सांई है। इस रंगमंच की परिणति है, जहां सब कुछ समाप्त हो जाया करता है। जीवन का रंगमंच रह जाता है। कथा स्मृतियां रह जाती हैं। पात्र बदल जाते हैं। हमारी संस्कृति में रंगों को प्रतीक रूप में मान्यता प्रदान की गई है। फूलों की बहुरंगी पंखुडि़यां हों, या तितली के पंख। ये नयनाभिराम ही नहीं होते, इनमें एक चित्ताकर्षक शक्ति होती है। रंगों की यह शक्ति उस चुंबकत्व को जागृत करती है जिससे जीवन-जगत में प्रेम की प्रवृत्ति का संचार होता है। प्रेम यदि जीवन की अनिवार्यता है तो रंग उसकी आधारभित्ति हैं। आज के भौतिकवादी समय में तनाव और कुंठा के मूल कारण हमारे अंतरंग का धूमिल होना है। इसे खोजना होगा। यदि हमारे भीतर का रस सूखने लगा है तो फिर इसकी एकमात्र वजह भीतर के रंग की अनुपस्थिति ही है। यह ध्यान रहे कि अंत:करण के रंगों को चटख किए जाने के लिए ही मनुष्य उत्सवोन्मुखी होता है।

इसलिये आइये सब मिलकर अपने बाबा से दुआ मांगें कि वो हमारे जीवन को भी इंद्रधनुषी जीवन में परिवर्तित करने की इच्छा जाग्रित करें और हमारे भीतर सूखे रंगों को फिर से हरा करने मे हमारी मदद करें।

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on March 01, 2007, 11:52:43 PM
जय सांई राम।।।

प्रभु के ध्यान से कल्याण संभव

गुरु कृपा से ही प्रभु का मिलन और दर्शन होता है। जीव को थोड़ा सा सम्मान मिल जाए तो वह अभिमानी बन जाता है यही विनाश की निशानी है। यदि हमारा मन निर्मल व द्वेष रहित होगा और गुरु का मार्ग दर्शन मिलेगा तो प्रभु के दर्शन कर मोक्ष पाना मानव के लिए कठिन नहीं होगा अर्थात हमें प्रभु प्राप्ति के अपने उद्देश्य को पाने के लिए सदा प्रयासरत रहना चाहिए।

श्री सांई राम को पाने के लिए उनके आदर्शो को जीवन में उतारना होगा उनका अनुकरण करना होगा। संसार से मन को हटाकर बाबा के चरणों में लगाने से ही जीव का कल्याण संभव है। प्रभु की खोज दुनिया और सुख-सुविधाओं में जीवन व्यतीत कर रहा है। जबकि प्रभु तो कण-कण में व्याप्त है। प्रभु जीव के भीतर बसे हुए हैं इसलिए प्राणी को चाहिए कि वह हर प्राणी के अंदर बसे प्रभु को सच्ची आंखों से देखें। अनेक मानव सत्संग आदि को ढोंग करार देते हैं जबकि दोष सत्संग में नहीं होता बल्कि या तो वे मानव भ्रांति का शिकार होते है या उनके मन में दोष यानी मेल होता है। इसलिए उन्हें सत्संग अच्छा नहीं लगता है। गुरु देव तो गुरु मुख व मन मुख दोनों को समान समझकर उपदेश करते हैं। उनकी रहमत तीव्र बुद्धि व मंद बुद्धि दोनों पर समान रूप से बरसती है। इसी कारण गुरु सगुण रूप में जीव के कल्याण में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। मनुष्य को हमेशा अच्छे विचार अपनाने चाहिए और प्राणी मात्र का कल्याण सोचना चाहिए। संसार के सभी प्राणी परमपिता परमेश्वर की कृति होते हैं और उन्हें पीड़ित करना प्रभु को दुखी करने के समान हैं। सत्संग करने से मानव को ज्ञान प्राप्त होता है।

मगर किसी मनुष्य के पास केवल ज्ञान होना ही पर्याप्त नहीं होता है क्योंकि यदि मानव में केवल ज्ञान हो मगर उन्हें व्यक्त करने के लिए शब्द न हो तो वह ज्ञान व्यर्थ है क्योंकि बिना शब्दों के उस ज्ञान को दूसरों पर प्रदर्शित करने में मनुष्य नाकाम रहता है। जिससे वह ज्ञान आत्म-केंद्रित होकर रह जाता है और अन्यों के काम नहीं आ पाता है। जबकि यदि मानव अकेले सरस्वती की स्तुति करता है तो उसे शुद्ध भाषा बोलनी तो अवश्य आ सकती है मगर उससे वह ज्ञानी नहीं हो जाता। यानी मानव का भाषा पर कितना ही प्रभुत्व क्यों ना हो मगर ज्ञान के बिना शब्दों का शुद्ध उच्चारण किसी काम का नहीं होता है। इसलिए हमें ज्ञान व शब्द अर्थात वाणी दोनों को ही पाने का प्रयास करना चाहिए।


अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on March 03, 2007, 12:06:43 AM
जय सांई राम।।।

आत्मा की जगह  

एक बार एक शिष्य ने अपने गुरु से पूछा, 'आत्मा कहां है?' गुरु ने कुछ उत्तर न देकर शिष्य से नमक की डली लाने को कहा और उसे बाल्टी में डलवा दिया। अगले दिन उन्होंने अपने शिष्य को बुलाकर कहा, 'उस बाल्टी से नमक ले आओ।' शिष्य ने जाकर देखा और लौटकर गुरु से कहा, 'उसमें नमक तो है ही नहीं।' गुरु बोले, 'बेटा! तुम जल को चखो।' शिष्य ने उसे चखा तो नमकीन पाया। गुरु ने कहा, 'इस बर्तन के पानी के ऊपरी हिस्से को गिरा दो और बीच के पानी को चखो। शिष्य ने ऐसा ही किया और पाया कि वह पानी भी नमकीन है। अब गुरु ने बीच के पानी को फिंकवाकर नीचे के पानी का स्वाद पूछा। शिष्य ने चखकर बताया कि यह भी नमकीन है।

गुरु ने समझाया, 'जिस प्रकार अदृश्य होकर यह नमक इस जल में मौजूद है उसी तरह आत्मा भी शरीर में है। जल की अवस्था से नमक की उपस्थिति में कोई फर्क नहीं पड़ता। पानी के सूख जाने पर भी नमक का अस्तित्व रहता है, इसी प्रकार शरीर के नष्ट हो जाने पर भी आत्मा का अस्तित्व बना रहता है।'


अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on March 04, 2007, 07:54:38 AM
जय सांई राम।।।

साधना से बढ़ता है बाबा सांईश्वर के प्रति प्रेम

प्रेम आत्मा का दर्पण है। प्रेम की ताकत के आगे बाबा भी बेबस हो जाते हैं अर्थात प्रेम में वह शक्ति है कि मानव बाबा को पा सकता है। बाबा से प्रेम करने वाला भक्त मृत्यु से नहीं डरता क्योंकि वह अपना तन-मन उनको को समर्पित कर चुका होता है। ज्ञानी साधकों का भगवान के प्रति प्रेम गहरा और घना होता है और जैसे-जैसे वे साधना करते जाते हैं वैसे-वैसे समय के साथ उनका प्रेम बढ़ता ही जाता है।

प्रेम का भाव छिपाने से भी छिपता नहीं है। प्रेम जिस हृदय में प्रकट होकर उमड़ता है उस को छिपाना उस हृदय के वश में भी नहीं होता है और वह इसे छिपा भी नहीं पाता है। यदि वह मुंह से प्रेम-प्रीत की कोई बात न बोल पाए तो उसके नेत्रों से प्रेम के पवित्र आंसुओं की धारा निकल पड़ती है अर्थात् हृदय के प्रेम की बात नेत्रों से स्वत: ही प्रकट हो जाती है। प्रेमी जिज्ञासु को चाहिए कि वह प्रेम और सेवा-भक्ति में सदा सुदृढ़ रहे। ऐसा करने पर उसे अवश्य ही मोक्ष का फल मिलेगा। संत जनों के व गुरुओं के सदुपदेश से जब उसे आत्म बोध हो जाएगा तो उसका इस संसार में आवागमन मिट जाएगा। बाबा मानव के बाहरी साज श्रृंगार से प्रभावित नहीं होते हैं बल्कि उसके लिए तो अलौकिक श्रृंगार की आवश्यकता होती है। जिस प्रकार सुहागन अपने पति को मोहित करने अर्थात पाने के लिए श्रृंगार करती है उसी प्रकार बाबा से प्रेम करने वाले भक्त को प्रेम रूपी पायल पहन कर नेत्रों में अंजन लगाकर सिर में शील का सिंदूर भरना होगा अर्थात बाबा को पाने के लिए इन सब गुणों को धारण करना जरूरी है।

यह संसार बाबा की भक्ति और प्रेम का दरबार है। यहां सत कर्म करके हमें बाबा की कृपा अर्थात मोक्ष पाने का प्रयास करना चाहिए मगर इसके लिए मानव में त्याग भाव का होना जरूरी है। बाबा की कृपा व उनका प्रेम केवल उन्हीं को मिल सकता है जिन्हें संत जनों का साथ व गुरुओं से ज्ञान मिला हो।


अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई।


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on March 05, 2007, 02:33:51 AM
जय सांई राम।।।

सत्संग से प्रभु प्राप्ति सुगम-

जिस प्रकार गन्ने को धरती से उगाकर उससे रस निकालकर मीठा तैयार किया जाता है और सूर्य के उदय होने से अंधकार मिट जाता है उसी प्रकार सत्संग में आने से मनुष्य को प्रभु मिलन का रास्ता दिख जाता है और उसके जीवन का अंधकार मिट जाता है। सत्संग में आने से मानव का मन साफ हो जाता है और मानव पुण्य करने को प्रेरित होता है जिससे उसे प्रभु प्राप्ति का मार्ग सुगमता से प्राप्त होता है।

मानव द्वारा किए गए पुण्य कर्म ही उसे जीवन की दुश्वारियों से बचाते हैं और जीवन के ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर चलने में सहायक होते हैं। जीवन में असावधानी की हालत में व विपरीत परिस्थितियों में यही पुण्य कर्म मनुष्य की सहायता करते हैं। अगर मनुष्य का जीवन में कोई सच्चा साथी है तो वह है मनुष्य का अर्जित ज्ञान और उसके द्वारा किए गए पुण्य कर्म। मगर इसके लिए मनुष्य को अपनी बुद्धि व विवेक के द्वारा ही उचित अनुचित का फैसला करना होता है। कोई भी मानव अपनी बुद्धि व विवेक अनुसार ही जीवन में अच्छे-बुरे व सार्थक-निरर्थक कार्यो में अंतर को समझता है। सत्संग वह मार्ग है जिस पर चलकर मानव अपना जीवन सफल बना सकता है। जिस प्रकार का शास्त्रों के श्रवण से ही सुशोभित होता है न कि कानों में कुण्डल पहनने से। इसी प्रकार हाथ की शोभा सत्पात्र को दान देने से होती है न कि हाथों में कंगन पहनने से। करुणा, प्रायण, दयाशील मनुष्यों का शरीर परोपकार से ही सुशोभित होता है न कि चंदन लगाने से।

शरीर का श्रृंगार कुण्डल आदि लगाकर या चंदन आदि के लेप करना ही पर्याप्त नहीं है क्योंकि यह सब तो नष्ट हो सकता है परन्तु मनुष्य का शास्त्र ज्ञान सदा उसके साथ रहता है। मनुष्यों द्वारा किए गए दान व परोपकार उसके सदा काम आते हैं और परमार्थ मार्ग पर चलने वाला मनुष्य ही मानव जाति का सच्चा शुभ चिंतक होता है। प्रेम से सुनना समझना व प्रेम पूर्वक उसका मनन कर उसका अनुसरण करना ही मनुष्य को फल की प्राप्ति कराता है। लेकिन मनुष्य की चित्त वृत्ति सांसारिक पदार्थो में अटकी होने के कारण वह असत्य को ही सत्य मानता है। इसी कारण वह दुखों को भोगता है। शरीर को चलाने वाली शक्ति आत्मा अविनाशी सत्य है और वही कल्याणकारी है। 
 


अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई।


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on March 05, 2007, 08:32:51 PM
जय सांई राम।।।

आनंद ही नित्य
 
रात्रि पानी बरसा और मैं भीतर आ गया था। खिड़कियां बंद थीं और बड़ी घुटन महसूस होने लगी थी। फिर खिड़कियां खोलीं और हवा के नए-नहाए झोकों से ताजगी बही-और फिर मैं कब सो गया, कुछ पता नहीं।

सुबह एक सज्जान आए थे। उन्हें देखकर रात की घुटन याद आ गयी थी। लगा जैसे उनके मन की सारी खिड़कियां, सारे द्वार बंद हैं। एक भी झरोखा उन्होंने अपने भीतर खुला नहीं छोड़ा है, जिससे बाहर की ताजी हवाएं, ताजी रोशनी भीतर पहुंच सके। और मुझे सब बंद दिखने लगा। मैं उनसे बातें कर रहा था और मुझे ऐसा लग रहा था, जैसे कि मैं दीवारों से बातें कर रहा हूं। फिर मैंने सोचा, अधिक लोग ऐसे ही बंद हैं और जीवन की ताजगी और सौंदर्य तथा नवीनता से वंचित हैं।

मनुष्य अपने ही हाथों अपने को एक कारागार बना लेता है। इस कैद में घुटन और कुंठा मालूम होती है, पर उसे मूल कारण का-ऊब और घबराहट के मूल स्त्रोत का-पता नहीं चलता है। समस्त जीवन ऐसे ही बीत जाता है।

जो मुक्त गगन में उड़ने का आह्लंाद ले सकता था, वह एक तोते के पिंजरे में बंद सांसें तोड़ देता है।

चित्त की दीवारें तोड़ देने पर खुला आकाश उपलब्ध हो जाता है। और खुला आकाश ही जीवन है। यह मुक्ति प्रत्येक पा सकता है। और यह मुक्ति प्रत्येक को पा लेनी है।

यह मैं रोज कह रहा हूं, पर शायद मेरी बात सब तक पहुंचती नहीं है। उनकी दीवारें मजबूत हैं। पर दीवारें कितनी भी मजबूत क्यों न हों, वे मूलत: कमजोर और दुखद हैं। उनके विरोध में यही आशा की किरण है कि वे दुखद हैं। और जो दुखद है, वह ज्यादा देर तक टिक नहीं सकता है। केवल आनंद ही नित्य हो सकता है।


अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
   
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on March 08, 2007, 07:36:10 AM
जय सांई राम।।।

बाबा सांईश्वर एक कुशल व्यापारी हैं:   
 
बाबा ने दुनिया की छोटी-मोटी सभी खुशियां तो तुम्हें दे दी हैं, लेकिन सच्चा आनंद अपने पास रख लिया है। और उस परम आनंद को पाने के लिए तुम्हें उनके पास सिर्फ उनके ही पास जाना होगा। बाबा सांईश्वर के साथ चालाकी करके,  उनसे धोखा करने की कोशिश मत करो। अधिकतर तुम्हारी प्रार्थनाएं और अनुष्ठान बाबा को छलने के प्रयास हैं। तुम कम से कम देकर बाबा से अधिक से अधिक पाना चाहते हो और बाबा यह जानते हैं। वे एक कुशल व्यापारी हैं। वे तुम्हारे साथ और भी चतुराई करेंगे। अगर तुम गलीचे के नीचे जाओगे तो वे फर्श के नीचे पहुंच जाएंगे।

निष्कपट रहो, बाबा ज्यादा चालाकी मत करो। एक बार तुम्हें परम आनंद आए, फिर सब कुछ आनंदमय है।
इस परमानन्द के बिना संसार की कोई भी खुशी स्थायी नहीं।

असीम धैर्य व कुशल खरीदार बनों।

मान लो तुम बाबा सांईश्वर के पास जाते हो, तुम्हें वरदान मिलता है और तुम चले आते हो। जब तुम्हारा उद्देश्य केवल कोई वरदान पाने का है, तब तुम जल्दी में रहते हो।

एक अन्य व्यक्ति, जो जानता है कि बाबा सांईश्वर उसके हैं,  उसको किसी चीज की भी जल्दी नहीं। उसमें असीम धैर्य होता है।
जल्दी से कुछ पाने की चाह तुम्हें डगमगा देती है, तुम्हें छोटा बनाती है। अनंत प्रतीक्षा में रहो, असीम धैर्य रखो। तब तुम्हें प्रतीत होगा कि बाबा सांईश्वर तुम्हारे ही हैं। सजगता द्वारा या साधना द्वारा, दोनों से ही तुम इसे अनुभव कर सकते हो।

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on March 08, 2007, 10:08:34 PM
सांई राम।।।

बादशाहों का बादशाह

एक बार संगीत के जादूगर तानसेन से बादशाह अकबर ने पूछा, 'क्या तुम से भी अच्छा गाने वाला इस दुनिया में कोई है?' तानसेन ने कहा, 'हां जहांपनाह, मैं अपने गुरु स्वामी हरिदास के चरणों की धूल भी नहीं हूं।'

' कभी मुझे भी उनका संगीत सुनाओ।'

इस पर तानसेन ने गंभीर होकर कहा, 'हुजूर! वह किसी के सामने गाते नहीं हैं।' 'क्यों?' अकबर ने आश्चर्य से पूछा। 'हुजूर वह अपनी मर्जी के मालिक हैं।' अकबर के मन में एक टीस सी उठी। उनका संगीत सुनने की उसकी इच्छा तीव्र हो गई। उसने कहा, 'तानसेन, कोई रास्ता निकालो। हमें उनका संगीत सुने बिना चैन नहीं मिलेगा।'

आखिर तानसेन ने एक तरकीब सोची। वह अकबर को लेकर उनके आश्रम में जा पहुंचा। उसने बादशाह को पेड़ के पीछे छिपा दिया। हरिदास उस समय समाधिस्थ थे। तानसेन जाकर उनके चरणों में गिर पड़ा। 'कौन, तानसेन!' गुरु जी ने आंखें खोलकर कहा, 'कहो कैसे हो? स्वास्थ्य ठीक है? कैसे आना हुआ? '

' गुरु जी! कुछ भूल हो रही है।'

' अभी देखते हैं सुनाओ।' गुरु जी के ऐसा कहने पर तानसेन ने तानपूरा उठाया और स्वर निकाला। एक स्थान पर जानबूझकर उसने गलत स्वर विन्यास किया। गुरु जी ने वहीं रोक दिया। तानसेन ने कहा, 'गुरु जी यहीं भूल हो रही है।' गुरु जी ने तानपूरा उसके हाथ से लिया और फिर उसमें उंगलियां चलाने लगे। उन्होंने ऐसे स्वर निकाले कि उड़ते पंछी ठहर गए। कुछ क्षण गाकर गुरु जी ने पूछा, 'समझे तानसेन?'

' हां गुरु जी, अब मैं गाता हूं।' तानसेन ने तानपूरा लेकर वही राग सुना दिया। गुरु जी ने प्रसन्न होकर कहा, 'ठीक है। अब भूलना नहीं। इतने बड़े गायक को शोभा नहीं देतीं इस प्रकार की भूलें।' तानसेन उठा और उन्हें दंडवत प्रणाम कर आश्रम से बाहर निकल पड़ा।

बाहर आकर उसने देखा कि बादशाह सलामत मूर्छित से बैठे हैं। 'आपने सुना जहांपनाह।' तानसेन ने पूछा। 'तुम ऐसा क्यों नहीं गा सकते?' अकबर ने पूछा। तानसेन ने कहा, 'हुजूर! मैं बादशाह सलामत के लिए गाता हूं, जबकि गुरु जी उसके लिए गाते हैं जो बादशाहों का बादशाह है।'

अपना सांई भी उस अल्लाह के पास हम सब की फरियाद को पहुंचाता है। बाबा हम जैसे दीन दुखियों के गीतों की फरियाद वहां तक पहुंचाने के लिये ही इस पृथ्वी पर अवतिरित हुए थे।  दीन दुखियों के दर्द को समझने वाला उनके दर्द मे शामिल होने वाला ही बादशाहों का बादशाह फकीरों का फकीर कहलाता है। तभी तो हमारे बाबा फकीरी को अव्वल नम्बर की बादशाही मानते थे।

अपना सांई सबसे प्यारा, सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on March 10, 2007, 02:36:55 AM
जय सांई राम।।।

समय कीमती है व्यर्थ न गवाएं  

समय बहुमूल्य है, जो इस की कदर नहीं करता समय भी उसका साथ नहीं देता जिससे इन्सान जिंदगी की दौड़ में पिछड़ जाता है और अंत में पश्चाताप के अलावा कोई चारा नहीं बचता। जीवन में हर पल का महत्व समझते हुए समय का सदुपयोग करना चाहिए क्योंकि विश्व में जितने भी महापुरुष हुए है उनकी सफलता के पीछे कठोर परिश्रम व लगन की कहानी है।

इन्सान को केवल मेहनत करने और विकास के कार्यो में ध्यान लगाना चाहिए, बाकी सब बाबा सांई की कृपा के ऊपर छोड़ देना चाहिए। चिंता किसी चीज का समाधान नहीं है और यह दुख के अलावा कुछ नहीं देती इसलिए किसी बात को व्यर्थ सोचने की बजाय मनुष्य को निरंतर संघर्षरत रहना चाहिए, क्योंकि सफलता आज नहीं तो कल अवश्य मिलेगी और कठिन परिश्रम के बाद मिली सफलता का आनंद ही कुछ और है। धर्म के नाम पर जहर फैलाने वाले महा मूर्ख है क्योंकि उन्हें ये नहीं पता की जाने-अनजाने वे अपने ही पतन का कारण बन रहे है। समाज में अगर अस्वस्थ सोच पनपेगी तो इसका नुकसान हर वर्ग को उठाना पड़ेगा। प्रत्येक व्यक्ति अगर कुछ समय के लिए ध्यान लगाकर आत्मिक मंथन करे और अपने अंदर की अच्छाईयां व बुराईयां टटोले तो जहां उसकी मानसिक सोच में आश्चर्यज नक परिवर्तन होगा वहीं असीम शांति भी प्राप्त होगी।

किसी भी कार्य को करने से पहले मनुष्य को कुछ समय के लिए उसके फायदे नुकसान की तुलना कर लेनी चाहिए क्योंकि इससे जीवन में सफलता का मार्ग प्रशस्त होगा। जल्द बाजी व क्रोध वश लिया हुआ हर निर्णय मनुष्य के लिए नुकसान दायक साबित होता है जिसके लिए बाद में पछतावे के सिवाए और कोई चारा नहीं बचता। इन्सान को केवल मेहनत करने और विकास के कार्यो में ध्यान लगाना चाहिए, बाकी सब बाबा सांई की कृपा के ऊपर छोड़ देना चाहिए।   

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on March 11, 2007, 10:21:20 PM
जय सांई राम।।।

दु:खदायी है अहंकार   

हमारा जीवन वैसा ही है जैसा हम उसे बनाते हैं। मैं जैसा हूं वैसा ही अपने को जानना नितांत आवश्यक है। सत्य की खोज में व्यक्तित्व का मोह नहीं, अज्ञात को जानने का साहस चाहिए। व्यक्तित्व की सुरक्षा के लिए पहने गए मुखौटों से मुक्त होना इस खोज का प्रारंभ है। हम सुरक्षा के निमित्त ही वह बने हुए हैं जो नहीं हैं। अहंकारी विनयी बना है, शोषक दानी।

हिंसक ने अहिंसक के वस्त्र पहन रखे हैं, घृणा से भरा हुआ प्रेम की भाषा बोलने का अभिनय कर रहा है। यह आत्म-वंचना सुगम तो है, पर व्यक्ति स्वयं से सत्य से दूर होता चला जाता है। व्यक्ति जैसा देखता है, उसी से भर जाता है। सत्य-साक्षात्कार के लिए भयभीत चित्त शत्रु है। भयभीत व्यक्ति शक्तिहीन होता है। स्वयं में होना ही स्वस्थ होना है। शांति और प्रसन्नता स्वयं में होने के ही फल हैं। व्यक्ति अपनी आंतरिक रिक्तता को वाह्य उपलब्धि से भरने की चेष्टा में लगा रहता है, जो असंभव है। जो ऐसा नहीं करता, उसका शून्य ही पूर्ण बन जाता है। उसे कुछ नहीं में ही सब कुछ है।

अहंकारी व्यक्तित्व की पहचान है-हर समय व हर स्थान पर अपने को ही सही समझना और सही सिद्ध करने का प्रयास करना। दूसरों को ध्यान से नहीं सुनना व उचित महत्व न देना। अपने सभी निर्णय स्वयं न लेना, अहं को लेने देना। दूसरों के समक्ष अपनी लुभाने वाली अथवा उत्तेजित करने वाली छवि प्रस्तुत करना। अपनी वास्तविक छवि को मुखौटा लगाकर छिपाना। क्षणिक असफलताओं से अपना आत्म-विश्वास खो देना। सत्य एवं विश्वास से अधिक महत्व उपलब्धि को देना। अपनी कमियों के लिए दूसरों को दोष देना। अपनी असफलता के लिए स्वयं को जिम्मेदार न मानना। दूसरों पर शासन करना अथवा दूसरों को अपने पर शासन करने देना। आवश्यक परिवर्तन को स्वीकार न करना। प्राकृतिक विधान में आस्था न रखना। नहीं समझना कि हर चीज का एक समय है। अपने अतीत से नहीं सीखना, वर्तमान में नहीं जीना, और भविष्य के प्रति सजग नहीं रहना। सदा चिंतित रहना। स्वार्थ-भाव रखना, केवल अपनी परवाह करना। प्राप्त बल, योग्यता, साम‌र्थ्य का दुरुपयोग करना। भोगयुक्त जीवन को ही अपना जीवन मानना। प्रकृति में सौंदर्य का, कार्य में आनंद का, संबंधों में आत्मीयता का और जीवन में रस का अनुभव न करना।


अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on March 12, 2007, 08:23:21 PM
जय सांई राम।।।

न मैं टकसाल का हूं और न आसमान का  
 
मौलाना रूमी की मसनवी से

' ऐ मुसलमानो! मैं क्या करूं? मैं तो अपने आप को ही नहीं पहचान पा रहा हूं। मैं न ईसाई हूं, न यहूदी, न गबर हूं और न मुसलमान। मैं न पूरब का हूं, न पश्चिम का, न जमीन का और न ही सागर का। मैं प्रकृति की टकसाल का भी नहीं हूं और न अपने आप में सबको लपेट लेने वाले आसमान का। न मैं पृथ्वी का हूं, न जल का, न पवन का, न पावक का। मैं न तेजोलोक का हूं और न मिट्टी का, न अस्तित्व का और न सत्ता का।

मैं न भारतवर्ष का हूं न चीन का, न बल्गेरिया का और न सक्सीन देश का। न मैं इसकैन साम्राज्य का हूं और न खुरासान देश का। मैं न इस जगत का हूं और न उस जगत का। मैं न स्वर्ग का हूं, न नर्क का। न यहाँ मेरा शरीर ही है न आत्मा ही, क्योंकि मैं प्रियतम की आत्मा का हूं। मैंने गुणों को दूर हटा दिया है, क्योंकि मैं जानता हूं कि दोनों जगत एक ही हैं। मैं उसी एक को खोजता हूं, उसी एक को जानता हूं, उसी को देखता हूं, उसी को पुकारता हूं। वह आदि है, वह अन्त है। वह वहम है, वह अन्तर है।'

एक दूसरी कविता में रूमी अपना परिचय देते हुए बतलाते हैं:

' ऐ मुसलमानो! इस दुनिया में अगर कोई प्रेमी है तो वह मैं हूं। अगर कोई ईमान लाने वाला है अथवा काफिर है, अथवा ईसाई संत है तो वह मैं हूं। शराब की तलछट, साकी, गायक, वीणा, संगीत, माशूक, शमा, शराब और मदिरा की मस्ती, सब कुछ मैं ही हूं। संसार के बहत्तर धर्म और संप्रदाय, वास्तव में सभी एक ही हैं। मैं उस परम पिता परमात्मा की कसम खा कर कहता हूं कि प्रत्येक धर्म और प्रत्येक सम्प्रदाय मैं हूं।

पृथ्वी, हवा, जल और अग्नि- तुम जानते हो ये क्या हैं? पृथ्वी, हवा, जल और अग्नि ही नहीं, बल्कि शरीर और आत्मा भी मैं हूँ। सत्य-असत्य, भला-बुरा, आराम और तकलीफ, शुरू से आखिर तक मैं ही हूं। मैं ही ज्ञान, विद्या, फकीरी, पुण्य और ईमान हूं। तुम निश्चय जान लो कि लपटों सहित नरकाग्नि और हाँ, स्वर्ग का नन्दनकानन तथा जन्नत की हूरें मैं ही हूं। इस पृथ्वी और आसमान में जितना कुछ भी है- देवदूत, परी, जिन्न, पिशाच और मनुष्य मैं ही हूं।'

प्रियतम का पाना कब और कैसे सम्भव हो सकता है, इसका एक अति सुन्दर वर्णन जलालुद्दीन रूमी ने अपनी मसनवी में दिया है:

' प्रियतम के दरवाजे को किसी ने बाहर से खटखटाया। भीतर से आवाज आई, कौन है? उसने जवाब दिया, मैं हूं! भीतर से आवाज आई, इस घर में तेरे और मेरे, दो के लिए स्थान नहीं है। प्रेमी चला गया। उसने एकान्त सेवन किया, उपवास किया, प्रार्थना में डूब गया। वर्ष भर के बाद वह फिर लौटा। उसने पुन: दरवाजा खटखटाया। आवाज आई, कौन है? प्रेमी ने उत्तर दिया, तू है।

और तब दरवाजा खुल गया। जब तक आदमी इस 'मैं' और 'तू' के बन्धन से अपने को मुक्त नहीं करता, तब तक प्रियतम को पाना संभव नहीं है। प्रेम की गली बहुत संकरी है। इसमें से एक साथ दो लोग जा नहीं सकते। जब तक अहं बना हुआ है, तब तक उसका पाना कठिन है, नामुमकिन है। जब वह मिल जाता है, तब फिर अहं नहीं रह जाता।'

रूमी फारस (ईरान) के सबसे महान अध्यात्मवादी कवि थे। उनकी मनसवी को फारसी भाषा की कुरान कहते हैं। मौलाना जलाल-उल-दीन रूमी ऊर्फ मुहम्मद अल-बल्खी अर-रूमी का जन्म 30 सितम्बर सन् 1207 ई. को बल्ख (अब अफगानिस्तानी इलाका) में हुआ था। वह एकेश्वरवादी थे और 'ब्रह्मा सत्य जगत मिथ्या' के सिद्धांत में विश्वास करते थे। वह कवि से बड़े साधक थे और उनकी मसनवियों में इस्लाम की रहस्यवादी विचारधारा के भिन्न-भिन्न पहलुओं पर गहन विचार गया गया है।


अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on March 13, 2007, 08:39:07 AM
जय सांई राम।।।

स्वार्थरहित सेवा का प्रतीक है नारियल  

कुदरत की हर व्यवस्था निराली है। जैसी जगह वैसा उपहार। अब नारियल को लें। पीने को तो नारियल पानी तटीय इलाकों के साथ-साथ मैदान और पठार के लोग भी पी रहे हैं, लेकिन मैदानी और पठारी इलाकों के लोग अगर नारियल पानी न भी पीएं तो उनका काम चल जाएगा। यह तो तटीय इलाकों की भौगोलिक स्थिति के हिसाब की चीज है। प्राकृतिक चिकित्सा विज्ञान में तो यही माना जाता है।

नारियल पानी आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) के कारण होने वाली बीमारियों में बहुत लाभकारी होता है और इस प्रकार की परेशानियां तटीय इलाकों में ही आती हैं, क्योंकि वहां आर्द्रता बहुत ज्यादा होती है। नारियल पानी को कीटाणु-जीवाणु से रहित भी माना जाता है। इसीलिए इसका उपयोग चिकित्सा विज्ञान में स्टराइल फ्लुइड के रूप में भी हो रहा है।

विज्ञान ही नहीं, धार्मिक कर्मकांडों में भी नारियल काफी महत्व रखता है। शादी-ब्याह हो या फिर कोई तीज-त्योहार, या फिर किसी ने कोई नई गाड़ी ही क्यों न खरीदी हो, नारियल फोड़ने की परंपरा है। भगवान की पूजा के दौरान भी सबसे पहले नारियल फोड़ने और बाद में उसे प्रसाद के रूप में बांटने की परंपरा है।

नारियल के रूप से हम सभी परिचित हैं। इसके फल के ऊपरी हिस्से पर खिंची रेखाएं एक तरह से मस्तिष्क का रेखाचित्र बनाती हैं। नारियल फोड़ने को अहम को छोड़ने का प्रतीक भी माना जाता है। इसका ऊपरी छिलका शरीर का प्रतिनिधित्व करता है तो अंदर मौजूद पानी वासनाओं का और सफेद फल मस्तिष्क का। एक व्यक्ति को नारियल के ऊपरी हिस्से की तरह ही दृढ़ होना चाहिए और अंदरूनी फल की तरह मुलायम।

नारियल और श्रीफल (भगवान का फल) को पूजा-पाठ के दौरान भगवान का प्रतीक भी माना जाता है। नारियल तो पूजा के कलश पर रखा जाता है। जल से भरे कलश के मुंह पर आम की पत्तियां, उसके ऊपर ढक्कन और ढक्कन के ऊपर नारियल। यहां कलश धरती का प्रतीक है तो पानी जीवनदाता का। पत्तियां जीवन का प्रतीक मानी जाती हैं, तो नारियल दैविक चेतना का। सारे धार्मिक कर्मकांड कलश की पूजा के साथ ही शुरू होते हैं। कलश के ऊपर धरे नारियल को भगवान गणेश का प्रतीक भी माना जाता है।

नारियल की पूजा भगवान के सिर के रूप में भी की जाती है। इसकी तीन आंखों को भगवान शिव के त्रिनेत्र का प्रतीक माना जाता है। माना जाता है कि संत विश्वामित्र ने अपने तप से पहली बार धरती पर नारियल उगाया था।

नारियल को स्वार्थरहित सेवा का प्रतीक भी माना जाता है। पेड़ का एक-एक हिस्सा व्यक्ति के काम आता है। फल के भीतर का पानी जहां आयुर्वेदिक दवाइयों में इस्तेमाल होता है, वहीं इसका तेल बालों के लिए लाभकारी माना जाता है। इसमें ग्लूकोज, फॉसफोरस और कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है।

पुराने जमाने में इसकी छाल को जला कर दंतमंजन और जली त्वचा के लिए मलहम का निर्माण भी करते थे। कोकोनट मिल्क का इस्तेमाल हम सभी जानते हैं। एशियाई देशों में तमाम व्यंजन तैयार करने में इसका इस्तेमाल होता है।

पश्चिमी भारत में तो रक्षाबंधन के दिन समुद्र में नारियल फेंकने की प्रथा है। वरुण देवता की पूजा के इस अवसर को नारियल पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। स्वामी कृष्णानंद ने छांदोग्य उपनिषद में आध्यात्मिक प्रतीक के रूप में नारियल का जो वर्णन किया है, उसके अनुसार कच्चा नारियल कड़े कवच से चिपका रहता है। यह बंधन की स्थिति है और उसी प्रकार है जैसे शरीर से चेतना चिपकी रहती है। लेकिन मोह-माया से मुक्त चेतना या स्वतंत्र आत्मा के साथ ऐसी स्थिति नहीं होती। शरीर में इसका वजूद होता है, इसमें कोई संशय नहीं है। लेकिन शरीर के साथ बंधी हुई नहीं होती।
 

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on March 14, 2007, 10:13:07 AM
जय सांई राम।।।

संत की कीमत  
 
तुर्कों और ईरानियों के बीच युद्ध छिड़ा हुआ था। तुर्कों की निरंतर पराजय होती जा रही थी। एक दिन ईरान के सूफी संत फरीदुद्दीन अत्तार तुर्कों के हाथ पड़ गए। तुर्कों ने जासूसी का अभियोग लगा कर उन्हें फांसी की सजा दे दी। एक ईरानी रईस ने संत के प्राणों के बदले उनके वजन के बराबर हीरे-जवाहरात देने की पेशकश की। अनेक लोगों ने अपने जीवन की पेशकश की, पर तुर्कों ने उनकी एक न सुनी।

आखिरकार ईरान के शाह ने तुर्क सुलतान से प्रार्थना की, 'आप संत को छोड़ने के एवज में राज्य ले लें, पर संत को छोड़ दें।' सुलतान ने आश्चर्य से पूछा, 'क्या आप एक आदमी के लिए अपना पूरा राज्य देने को तैयार हैं, जिसे हम लड़कर भी न ले सके?' शाह ने उत्तर दिया, 'राज्य तो नश्वर है, किंतु संत अविनाशी हैं। यदि हमने संत खो दिया तो ईरान हमेशा के लिए कलंकित हो जाएगा।' सुलतान ने कहा, 'जिस देश में संतों का इतना सम्मान हो उसे कोई नहीं जीत सकता।' और उसने फरीदुद्दीन को मुक्त कर दिया।
 

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on March 14, 2007, 08:15:40 PM
जय सांई राम।।।

समदर्शन    

मानव जीवन बाबा सांई को पा लेने के बाद आनंदमय, ज्ञानमय और सन्मय बन जाता है। इसकी प्राप्ति के अनेक साधनों में समदर्शन सबसे सरल और सुगम है। बाबा का आनंदमय, ज्ञानमय और सन्मय रूप सतत् सम रहता है। विषम संसार के पदार्थ में बाबा को देखना यही समदर्शन है। जड़, मानव, पशु-पक्षी, वृक्ष आदि चेतन में, शत्रु मित्र उदासीन में, बाबा को देखते रहना समदर्शन है। समदर्शन में सारे दोष स्वयं दूर हो जाते हैं। ईष्र्या, लोभ, अहं नहीं रहता। मन में कल्पित मनोरम भगवान का सौन्दर्यमय रूप देखकर हृदय में रस संचार हो जाता है। ब्रह्मानंद उल्लासित हो उठता है। प्रेम में देखा देखी का खेल चलता है। समदर्शी बाबा को कण-कण में देखता है। जिस प्रकार समदर्शी सभी में ईश्वर को देखता है उसी प्रकार ईश्वर भी समदर्शी को देखता है। प्रेम में यह देखा देखी दोनों ओर से चलती है। इससे दोनों रसमय हो जाते हैं। प्रिय को कण कण में देखकर प्रसन्नता होती है।

समदर्शन में साधक और बाबा दोनों परस्पर को देखते हैं। प्रेम का अंश आ जाने पर साधक आनंदित हो जाता है। लीला प्रकृति से दो आंखें प्राप्त होती हैं। इन आंखों से देखा गया बाबा का सौंदर्य आनंद में सब‌र्द्धन करता है। भगवत्पे्रम किसी साधन से साध्य नहीं, अपितु कृपा से साध्य है। वह समदर्शन से भी साध्य नहीं उसके लिए बाबा की कृपा प्राप्त करनी पड़ती है। ब्रह्मानंद में अत्यधिक तल्लीनता के कारण देह का भान न होने पर विदेह की स्थिति आ जाती है। प्रेम स्वरूप ईश्वर को देखने पर प्रेमानंद के उल्लास में ब्रह्मानंद मिलता है। यह उल्लास  से होता है। सौंदर्य विदेह को प्रेममय बनाता है। समदर्शी को बाबा का प्रेम प्राप्त करने के लिए  बाबा से प्रार्थना करनी पड़ती है। इस प्रकार प्रेम की याचना करनी पड़ती है। समदर्शन साधन सम्यक् गतिमान रखने के लिए ईश्वर की कृपा अपेक्षित है। जब भगवान अपने मोहक सौंदर्य को लेकर अवतरित होते हैं तो उन्हें देखकर प्राणी भूल जाता है। भगवान समदर्शी संतों के लिए ही शरीर को धारण करते हैं। चिन्मय शरीर धारण कर संतों को गले लगाते हैं। जब प्रभु स्व अपने कोमल अंक में अपने प्रेमास्पद को आंखों की छाया से सहलाते हैं तब प्रेमास्पद को ब्रह्मानंद में असीम उल्लास की अनुभूति होने लगती है।

अपना सांई सबसे प्यारा, सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on March 15, 2007, 08:31:12 AM
जय सांई राम।।।

संत जनों का संग ही सत्संग है:  

जो मनुष्य झूठ,  ईष्र्या,  द्वेष की भावना त्याग कर सच्चाई का मार्ग अपना लेता है, उसी मनुष्य को सत्संग का लाभ मिलता है।

हमें अपने परिवार के लोगों को संस्कार युक्त बनाना चाहिए और सत्संग ही इसका एकमात्र उपाय है। सत्संग का संबंध किसी विशेष विधि की पूजा अर्चना से नहीं है बल्कि सत्य को अपने जीवन में अपनाने से है और उसे अपने जीवन में लागू करने से है। सत्संग का सही अर्थ संत जनों के संग से है। संत यानी अच्छे व महान व्यक्ति। अच्छे व महान व्यक्ति के साथ रहने से मनुष्य उत्तम विचार सीखता है। जोकि आखिरकार उस आम व्यक्ति के जीवन निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एक  माता-पिता का कर्तव्य बनता है कि वह अपनी संतान को एक सुसंस्कृत परिवेश देकर एक योग्य व्यक्ति बनाए। उसे अच्छी शिक्षा दे परंतु वह शिक्षा ऐसी न हो जो माता-पिता को ही समझाने लगे उन्हीं के साथ कुतर्क करने लगे। यही सत्संग का वास्तविक अर्थ है। सच्चाई को छोड़कर मानव आज भौतिक साधनों में सच्चाई तलाशने की कोशिश कर रहा है जो मानव का सांस्कृतिक ह्रास नहीं बल्कि उसका मानवीय मूल्यों से विमुख होकर एक मशीनी युग का प्रमाण है। आज मानव दुखों में फंसता जा रहा है। इससे मुक्ति का सबसे सरल मार्ग सत्संग हैं, सत्संग में जाने से मन को शांति व दिल को सुकून मिलता है।

अपने जीवन में सत्संग को अपनाकर अपने जीवन व अपने परिवार का कल्याण सुनिश्चित करें। साथ ही जीवन को सुसंस्कृत बनाकर बाबा सांई की भक्ति में समय लगाए जिससे आप सभी को परम आनंद की प्राप्ति होगी।

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on March 16, 2007, 10:21:35 PM
जय सांई राम।।।

सत्य का बोध  

प्राय: आंखों देखी और कानों सुनी को सत्य माना जाता है, किंतु वास्तविकता इसके विपरीत है। इस विश्व की संरचना अत्यंत जटिल है। हम जिस पृथ्वी नामक ग्रह पर निवास करते हैं, इसके भीतर निरंतर असंख्य ज्वालामुखियों का विस्फोट होता है। हमारी श्रवण-शक्ति उनकी ध्वनियों को नहीं पकड़ पाती है। इसी तरह अन्य अनेक घटनाएं घटित होती रहती हैं जिनसे हम अनजान बने रहते हैं। जिन जीवधारियों को एक सीमा से कम अथवा अधिक आवृतियों को सुनने की शक्ति प्राप्त है वे सहज रूप में इस जीवनानुभव से दो-चार होते हैं। इसलिए यदि हम यह कहें कि धरती शांत है, अचला है तो यह सत्य और तथ्य के विपरीत होगा। हमें पृथ्वी स्थिर ज्ञात होती है और सूर्य चलता हुआ दिखलाई पड़ता है। यह ही जीवन-जगत का भ्रम है। वास्तविकता यह है कि पृथ्वी गतिशीत है और सूर्य स्थिर है। इस वैज्ञानिक तथ्य से विचलन असंभव है। तथापि हमारी दृष्टि और अनुभव करने की क्षमता की अपनी सीमाएं हैं।

चूंकि हम अनेक तथ्यों को देख और समझ पाने में असमर्थ होते हैं इसी कारण हम सत्य को असत्य और असत्य को सत्य समझते रहते हैं। यद्यपि विश्व में ऐसे तमाम उदाहरण मिलते हैं, जब लोगों को सत्य की प्राप्ति अनायास ही हो गई। बिना किसी तपस्या या अध्ययन के ही सहज रूप में उन्हें सत्य के दर्शन हो गए। तथापि सहज मार्ग बिरलों को ही उपलब्ध होता है। यह मार्ग अनायास ही साध्य नहीं है।

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on March 17, 2007, 10:46:14 PM
सांई राम।।।

धर्म तोड़ना नहीं, जोड़ना सिखाता है:
 
समभाव में ही धर्म है और विषमता में हमेशा अधर्म होता है। मानव कभी खेत में पैदा नहीं होता है। वह तो मानव की आत्मा में पैदा होता है। हमें यह विश्व बंधुता व मानव से आपस में प्यार करना सिखाता है।

धर्म हमें कभी लड़ना, भिड़ना, झगड़ना आपस में किसी प्रकार की हिंसा करना नहीं सिखाता है। मानव हर समय माला जाप, मंदिरों में घंटे बजाकर व नारे लगाकर अपने को धार्मिक दिखाता है। सही मायने में वह धर्म नहीं है। आज धर्म को संप्रदायों में बाट दिया है। भगवान के नाम पर लड़ना, मजहब के नाम पर लड़ना इंसान की प्रवृत्ति बन गई है। धर्म के नाम पर हमारे विचारों में भेद तो हो सकते हैं, लेकिन हमारे मनों के अंदर भेद नहीं होना चाहिए। धर्म हमारे घरों के अंदर क्लेश नहीं सिखाता, हमें भाई-भाई को अलग होना नहीं सिखाता। आज हम भगवान को भी बांट रहे हैं। यह मेरा भगवान है यह तेरा भगवान है।

जैसे संतरा बाहर से एक दिखाई देता अंदर से अलग-अलग होता है। उसी प्रकार हमें भी बनना है। हमें कैंची की तरह नहीं जो हमेशा काटने का काम करती है, सूई की तरह बनना है जो हमेशा दूर हुए को मिलाती है। धर्म गुरु हमारे अंदर से अंधकार को दूर करते हैं। मुस्लिम जायरीन हज करते समय सफेद कपड़े पहनते हैं व नंगे पैर चलते हैं, सिर में खुजाते तक नहीं कहीं कोई जूं न मर जाए। हमें अपने प्राणों की बलि देकर भी सत्य व धर्म की रक्षा करनी चाहिए। धर्म संगठन में नहीं है। संगठन तो चार का भी होता है। आतंकवादियों का भी होता है। हमें नेक बनना है। बिनोबा जी ने कहा था कि अगर इंसान अपने धर्म में दृढ़ हो व दूसरों के धर्म में सम्मान की भावना हो और अधर्म से घृणा करता हो वह सही मायने में धार्मिक है। कोई भी धर्म हमें किसी का दिल तोड़ना नहीं जोड़ना सिखाता है।

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on March 19, 2007, 08:27:18 PM
जय सांई राम।।।

एक बार संत एकनाथ तीर्थयात्रा पर निकले। वह त्रिवेणी से गंगाजल की कांवर भर कर रामेश्वर भगवान के मंदिर में चढ़ाने का संकल्प लिए चले जा रहे थे। रास्ता लगभग कट चुका था और वह मंदिर के समीप पहुंचने ही वाले थे कि तभी उन्होंने देखा कि रेत पर प्यास से एक गधा तड़प रहा है। एकनाथ से रहा नहीं गया। उन्होंने अपनी कांवर से जल लेकर गधे की प्यास बुझाई। त्रिवेणी का गंगाजल पीकर तृप्त हुआ गधा नवजीवन प्राप्त कर उठ बैठा और प्रसन्न होकर चला गया। तब तक पीछे से कुछ अन्य तीर्थयात्री भी वहां आ गए थे।

एकनाथ के साथियों में से एक ने कहा, 'तुम्हारी यह यात्रा विफल हो गई। एक गधे का उच्छिष्ट जल अब भगवान को चढ़ाने योग्य नहीं रहा।' एकनाथ ने कहा, 'मैं समझता हूं कि मेरी यात्रा सफल हो गई है। चराचर तथा कण-कण में व्याप्त भगवान ने आगे बढ़कर मेरी सेवा स्वीकार कर ली है। अब मुझे वहां जाने की भी आवश्यकता नहीं है।'
 
अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on March 21, 2007, 08:20:31 PM
जय सांई राम।।।

फकीर की बात  

किसी समय मालवा में एक जमींदार था, बड़ा ही कंजूस और क्रूर। उसके बारे में मशहूर था कि वह दान-पुण्य नहीं करता और न कभी किसी की मदद ही करता है। एक दिन एक फकीर ने उसके दरवाजे पर पहुंचकर फरियाद की, मगर जमींदार ने उसे खाली हाथ लौटा दिया। दूसरे दिन फिर फकीर उसके दरवाजे पर पहुंचा, लेकिन वह खाली हाथ लौटा दिया गया। एक दिन जब जमींदार खेतों में काम कर रहा था, तब फकीर वहीं पहुंच गया और बोला, 'मुझे तुझसे कुछ नहीं चाहिए, पर मैं तुझसे कुछ कहना चाहता हूं, सुन तो ले।' मगर जमींदार कुछ सुनने को तैयार नहीं था। फकीर यही कहते-कहते जमींदार के पीछे हो लिया। जमींदार को बड़ा गुस्सा आया। उसके हाथ में जो छड़ी थी उसने वही खींचकर फकीर पर दे मारी। फकीर पतला-दुबला और कमजोर था। चोट लगते ही बेहोश हो गया।

फकीर के बेहोश हो जाने पर जमींदार कुछ नरम पड़ा। पानी के छींटे देकर वह फकीर को होश में लाया और बोला, 'कहो बाबा क्या कहना चाहते हो।' फकीर बोला, 'कुछ नहीं। अब कुछ नहीं कहना है।' यह कहकर फकीर चला गया। पर जमींदार के हृदय में तो यह जानने की इच्छा जाग चुकी थी। उसके बाद से वह फकीर की बात के बारे में सोचने लगा। उसके मन में तरह-तरह की आशंकाएं आने लगीं। अब उसका मन जमींदारी के काम से ऊबने लगा। धीरे-धीरे धन का लोभ भी जाता रहा। उसका दिल सदा आत्मग्लानि से भरा रहता। अपनी कुंठा दूर करने के लिए वह परमार्थ के कार्यों में लगा रहने लगा। गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने लगा। उसकी दानवीरता और सेवाभाव की चर्चा दूर-दूर तक होने लगी। लोग अब उससे डरते नहीं थे, बल्कि और इज्जत करने लगे। कई वर्षों बाद वही फकीर जमींदार के दरवाजे पर पहुंचा। इस बार नजारा बदला हुआ था। जमींदार ने देखते ही उसके पांव पकड़ लिए और बोला, 'बाबा! अब तो बता दो क्या कहना चाहते थे।' फकीर बोला,' अब कुछ कहने की आवश्यकता नहीं है। जो कहना था तुमने कर दिखाया।' यह कहकर फकीर वापस लौट गया।

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on March 31, 2007, 11:14:59 PM
जय सांई राम।।।

रस, आनंद, प्रकाश और समदृष्टि है धर्म  
 
अर्थशास्त्र का सामान्य सिद्धांत यह है कि जिस चीज की मांग न हो, वह बाजार से गायब हो जाती है। इसी तरह जिस चीज की जरूरत हो, उसकी पूर्ति के लिए कोई न कोई आ ही जाता है। चूंकि वर्तमान युग में सचाई नदारद हो गई लगती है, इसलिए कहा जा सकता है कि अब इसके ग्राहक नहीं रहे और इसकी पूर्ति करने वाले एक तरफ हो गए। माहौल ऐसा है कि ईश्वर की खोज की तड़प रखने वाले अब खुद को दुनिया की निगाह से बचाए रखना चाहते हैं। वे पीछे हटते हैं, पीछे बैठते हैं, पीछे ही रहते हैं। अहंकार को पीछे रखना ठीक बात है, पर अब समय आ गया लगता है कि परोपकार को आगे रखना पड़ेगा।

बेशक,  धार्मिक रस व्यक्तिगत सुख का विषय है। यह जबरन किसी की झोली में नहीं डाला जा सकता। भक्त प्रह्लाद के पास धार्मिक रस था, लेकिन उसका परिवार प्रह्लाद के इन गुणों का ग्राहक नहीं था। गुरु घर (अर्थात गुरु रामदास के परिवार) के सदस्य होते हुए भी बाबा प्रिथीचंद आत्मिक रस से वंचित रहे। अपने परिवार में मीरा अकेले ही धर्म के गीत अलापती रही। मुहम्मद साहिब के चाचा अबू तालिब ने इस्लाम कबूल नहीं किया।

जैसे बुखार में जलते हुए व्यक्ति को भूख नहीं लगती। बुखार उतरने पर उसे भोजन की इच्छा होती है, उसी तरह सत्संग करके जब विकारों का ताप उतर जाता है, तो मनुष्य भजन करने के लिए तत्पर हो जाता है। धार्मिक रस किसी को जबरन नहीं पिलाया जा सकता। अत्यंत विनयशील, सहनशील और क्षमाशील व प्रेम रस से भरे हृदयों से ही हमेशा धर्म का प्रचार हुआ है। जब भी किसी व्यक्ति के हृदय में धर्म का फूल खिलता है, उसके रसिक भंवरे आ ही जाते हैं। इसी तरह जब भी किसी हृदय में धर्म की रोशनी पैदा हुई है, उससे संसार प्रकाशवान हुआ है।

धर्म एक रस है, आनंद है, प्रकाश है, समदृष्टि और निरवैर यानी किसी से भी शत्रुता नहीं रखने की भावना है। पर यह रस, यह आनंद, यह प्रकाश भीड़ में नहीं जगता। आम इंसान की कमजोरी यह है कि वह भीड़ से प्रभावित होता है। महात्मा बुद्ध के कथनानुसार, बहुत बड़ी भीड़ में अच्छे मनुष्य नहीं होते और अच्छे मनुष्यों की कतई भीड़ नहीं होती। धार्मिक क्रांति हमेशा व्यक्तिगत रही है और पाखंड हमेशा संगठित रहा है।

पर अक्सर देखा गया है कि धार्मिक क्रांतियां अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच पातीं। धर्म की जो अच्छी बातें हैं, उनका उचित प्रचार नहीं हो पाता। इसका कारण यह है कि निर्मल हाथों से निकल कर ये क्रांतियां कई बार गलत और अपवित्र हाथों में पहुंच जाती हैं। इस तरह वे दिशाहीन हो जाती हैं। धर्म से प्रेरित कोई क्रांति सही दिशा में बढ़े, इसके लिए बहुत सावधानी रखनी पड़ेगी। दरिया में डुबकी लगा कर जिस तरह मनुष्य तरोताजा होकर निकलता है, निवेदन है कि उसी प्रकार धर्मस्थानों से निकलते हुए मनुष्य धर्म की अच्छी बातों को दूसरों तक पहुंचाने का जरिया बनें।

एक बहस धर्म और राजनीति के परस्पर संबंध की होती है। पर ध्यान रहे कि धर्म का राजनीति से दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं है। राजनीति तो असल में दूसरों पर जीत दर्ज करने पर आधारित है, जबकि धर्म की नीति अपने मन को जीतने की बुनियाद पर खड़ी है। एक जगत को जीत कर अपनी जीत समझता है और एक मन को जीत कर अपनी जीत मानता है। धर्म 'सरबत' यानी सभी लोगों के भले पर खड़ा है, जबकि राजनीति हुकमरानी अर्थात शासन करने की नीति पर खड़ी है। धार्मिक मनुष्य अपनी मुक्ति सब की चरणधूलि बनने में देखता है, जबकि राजनीतिज्ञ लोगों के सिर पर बैठ कर खुश होता है।

धार्मिक मनुष्य ही अपना जीवन उत्तम ढंग से चलाता है। ऐसा मनुष्य समाज के लिए पथप्रदर्शक हो सकता है और राजा जनक तथा महाराजा रणजीत सिंह की तरह राजनीति को सही ढंग से चलाने वाला भी हो सकता है। जिंदगी के हर क्षेत्र में आगे आने के लिए धार्मिक होना सबसे अधिक श्रेष्ठ है।

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on April 01, 2007, 04:24:31 AM
जय सांई राम।।।

आत्म ज्ञान के बिना ज्ञान अधूरा

मनुष्य को अपने अंदर आत्मविश्वास पैदा करना चाहिए क्योंकि बिना आत्म विश्वास के इन्सान कितना भी ज्ञान क्यों न अर्जित कर ले उसका व्यक्तित्व अधूरा ही रह जाता है।

थोड़े ज्ञान वाले व्यक्ति के पास भी अगर आत्मविश्वास हो तो वह जीवन में सफल हो सकता है। आत्म विश्वास के लिए योग साधना व प्रभु भक्ति का महत्व है कयोंकि मन को एकाग्र करते हुए मनुष्य अपने अन्दर आत्मविश्वास पैदा कर सकता है। जीवन के संघर्ष में अच्छे रास्ते पर चलते हुए सिर्फ प्रभु से डरना चाहिए क्योंकि पृथ्वी पर जन्म लेने वाला हर मनुष्य कमजोरियों का पुतला है और दुख के समय जब अपने रिश्तेदार व साथी भी साथ छोड़ देते हैं तो ऐसे समय में प्रभु ही अपने भक्त की मदद के लिए पहुंचते है, चाहे वे किसी रूप में ही क्यों न पहुंचे।

दिक्कतें हर आदमी के जीवन में आती हैं और सुख-दुख का आना जाना सृष्टि का नियम है लेकिन कठिनाईयों से घबराकर प्रभु में आस्था व साहस का दामन नहीं छोड़ना चाहिए क्योंकि एक बार साहस का दामन छूट गया तो हर मुश्किल बड़ी हो जाती है। हर मनुष्य अपने कर्म अनुसार ही फल भोगता है और इस दुनिया से कूच कर लेने के बाद भी व्यक्ति के बोले गए अच्छे शब्द व सत् कर्म ही दुनिया याद रखती है। लालच व क्रोध इन्सान का सबसे बड़ा दुश्मन है। यह दोनो अवगुण एक अच्छे इन्सान को भी बरबादी की राह पर खड़ा कर देते हैं। क्रोध में उठाया गया हर कदम विनाशकारी ही सिद्ध होता है। जो लोग अपनी संस्कृति व परम्पराओं को भूल जाते है वह कितनी भी तरक्की क्यों न कर लें अन्त में कष्ट ही पाते हैं।

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on April 02, 2007, 03:21:05 AM
जय सांई राम।।।

इंद्रियों पर काबू पाना ही अश्वमेध यज्ञ   

ध्यान से देखने पर हम पाते हैं कि प्रकृति के हर रूप, हर व्यवस्था में आध्यात्मिकता के रहस्य मौजूद हैं। प्रकृति की हर संरचना, हर फूल-पत्ती, हर जीवजंतु अपने आप में कोई आध्यात्मिक प्रतीक है। जैसे कि अश्व यानी घोड़े को देखें। आमतौर पर हम घोड़े को एक ताकतवर जानवर के रूप में जानते हैं, पर धार्मिक ग्रंथों में, वेदों-उपनिषदों में इसे त्याग का प्रतीक माना जाता है। रामायण, श्रीमद् भगवद्गीता और कठोपनिषद् तक में घोड़े की चर्चा मिलती है।

उपनिषदों और वेदों में घोड़े को त्याग का प्रतीक बनाने के कुछ स्पष्ट कारण हैं। घोड़े में रफ्तार, ताकत, स्वामिभक्ति और समर्पण जैसे गुण होते हैं। कोई महान लक्ष्य हासिल करने के लिए इन गुणों की जरूरत होती है। अश्व और लक्ष्य प्राप्ति का एक दूसरे से गहरा संबंध है। अगर व्यक्ति कोई बड़ा लक्ष्य लेकर चल रहा है, तो उसे अश्व के गुणों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। प्रयास यह होना चाहिए कि वे गुण हम में आ सकें।

बहुधा हम कोई मकसद हासिल करने में इसलिए चूक जाते हैं, क्योंकि उस राह में आगे बढ़ते हुए हमारा मन विचलित हो जाता है। हमारे मन का भटक जाना यानी आंतरिक विचलन भी घोड़े की एक प्रवृत्ति के समान हैं। घोड़े चंचल होते हैं। इसी प्रकार जब हमारा मन चंचलता दिखाता है, तो हम एक जगह ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते।

बृहदारण्यक उपनिषद् में अश्वमेध यज्ञ के घोड़े का वर्णन किया गया है। उसके अंगों की तुलना प्राकृतिक तत्वों के साथ की गई है। यज्ञ के घोड़े के सिर को प्रात:काल के रूप में देखा गया है। उसकी आंखों को सूर्य माना गया है। खुले मुंह को आग (वैश्वानर) की तरह माना गया है। धड़ को वर्ष, शरीर के पिछले हिस्से को स्वर्ग, पेट को आकाश, खुर को धरती, चारों किनारों को चार दिशाएं, पसलियों को दो दिशाओं के बीच का स्थान, जोड़ों को महीना-पखवाड़ा, पांवों को दिन-रात, हड्डियों को तारा, मांस को बादल, उसके पेट में मौजूद अधपचे खाने को रेत, शिराओं और धमनियों को नदी, लीवर को पहाड़, बाल को पेड़ और झाड़ी, अगले हिस्से को उगता हुआ सूर्य और पिछले हिस्से को डूबते हुए सूर्य के समतुल्य बताया गया है। इसके मुंह खोलने को बादलों की चमक और इसके कांपते शरीर को उनकी गर्जना के रूप में वर्णित किया गया है।

कठोपनिषद् में मस्तिष्क और इंद्रियों पर नियंत्रण की चर्चा की गई है। इसके अनुसार शरीर एक रथ के समान है। स्वार्थ इसका स्वामी है। बुद्धि-विवेक को इसका सारथी बताया गया है और मस्तिष्क को लगाम। इंद्रियों को घोड़े की तरह माना गया है। घोड़ों (इंद्रियों) की अलग-अलग संख्या को भी अलग अलग प्रकार से दर्शाया गया है।

श्रीमद् भगवद्गीता में जिस रथ का वर्णन है, उसमें चार या पांच घोड़े जोतने की बात की गई है। अर्जुन उस रथ में सवार होते थे और श्रीकृष्ण उसके सारथी हुआ करते थे। रथ मानवीय शरीर का प्रतीक था, तो अर्जुन आत्मा के एकल स्वरूप के प्रतीक थे। कृष्ण सर्वोच्च सत्ता के प्रतीक थे। उस रथ के तीन पहिए माने गए: सत्व, रजस और तमस। उसकी गतियां भी तीन प्रकार की मानी गईं। एक ऊपर की दिशा में, दूसरी नीचे के दिशा में और तीसरी क्षैतिज। इनके द्वारा परोक्ष रूप से जन्म-मरण के चक्र को दर्शाया गया है। ऊपर की दिशा की गति अच्छे कर्मों की सूचक है और नीचे के दिशा की गति बुरे कर्मों की सूचक है। क्षैतिज गति बीच की स्थिति है। इसके जरिए यह बताने की कोशिश की गई है कि व्यक्ति के जन्म पर कर्मों का असर पड़ता है।

समग्रता में देखने से पता चलता है कि असल में अश्वमेध यज्ञ तो इंद्रियों पर विजय का यज्ञ है। वह हमारे अंदर का यज्ञ है। प्राचीनकाल के राजा जो अश्वमेध यज्ञ करते थे, उसमें तो एक प्रकार के अहंकार का भाव होता था, लेकिन इस यज्ञ का वास्तविक उद्देश्य अहंकार खत्म करना है। इसमें अहं का कोई स्थान नहीं होता। यह तो हमारे अहंकार को नष्ट करता है। जिस व्यक्ति ने अपने अंदर के घोड़ों को काबू कर लिया, समझो अश्वमेध यज्ञ कर लिया। 

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on April 02, 2007, 09:23:44 PM
जय सांई राम।।।

कर्मो के आधार पर व्यक्तित्व का होता है  

जिस तरह हम अपने व्यक्तित्व को प्रभावशाली बनाने के लिए अच्छे परिधानों और संसाधनों का प्रयोग करते हैं उसी प्रकार आत्मा की शुद्धि के लिए सत् कर्म करते हुए हमें सदा बाबा सांई का स्मरण करते रहना चाहिए क्योंकि किसी के व्यक्तित्व का आकलन उसके बाहरी रूप से नहीं बल्कि उसके द्वारा किए गए कर्मो के के आधार पर किया जाता है।

यदि हम बाहर से अच्छा दिख रहे हैं पर हमारा स्वभाव, हमारा आचरण निम्न स्तर का है तो उसका प्रभाव निश्चित रूप से हमारे व्यक्तित्व को प्रभावित करता है। जहां हमें सत्य पथ पर चलते हुए सत कर्म करने वाला होना चाहिए वहीं हमें संतोषी और आत्मविश्वासी भी होना चाहिए। इन दोनो गुणों का तेज चेहरे पर स्पष्ट रूप से रहता है। जिस व्यक्ति में आत्म विश्वास की कमी होती है वह स्वत: हीन-भावना से ग्रसित हो जाता है,  डरा सहमा रहता है और अज्ञात तनाव से घिर जाता है ऐसे व्यक्ति के उन्नति के मार्ग अवरुद्ध हो जाते हैं। ध्यान व अच्छे कर्मो द्वारा आत्मविश्वासी बनकर हम इस स्थिति से उबर सकते हैं। लगातार अभ्यास से हिम्मत व विश्वास के साथ आत्मबल का विकास किया जा सकता है। जब आत्मविश्वास का हमारे व्यक्तित्व में समावेश हो जाएगा तो हमारी सोच सकारात्मक हो जाएगी। सकारात्मक दृष्टिकोण से सुनिश्चित भाव जन्मेगा और मन में व्याप्त डर व आतंक स्वत: खत्म हो जाएगा। जब मन में दृढ़ निश्चय व इच्छा शक्ति होती है तो सफलता अवश्य मिलती है।

आत्म विश्वास और हिम्मत प्राप्त करना, आतंक की भावना पर विजय पाना, शांति और निश्चितता की अनुभूति को प्राप्त कराना उतना कठिन नहीं है जितना कि हम सोचते हैं। इसके लिए विशेष प्रकार के यत्न करने की आवश्यकता नहीं है बल्कि इसके लिए हमें केवल बार-बार अभ्यास करके अनुभव प्राप्त करने की जरूरत है। जब हम किसी कार्य को पूर्ण करने की इच्छा व कार्य में लगे रहने का निश्चय कर लेते हैं तो वह कार्य निश्चित रूप से पूरा हो जाता है और इस तरह व्यक्ति के आत्म विश्वास को आत्मबल मिलता है। आत्मविश्वास का एक पहलू प्रसन्नता भी है। प्रसन्न रहने से हमारे अंदर पुन: नई ऊर्जा के साथ आत्मविश्वास जन्म लेता है। यदि हमें जीवन में सफलता प्राप्त करनी है तो इच्छा को उत्कृष्ट बनाते हुए निडरता, विश्वास तथा साहस पूर्वक कार्य में जुट जाना होगा। 

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on April 04, 2007, 05:42:28 AM

जय सांई राम।।।

मानवीय जीवन में ज्ञान का दीपक जलाते हैं सदगुरू

जिस प्रकार से अंधकार को मिटाने के लिए उसके पीछे लाठी लेकर नहीं भागना पड़ता बल्कि उसे दूर करने के लिए दीपक दीया या बिजली का बल्ब जलाया जाता है, रोशनी करना जरूरी है वैसे ही सदगुरू अपनी शरण में आने वाले के मन में व्याप्त अज्ञानता रूपी अंधकार को दूर करने के लिए ज्ञान का दीपक जला देते हैं।

जैसे प्रकाश के जलते ही अंधकार स्वत: नष्ट होने लगता है वैसे ही सदगुरु की संगत से अंधकार खत्म होने लगता है और मनुष्य की दृष्टि ही बदल जाती है। गुरु के आशीर्वाद से नाशवान पदार्थो के प्रति अरुचि होने लगती हैं और सद पथ पर चलने की प्रेरणा मिलती है जिससे परमात्मा का साक्षात्कार सुलभ हो जाता है इसलिए मनुष्य के लिए जीवन में सच्चे गुरु का चुनाव आवश्यक है। गुरु की संगत से प्रकाश का मार्ग प्रशस्त होता है और प्रभु की प्राप्ति का रास्ता सुगम हो जाता हैं। बाबा को पाने के लिए पहले मनुष्य को अपना मन निर्मल करते हुए अहम व लोभ का त्याग करना होगा। जो मनुष्य जीवन भर मोह जाल में फंस कर प्रभु का नाम लेना भी भूल जाते है उन्हें कभी सच्ची मानसिक शांति नहीं मिलती और जीवन में हर खुशी अधूरी ही रह जाती हैं। सच्चा गुरु वही है जो अपने शिष्य को सही मार्ग दिखलाए और उसे प्रभु प्राप्ति व मानसिक शांति पाने का रास्ता बताते हुए उसका उद्धार करे।

जो मनुष्य अहंकार का त्याग नहीं करता व मैं की भावना में ही उलझा रहता है वह कभी बाबा का प्रिय पात्र नहीं बन सकता। हर प्राणी को समान समझते हुए उससे ऐसा व्यवहार करना चाहिए जैसा आप उससे अपेक्षा रखते हैं।

हर मनुष्य में परोपकार की भावना होनी चाहिए। साथ ही नेकी कर दरिया में डाल वाली मानसिकता भी होनी चाहिए। मनुष्य को कभी भी किसी पर उपकार करके उसका एहसान नहीं जताना चाहिए। किसी पर एहसान करके जताने से अच्छा है कि एहसान किया ही न जाए।     
                     
अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।

Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on April 04, 2007, 09:34:17 AM
जय सांई राम।।।

दोस्ती है अहम अकेले व्यक्ति के लिए  

जीवन में कई मोड़ ऐसे आते हैं जब हमें जरूरत महसूस होती है ऐसे दोस्त की जिससे हम अपने दिल की हर बात बिना सोचे-समझे बेझिझक कह सकें, जब भी कोई हम कोई अच्छी किताब पढ़ें या कोई अच्छी फिल्म देखें तो उसके बारे में सबसे पहले अपने दोस्त को बताएं, दोस्त भी ऐसा हो कि बिना कहे ही आपके दिल की बात समझ जाए और आपके बोलने से पहले ही वह आपका वाक्य पूरा कर दे।

रिश्तेदारों से ज्यादा भरोसेमंद दोस्त  

ऐसे लोग जो किसी कारण से अपना जीवन अकेले व्यतीत कर रहे होते हैं, उनके लिए उनके दोस्त ही सब कुछ होते हैं क्योंकि रिश्तेदारों के साथ संबंध निभाना किसी भी व्यक्ति की मजबूरी हो सकती है, जबकि दोस्ती में ऐसी कोई लाचारी नहीं होती। हम अपने रिश्तेदारों का खुद चुनाव नहीं कर सकते लेकिन हम अपनी मर्जी से अपने दोस्त चुनने के लिए आजाद होते हैं। दूसरे शब्दों में हम यह भी कह सकते हैं कि हमारी दोस्ती स्वाभाविक रूप से वैसे ही लोगों से होती है, जिनसे हमारे विचार मिलते हैं।

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on April 05, 2007, 10:29:54 PM
जय सांई राम।।।

क्रमशः

आपने खुद यह महसूस किया होगा कि रिश्तेदारों की तुलना में दोस्त आपके दिल के ज्यादा करीब होते हैं, वे आपकी मन:स्थिति को ज्यादा बेहतर ढंग से समझ पाते हैं, आपके दोस्त आपको हर हाल में खुश देखना चाहते हैं। इसीलिए कोई भी अकेला इंसान खुद को अपने दोस्तों के बीच ज्यादा सहज महसूस करता है। उसे इस बात की कोई चिंता नहीं रहती कि उसके दोस्त उसके बारे में क्या सोचेंगे, उसे दोस्तों के सामने अपने दिल की बात कहने में कोई झिझक महसूस नहीं होती।

मेरी एक मित्र है जिसके पिता की मौत बचपन में ही हो गई, उसके ऊपर छोटे भाई-बहनों और मां की जिम्मेदार थी, इसलिए खुद जॉब करते हुए इन जिम्मेदारियों को निभाते-निभाते उसकी अपनी शादी की उम्र निकल गई। आज उसके छोटे भाई-बहन अपने पारिवारिक जीवन में व्यस्त हो गए हैं और उसके सभी पुराने दोस्तों की शादी हो गई है, फिर भी अपने दोस्तों से उनका लगातार संपर्क बना रहता है। वो कई बार कहती है कि  आज जब मेरी उम्र 42 वर्ष हो चुकी है फिर भी मेरे कुछ खास पुराने दोस्त जिनमें स्त्री और पुरुष दोनों ही हैं आज भी मुझसे उसी गर्मजोशी से मिलते हैं, जैसे कि कॉलेज के दिनों में मिला करते थे। कई ऐसी बातें होती हैं, जिन्हें अपने भाई-बहनों के साथ शेयर करने में झिझक महसूस होती है, ऐसी बातें सिर्फ करीबी दोस्तों से ही की जा सकती हैं। इसलिए दोस्तों के साथ बैठकर घंटों बातें करना और पुरानी यादों को ताजा करना मुझे बहुत सुकून देता है। लेकिन अकेले रहते हुए मैंने यह जरूर महसूस किया है कि अपनी पुरानी दोस्ती को बरकरार रखने की पहल मुझे ही करनी पड़ती है क्योंकि दोस्तों के साथ की जरूरत मुझे ज्यादा होती है। इसलिए मैं महीने में एक बार दोस्तों के साथ अपने घर पर गेट-टु-गेदर की पार्टी जरूर रखती हूं ताकि हम दोस्त सब साथ मिल-जुल सकें।

अपना साई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on April 07, 2007, 12:53:04 AM
जय सांई राम।।।

उसके यहां कोई भेदभाव नहीं  

कुछ दिनों पहले उड़ीसा के पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ के मंदिर में एक गैर हिंदू चला गया। उसके 'अनधिकृत प्रवेश' के कारण भगवान को स्नान कराया गया और मंदिर की साफ-सफाई हुई। कितनी बेतुकी बात है? जो भगवान सबको पवित्र करता है, वही अपवित्र हो गया? किसी पेड़ की छाया में जब कोई हिंदू या मुसलमान खड़ा होकर सुस्ताना चाहता है, तो क्या पेड़ उसकी जाति देख कर अपनी छाया देता है? वह तो कभी नहीं कहता कि तुम मुसलमान हो, तुम सिख हो, तुम हिंदू हो, तुम ईसाई हो, तुम बुद्ध हो। भगवान क्या पेड़ से भी गए-बीते हो गए। क्या उनमें पेड़ जैसी उदारता भी नहीं?

किसी व्यक्ति के छूने से पेड़ पवित्र या अपवित्र नहीं होता। उसे कुदरत ने पैदा किया है। परंतु पूजा स्थल मनुष्य ने बनाए हैं। जो मनुष्य ने बनाया है, उसमें दीवारें हैं, उसमें छूत-अछूत का भेद है। वह कहता कि फलाँ आ सकता है, फलाँ नहीं आ सकता। नाम वह भगवान की लेता है पर हुक्म अपनी चलाता है, तुम आ सकते हो, पर तुम नहीं आ सकते।

मनुष्य का बनाया हुआ है यह भेद-भाव, बनाने वाले ने तो कोई अंतर नहीं रखा। मनुष्य के बनाए नलके या कुएँ में छुआ छूता होता है, कहीं वह ऊँची जात वालों की होती है, कहीं वह नीची जात वालों की होती है। लेकिन भगवान की बनाई हुई जो नदी है वह किसी से छुआछूत नहीं करती। उसमें कोई भी जाकर पानी पी सकता है। हमारा समाज ही सिखाता है, आपस में बैर रखना। धर्म व ईश्वर की तरफ से ऐसा कोई विधान नहीं है। जो अज्ञानी है, वह चाहे जगन्नाथ पुरी में बैठे या वाराणसी में, यह तथ्य समझ नहीं पा रहा।

एक समय तीन ब्राह्माण गंगा स्नान करने गए, परंतु उके पास लोटा नहीं था। वहीं पर कबीर भी स्नान कर रहे थे। पंडितों की परेशानी भांपकर कबीर ने कहा, मेरा यह लोटा है इसे ले जाओ। वे ब्राह्माण कबीर को अछूत मानते थे, इसलिए लोटा लेने को तैयार नहीं हुए। कबीर ने उसे मिट्टी से तीन बार घिस कर उसे साफ करके दिया, तब ब्राह्माणों ने लोटा ले लिया और गंगा स्नान के लिए जाने लगे। कबीर ने पीछे से आवाज लगाई, 'लेकिन पंडितों, आप लोगों से पहले मैं इस गंगा में डुबकी लगा चुका हूँ, अब उसे मिट्टी से कैसे साफ करूँ?' तीनों को बात समझ में आ गई, वे बड़े शर्मसार हुए और क्षमा मांगने लगे।

आदमी-आदमी के बीच सचमुच में कोई अंतर नहीं है। जब तक सांस आती है, हम जीवित हैं और जब अंतिम सांस जाएगी, तब सबका एक ही हाल होना है। चाहे दफनाओ, जलाओ, चाहे पेड़ पर लटका कर चीलों को खिलाओ, कोई फर्क नहीं पड़ता। क्या चीज है वह जिसके कारण हम जीवित हैं? उस शक्ति को जानना, उसका अनुभव करना -सारे भेदभाव की दीवारों को ध्वस्त कर देता है। मनुष्य-मनुष्य में भेदभाव करने वाले धर्म के ठेकेदार नहीं समझते कि किसी भी मनुष्य के मंदिर प्रवेश से मंदिर अपवित्र नहीं होता और न ही कोई नलका या कुएँ का पानी पीने से अपवित्र होता है। कहा है, 'हित अनहित पशु पक्षी हि जाना, मानुष तन गुण ज्ञान निधाना।' अपना भला-बुरा तो पशु- पक्षी भी अच्छी तरह से जानते हैं, लेकिन मनुष्य में और भी कई विशेषताएँ हैं, दूसरे प्राणियों की तुलना में तो वह ज्ञान का खजाना है।

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई  


ॐ सांई राम।।  
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on April 07, 2007, 06:45:17 AM
Quilt Of Holes And The Illumination Of Christ  

An E-mail forward

As I faced my Maker during the last judgment, I knelt before the Lord along with all the other souls. Before each of us we laid our lives like the squares of a quilt in many piles; an angel sat before each of us sewing our quilt squares together into a tapestry that was our life.

As my angel took each piece of cloth off the pile, I noticed, to my horror, how ragged and empty each of my squares was. They were filled with giant holes. Each square was labelled with a part of my life that had been difficult, the challenges and temptations i was faced with in every day life. I saw hardships that i endured, which were the largest holes of all. I glanced around me. Nobody else had such squares. Other than a tiny hole here and there, their tapestries were filled with rich colours and the bright hues of worldly fortune. I gazed upon my own life and was disheartened.

My angel was sewing the ragged pieces of cloth together, threadbare and empty; it seemed like binding air. Finally the time came when each life was to be displayed, held up to the light, the scrutiny of truth. The others rose; each in turn, holding up their tapestries. So filled their lives had been. My angel looked upon me, and nodded for me to rise.

My gaze dropped to the ground in shame. I hadn’t had all the earthly fortunes. I had love in my life, and laughter. But there had also been trials of illness, and wealth, and false accusations that took from me my world, as i knew it. I had to start over many times. I often struggled with the temptation to quit, only to somehow muster the strength to pick up and begin again. I spent many nights on my knees in prayer, asking for help and guidance in my life. I had often been held up to ridicule, which i endured painfully, each time offering it up to the Father in the hope that i would not melt within my skin beneath the judgmental gaze of those who unfairly judged me.

Now, the time had come; i had to face the truth. My life was what it was, and i had to accept it for what it was. I rose and slowly lifted the combined squares of my life to the light. An awe-filled gasp filled the air. I gazed around at others who stared at me with wide eyes. Then, i looked upon the tapestry before me. Light flooded the many holes, creating an image, the face of Christ. Then our Lord stood before me, with warmth and love in His eyes. He said, “Every time you gave over your life to Me, it became My life, My hardships, and My struggles”.

Each point of light in your life is when you stepped aside and let Me shine through, until there was more of Me than there was of you.” I was overwhelmed. It was wonderful. May all our quilts be threadbare and worn, allowing Christ to shine through! God determines who walks into your life... it’s up to you to decide who you let walk away, who you let stay, and who you refuse to let go. When there is nothing left but God that is when you find out that God is all you need — to let the light shine through.

The story told above is truely inspiring and seems like specifically written keeping me in mind.  But whatever hardship and painful struggles concerning my physical body during all these 24 years I faced here on this physical plane but not on any judgment day.  Every day in those painful moments of my past life was like judgement day for me.  I am more than blessed when BABA SAI came into my life in real perceptice and started giving me strength and helped me in building my tough mindset with Shrada and Saburi which ultimately helped my life to fought back.  I can say that I am so blessed that BABA SAI made HIS way to shine through me. 
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on April 07, 2007, 11:19:17 PM
जय सांई राम।।।
 
ब्रह्मचर्य है शक्ति का भंडार

ब्रह्मचर्य शब्द का अर्थ ब्रह्म में चरना, गति करना व ब्रह्म को खाना है। ब्रह्मचर्य रहने से मन, वचन और कर्म तीनों प्रकार के संयम करने से आत्म शुद्धि की बुनियाद बनती है।

ब्रह्मचर्य का अर्थ शरीर के रस की रक्षा करना नहीं है बल्कि ब्रह्मचर्य का अर्थ किसी भोग्य विषय की ओर प्रवृत्ति करके न जाने का नाम पूर्ण ब्रह्मचर्य है। अखण्ड ब्रह्मचर्य सिद्ध होने से ही मनुष्य आत्म शुद्धि की अंतिम स्थिति तक पहुंच सकता है और फिर आत्म शुद्धि होने पर ही मोक्ष को प्राप्त होता है। ब्रह्मचर्य का नाश ही मृत्यु है और ब्रह्मचर्य का पालन ही जीवन है। भगवान हनुमान ने उम्र भर ब्रह्मचर्य का पालन कर इतिहास में अमरत्व प्राप्त किया। आज भी ब्रह्मचर्य पुरुषों की गिनती में भगवान हनुमान को श्रेष्ठ ब्रह्मचर्य माना गया है। ब्रह्मचर्य को धारण करने वाले के साथ हमेशा चार बातें रहती है, वह चिंता नहीं करता, भय रहित रहता है, रोगों से दूर रहकर रूप वान हो जाता है और उसकी वाणी मधुर हो जाती है। ब्रह्मचर्य जीवन ही सर्व रत्नों की खान है और आत्म शुद्धि का मूल तत्व है जो मनुष्य ब्रह्मचर्य को प्राप्त होकर लोभ नहीं करते वे सब प्रकार के रोगों से रहित होकर धर्म,  अर्थ,  काम और मोक्ष को प्राप्त होते हैं।

ब्रह्मचर्य की प्रतिष्ठा उसके पालन से होती है और ब्रह्मचर्य मनुष्य विषय विकार जन्य खाद्य पदार्थो दर्शन और स्वर्ण से सुरक्षित रहकर कामादिक होकर अपने उद्देश्य शांति पथ पर चलता हुआ मोक्ष को प्राप्त कर जाता है इसलिए जीवन में ब्रह्मचर्य का विशेष महत्व है।


अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on April 09, 2007, 01:11:12 AM
जय सांई राम।।।

छल से मिला धन अधिक समय नहीं टिकता

वेद और शास्त्र में धर्म, अर्थ,  काम और मोक्ष के रूप में जीवन के चार मूल सिद्धांत बताए गए हैं। इनमें अर्थ अर्थात धन अगर अधिक हो जाए तो व्यक्ति का जीवन संकट में पड़ सकता है। वैदिक साहित्यों में कई जगहों पर इसका उल्लेख किया गया है। पातंजलि ने अपने योग सूत्रों कहा है कि जरूरत से ज्यादा धन से व्यक्ति की नींद उड़ जाती है। चाणक्य भी कुछ ऐसा ही मानते हैं। अपनी पुस्तक नीति में उन्होंने कहा है कि गलत तरीके से कमाया गया धन व्यक्ति के पास ज्यादा समय तक नहीं रह पाता। उसका उपभोग व्यक्ति अधिक से अधिक आठ वर्ष ही कर सकता है।

आदि गुरु शंकराचार्य ने भज गोविंदम् में इस संबंध में विस्तार से चर्चा की है। इसके छठे श्लोक के माध्यम से उन्होंने धनवानों को चेताया है कि पैसा ही आने वाले समय में उनके लिए जी का जंजाल बनने वाला है। वे पुत्रों से सावधान रहें।

इस श्लोक से शंकराचार्य ने यह बताने की कोशिश की है कि धन को हमेशा संकट समझो। इसके द्वारा हम तनिक भी सुख प्राप्त नहीं कर सकते। धनवानों को प्राय: पुत्रों से संकट बना रहता है। यह सर्वसिद्ध सिद्धांत है।

अत: पैसे कमाने को ही जीवन का उद्देश्य नहीं बनाना चाहिए। धन जमा करने की इच्छा खतरनाक रोग है। जैसे-जैसे धन बढ़ता है, यह रोग भी बढ़ता जाता है। हमारा जी कभी नहीं भरता और हम थोड़ा और, थोड़ा और की धारा में बहते चले जाते हैं। ईसा मसीह ने भी बाइबल में कहा है कि एक ऊंट सूई में समा सकता है, लेकिन असंतुष्ट व्यक्ति (धन की लालसा रखने वाला) कभी स्वर्ग नहीं पहुंच सकता। आदि शंकराचार्य की शिक्षा पर लिखने वाले एम. एन. कृष्णमणि कहते हैं कि व्यक्ति अजिर्त धन को ट्रस्ट की संपत्ति समझें और स्वयं को ट्रस्टी। अर्थात हम 'अयम निजम परो वेति' की भावना से ऊपर उठ धन को समाज के कल्याण में लगाएं।

श्री सत्य साईंबाबा ने भी एक बार कहा था कि धन तो जूते के समान है। छोटा हो तब भी परेशानी और बड़ा हो तब भी। आदि शंकराचार्य ने तो अपने एक श्लोक में अर्थ को अर्थहीन बताया है। भगवद् गीता में श्रीकृष्ण अर्जुन से कहते हैं : जो लोग सिर्फ अपने लिए खाना पकाते हैं, वे सिर्फ पाप कमाते हैं। श्रीमद्भागवत में नारद कहते हैं : धन हर बुराई की जड़ है। इसके कारण ही जुआ खेलने, मद्यपान और कामुकता जैसी बुराइयां जन्म लेती हैं।

आधुनिक चिकित्सा विज्ञान भी धन को कई बीमारियों का मूल मानता है। धन हृदय की बीमारियों के दो मूल कारणों में से एक है। तैतरेय उपनिषद में धन और भोजन की चर्चा है। उपनिषद के अनुसार मिलजुल कर लिया गया भोजन ही शरीर में लगता है। जो लोग इससे भागते हैं अर्थात सिर्फ अपनी सोचते हैं उन्हें भोजन खा जाता है। उपनिषद में भागीदारी पर बल दिया गया है।

इतिहास में संपत्ति के लिए पुत्र द्वारा पिता की हत्या के सैकड़ों उदाहरण हैं। गीता में श्री कृष्ण ने कहा है कि छोटे बड़ों का ही अनुसरण करते हैं। अगर पिता गलत तरीके से संपत्ति प्राप्त करता है तो उसके पुत्र द्वारा भी ऐसा करने की संभावना रहती है। किसी प्रकार संपत्ति प्राप्त करना उसका उद्देश्य बन जाता है। संपत्ति प्राप्ति का कोई भी मार्ग उसे गलत नहीं लगता। जब कोई पिता पुत्र से भय खाने लगे तो वह समझ ले कि कलियुग में जी रहा है और इस युग में संपत्ति जमा करना स्वास्थ्य के लिए हर प्रकार से हानिकारक है।

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on April 10, 2007, 09:17:52 AM
जय सांई राम।।।

प्रत्येक चेतन वस्तु में ईश्वर का दर्शन
 
हमारे सम्मुख हरी-भरी वसुंधरा, अनंत ग्रहों,तारों,आकाश गंगाओं से युक्त नीला आकाश और इसमें व्याप्त चेतन उस विराट के ही दर्शन हैं। मनीषी इसी विराट को जानने और अनुभव करने के लिए प्रारंभ से ही प्रयासरत रहे हैं। भारतीय दर्शन में किसी वस्तु को जानने के लिए तीन प्रमुख प्रमाण हैं।

पहला प्रत्यक्ष, दूसरा अनुमान और तीसरा आप्त प्रमाण अर्थात महापुरुषों के मौखिक या लिखित अनुभव जैसे वेद या उपनिषद आदि। वेदांत दर्शन के अनुसार इस ब्रह्मांड में एक ही अजर,  अमर, चेतन एवं आनंद घन परमात्मा ही सब रूपों में सर्वत्र व्याप्त हैं। कोई अन्य नहीं है और न हो सकता है। जो अनेकता दिखाई पड़ रही है उसे उदाहरण देकर समझाया गया है कि उसे शक्कर से बने खिलौने एवं स्वर्ण से बने आभूषण वास्तव में एकमात्र शक्कर या स्वर्ण ही हैं,  इसी प्रकार यह समस्त चराचर जगत ब्रह्म ही है या जैसे विभिन्न घड़ों के अंदर का आकाश घटाकाश कहलाता है परंतु वह अविभाज्य आकाश एक ही है। किंतु यह अनुमान और आपत प्रमाण है परमात्मा का प्रत्यक्ष नहीं हुआ।

इस संबंध में गीता का वह प्रसंग उल्लेखनीय है जिसमें अर्जुन श्रीकृष्ण से कहते हैं कि आपने जो बताया कि आप ही सर्वत्र हैं सब रूपों में है यह मैं अनुमान से एवं वेदों के द्वारा भी जानता हूं और मानता भी हूं कि सृष्टि है तो उसका रचनाकार भी होगा। जगत में चेतनता है तो कोई चेतन भी होगा, परंतु इसे प्रत्यक्ष रूप से दिखाएं।  इस पर श्रीकृष्ण अति महत्वपूर्ण बात कहते हैं कि हे अर्जुन तुम इन आंखों से मुझे नहीं देख सकते। तात्पर्य यह है कि यह आंखें तो भौतिक हैं और क्षमता सीमित है। यह तो अधिक दूर की भी वस्तु नहीं देख सकती। दूसरे यह तुम्हारे संस्कारों के अनुरूप ही देखती है।

एक ही स्त्री को मां, बेटी,  बहन, पत्नी के रूप में हम देखते हैं और अंधेरे में रस्सी को सांप समझ बैठते हैं। इन आंखों के साथ तुम्हारा अहं भी जुड़ा है। अत: मैं तुझे दिव्य आंख प्रदान करता हूं। इसके पश्चात अर्जुन देखते हैं कि जो श्रीकृष्ण सामने खड़े थे वे पूरे ब्रह्मांड में व्याप्त हो गए हैं। उन्हीं में असंख्य, ग्रह, सूर्य, चंद्रमा हैं। भूत, वर्तमान एवं भविष्य के समस्त चेतन अचेतन रूपों में वही प्रकाशमान हो रहे हैं। यहां तक कि अर्जुन भी वही हैं।

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on April 11, 2007, 12:18:17 AM
जय सांई राम।।।

सौंदर्य सदा मृदुल होता है  
 
सौंदर्य सदा मृदुल होता है। उसकी कोमल वाणी केवल वही सुन सकता है, जिसकी आत्मा पूरी तरह से सजग और सचेत हो। मगर हम सौंदर्य देखना कहाँ चाहते हैं! हम लोगों ने तो प्रत्येक वस्तु की बुनियाद तक में दाम और दंड के झूठ का मायाजाल बिछा रखा है।

यहाँ न तो कोई प्रतिफल देने वाला है और न कोई पुरस्कार। यहाँ तक कि स्वयं भलाई भी अपना पुरस्कार नहीं है। तुम्हारी भलाई कोई बाहर की वस्तु नहीं है। यह तो तुम स्वयं ही हो और वह भी अपने नग्न रूप में, जिस पर कोई आवरण नहीं, जिस पर कोई छिलका नहीं।

और ऐसे भी कुछ लोग हैं जो अपने मुट्ठी भर सद्गुणों पर सदा अकड़े फिरते हैं और उनके बल पर दुनिया भर पर अत्याचार करते हैं। यहाँ तक कि सारा संसार उनके अवगुणों और दुराचार की गंदगी में डूब जाता है। उनके मुंह से सद्गुण शब्द कितना बुरा लगता है। और जब वे कहते हैं कि मैं भला हूँ तो ऐसा लगता है मानो कह रहे हों कि मेरा भली प्रकार वैर शोधन हो चुका है। मैं दिल खोल कर बदला ले चुका हूँ। अपनी भलाई के पंजों से वे अपने विरोधियों की आंखें नोच डालने का प्रयत्न किया करते हैं। वे अपने आप को ऊंचा उठाते हैं, केवल इसलिए कि दूसरों को नीचा देख सकें।

और मैंने ऐसे लोग भी देखे हैं जो नालियों के कीचड़ में फंसे बैठे हैं और वहाँ खर-पतवार में से मुंह निकाल कर कहा करते हैं, दलदल में फंसे हाथ पर हाथ धरे बैठे रहना ही सदाचार है। हम किसी को काटते नहीं और काटने वालों से बचकर रहते हैं और प्रत्येक विषय के सम्बन्ध में हमारे वही विचार हैं जो हमें सिखाए गए हैं।

और ऐसे लोग भी देखे हैं जिन्हें अभिनय करना अत्यन्त प्रिय होता है। उनका मत है कि सदाचार भी एक प्रकार का अभिनय ही है। उनके घुटने सदैव उपासना में मुड़े रहते हैं और उनके हाथ नाच-नाच कर स्तुतिगान किया करते हैं। किन्तु उनके हृदय अवरुद्ध द्वार के समान होते हैं, जहाँ सदाचार और सद्गुण कभी प्रवेश नहीं कर सकते।

और कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनके लिए यह रटते रहना ही सदाचार की पराकाष्ठा है कि सदाचार अत्यन्त आवश्यक है। वास्तव में वे पुलिस को आवश्यक मानते हैं। जब वे सदाचार कहते हैं तो उनका अभिप्राय होता है पुलिस। कुछ लोग अपना उत्थान और सम्मान चाहते हैं और उसे सदाचार कहते हैं। और कुछ दूसरे अपने पतन और अपमान को सदाचार कहते हैं।

इस प्रकार प्रत्येक प्राणी यही समझता है कि सदाचार केवल उसी की बपौती है। कम से कम प्रत्येक मनुष्य इस भ्रम में रहता है कि भलाई और बुराई के संबंध में वही एकमात्र विशेषज्ञ है। मेरा अभिप्राय यह नहीं है कि मैं उन पाखंडियों और मूर्खों से यह कहूँ कि तुम्हें क्या पता कि सदाचार किसे कहते हैं। और सदाचार के सम्बन्ध में तुम जान भी क्या सकते हो?  बल्कि अभिप्राय यह है कि मेरे मित्रों,  उन पुरानी बातों को भूल जाओ जो तुमने अनेक पाखंडियों तथा मूर्खों से सीखी हैं। भूल जाओ ये दाम,  दंड, प्रतिफल, प्रतिशोध और दिव्य प्रकोप जैसे अर्थहीन शब्द और सारहीन बातें। भूल जाओ इस प्रकार के कथन कि वही कार्य श्रेष्ठ होता है जो निष्काम भाव से किया जाता है।

प्रत्येक कार्य में अपनापन अर्थात निजत्व का रहना जरूरी है, जैसे कि शिशु के भीतर माता का निजत्व रहता है। तुम्हारे निकट सदाचार का यही अभिप्राय और यही परिभाषा होनी चाहिए। जीवन आनन्द और आह्लाद का स्त्रोत है।

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on April 11, 2007, 05:28:37 AM
जय सांई राम।।।

मौन की महिमा   

मौन जीवन में शक्ति संचय का श्रेष्ठ अनुष्ठान है। मौन रखने पर जो कुछ बोला जाता है उसमें अपेक्षाकृत अधिक सत्य होता है। अधिक और अनर्थ बोलने से संघर्ष की संभावना बढ़ जाती है। अत्यधिक कोलाहल में निर्वाक मौन व्याख्यान ही काम करता है। मौन अनेक समस्याओं का समाधान है। मौन ही शांति का दूसरा नाम है। वैचारिक द्वंद्व और द्वेष मौन से सहजतया शांत हो जाता है। मौन से व्यक्ति में सहनशीलता जागती है जिससे क्रोध शांत होता है। मान मंथन में मौन प्रभावकारी भूमिका का निर्वहन करता है। इससे साधक अंतर्यात्रा में सहयोग पाता है। मौन आत्मानुभूति की संभावना बढ़ाता है। इससे उठे चरण जनमानस में सदाचरण को जन्म देते हैं जो अंत में मंगलाचरण का प्रवर्तन करते हैं। सूक्ष्म सत्य को पकड़ने की शक्ति मौन उत्पन्न करता है। इससे प्रज्ञापटुता बढ़ती है। मौन से कल्पनाशक्ति विकसित होती है जिसके फलस्वरूप संकल्पशक्ति और मनोबल का संब‌र्द्धन होता है। मौन से एकाग्रता का उदय होने पर ध्येय तक पहुँचने के लिए सरलता रहती है। मन पारे की तरह चंचल होता है। एकाग्रता चंचलता को स्थिर करती है। मौन में अंतरंग में शक्ति स्त्रोत उद्भूत होता है।

मौन की महिमा अनंत है। इसकी सात्विकता मनोहारी रहती है। मन की आँखें मौन भाषा में बोलती हैं। प्रेम की अभिव्यक्ति में मौन अद्वितीय है। वाणी से कुछ भी न बोलने के बावजूद मौन अभिव्यक्ति किसी बड़े व्याख्यान से कम नहीं। मौन से भाषा के शुभ संस्कार उत्पन्न होते हैं। मुनि का लक्षण है मौन, जिसके जीवन का लक्ष्य आत्म अध्यात्म विकास करने में निहित है। मौन व्रत से बड़े से बड़े संघर्ष शून्य हो जाते हैं। इससे मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। मौन में वह शक्ति है जो बड़े से बड़े अहंकार को धूल में मिला देती है। किसी के द्वारा जब जाने अनजाने किसी निर्बल के प्रति कटुशब्द प्रयुक्त हों तो निर्बल का मौन रहना शक्तिशाली के लिए कठोर वाणी से भी अधिक प्रभाव डालता है। मौन समर्पण नहीं, उचित समय की प्रतीक्षा का संकेत देता है। दृढ़ विश्वास श्रम और आशा के लिए मौन एक मंत्र हैं। अखण्ड मौन जब टूटता है तो निरुत्तर हो जाना पड़ता है। मौन सत्य का शोधन करता है। मौन से कृतज्ञता में वृद्धि होती है। मौन कल्पतरु जैसा फल देने वाला अनुपम व्रत है।

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on April 14, 2007, 07:01:26 AM
जय सांई राम।।।

वास्तविक सुख  
 
एक बार एक सेठ की राह चलते एक साधु से मुलाकात हो गई। चलते-चलते सफर को आसान बनाने के लिए दोनों सुख और अध्यात्म पर चर्चा करने लगे। सेठ ने कहा, 'मेरे पास जीवन में उपभोग के सभी साधन हैं पर सुख नहीं है।'

साधु ने मुस्कराकर पूछा, 'कैसा सुख चाहते हो।'

सेठ ने कहा, 'वास्तविक सुख। यदि कोई मुझे वह सुख प्रदान कर दे तो मैं इसकी कीमत भी दे सकता हूं।' साधु ने फिर पूछा, 'क्या कीमत दोगे? सेठ ने कहा, 'मेरे पास बहुत धन है। मैं उसका एक बड़ा हिस्सा इसके बदले में दे सकता हूं। लेकिन मुझे वास्तविक सुख चाहिए।'

साधु ने देखा कि सेठ के हाथों में एक पोटली है जिसे वह बार-बार अपने और नजदीक समेटता जाता था। अचानक साधु ने पोटली पर झपट्टा मारा और भाग खड़ा हुआ। सेठ के चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगी। पोटली में कीमती रत्न थे। सेठ चिल्लाता हुआ साधु के पीछे लपका लेकिन हट्टे-कट्टे साधु का मुकाबला वह थुलथुल सेठ कैसे करता। कुछ देर दौड़ने के बाद वह थककर बैठ गया।

वह अपने बहुमूल्य रत्नों के ऐसे अचानक हाथ से निकल जाने से बेहद दुखी था। तभी अचानक उसके हाथों पर रत्नों की वही पोटली गिरी। सेठ ने तुरंत उसे खोलकर देखा तो सारे रत्नों को सुरक्षित पाया। उसने पोटली को हृदय से लगा लिया। तभी उसे साधु की आवाज सुनाई दी जो उसके पीछे खड़ा था। साधु ने कहा, 'सेठ, सुख मिला क्या?' सेठ ने कहा, 'हां महाराज, बहुत सुख मिला। इस पोटली के यूं अचानक चले जाने से मैं बहुत दुखी था मगर अब मुझे बहुत सुख है।'

साधु ने कहा, 'सेठ, ये रत्न तो तुम्हारे पास पहले भी थे पर तब भी तुम सुख की तलाश में थे। बस, इनके जरा दूर होने से ही तुम दुखी हो गए यानी तुम्हारा सुख इस धन से जुड़ा है। यह फिर अलग होगा तो तुम फिर दुखी हो जाओगे। यह सुख नकली है। अगर वास्तविक सुख की तलाश है तो तुम्हें उसकी वास्तविक कीमत भी देनी होगी। जो यह नकली धन नहीं है बल्कि वह है सेवा और त्याग।'
 
अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on April 14, 2007, 11:49:13 PM
जय सांई राम।।।

साधना की शक्ति  

साधना की ऊष्मा जब हमारी चेतना को झंकृत करती है तब हमें अपनी वास्तविकता का बोध होता है कि हमारे जीवन का उद्देश्य क्या है? साधना चाहे धर्म क्षेत्र की हो या कर्म क्षेत्र की, उसका सीधा संबंध मानव और मानवता से है। साधना अर्थात संयमित, नियमित और अनुशासित रहते हुए ईमानदारी से कर्तव्य का पालन करना। हम सबको इसी की महती आवश्यकता है और यह हमसे दूर होती जा रही है। साधना केवल धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों तक ही सीमित नहीं है, यह मानव जीवन के सर्वागीण विकास का महत्वपूर्ण आधार है। विकास का धरातल साधना से ही पोषित होता है, इसके अभाव में विकास अर्थहीन होता है और उस विकास की आयु भी थोड़ी ही होती है। प्राय: लोग साधना का मतलब धार्मिक अनुष्ठान से लगाते हैं, जबकि इसका अर्थ व्यापक है। साधना हमारे जीवन की सम्पूर्ण गतिविधियों एवं कार्यप्रणाली को परिष्कृत एवं परिमार्जित करती है। बिना आत्मिक अनुशासन और संयम के जीवन में उत्कृष्टता का समावेश होना संभव नहीं।

पौराणिक ग्रंथों में ऐसे तमाम कथानकों का उल्लेख मिलता है जब प्राचीनकाल के ऋषि-मुनियों ने साधना के बल पर पर्याप्त शक्ति अर्जित कर ली थी, जिससे वह जो चाहते थे प्राप्त कर लेते थे। साधना की शक्ति असीम है, इससे व्यक्तित्व महान बनता है। इस शक्ति को हम समाज के लिए उपयोगी कार्यो में लगाएं या व्यक्तिगत कार्यो में लगाएं, यह हमारे विवेक पर निर्भर करता है। आवश्यकता इस बात की है कि हम अपनी साधना से प्राप्त ऊर्जा ऐसे रचनात्मक कार्यो में लगाएं जो समाजोपयोगी हों। समाज को मानव से बहुत अपेक्षाएं हैं। सही अर्थो में हम तभी सुखी और संपन्न होंगे जब हमारा समाज खुशहाल होगा। साधना अर्थात अपने को साधना, जब हम अपने को साध लेंगे तब हम मन सहित अपनी इंद्रियों पर विजय प्राप्त कर लेंगे। मन इंद्रियों का राजा है, कभी-कभी यह अपनी चंचलता के कारण प्रगति में बाधक हो जाता है और साधना के लिए इंद्रियों को वश में करना आवश्यक है। इतिहास साक्षी है कि महापुरुषों ने कभी भी व्यक्तिगत जीवन को महत्व नहीं दिया, सार्वजनिक जीवन को उन्होंने अपना धर्म माना। महापुरुषों के उत्कृष्ट कार्यो से ही आज समाज लाभान्वित हो रहा है। 
 
अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on April 16, 2007, 01:25:50 AM
जय सांई राम।।।

विशुद्ध मन ही वासुदेव है......सत्संग : श्री रमेश भाई ओझा  

ध्यान से सुनो और इसे जीवन में याद रखना, सत्संग पुरुषार्थ का फल नहीं, बल्कि वह भगवत कृपा से मिलता है। यत्न से नहीं, अनुग्रह से प्राप्त होता है। इंसान प्लान तो बहुत कुछ करता है, लेकिन होता है वही जो ईश्वर की इच्छा होती है। आप ही वृंदावन क्यों आए, आने का कार्यक्रम तो अन्य लोगों ने भी बनाया था।

तुलसीदास जी कहते हैं कि 'बिनु सत्-संग विवेक न होई, राम कृपा बिनु सुलभ न सोई।' हृदय की भूमि उपजाऊ है, ऊसर भूमि नहीं और ऐसी उपजाऊ भूमि पर भगवान की वृष्टि की कृपा के कारण सत्संग मिलता है। सत्संग ईश्वर प्राप्ति की प्राथमिक पाठशाला है। भगवान की कृपा के कारण ही तो सत्संग में आए हैं आप सब लोग।

एक युवक ने सवाल किया भाई जी! चरित्र निर्माण कैसे करें? भाई जी बोले, पहले क्रिया के बारे में सुनो- यह जीवन भगवान का अंश है। भगवान सत्, चित्त और आनंद स्वरूप हैं। सत् के अंश में क्रिया होती है, चित्त के अंश में ज्ञान होता है और आनंद के अंश में भावना होती है। दूसरे शब्दों में सत् के अंश में कर्म, चित्त के अंश में विवेक और आनंद के अंश में भक्ति होती है। क्रिया कैसे होगी? जैसे विचार होंगे। विचार कैसे होंगे? जैसी भावना होगी।

श्रद्धालु ध्यान से सुन रहे हैं। इसी बीच सत्संग के पंडाल में गुरु गुरुशरणानंद जी, चिदानन्द सरस्वती जी और ब्रह्माचारी जी पधारते हैं। प्रवचन सुन रहे श्रद्धालु संतों को प्रणाम करते हैं। संत एक दूसरे को जयश्रीकृष्ण कर अपने-अपने स्थान पर बैठ जाते हैं। दो मिनट का संकीर्तन होता है 'बांके बिहारी, हम हैं शरण तुम्हारी।'

बात आगे बढ़ती है... और अंतत: भाव से ही विचारों की शुद्धि होती है। विचारों की शुद्धि से क्रिया भी शुद्ध होती है। इस प्रकार क्रिया, विचार और भावना की शुद्धि से चरित्र शुद्ध होता है। जीवन में जितनी आवश्यकता बुद्धि की है, उससे भी ज्यादा जरूरी शुद्धि है। इसके लिए संतों से सत्संग, कथा श्रवण, सद्शास्त्रों का पठन, चिंतन आदि जरूरी है। व्यक्ति जो देखता है, सुनता है, उससे उसकी भावना, विचार, क्रिया आदि सब प्रभावित होते हैं। सत्संग, साधु-संगति से स्वार्थ भाव छोड़ व्यक्ति परमार्थ परायण बनता है।

भाई जी वहां बैठे संतों की ओर देखते हैं... वो भी समर्थन में गर्दन हिलाते हैं। भाई जी वहां बैठे संतों से बातचीत करने के लिए उठकर अलग जाना चाहते हैं। इसी बीच एक श्रद्धालु पूछ बैठता है, भगवान को प्राप्त करने का मार्ग तो सुझाएं!

भगवान अप्राप्त है ही कहां। वो तो हर समय और हर जगह है। जीव, जड़, चेतन, यह सकल जगत परमात्मा का स्वरूप नहीं तो और क्या है? प्राप्ति के लिए केवल करना यह है कि उसे देखने की क्षमता विकसित करनी है। मन को परमात्मा में लगाना है, लेकिन मन तो बहुत चंचल है। वायु का निग्रह जिस प्रकार कठिन है, मन को वश में करना उसी प्रकार बहुत कठिन है। उस पर जितना काबू पाने की कोशिश करो, वह और भागता है। अत: कुछ और चिंतन करना पड़ेगा।

मेरा अनुभव कहता है कि मन वहीं लगता है जहां उसे रस मिलता है। जिससे रस मिलता है, तृप्ति का अनुभव होता है, उसमें मन सदा लुभाया रहता है, जिस प्रकार कमल में भ्रमर। भगवान में जब प्रेम हो जाएगा तब मन भगवान में ही लगा रहेगा। जब तक मन का राग संसार में है, तब तक मन का मैल मिटेगा नहीं। जब तक मन का मैल नहीं मिटेगा, मन की चंचलता नहीं मिटेगी।

विशुद्ध मन ही वासुदेव है। मन से रजोगुण और तमोगुण मिट जाए और मन सत्व से पूर्ण हो जाए तो मन की स्थिरता स्वाभाविक हो जाती है। रजोगुण से चंचलता और तमोगुण से जड़ता आती है, जो कि भजन में बाधक है। भोर में ब्रह्मा-मुहूर्त में मन पर सत्वगुण का प्रभाव रहता है, इसलिए उस समय को संतों ने भजन के लिए श्रेष्ठ माना है।

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on April 17, 2007, 08:57:32 AM
जय सांई राम

"सच तो ये है कि हम अपने अंतस की आकांक्षाओं से आगे कुछ-भी नहीं देख पाते; सचमुच...ये निगाहें ही हमारी पथप्रदर्शक हैं, इन मन की विभूतियों से आगे न हम कुछ जान पाते हैं और न ही समझ पाते हैं, जिसने परम अनुभूति की आकृति को अपने अंतस में स्थान दिया ही न हो वह नास्तिकता के पथ पर चला जाए, कोई आश्चर्य नहीं. काम-ज्वाला और भौतिक-आवरण ने इंसान के भीतरी चक्षुओं को इस तरह से कैद कर रखा है कि स्वतः यह आभास होता है-- मेरा दृष्टिकोण ही सत् और सर्वमान्य है किंतु यह सोंच गलत या सही नहीं है, अंधकार मात्र इसकारण से है क्योंकि दूसरा मत भी हो सकता है, इसे नकारते हैं-- मन की वास्तविक दुनियाँ को अगर विस्तार दे सकें तो बाह्य सत्ता अपने-आप बृहत हो जाएगी."

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई

ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on April 17, 2007, 11:04:04 PM
जय सांई राम

वेदना की अनुभूति  
 
राजा जनक जब मानव शरीर त्यागकर यमदूतों के साथ बैकुंठ धाम की ओर जा रहे थे तो उन्होंने रास्ते में नरक में यातनाएं झेलते जीवों को देखा। उन्हें तड़पता देख वह द्रवित हो उठे। उन्होंने यमदूतों से पूछा,  'इन्हें किस कारण इतनी यातनाएं दी जा रही हैं?'  यमदूतों ने कहा,  'यह इनके बुरे कर्मों का फल है। जब तक इनके कर्मों का पूरा लेखा जोखा नहीं हो जाता,  इन्हें नरक में ही रहना होगा। ' जनक बोले, 'क्या कोई उपाय है जिससे इन्हें नरक से मुक्ति मिल सके?' यमदूतों ने कहा, 'हां, उपाय तो है।'  जनक ने तपाक से कहा 'मुझे शीघ्र बताएं।'

यमदूतों ने बताया,  'यदि कोई धर्मात्मा अपने कर्मों का फल इनके नाम कर दे तो संभव है इन जीवों के नरक से बंधन कट जाएं।'  राजा जनक ने तब अपने जीवनपर्यंत किए नेक कर्मों एवं जप-तप से अपने नाम अर्जित समस्त पुण्य उन जीवों के नाम अर्पित कर दिए। उन जीवों का नरक से छुटकारा हो गया। धर्मराज ने उन जीवों को अपने पापों का प्रायश्चित करने तथा धर्मार्थ कार्य करने के लिए पृथ्वी लोक में मनुष्य योनि में भेज दिया, ताकि वे नेक कर्म करके बैकुंठ धाम का द्वार खोज सकें।

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on April 21, 2007, 12:11:13 AM
जय सांई राम

पृथ्वी कहती है, मुझ से कुछ लो तो कुछ वापस भी करो  

हम पृथ्वी से केवल लेते हैं, उसे वापस कुछ नहीं लौटाते। प्रकृति एक पूर्ण चक्र है : एक हाथ से लो, तो दूसरे हाथ से दो। इस वर्तुल को तोड़ना ठीक नहीं है। लेकिन हम यही कर रहे हैं -सिर्फ लिये चले जा रहे हैं। इसीलिए सारे स्त्रोत सूखते जा रहे हैं। धरती विषाक्त होती जा रही है। नदियां प्रदूषित हो रही हैं, तालाब मर रहे हैं। हम पृथ्वी से अपना रिश्ता इस तरह से बिगाड़ रहे हैं कि भविष्य में इस पर रह नहीं पाएंगे।

आधुनिक विज्ञान का रवैया जीतने वाला है। वह सोचता है कि धरती और आकाश से दोस्ती कैसी, उस पर तो बस फतह हासिल करनी है। हमने कुदरत का एक करिश्मा तोड़ा, किसी नदी का मुहाना मोड़ दिया, किसी पहाड़ का कुछ हिस्सा काट लिया, किसी प्रयोगशाला में दो-चार बूँद पानी बना लिया और बस प्रकृति पर विजय हासिल कर ली।

जैसे प्लास्टिक को देखो। उसे बना कर सोचा, प्रकृति पर विजय हासिल कर ली। कमाल है, न जलता है, न गीला होता है, न जंग लगती है - महान उपलब्धि है। उपयोग के बाद उसे फेंक देना कितना सुविधाजनक है। लेकिन मिट्टी प्लास्टिक को आत्मसात नहीं करती। एक वृक्ष जमीन से उगता है। मनुष्य जमीन से उगता है। तुम वृक्ष को या मनुष्य को वापस जमीन में डाल दो तो वह अपने मूल तत्वों में विलीन हो जाते हैं। लेकिन प्लास्टिक को आदमी ने बनाया है। उसे जमीन में गाड़ दो और बरसों बाद खोदो तो वैसा का वैसा ही पाओगे।

अमेरिका के आसपास समुद्र का पूरा तट प्लास्टिक के कचरों से भरा पड़ा है। और उससे लाखों मछलियां मर जाती हैं, उसने पानी को जहरीला कर दिया है। पानी की सजीवता मर गई। और यह खतरा बढ़ता जा रहा है कि दिन ब दिन और अधिक प्लास्टिक फेंका जाएगा और पूरा जीवन मर जाएगा।

पर्यावरण का अर्थ है संपूर्ण का विचार करना। भारतीय मनीषा हमेशा 'पूर्ण' का विचार करती है। पूर्णता का अहसास ही पर्यावरण है। सीमित दृष्टि पूर्णता का विचार नहीं कर सकती। एक बढ़ई सिर्फ पेड़ के बारे में सोचता है। उसे लकड़ी की जानकारी है, पेड़ की और कोई उपयोगिता मालूम नहीं है। वे किस तरह बादलों को और बारिश को आकर्षित करते हैं। वे किस तरह मिट्टी को बांध कर रखते हैं। उसे तो अपनी लकड़ी से मतलब है।

वैसी ही सीमित सोच ले कर हम अपने जंगलों को काटते चले गए और अब भुगत रहे हैं। अब आक्सीजन की कमी महसूस हो रही है। वृक्ष न होने से पूरा वातावरण ही अस्तव्यस्त होता जा रहा है। मौसम का क्रम बदलने लगा है और फेफड़ों की बीमारियाँ बढ़ती जा रही हैं।

सुना है कि पुराने जमाने में प्रशिया के राजा फ्रेडरिक ने एक दिन देखा कि खेत-खलिहानों में पक्षी आते हैं और अनाज खा जाते हैं। वह सोचने लगा कि ये अदना से पंछी पूरे राज्य में लाखों दाने खा जाते होंगे। इसे रोकना होगा। तो उसने राज्य में ऐलान कर दिया कि जो भी पक्षियों को मारेगा उसे इनाम दिया जाएगा। बस प्रशिया के सारे नागरिक शिकारी हो गए और देखते ही देखते पूरा देश पक्षी विहीन हो गया। राजा बड़ा प्रसन्न हुआ। उत्सव मनाया -उन्होंने प्रकृति पर विजय पा ली।

पर अगले ही वर्ष गेहूँ की फसल नदारद थी। क्योंकि मिट्टी में जो कीड़े थे और जो टिड्डियां थीं, उन्हें वे पक्षी खाते थे और अनाज की रक्षा करते थे। इस बार उन्हें खाने वाले पंछी नहीं थे सो उन्होंने पूरी फसल खा डाली। उसके बाद राजा को विदेशों से चिडि़याएँ मंगानी पड़ीं।

यह सृष्टि परस्पर निर्भर है। उसे किसी भी चीज से खाली करने की कोशिश खतरनाक है। न हम निरंकुश स्वतंत्र हैं, और न परतंत्र हैं। यहाँ सब एक दूसरे पर निर्भर हैं। पृथ्वी पर जो कुछ भी है, वह हमारे लिए सहोदर के समान है। हमें उन सबके साथ जीने का सलीका सीखना होगा।

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on April 21, 2007, 09:21:55 AM
जय सांई राम।।।

दिल दुखाना पाप से कमतर नहीं

मनुष्य को प्रयत्‍‌न करना चाहिए कि उसके कर्म से किसी दूसरे प्राणी का दिल दुखी न हो, क्योंकि किसी के दिल को दुखाना सबसे बड़े पाप का भागीदार बनना है। दूसरे प्राणी को दुखी करने की बजाए सदा दूसरों को सुख देने के लिए प्रयत्न करना चाहिए।

मनुष्य को अहंकार में वशीभूत होकर कभी भी दूसरों को नीचा दिखाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, क्योंकि समय किसी का इंतजार नहीं करता और कभी भी बुरा समय अच्छे में और अच्छा समय बुरे में बदल सकता है। जीवन संघर्ष में केवल प्रभु के सहारे में ही आस्था रखनी चाहिए, क्योंकि बाकी सब सहारे झूठे हैं जिन पर भरोसा करना उचित नहीं जबकि भगवान का द्वार ऐसा द्वार है जो किसी को निराश नहीं करता। समाज में पनप रही अधिकतर बुराईयों का मुख्य कारण अविश्वास  व स्वार्थ की भावना है जिसका त्याग करके मनुष्य जहां आदर्श समाज की नीव रख सकता है। वहीं अपने जीवन में भी खुशियों की बहार ला सकता है। मनुष्य को दूसरे प्राणी को दुखी करने की बजाए सदा दूसरों को सुख देने का प्रयत्न करना चाहिए। आज लोगों की रुचि अपने विकास की बजाए दूसरे की बुराईयां ढूंढने व उसे नीचा दिखाने में बढ़ती जा रही हैं लेकिन ऐसी भावना रखने वाले इंसान न समाज में लोकप्रिय हो सकते हैं और न ही अपने जीवन में सच्ची शांति व सुख का अनुभव कर सकते हैं।

धर्म कोई भी हो सभी भाईचारे व प्रेम का संदेश देते हैं और सभी की मंजिल एक है, केवल मंजिल तक पहुंचने के रास्तों में फर्क हो सकता है। वचन और कर्म में मनुष्य को नम्रता लानी चाहिए, क्योंकि नम्र व्यवहार से दोस्त तो प्रसन्न होते ही हैं बल्कि विरोधी को भी अपने पक्ष में किया जा सकता है। कटु वचन का इस्तेमाल करने वाले इंसान को कोई पसंद नहीं करता और एक दिन वह जीवन में अपने आपको बिना सहारे के अकेला ही पाता है। जीवन संघर्ष में केवल प्रभु के सहारे में ही आस्था रखनी चाहिए क्योंकि बाकी सब सहारे झूठे हैं जिन पर भरोसा करना उचित नहीं जबकि भगवान का द्वार ऐसा द्वार है जो किसी को निराश नहीं करता।
                                 
अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on April 21, 2007, 11:34:13 PM
जय सांई राम

जीव और जीवन   

जीव परमात्मा का ही चेतन अंश है। प्रभु ही जीवन के रूप में शरीर में निवास करते हैं। प्रभु जीव के शरीर का निर्माण कर उसे गतिमान एवं क्रियाशील बनाने हेतु स्वयं उस शरीर में प्राण रूप में विराजमान रहते हैं। अत: शरीररूपी मंदिर में आत्मा रूप में परमात्मा सदैव उपस्थित रहते हैं। यह तथ्य जानते हुए हमें लोक व्यवहार करना चाहिए,  इसी में अपना और जगत का कल्याण निहित है। गोस्वामी तुलसीदास जी ने भी कहा है- ईश्वर अंश जीव अविनाशी। अब प्रश्न उठता है कि जब जीव परमात्मा का ही अंश है और इतना शक्तिशाली है तो फिर क्यों गलत कार्य करता है। इसका एक ही उत्तर है कि वह अपने को शरीर मानकर उसी की सुख-सुविधा के लिए संसाधनों के संग्रह हेतु उचित-अनुचित, भलाई-बुराई की अनदेखी करते हुए स्वार्थवश गलत मार्ग पर चल पड़ता है जिसके परिणामस्वरूप वह कष्ट पाता है और अपमानित होता है। ऐसा आज के आपाधापी के युग में प्राय: देखने को मिल रहा है।

निर्मल हृदय में परमात्मा का वास होता है। जीव के दु:ख पाने का एकमात्र कारण है उसकी अज्ञानता। मनुष्य में जब अपने को केवल शरीर मानकर कर्तापन का भाव आ जाता है और वह भौतिकता से वशीभूत होकर उसमें अहंकार का प्रादुर्भाव होने लगता है, तभी वह घोर कष्ट पाता है। मानव चाहे तो अपने विवेक का इस्तेमाल करके ऐसी स्थितियों से बच सकता है। वह अपने हित-अनहित के विषय में पर्याप्त जानकारी रखने में सर्वदा समर्थ है। यह साम‌र्थ्य भी बाबा की ही दी हुई है, किंतु वह इसके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के बजाय दंभ वश अपने को ही सर्वशक्तिमान मानने लगता है। जिससे कदम-कदम पर उसे निराशा देखने को मिलती है। मन की प्रवृत्ति चंचल होने के कारण मनुष्य विषयों के प्रति आकर्षित होता रहता है। यह स्थिति व्यक्तित्व में विकार उत्पन्न करती है। मानव अपने वास्तविक स्वरूप को भूल जाता है कि वह परमात्मा का अंश है और वह आत्मा को भूलकर शरीर को ही सब कुछ समझता है। जिस कारण वह घोर कष्ट पाता है और तब वह बाबा को याद करता है। यदि वह सदैव इस बात का आभास करता रहे कि बाबा सांई हमारे अंत:करण में विराजमान हैं, वह हमारे प्रत्येक कार्य को देख रहे हैं तो वह गलत मार्ग पर जाने से बच सकता है।

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on April 23, 2007, 05:32:48 AM
जय सांई राम

लोक सुधरने पर ही परलोक की बात अच्छी लगती है  

जिसका सांसारिक जीवन सुखी और शांतिपूर्ण नहीं है, उसका परलोक कभी आनंद और शांति से भरा नहीं हो सकता। इंसान की सांसारिक जिंदगी कैसे खुशनुमा बने, इसके लिए अथर्ववेद में बहुत बढ़िया बात कही गई है। उसके एक मंत्र में कहा गया है कि मेहनत करने के बाद जो चीज हिस्से में आए उसे ही अमृत समझना चाहिए। मतलब चतुराई या बेईमानी से दूसरे के हिस्से को कभी न हासिल करो। सांसारिक जीवन को सुखी बनाने का पहला फॉर्मूला और सीढ़ी यही है। जो इस फॉर्मूले (सूत्र) पर अमल करता है, वही जिंदगी में सुख की सीढ़ी चढ़ता है।

हमारी जिंदगी की खुशियाँ हर तरह से महफूज रहें, इसकी इच्छा तो हम सब हमेशा करते हैं, लेकिन उन सावधानियों पर अमल करना नहीं चाहते जिनसे परेशानियाँ उन सुखों पर झपट्टा न मारें। हम दूसरे का हिस्सा जबरन लेकर, किसी का शोषण कर या बगैर मेहनत किए सुखी होना चाहते हैं। यह कैसी विडंबना है। ऐसा सुख किस काम का, जिससे दूसरे की परेशानी बढ़े।

दूसरी बात जो लोक सुधारने की है, वह है सबके हित के लिए अपने छोटे हित को छोड़ देना। महाराज भर्तृहरि ने ऐसे विचार व कार्य को ही धर्म माना है। इस पर जो अमल करता है, वही सही मायने में पंडित, देव, संत या ऋषि है। ऐसे लोग और उनका कर्म ही इस धरती को स्वर्ग बनाता है। तीसरी बात जो हमारे दोनों लोक सुधारने के लिए महत्वपूर्ण है, वह है हमारा आहार-विहार और आचार। इन तीनों को बढि़या होना चाहिए। पहला सुख निरोगी काया और दूसरा सुख घर में हो माया। सेहत अच्छी तभी हो सकती है जब हमारी वृत्ति (व्यवहार व आदत) अच्छी होगी। शास्त्र में कहा गया है कि हमारे कार्य शुभ होंगे तो सेहत भी बढ़िया होगी। इसीलिए वेदों में धर्म के साथ धन कमाने की सलाह दी गई है। धर्म का मतलब सृष्टि के नियमों का पालन। धर्म मतलब ऐसा कर्म जो सब के लिए शुभकारी हो। इंसान यदि धर्म से चले, कुदरत के हिसाब से चले तो दुनिया में हिंसा, अन्याय, असत्य (झूठ) नफरत और दुख (अशांति) हो नहीं सकते। इसलिए इस लोक में सुख-शांति का पहला सूत्र है मर्यादा की रक्षा, कर्तव्य का पालन, सीमा की प्रतिष्ठा, चरित्र का निर्माण। यही फॉर्मूला परलोक सुधारने के लिए भी है।

लोक सुधार के लिए महत्वपूर्ण है सत्यव्रत का पालन। अपनी क्षमता, योग्यता, ऊर्जा और विश्वास पर लगातार चलते रहना। हर उस कर्म को करना और ज्ञान को बढ़ाना जिससे अपना भी भला हो और समाज का भी भला होता चले। सैकड़ों साल पहले इन बातों पर ऋषि-मुनियों ने विशेष जोर दिया था। उन सबने लोकहित को ही सबसे बड़ा धर्म-कर्म माना था।

लोकहित और लोक सुधार में ही अपना भी हित और सुधार है। सब की उन्नति में ही अपनी उन्नति समझनी चाहिए। सब की उन्नति में अपनी-अपनी उन्नति का विचार इंसान की हर पहल के लिए फायदेमंद है। आधुनिक विज्ञान भी यह मानने लगा है कि परोपकार करते वक्त मन और हृदय में जो शांति और सहजता का भाव बनता है, उससे सेहत अच्छी बनती है, उम्र बढ़ती है। और अनेक मानसिक ग्रंथियां उससे खत्म हो जाती हैं।

सांसारिक जीवन सुखी और संतोषजनक होने पर ही इंसान को ईश्वर, मुक्ति, स्वर्ग और परमधाम की बातें करनी चाहिए। यदि इंसान भूखा, नंगा, अभावग्रस्त, परेशान, फटेहाल, बीमार, दुखी, अशांत और भयभीत होगा तो वह किसी भी तरीके से अपना परलोक नहीं सुधार सकता। सांसारिक अभाव होते हुए पारलौकिक भाव मिल ही नहीं सकता। इसलिए वैदिक जीवन शैली में ब्रह्मचर्य और गृहस्थ (सांसारिक जीवन) के बाद ही वानप्रस्थ और संन्यास आश्रम बनाए गए हैं। यानी गृहस्थी सुधारने-संवारने के बाद ही परलोक सुधारने की इच्छा या उपाय करनी चाहिए। जो लोग बिना सांसारिक जीवन सुधारे डायरेक्ट परलोक सुधारने जाते हैं, वे जल्दी ही अपने रास्ते से भटक जाते हैं। 
                     
अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई

ॐ सांई राम।।।

Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on April 26, 2007, 12:24:30 AM
जय सांई राम।।।

एक कप चाय बनाने में भी सृजन का सुख  
 
ऐसी मान्यता है कि आनंद ऐसी दुर्लभ अनुभूति है जो घर में रहते नहीं हो सकती। मानो वह कोई वस्तु है जो किसी खास जगह, खास लोगों को ही उपलब्ध होती है और उसके लिए घर-बार छोड़कर कहीं दूसरी जगह जाना पड़ता है। आमतौर से लोग सोचते हैं कि गृहस्थ जीवन कठिन है, उसमें दुख ही दुख है, क्लेश और संताप ही है और आनंद इत्यादि आध्यात्मिक उपलब्धियों के लिए तो इन सब का परित्याग करना पड़ता है। यह बहुत बड़ी गलतफहमी है। यह जो आम अवधारणा है कि सांसारिक जीवन आध्यात्मिक जीवन से विपरीत है, इसने मानवता को स्किजोफ्रेनिक बना दिया। यह धारणा हमारे सामूहिक मन में इस कदर दृढ़ हो गई है कि आम आदमी की आनंद या शांति पाने की सारी संभावना ही विलुप्त हो गई।

आनंद को बाहर से पाना नहीं पड़ता, आनंद हमारा स्वभाव है। सुख और दुख को अवश्य पैदा करना पड़ता है। दुख पैदा करने में तो हम माहिर हैं। अधिकतर लोग सुख और दुख में गोते लगाते रहते हैं। फिर सुख की उमर बहुत कम होती है, दुख की लंबी मालूम होती है, क्योंकि मन दुखी रहने का अभ्यस्त है। लेकिन यथार्थत: इन दोनों की अपने आप में कोई हस्ती नहीं होती, ये किसी परिस्थिति की हमारी अपनी व्याख्याएं हैं।

सुख तथा दुख नितांत व्यक्तिगत नजरिया है। इसी कारण जो बात एक व्यक्ति के लिए सुखद मालूम पड़ती है, दूसरे के लिए वही दुखद सिद्ध होती है। और हर व्यक्ति के साथ उसका सुख दुख में और दुख सुख में लगातार बदलता भी रहता है, क्योंकि जीवन एक बहाव है- अनवरत बहता ही रहता है। मान लें किसी को लड्डू खाने का शौक है, तो उसमें उसे सुख मालूम होता है। मगर कोई कितने लड्डू खा सकता है? 8 या 10 - उसके बाद वे भयंकर दुख पैदा करेंगे। किसी का हाथ, हाथ में लेना सुखद लगता है और फिर वह व्यक्ति हाथ छोड़े ही न, दबाता ही चला जाए तो पुलिस को बुलाने की नौबत आ जाएगी। सुख और दुख मन की तरंगें हैं। जो जिसके अनुकूल वह सुख, जो जिसके प्रतिकूल वह दुख।

लेकिन आनंद के साथ ऐसा नहीं है। आनंद का कोई विपरीत भाव नहीं है, क्योंकि आनंद मूलत: भाव ही नहीं है। आनंद चेतना की स्थिति है- जो सुख और दुख दोनों को स्वीकार करने के बाद प्रगट होती है। आधुनिक मनुष्य के साथ एक दुर्घटना यह हुई है कि वह अपनी ही चेतना से कट गया है -जैसे डाल वृक्ष से कट जाए। इस कारण जीवन बड़ा यांत्रिक और रूखा-सूखा प्रतीत होता है। क्योंकि जीवन में रस आता है हृदय से, अंतरात्मा से। उसी स्त्रोत से हम कट गए हैं। और फिर बाहरी वस्तुओं- पद, प्रतिष्ठा और पैसों से उसकी पूर्ति करना चाहते हैं।

आनंदमय होने का छोटा सा गुर यह है कि दैनिक जीवन को गहराई से जीया जाए। सतह पर जीना सुख-सुख की लहरों में डूबना उतराना है, गहरे पानी पैठना आनंद से ओत-प्रोत होना है। छोटे से छोटा काम हो, उसे इतना डूबकर करें कि वह काम ध्यान बन जाए। ओशो की महत्वपूर्ण सिखावन है कि आप क्या करते हैं यह महत्वपूर्ण नहीं है, वरन उसे कैसे करते हैं इससे आपकी गुणवत्ता तय होती है। यह आनंद प्राप्त करने का सबसे बड़ा सूत्र है। इसे आत्मसात करें तो आनंद का द्वार खुल जाएगा। एक कप चाय बनाना भी महान सृजन हो जाएगा।

दूसरी बात सांसारिक परिवेश में रहने के बावजूद कुछ समय स्वयं के लिए निकालें। हमारे परिवारों में व्यक्तिगत स्पेस की कोई अहमियत नहीं है और यही क्लेश का कारण है। लोग लगातार एक दूसरे के जीवन में हस्तक्षेप करते रहते हैं। हर व्यक्ति अपने एकांत का हकदार है। संसार है परिधि, उसका केन्द्र है स्वयं। यदि केन्द्र का स्मरण रहे तो परिधि पर घर है या आश्रम है या बाजार, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। सारे कामकाज करते हुए इतना स्मरण रखें कि 'मैं हूं', बस इतने से ख्याल से इतना सुकून मिलेगा, जैसे बीमार को बेवजह करार आ गया। 

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on May 05, 2007, 07:21:19 AM
जय सांई राम

आखिरी क्षण  

पूरी ताकत से जलता है बुझता हुआ दीया। उसकी वह आखिरी लपट देखिए। लगता है कि जीवन की सारी शक्ति सोखकर वह दीया उस अंतिम क्षण में, विदाई की उस वेला में पूरे संसार को रोशन कर जाना चाहता है। जला तो वह पूरे जीवन है, पर आखिरी वक्त में उसकी लौ में चमक कई गुना बढ़ जाती है। कहने को यह उसका आखिरी पल है, पर इस आखिरी पल में देखिए कि कितना जीवन है, कितना स्पंदन है। जितनी चमक पूरे जीवन में बिखेरी, शायद उतनी ही या शायद उससे ज्यादा चमक जाते-जाते वह बिखेर जाना चाहता है। बेशक, उसका ईंधन चुक गया है, उसे यह भी मालूम है कि हवा का कोई मामूली झोंका उसका अंत कर देगा, पर वह इन आखिरी लम्हों को इस दुख में रीता नहीं जाने देता। वह जलता है, पूरी ताकत से जलता है। हम मान लें कि जो यह पल है, आखिरी पल है, और तब जीएं। तब महसूस होगा कि साधारण ढंग से जीने और पूरे जोश के साथ जीने में क्या फर्क है। 

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on May 13, 2007, 07:26:18 AM
जय सांई राम।।।

पृथ्वी पर जनसंख्या का नहीं, पापियों का भार होता है।
     नम्रता सदगुणों की सुदृढ़ बुनियाद है।
दुनिया में रहो, दुनिया को अपने में मत रहने दो।
     धैर्य मनुष्य की वीरता है।
क्रोध मनुष्य को पशु बनाता है।
     अभिमानी मनुष्य प्रभु भक्त नहीं हो सकता।
विनोद पर हमेशा विवेक का अंकुश रहना चाहिये।
      जो मनचाहा बोलता है, उसे अनचाहा सुनना पड़ता है।
हारना है तो दुष्कर्म से हारो। 

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन...for Subhaji and Kavita ji.
Post by: Radha on May 14, 2007, 08:46:14 PM
जय सांई राम।।।

पृथ्वी पर जनसंख्या का नहीं, पापियों का भार होता है।
     नम्रता सदगुणों की सुदृढ़ बुनियाद है।
दुनिया में रहो, दुनिया को अपने में मत रहने दो।
     धैर्य मनुष्य की वीरता है।
क्रोध मनुष्य को पशु बनाता है।
     अभिमानी मनुष्य प्रभु भक्त नहीं हो सकता।
विनोद पर हमेशा विवेक का अंकुश रहना चाहिये।
      जो मनचाहा बोलता है, उसे अनचाहा सुनना पड़ता है।
हारना है तो दुष्कर्म से हारो। 

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।


Jai Sai Ram!!!
Earth is burdened not by mere bodies, but by sinful souls.
Courtesy is the essence which forms the strongest base of Good values.
Live in this world and dont let the world live on you.
Life is a constant struggle between faith and doubt.
Resentment and anger are the worst enemy which turns a man into a beast.
Pride and ego are the barriers which keeps you away from attaining the Supreme.
All our desires should be well analysed.
Words once spoken cannot be taken back.
What you give comes back to you in return.
Lose if you have to..but do so with a clean consciousness.
Om Sai Ram.
Title: Re: आज का चिन्तन...for Subhaji and Kavita ji.
Post by: SS91 on May 15, 2007, 06:52:18 AM
SaiRam Radha ji

Fantastic and Sai bless you.Todays message looks very apt to me.Thanks.Jaisairam.SS

जय सांई राम।।।

पृथ्वी पर जनसंख्या का नहीं, पापियों का भार होता है।
     नम्रता सदगुणों की सुदृढ़ बुनियाद है।
दुनिया में रहो, दुनिया को अपने में मत रहने दो।
     धैर्य मनुष्य की वीरता है।
क्रोध मनुष्य को पशु बनाता है।
     अभिमानी मनुष्य प्रभु भक्त नहीं हो सकता।
विनोद पर हमेशा विवेक का अंकुश रहना चाहिये।
      जो मनचाहा बोलता है, उसे अनचाहा सुनना पड़ता है।
हारना है तो दुष्कर्म से हारो। 

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।


Jai Sai Ram!!!
Earth is burdened not by mere bodies, but by sinful souls.
Courtesy is the essence which forms the strongest base of Good values.
Live in this world and dont let the world live on you.
Life is a constant struggle between faith and doubt.
Resentment and anger are the worst enemy which turns a man into a beast.
Pride and ego are the barriers which keeps you away from attaining the Supreme.
All our desires should be well analysed.
Words once spoken cannot be taken back.
What you give comes back to you in return.
Lose if you have to..but do so with a clean consciousness.
Om Sai Ram.

Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on May 15, 2007, 08:15:13 AM
जय सांई राम

दुख़ औषधियां हैं, सुख़ रोग है क्योंकि दुख़ आदमी को नम्र करते हैं और सुख़ उसे अभिमानी बनाते हैं।

जिसको सन्तोष नहीं, वे धनवान भी निर्धन हैं

जीवन का पौधा प्रेम के पानी से हरा भरा रहता है।

दुनिया में हमेशा विद्धार्थी बन कर रहो, जो शिक्षक बना, वह विद्या के आन्नद से वंचित रहा।

चेहरे को हंसमुख़ रखो। हंसमुख़ चेहरे से वे पदार्थ ख़रीदे जा सकते हैं जो असंख्य धन से भी नहीं मिलते।

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन...for Subha ji and Kavita ji
Post by: Radha on May 15, 2007, 04:46:43 PM
जय सांई राम

दुख़ औषधियां हैं, सुख़ रोग है क्योंकि दुख़ आदमी को नम्र करते हैं और सुख़ उसे अभिमानी बनाते हैं।

जिसको सन्तोष नहीं, वे धनवान भी निर्धन हैं

जीवन का पौधा प्रेम के पानी से हरा भरा रहता है।

दुनिया में हमेशा विद्धार्थी बन कर रहो, जो शिक्षक बना, वह विद्या के आन्नद से वंचित रहा।

चेहरे को हंसमुख़ रखो। हंसमुख़ चेहरे से वे पदार्थ ख़रीदे जा सकते हैं जो असंख्य धन से भी नहीं मिलते।

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।

Jai Sai Ram!!!
Grief heals while enjoyment hurts ; its only the grief that makes a man humble.
Wealthy one might be, but not a happy soul untill he is satisfied.
Life is a sapling which should be nourished with love.
Life is the best teacher; learn by remaining a student always.
A happy face goes a long way;it will fetch you what boundless wealth cannot.
Om Sai Ram!!!
Radha.
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on May 15, 2007, 09:14:03 PM
जय सांई राम

ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए वट सावित्री की पूजा करें  

आज ज्येष्ठ अमावस्या है- जेठ मास की अमावस। हिंदू विवाहित स्त्रियाँ आज के दिन वट सावित्री का व्रत करती हैं। प्रात:काल वे बरगद की पूजा करती हैं और फिर पूरे दिन व्रत रखती हैं। पूजा के दौरान वे नए वस्त्र धारण कर बरगद की जड़ में जल और मौसम का नया फल कच्चा आम चढ़ाती हैं। बरगद के तने के चारों ओर रक्षा सूत्र लपेटती हैं। फिर वे तने को हाथों से इस तरह दबाती हैं, जैसे बैकुंठ में शेषनाग पर विश्राम कर रहे विष्णु के चरण लक्ष्मी द्वारा दबाने की मिथकीय कल्पना है। वे सावित्री व्रत कथा सुनती हैं और अपने पति के स्वास्थ्य, यश, दीर्घायु आदि की कामना करती हैं।

प्रकृति में ऐसी बहुत सारी चीजें हैं जो धर्म और आस्था की प्रतीक हैं, जैसे- सूर्य, चन्द्रमा, जल, अग्नि, मिट्टी, हवा, वृक्ष आदि। हमारे पुराणों के अनुसार ये सब ईश्वर के रूप हैं। इनमें से वृक्षों का अपना महत्व है। हिन्दू कई वृक्षों की पूजा करते हैं, जिनमें से एक है वटवृक्ष या बरगद। यह वृक्ष भी उतना ही धार्मिक है जितना पीपल, केला, आम, नीम, आँवला आदि के वृक्ष।

महाभारत की कथा के अनुसार, जब सावित्री के पति सत्यवान की मृत्यु हो गई तो सावित्री ने बरगद के ही वृक्ष के नीचे यमराज से अपने पति का पुनजीर्वन प्राप्त किया था। इसीलिए लोक परंपरा में यह वृक्ष महिलाओं के लिए सुहाग का प्रतीक बन गया। संभव है जेठ-वैसाख की तपती धूप में किसी पथिक को गर्मी या लू लगी हो और वह मरणासन्न हो गया हो। फिर इसी बरगद की घनी और शीतल छाया में आराम करने के बाद उसमें जीवन का संचार हुआ हो। पूजा के तौर पर उसे जल देने और उसके चारों ओर सूत लपेटने का अर्थ है उस वृक्ष की देखभाल और हिफाजत।

पर्यावरण की दृष्टि से बरगद मानसूनी और बरसाती जंगलों का वृक्ष होने के कारण काफी विशाल व छायादार होता है। धर्म शास्त्रों और लोक परंपरा में किसी भी चीज में आस्था का कारण उसकी इसी तरह की उपयोगिता और हमारे जीवन से उसका संबंधित होना होता है। पौराणिक कथा के अनुसार पार्वती के श्राप के कारण ब्रह्मा, विष्णु एवं महेश को क्रमश: पलाश, पीपल और बरगद के वृक्ष के रूप में मृत्युलोक में आना पड़ा। विष्णु पुराण के अनुसार जब प्रलय हुआ और संपूर्ण सृष्टि जलमग्न हो गई तो भगवान भगवान विष्णु बरगद के पत्तों पर सोए। बरगद के फल के बीज की तुलना विष्णु से की जाती है। इस विश्वास का कारण वट वृक्ष की विशालता, आँधी-तूफान में उसके टिके रहने की क्षमता और दीर्घ जीवन रहा हो। यह वृक्ष मृदा संरक्षण के लिए भी काफी उपयोगी है।

आयुर्वेद में औषधीय महत्व के कारण भी बरगद के प्रति लोगों में आस्था है। इसे घर की पूर्व दिशा में लगाने से घर को शुद्ध हवा मिलती है। बरगद के बारे में एक मान्यता यह भी है कि एक नवजात शिशु को इसके पत्तों से निकले दूध के सहारे पाला जा सकता है। अर्थात वह इतना पौष्टिक और गुणकारी होता है। इसकी छाल, जड़ें तथा पत्तों से निकलने वाला दूध औषधीय उपयोग में लाया जाता है। इसकी पत्तियाँ पशुओं के लिए पौष्टिक आहार हैं।

आयुर्वेद और यूनानी पद्धति में इस वृक्ष का उपयोग आँत की बीमारी, दस्त, चिड़चिड़ापन, फोड़ा, मुँहासा, उल्टी, ज्वर, सूजन, कुष्ठ आदि रोगों के इलाज के लिए किया जाता है। देखा जाए तो यह वृक्ष जहां मन को पवित्रता, सुख और शांति प्रदान करता है, वहीं अपनी औषधीय विशेषता के कारण जीवनदाता का भी काम करता है। हमारे धर्म शास्त्रों में वृक्षों के महत्व को जिस तरह से धर्म-कर्म से जोड़ा गया है, वह कुछ और नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण का ही एक रूप है। इसलिए ग्लोबल वार्मिंग से बचना है तो आप भी वट सावित्री की पूजा करें। 

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on May 16, 2007, 01:23:32 AM
जय सांई राम

अहंकार से ही होता है नाश  

आज न केवल हमारे देश में बल्कि पूरे संसार में तनाव,  दुख व अशांति का वातावरण है। समाज में लगातार बढ़ती जा रही हिंसा, अत्याचार और आतंक के कारण हर मानव भयभीत है। चारों ओर धार्मिक और सांप्रदायिक बदले की आग में मानवता जल रही है।

यदि गहराई से इन समस्याओं पर विचार किया जाए तो ज्ञात हो जाएगा कि अशांति का कारण मूल्यों में गिरावट है। मनुष्य चाहे हिंदु हो या मुसलमान, सिक्ख हो या ईसाई उसका प्राथमिक गुण, धर्म अथवा मानव मूल्य शांति और प्रेम है। आज इन्सान धर्म और संप्रदाय की स्थूल परंपराओं और थोथी मान्यताओं के पीछे परस्पर हिंसा पर आमादा है परन्तु वह अपने वास्तविक स्वधर्म अथवा मानवता के मूल धर्म शांति और प्रेम आदि का पालन नहीं कर रहा है। इन मूल्यों के अभाव ने ही आपस में नफरत और द्वेष की बीज बोए है। व्यक्ति आज व्यक्ति का ही दुश्मन नहीं वास्तव में घृणा,  ईष्र्या,  क्रोध व अभिमान ही मनुष्य के सबसे बड़े शत्रु है। और इसी के वशीभूत संसार में कुछ गलत कार्य भी हो रहें है। मनुष्य का स्थूल धर्म, जाति और संप्रदाय से ऊपर उठकर प्रेम शांति, भाईचारे और सद्भावना जगाने के लिए सारे विश्व में आध्यात्मिक सेवा करे और केंद्रों में मूल्यनिष्ठ जीवन बनाने की प्रेरणा दी जा रही है।

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।

Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on May 18, 2007, 10:14:10 AM
जय सांई राम।।।

प्रकृति तथा मानव का आपस में गहरा सम्बन्ध है। यह प्रकृति अनेक रुपों में मानव को प्रभावित करती है। ऋतु परिवर्तन का प्रभाव प्राणी जगत पर अवश्य पड़ता है। प्रकृति का मोहक रुप संयोगी जनों के उल्लास में वृद्धि करता है। इसके विपरीत वियोगी जनों के लिये यही मोहक रुप दुख़दायी बन जाता है। उसका कारण यह है कि प्रकृति हमें मनःस्थिती के अनुकूल प्रभावित करती है। वर्षा ऋतु का संयोगी जनों पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है।

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई

ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on May 19, 2007, 03:03:12 AM
जय सांई राम

दुख मिलने से पहले ही हम अपना दुख चुन लेते हैं  
 
खलील जिब्रान ने कहा, हम अपने सुखों और दुखों का अनुभव करने से बहुत पहले ही उनका चुनाव कर लेते हैं।

कर्मफल के सिद्धांत के अनुसार हम जैसा कर्म करते हैं वैसा ही फल पाते हैं। जो बीज हम बोते हैं उसी बीज से उत्पन्न पेड़ के फल हमें प्राप्त होते हैं। कुछ बीज ऐसे होते हैं जो बोने के बाद जल्दी बड़े होकर फूल-फल देने लगते हैं, जबकि कुछ बीज धीरे-धीरे अंकुरित हाते हैं और धीरे-धीरे ही उनकी वृद्धि होती है। फूल फल भी वे बहुत देर में देते हैं। जिस प्रकार हमें अपने बोए गए बीजों के फूल-फल मिलते हैं, उसी प्रकार हमारे कर्म रूपी बीजों के फल भी अवश्य ही हमें देर- सवेर मिलते हैं। यही कर्म रूपी बीज हमारे सुख-दुख या हर्ष-विषाद का मूल हैं। हमारा वर्तमान इन्हीं के कारण इस अवस्था में हैं।

किसी भी कार्य की पहली रूपरेखा हमारे मन में बनती है। किसी भवन के निर्माण से पहले उसका नक्शा बनाया जाता है, लेकिन भवन का नक्शा कागज पर बनने से पहले किसी के मन में बनता है। कोई भी विचार सबसे पहले मन में आकार ग्रहण करता है। उसी के बाद वह विचार वास्तविकता में परिवर्तित होता है।

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि सोच अच्छी या बुरी कैसी भी हो सकती है। सकारात्मक सोच या नकारात्मक सोच में से सही का चुनाव करना व्यक्ति पर निर्भर करता है। और यह निर्भर करता है व्यक्ति के परिवेश, शिक्षा-दीक्षा और संस्कारों पर। लेकिन इतना निश्चित है कि सकारात्मक सोच से उत्पन्न कर्म हमारी भौतिक उन्नति के साथ-साथ हमारी आध्यात्मिक उन्नति में भी सहायक होते हैं, जबकि नकारात्मक सोच से उत्पन्न कर्म हमें पीछे की ओर ले जाते हैं।

मनुष्य की स्थिति किसी दोपहिया वाहन के समान होती है। दोपहिया वाहन पैडल या मोटर के सहारे केवल आगे की ओर चलते हैं, पीछे की ओर नहीं। स्कूटर, मोटर-साइकल अथवा साइकल में पिछला गीयर नहीं होता। साइकल में सही दिशा में पैडल मारेंगे तो आगे बढे़गे। गलत दिशा में पैडल मारेंगे तो संतुलन बिगड़ जाएगा, साइकल समेत जमीन पर आ गिरेंगे। इसी प्रकार अपनी सकारात्मक या नकारात्मक सोच द्वारा अपने सुख-दुख का सामान जुटाने वाले हम स्वयं हैं, अन्य कोई नहीं।

एक बार एक व्यक्ति चूहे मारने की दवा खरीदने बाजार गया। दुकानदार से दवा ली, पैसे दिए और घर की तरफ चल दिया। रास्ते में मन में न जाने क्या खयाल आया कि वापस दुकान पर गया और दुकानदार से पूछा, भाई एक बात बताओ। दवा से चूहे मरेंगे तो पाप लगेगा। अब ये बताओ कि पाप तुम्हें लगेगा या मुझे? दुकानदार ने कहा कि पाप-पुण्य तो तब लगेगा जब चूहे मरेंगे, क्योंकि आज तक इस दवा से कोई चूहा नहीं मरा है।

मनुष्य से अपेक्षा की जाती है कि वह कर्म करे और फल अथवा परिणाम की चिंता न करे। लेकिन हमारे मन में परिणाम की आशंका पहले से ही घर कर जाती है, जिससे न तो कर्म का मूल अर्थात विचार ही सहज रह पाता है और न ही सहज रूप से कर्म का निष्पादन हो पाता है। एक भाव और हमारे मन में व्याप्त रहता है और वह है कर्ता भाव। मैं ही अमुक कार्य करता हूँ और मैं ही अमुक कार्य नहीं करता। मैं सबको खिलाता-पिलाता हूँ। मैं किसी का नहीं खाता। मैं सब को आमंत्रित करता हूँ और सबकी खातिरदारी करता हूँ, लेकिन मैं हर ऐरे-गैरे के यहाँ नहीं जाता।

अहंकार और कर्ता भाव की पराकाष्ठा है ये। कर्ता भाव में लाभ हानि का आकलन पहले से हो जाता है। जिस क्रिया में लाभ हानि का आकलन किया जाता है, वह व्यवसाय के अतिरिक्त अन्य कुछ नहीं हो सकता। कर्म व्यापार न बनें तो अच्छा है। कर्म जब व्यापार बनता है तो दुख की उत्पत्ति का कारण बनते हैं, क्योंकि उसमें लाभ हानि का भाव आ जाता है। 

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on May 21, 2007, 05:23:27 AM
जय सांई राम

भ्रम होता है तो मन की आंखों से देखें  
 
जीवन में कई बार हम भ्रम का शिकार हो जाते हैं, पर ऐसा नहीं है कि हमेशा इससे नुकसान ही होता हो। बल्कि इसका अपना प्रभाव और फायदे भी हैं। जब आप सच को धोखा समझते हैं, तो मेडिकल लैंग्वेज में इसे इल्यूजन या भ्रम कहा जाता है। असलियत का पता चलने पर आप गलती सुधार लेते हैं।

मोह की स्थिति भी भ्रम जैसी ही है। मोह में रहते हुए भी व्यक्ति सचाई से दूर रहता है, पर फर्क यह है कि मोह में वह खुद को उस स्थिति से बाहर निकालने की कोशिश नहीं करता। उदाहरण के लिए कई बार व्यक्ति गलती से सांप को रस्सी समझ लेता है, पर मानसिक डिसऑर्डर से ग्रस्त कोई साइकॉटिक कहेगा कि यह तो सांप ही है, रस्सी नहीं। ऐसे में जिसे सिर्फ भ्रम होगा, वह उसे कुछ पास से देखेगा और बता देगा कि यह सांप है। हालांकि भ्रम की भी एक बीमारी होती है, जिसे सिजोफेनिया या साइकोसिज कहा जाता है।

भ्रम का सबसे बड़ा उदाहरण है रेगिस्तान में पानी का छलावा होना। यानी मरीचिका। इसके अलावा भ्रम का प्रभाव हम फिल्म देखते हुए महसूस करते हैं। वास्तव में हम तस्वीरें देख रहे होते हैं, जो हमारी आंखों के सामने से बहुत तेजी से गुजरती हैं, पर हमें लगता है कि कार चल रही है या पानी बह रहा है। इसलिए भ्रम हमेशा गलत ही नहीं होता, कई बार यह बहुत काम का साबित होता है।

आदर्श स्थिति तो यही है कि जो बाहर से जैसा हो, वैसा ही भीतर से भी हो। लेकिन भ्रम की तकनीक ही यह है कि जब कोई चीज बाहर से अच्छी दिखे, तो हमें आभास हो कि यह भीतर से भी अच्छी होगी। प्लास्टिक सर्जन का काम होता है किसी को बाहर से अच्छा दिखने लायक बनाना, लेकिन प्लास्टिक सर्जन किसी व्यक्ति को भीतर से खूबसूरत नहीं बना सकता, क्योंकि यह उस व्यक्ति के दिमाग और आत्मा पर निर्भर करता है। भीतर से खूबसूरत बनने की कोशिश व्यक्ति को खुद करनी चाहिए।

इसका बहुत बढ़िया उदाहरण वैदिक विज्ञान में ऋषि अष्टावक्र का मिलता है, जिन्होंने अष्टावक्र गीता लिखी और उसकी शिक्षा राजा जनक को दी। अष्टावक्र का शरीर आठ जगहों से मुड़ा हुआ था और वे काफी हास्यास्पद दिखते थे। लेकिन वे बहुत ज्ञानवान थे। राजा जनक के दरबारी उनके इस रूप को देखकर हंसने लगे, तो जनक के चेहरे पर भी मुस्कराहट तैर गई। अष्टावक्र बोले, राजा! लगता है मैं गलती से उस देश में आ गया हूं, जहां के सारे लोग शायद चमरे के व्यापारी है,किसी व्यक्ति का आकलन केवल उसके बाहरी रंग-रूप के आधार पर करते हैं, उसे बुद्धिमत्ता, दिमाग और आत्मा के आधार पर नहीं देखते, जो शरीर के भीतर मौजूद होते हैं। इसलिए भ्रम से प्रभावित होने की जगह दूसरों को देखने के लिए व्यक्ति को अपने मन और आत्मा की आंखों का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on May 25, 2007, 02:58:30 AM
जय सांई राम

आध्यात्मिकता के लिए जरूरी नहीं गृह त्याग  
 
अक्सर कहा जाता है कि अगर आपको आध्यात्मिकता की तलाश है, तो यह संसार यानी सांसारिक मोह-माया छोड़नी पड़ेगी। पर क्या यह सच है? अध्यात्म मार्ग पर कदम बढ़ाने के लिए संसार का त्याग जरूरी है या नहीं, इस पर विचार करने से पहले यह जानना बहुत जरूरी है कि आखिर अध्यात्म क्या है?

मौटे तौर पर अध्यात्म से तात्पर्य है अपनी आत्मा अथवा चेतना के स्रोत से एकाकार होना। मनुष्य मात्र भौतिक शरीर नहीं है। इस शरीर को कई भागों अथवा कई परतों में बांटा गया है। प्रमुख रूप से शरीर को तीन हिस्सों में विभाजित किया है : भौतिक शरीर, मानसिक शरीर तथा आध्यात्मिक शरीर। इन तीन शरीरों को क्रमश: स्थूल शरीर, कारण शरीर तथा सूक्ष्म शरीर भी कहा गया है। स्थूल शरीर, जो दृष्टिगोचर होता है। सूक्ष्म शरीर अर्थात चेतना, जो अदृश्य है तथा कारण शरीर अर्थात मन। भौतिक शरीर हमारा बाहरी आवरण है, तो आत्मा अथवा चेतना अंतरतम बिंदु है और मन के नियंत्रण तथा इसकी गति द्वारा चेतना से एकाकार होना ही आध्यात्मिकता है। यही वास्तविक ज्ञान है। बाहरी चीजों की जानकारी होने की बजाय खुद का सही ज्ञान होना ही आध्यात्मिकता है।

आत्मिक ज्ञान अथवा आध्यात्मिक उन्नति के लिए साधना जरूरी है और साधना के लिए जरूरी है अपेक्षित परिवेश। इसलिए जरूरी नहीं कि घरबार यानी संसार का त्याग ही किया जाए। संसार में रहते हुए अगर हम अपेक्षित साधना करें अथवा मन पर उचित नियंत्रण और इसके संस्कार द्वारा अपनी चेतना से एकाकार हो पाएं, तो संसार के त्याग की जरूरत ही क्या है? जिन लोगों ने आध्यात्मिक मार्ग पर चलने के लिए संसार का त्याग किया है अथवा उनसे ऐसा कराया गया है, वे कहां तक अपने मकसद में सफल हुए हैं- यह भी विचारणीय है। हर तथाकथित साधु संन्यासी अथवा योगी कहां तक अध्यात्म का आस्वादन कर पाया है? योग में ब्रह्माचर्य को बहुत अधिक महत्व दिया गया है, लेकिन साथ ही यह भी माना गया है कि एक सद्गृहस्थ भी ब्रह्माचारी ही होता है।

संसार में रहते हुए अगर इंसान ठान ले कि मुझे आध्यात्मिक पथ पर अग्रसर होना ही है, तो उसे सफलता जरूर मिलेगी। सबसे अधिक महत्वपूर्ण मन की निर्मलता और निष्कपटता है। आध्यात्मिकता के विकास में बाधक घर-संसार नहीं, अपितु मनुष्य के मन में व्याप्त घातक नकारात्मक वृत्तियां बाधक हैं। राग, द्वेष, घृणा आदि नकारात्मक भाव घर को भी घर नहीं रहने देते और फिर यदि इन भावों के साथ संसार का त्याग भी कर दिया, तो ऐसा त्याग किस काम का? अनेक महान साधु, संत, कवि, विचारक, चिंतक- जो सही अर्थों में आध्यात्मिक व्यक्ति भी हुए हैं, सद्गृहस्थ ही थे। संत कवि तिरुवल्लुवर और कबीर जुलाहे थे। रविदास चमड़े से जूते बनाते थे। नामदेव दर्जी का काम करते थे। ऐसे महान संतों की लंबी सूची है।

सांसारिक कठिनाइयों से घबराकर पलायन करने वाला व्यक्ति ऊपरी तौर पर चाहे कितना ही परिवर्तन कर ले, भगवा वस्त्र धारण कर ले अथवा मठ में रहने लग जाए, अध्यात्म पथ का यात्री नहीं हो सकता। कर्म भी एक साधना है और कर्म योग का साधक निष्काम कर्म द्वारा अध्यात्म मार्ग का ही अनुसरण करता है। राग, द्वेष, लाभ, हानि, सुख, दुख आदि परस्पर विरोधी भावों से ऊपर उठ जाना ही सच्ची आध्यात्मिकता है।

भौतिक शरीर को कष्ट देने से आध्यात्मिक मार्ग प्रशस्त नहीं होता। बुद्ध ने घोर तपस्या की, लेकिन बात नहीं बनी। जब उन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ, तो उन्होंने कहा कि बीच का रास्ता ही ठीक है। साधना शरीर की नहीं, मन ही होनी चाहिए। मन को रिक्त होना चाहिए। इस संसार को देखो और देखकर आगे बढ़ जाओ। संसार में रहो, लेकिन इस तरह जैसे नाव नदी के जल में रहती है। नाव नदी के जल में तो रहती है, पर जल नाव के अंदर नहीं आने पाता। हम संसार में तो रहें, पर घोर सांसारिकता हम में व्याप्त न होने पाए। इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी यह है कि हम अपने पर मन अनिवार्य कंट्रोल करें और उसे उचित दिशा दें। इसके लिए घर बार और संसार छोड़ने की कोई जरूरत नहीं।
 
अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on May 29, 2007, 03:45:43 AM
जय सांई राम

सकारात्मक चिंतन  

सकारात्मक चिंतन सफलता का मूलमंत्र है। यह कठिन परिस्थितियों या कठिन समय से बाहर निकालता है। आशावाद सृष्टि का कोई दर्शन, तत्वज्ञान या कला नहीं है जिसे सीखा जाये। सकारात्मक और नकारात्मक व्यवहार के बीच एक बहुत पतली रेखा है। आशा करना मानव का सबसे महान अधिकार है। यह हल्का आहार परंतु अत्यंत स्फूर्तिपूर्ण है। प्रतिकूल परिस्थितियों में आशा संभालती है। साथ ही इच्छाशक्ति को सुदृढ़ करती है। संकट में बचे रहने के लिए प्रेरणा देती है। आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करती है। नकारात्मक दृष्टि विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष करने की इच्छाशक्ति घटाती है। सफलता के पथ पर बाधाएं उत्पन्न करती है। सकारात्मक दृष्टि वाले लोग हर संकट में अवसर तलाशते हैं, जबकि नकारात्मक दृष्टि वाले हर अवसर में एक संकट पाते हैं। जितने भी महान और सफल लोग हुए हैं वे सकारात्मक दृष्टि रखते थे। दु:ख सहने के बावजूद असफलता पाकर कठिनाइयों से जूझते हुए उनसे बचने के मार्ग की खोज में लगे रहे। अंत में सफलता उन्हें ही मिली।

प्रसन्नचित्त रहने वालों की आंखों में सदा चमक रहती है। उनकी मुस्कान आकर्षित करके सर्वत्र मित्र बनाती है। कठिनाई में मुस्कराते हैं। सुंदर वही है जिसके विचार सुंदर हैं। अंदर चलने वाले विचारों की अभिव्यक्ति मुखमंडल पर परिलक्षित होती है। सुंदर दिखने के लिए सकारात्मक विचार अनिवार्य हैं। नकारात्मक दृष्टि पनपने नहीं देती। जो जैसा सोचते हैं वैसे बनते हैं। पवित्र विचार इच्छित दिशा में मोड़ने में समर्थ रहते हैं। आत्मविश्वासी कोई कार्य असंभव नहीं मानते। विपरीत परिस्थितियों से बिना घबराए श्रेष्ठतर स्थिति पाने का प्रयास रहता है। प्रत्येक निराशा में आशा की खोज करके लक्ष्य पाने का उपाय मिलता है। मार्ग में आने वाली बाधाओं पर विजय पाने का उपाय दिखाई पड़ने लगता है। नकारात्मक चिंतन वालों से प्रतिदिन दूर रहकर श्रेष्ठ विचारों के उत्साही लोगों का साथ करना चाहिए। नकारात्मक सलाह दूसरों के विचारों को हराती है। आशावादी और दृढ़ व्यक्ति दूसरे की नकारात्मक सलाह पर हँसता है। सकारात्मक इच्छाशक्ति कभी भी दूसरों की नकारात्मक दृष्टि से पराजित नहीं होती। आशावाद संघर्ष में सहायक है और सकारात्मक ऊर्जा का स्त्रोत है।

मनुष्य से अपेक्षा की जाती है कि वह कर्म करे और फल अथवा परिणाम की चिंता न करे। लेकिन हमारे मन में परिणाम की आशंका पहले से ही घर कर जाती है, जिससे न तो कर्म का मूल अर्थात विचार ही सहज रह पाता है और न ही सहज रूप से कर्म का निष्पादन हो पाता है। एक भाव और हमारे मन में व्याप्त रहता है और वह है कर्ता भाव। मैं ही अमुक कार्य करता हूँ और मैं ही अमुक कार्य नहीं करता। मैं सबको खिलाता-पिलाता हूँ। मैं किसी का नहीं खाता। मैं सब को आमंत्रित करता हूँ और सबकी खातिरदारी करता हूँ, लेकिन मैं हर ऐरे-गैरे के यहाँ नहीं जाता।

अहंकार और कर्ता भाव की पराकाष्ठा है ये। कर्ता भाव में लाभ हानि का आकलन पहले से हो जाता है। जिस क्रिया में लाभ हानि का आकलन किया जाता है, वह व्यवसाय के अतिरिक्त अन्य कुछ नहीं हो सकता। कर्म व्यापार न बनें तो अच्छा है। कर्म जब व्यापार बनता है तो दुख की उत्पत्ति का कारण बनते हैं, क्योंकि उसमें लाभ हानि का भाव आ जाता है। 

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on May 30, 2007, 02:53:22 AM
जय सांई राम

आत्मा और सद्गुण सैकड़ों बार भटक चुके  

जब से मनुष्य की सृष्टि हुई उसे अच्छा आनन्द भोगना प्राप्त नहीं हुआ। यही हमारा मौलिक पाप है। और जब हम अच्छी तरह आनंद भोगना सीख जाएंगे, तो दूसरों को दुख पहुँचाना तथा पीड़ा की परिकल्पना करना स्वत: भूल जाएंगे। जिस अन्त:करण में कोई कांटा खटकता हो वह बाहर भी कांटे ही बोया करता है।

नीच और क्षुद्र विचारों वाले मनुष्य सबसे अधम होते हैं। क्षुद्र विचार की अपेक्षा दुराचार कहीं अच्छा है। बुरा काम एक फोड़े के समान होता है, उसमें खुजली होती है, चुभन होती है और वह फूट कर बहता है। वह छिपता नहीं, दयानतदारी से बोल उठता है। वह कहता है, देखो मैं एक रोगी हूँ और यह उसकी दयानतदारी है। किंतु नीच विचार तो विषैले कीटाणुओं के समान होते हैं, जो बढ़ते रहते हैं, फैलते रहते हैं और दिखाई नहीं देते। इनसे सारा शरीर भर जाता है और अंत में गल-सड़कर नष्ट हो जाता है।

जिस के सिर पर शैतान सवार हो, मैं उसके कान में यही कहना चाहता हूं, अपने शैतान की सेवा कर कि वह बढ़ कर महान हो जाए, तेरे लिए यही उचित है। तेरे लिए भी महानता का द्वार खुला हुआ है।

प्रत्येक मनुष्य दूसरे मनुष्य के संबंध में कुछ जरूरत से ज्यादा ही जानकारी रखता है और बहुत से तो ऐसे हैं जिनके आर- पार शीशे की तरह स्पष्ट देखा जा सकता है, किंतु उनके भीतर नहीं। ऐसा नहीं कि उनके मन की बात का पता लगाया जा सके।

मनुष्यों के बीच रह सकना अत्यन्त कठिन है, क्योंकि मौन रह सकना दु:साध्य तपस्या है। हमारा घोरतम अन्याय अपने विरोधियों के प्रति नहीं होता, यह होता है उन लोगों के प्रति जिनसे हम उदासीन हों और जिनसे किसी प्रकार का कोई संबंध न रखते हों।

यदि तेरा कोई मित्र पीड़ित हो तो उसकी पीड़ा के लिए शय्या बन जा। किंतु एक कठोर शय्या जैसी शिविर शय्या होती है- यही उसकी सबसे बड़ी सेवा है। और यदि तेरा कोई मित्र तेरे साथ बुराई करे तो उसे कह, जो कुछ तूने मेरे साथ किया है उसके लिए मैं तुम्हें क्षमा करता हूँ। किंतु ऐसा करके जो बुराई तूने अपने साथ की है, उसके लिए मैं तुझे कैसे क्षमा कर सकता हूँ।

प्रत्येक महान प्रेम की यही गाथा है, यह क्षमा और दया से भी बढ़कर है।

मनुष्य के लिए यह आवश्यक है कि वह अपने हृदय पर नियंत्रण रखे, जहाँ एक बार इसे ढील मिली तो फिर मस्तिष्क भी, तुरंत ही नियंत्रण से बाहर हो जाता है।

एक बात और समझ लो और वह यह कि प्रत्येक महान प्रेम अपनी दया से ऊपर उठकर ही महान प्रेम बनता है, क्योंकि वह अपना प्रेमपात्र स्वयं ही निर्मित किया करता है। प्रत्येक निर्माता कठोर होता है।

आत्मा और सद्गुण -ये दोनों सैकड़ों बार भटक चुके हैं। अनेक विभ्रम और मृग तृष्णाएं अभी तक हमारे भीतर जीवित हैं और वहाँ इन्होंने देह और संकल्प का रूप धारण कर लिया है। आत्मा और सद्गुण -दोनों ने सैकड़ों बार विकसित होने के प्रयास किए, किंतु हर बार वे विभ्रम में फंसते गए। ओह, मनुष्य स्वयं ही एक प्रयास बनकर रह गया है। अफसोस, ढेरों अज्ञानताएं और विभ्रम हमारे अन्दर मूर्तिमान होकर प्राणों में बस गए हैं। युग-युगांतर का संचित ज्ञान ही नहीं, बल्कि उसका उन्माद और भ्रांति भी हमारे भीतर प्रस्फुटित हो उठती है। कितना भयानक है उत्तराधिकारी बनना।

हम अभी तक उस दैत्य के साथ पग-पग पर जूझ रहे हैं, जिसका नाम संयोग है। और मानव समाज पर अभी तक उसी का साम्राज्य स्थापित है जिसे विभ्रम और मूर्खता कहते हैं।

तुम्हारी आत्मा और तुम्हारे सद्गुणों को धरती के महत्व और सार्थकता की सेवा में लग जाना चाहिए, अपने सद्गुणों को धरती की सेवा में अर्पित कर दो।

ज्ञान की सहायता से शरीर अपने आप को स्वच्छ बनाता है और ज्ञान का सहारा लेकर उत्कर्ष की ओर अग्रसर होता है। ज्ञानशील मनुष्य के निकट समस्त अनुभूतियां और प्रवृत्तियां निर्दोष और पावन होती हैं और जिस व्यक्ति की आत्म उत्कर्ष प्राप्त कर चुकी हो, वह सदैव आनंद विभोर और हर्षमग्न रहता है। 

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on June 08, 2007, 09:00:44 AM
जय सांई राम

कर्मकाण्ड और समर्पण में ही सुख है  
 
यदि आप रोज सुबह नहाने के बाद पाठ करने के आदी हैं तो कभी हिसाब लगाकर देखें कि क्या आपके जीवन में एक भी ऐसा दिन आया है जब पाठ करते समय आपका सारा ध्यान पाठ पर ही केंद्रीत रहा हो, आपका दिमाग कहीं और न दौड़ा हो? पाठ करते-करते आप दिन भर के क्रिया- कलाप का निर्णय कर लेते हैं। दफ्तर पहुँचते ही किसे फोन करना है, किसे पत्र लिखना है, किससे मिलने का समय निश्चित करना है, किसे घर पर बुलाना है आदि- आदि।

यदि आपको अचानक बीच में टोक दिया जाए तो आपको यह तक याद नहीं रहता कि अभी- अभी पाठ की किस पंक्ति पर थे। इससे आप क्रुद्ध हो उठते हैं। क्रोध का कारण यह नहीं होता कि आपकी आत्मा ब्रह्मानंद में डूबी हुई थी और बुलाने वाले ने अचानक उसका रस भंग कर दिया, बल्कि यह है कि अब सारा पाठ शुरू से करना होगा। क्योंकि याद ही नहीं कि कहां तक बोल लिया था। एक तरह से आपका वह पाठ आदतन या मानों नींद में हो रहा था। जाग्रत या चेतन अवस्था में तो आप दिन भर के कार्यों का निर्णय ले रहे थे और उनकी सूची बना रहे थे।

हमारी प्रार्थनाएं रटी- रटायी और बासी हो गई हैं, जो सिर्फ पाना चाहती हैं, देना नहीं। वे हृदय से नहीं, मस्तिष्क से जन्म लेती हैं। लेकिन सच्ची प्रार्थना ईश्वर के सम्मुख पूर्ण और ईमानदार समर्पण है।

समर्पण कुछ पाने का नाम नहीं है, वरन सब कुछ दे देने का भाव है। जब व्यक्ति समर्पित होता है, तब वह कुछ मांग कैसे सकता है? उलटे, वह तो दे ही रहा है और जो दे रहा है वह भरा हुआ है, रिक्त नहीं। तभी तो अर्पण कर रहा है। फिर वह दुखी कैसे हो सकता है। देने वाले को दुख कहाँ, उसे तो देने में ही सच्चा सुख प्राप्त हो जाता है।

संसार के व्यवहार में भी समर्पण किए बगैर सुख नहीं मिलता। जब एक स्त्री अपने बच्चे के लिए तन-मन से पूरे नौ महीने समर्पित रहती है, तभी वह माँ बनने का सौभाग्य पाती है। इसी तरह पति- पत्नी, भाई- बहन, मित्र- रिश्तेदार और गुरु- शिष्य आदि प्रत्येक सम्बन्ध में समर्पण की ही मांग निहित है। जब सच्चा समर्पण नहीं होता, तो दुख का जन्म होने लगता है।

आप मंदिर जाते हैं। भगवान की मूर्ति पर पैसे चढ़ाते हैं। चरणामृत और प्रसाद लेते हैं और हाथ जोड़कर, आंखें बंद करते ही प्रभु से कुछ मांगना शुरू कर देते हैं। आपको मालूम है कि जिस भगवान से आप यह सब मांग रहे हैं, उसी ने आपको यह जीवन, यह शरीर -इतना सब कुछ बिना माँगे ही दे दिया है। जिसने आप को शरीर दिया है, चलने- फिरने की शक्ति दी है, जिसने आपको धन दिया है, वह भगवान आपसे पच्चीस या पचास पैसे लेकर क्या करेगा? और फिर जो कुछ आप मांग रहे हैं, वह यदि बिना पैसे चढ़ाए भी आप मांगेंगे तो क्या वह मना कर देगा?

आप जानते हैं कि उसे पैसों की जरूरत नहीं, लेकिन फिर भी आप हटते नहीं, पैसे चढ़ाने से। वास्तव में आप मंदिर में पैसे चढ़ाते हैं, मंदिर की व्यवस्था में योगदान देने के लिए। लोग मंदिरों में पैसा न चढ़ाएं तो पुजारी का निर्वाह कैसे हो? कहाँ से लाएगा वह धन धूप- बत्ती खरीदने के लिए? कहाँ से चुकाएगा वह मंदिर के बिजली- पानी का बिल? तो फिर आप यह पैसा सीधे पुजारी को ही क्यों नहीं दे देते? भगवान की मूर्ति को माध्यम बनाने की क्या आवश्यकता है?

यह सब कुछ आप इसलिए करते हैं, क्योंकि मंदिर जाने और पैसे चढ़ाने की सारी क्रिया आप आदतन करते हैं, मशीनी ढंग से करते हैं, उसमें श्रद्धा और समर्पण का सच्चा भाव नहीं होता।

समर्पण और सुख का संबंध धागे और मोती की तरह है, जिसमें समर्पण का एक- एक मोती मिलकर प्रेम के धागे में पिरोया जाता है।   

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: tana on June 14, 2007, 07:39:50 AM
ॐ सांई राम...

सब से बङा रोग ~~~ क्या कहे गें लोग ~~~

जय सांई राम...
       
 
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on June 18, 2007, 08:31:43 AM
जय सांई राम।।।

पूजा, नाम स्मरण, ध्यान- सब प्रेम की परछाई हैं  
 
ध्यान से सुनो और इसे जीवन में याद रखना, सत्संग पुरुषार्थ का फल नहीं, बल्कि वह भगवत कृपा से मिलता है। यत्न से नहीं अनुग्रह से प्राप्त होता है। इंसान प्लान तो बहुत कुछ करता है लेकिन होता है वही जो ईश्वर की इच्छा होती है। आप ही वृंदावन क्यों आए, आने का कार्यक्रम तो अन्य लोगों ने भी बनाया था।

तुलसीदास जी कहते हैं कि बिनु सत्-संग विवेक न होई, राम कृपा बिनु सुलभ न सोई।। हृदय की भूमि उपजाऊ है, ऊसर भूमि नहीं। और ऐसी उपजाऊ भूमि पर भगवान की वृष्टि की कृपा के कारण सत्-संग मिलता है। सत्संग ईश्वर प्राप्ति की प्राथमिक पाठशाला है। भगवान की कृपा के कारण ही तो सत्संग में आए हैं आप सब लोग।

मेरा अनुभव कहता है कि मन वहीं लगता है जहां उसे रस मिलता है। जिससे रस मिलता है, तृप्ति का अनुभव होता है उसमें मन सदा लुभाया रहता है, जिस प्रकार कमल में भ्रमर। भगवान में जब प्रेम हो जाएगा तब मन भगवान में ही लगा रहेगा। जिसका दर्शन, स्मरण, वाणी सब हमको तृप्त करे वही प्रिय होता है। जब तक मन का राग संसार में है तब तक मन का मैल मिटेगा नहीं। जब तक मन का मैल नहीं मिटेगा, मन की चंचलता नहीं मिटेगी।

विशुद्ध मन ही वासुदेव है। मन से रजोगुण और तमोगुण मिट जाए और मन सत्व से पूर्ण हो जाए तो मन की स्थिरता स्वाभाविक हो जाती है। रजोगुण से चंचलता और तमोगुण से जड़ता आती है, जो कि भजन में बाधक है। लेकिन सत्व को पाएँ कैसे, मन को वासुदेव बनाएँ कैसे?

इसीलिए भक्त जन भोर का वक्त चुनते हैं, सुबह ब्रह्मा-मुहूर्त में तब मन सतोगुणी होता है, उस पर सत्व का विशेष प्रभाव रहता है, इसलिए उस समय को भजन-साधना के लिए श्रेष्ठ माना गया है। तब मन सरलता से जप, ध्यान आदि में लग जाता है। सत्संग, कथा-श्रवण आदि से राग की दिशा बदल जाती है, जो संसार में है, वह राग भगवान में हो जाता है। प्रभु में हुआ राग, अनुराग बन जाता है। संसार और सांसारिक भोग्य पदार्थों से विराग सहज ही हो जाता है। श्रीमद्भागवत में रुक्मिणी का श्रीकृष्ण में अनुराग इसी तरह हुआ है, नारद जी से कृष्ण कथा सुनकर।

प्रीति कभी सौंदर्य में, कभी स्वभाव के औदार्य में, कभी शौर्य को देखकर, कभी स्वर-माधुर्य से प्रभावित होकर होती है। यह सब श्रीकृष्ण में ही पूर्ण और श्रेष्ठ रूप से है। इस विवेक से प्रेम श्रीकृष्ण में हो जाएगा और तब मन भगवान में ही सहज रूप से लगा रहेगा।

गोपियों का मन भगवान में नहीं लगता, नहीं वह स्थिर रहता है। लेकिन यह समस्या ही नहीं है। उनका मन श्रीकृष्ण में ही स्थिर है, क्योंकि उनका श्रीकृष्ण में अनन्य प्रेम है। गोपी का मन संसार में लगता ही नहीं। स्तेय योग से श्रीकृष्ण ने ही गोपी के मन को चुरा लिया है। गोपी तो उलटा प्रयास करती है अपने मन को श्रीकृष्ण से हटाने का, किंतु उसमें वह विफल रहती है। यही है प्रेम की महिमा।

पूजा, नाम-स्मरण, ध्यान आदि सब प्रेम की परछाई है। ऐसा मैं मानता हूं। जिसमें प्रेम होता है उसकी पूजा, सेवा के लिए हम सदा लालायित रहते हैं। जिसमें प्रेम होता है उसी के विचारों से मन भरा रहता है। बार-बार उसी प्रियतम के नामों को प्रेमपूर्वक पुकारते रहते हैं। उसी का ध्यान हमेशा रहता है जिसमें प्रेम है।

एक अभिप्राय से नाम-संकीर्तन से पापों का नाश होता है। इसलिए चाहे भाव, कुभाव, अनख, आलस कुछ भी आए, किंतु नाम जप, संकीर्तन करते रहो। पापों का नाश होगा और धीरे-धीरे प्रभु में प्रेम बढ़ता जाएगा। फिर मन सहज भगवान में स्थिर हो जाएगा।

शास्त्रों और संतों के अनुसार बताए गए उपरोक्त मार्गों, उपायों में से जो प्रकृति के अनुसार रुचे, जँचे, साधन कीजिए और जीवन को धन्य बनाइए। 

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: tana on June 19, 2007, 08:11:38 AM
ॐ साईं राम...

इस संसार में दाता का स्थान ग्रहण करो । सब कुछ दे डालो और बदले में कोई चाह ना रखो ।
प्रेम दो , सहयोग दो , सेवा अर्पित करो , जो कुछ तुम से बन सकता है वही दो , पर दुकानदारी के भाव से बचे रहो । ना कोई शर्त रखो और ना कोई तुम पर शर्त डालेगा ।
जिस प्रकार स्वेच्छा से भगवान हमें देते है उसी प्रकार हम स्वेच्छा से दें ।

जय साईं राम....
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on June 19, 2007, 09:33:30 PM
जय सांई राम।।।

कर्त्तव्य की उपेक्षा  
 
एक बार एक अमीर आदमी ने बहुत सारी भेडे़ खरीदीं। उसने सोचा कि ऊन बेचकर वह खूब पैसे बनाएगा, हालांकि उसे इस धंधे का पूरा ज्ञान न था। उसने भेड़ चराने के लिए 2 नौकर रखे। उन नौकरों की उसने अच्छी तरह परीक्षा ली। फिर कई तरह की हिदायतें देकर काम पर भेजा। वे दोनों नौकर सुबह-सुबह भेड़ों को चराने ले जाते और फिर देर शाम तक लौटकर लाते।

कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीकठाक चला, लेकिन कुछ समय के बाद उस आदमी ने गौर किया कि उसकी भेड़ें दुबली होती जा रही हैं। उसने नौकरों से पूछताछ की पर उन्होंने बताया कि वे बखूबी अपने काम में लगे हुए हैं। कुछ दिनों बाद उसकी कुछ भेड़ें मर गईं। अब उस अमीर आदमी को शक हुआ। उसने उन नौकरों के पीछे आदमी लगा दिए। उस आदमी ने कुछ दिनों के बाद जो सच्चाई बताई उसे सुनकर वह व्यापारी हैरत में पड़ गया। बात यह थी कि एक नौकर को जुआ खेलने की आदत थी। वह भेड़ों को छोड़कर जुआ खेलने बैठ जाता था। लेकिन दूसरे नौकर का स्वभाव एकदम अलग था। वह भेड़ों को छोड़कर पूजा पाठ में लग जाता था। वह किसी मंदिर में चला जाता और हवन करने लगता या किसी बाबा के पास बैठकर धर्म चर्चा करने लगता। इस बीच भेड़ें भूखी-प्यासी भटकती रहती थीं।

दोनों पकड़े गए और न्यायाधीश के समक्ष पेश किए गए। सबको उम्मीद थी कि धार्मिक प्रवृत्ति वाला नौकर जरूर बच जाएगा, मगर ऐसा नहीं हुआ। न्यायाधीश ने दोनों नौकरों के तर्कों को सुना। यद्यपि दोनों में भेद था, लेकिन विद्वान न्यायाधीश ने दोनों को ही समान रूप से दोषी पाया और समान रूप से दंड भी दिया। उन्होंने कहा, 'कर्त्तव्यभाव के बिना जो किया जाता है वह व्यसन है। अब इस व्यसन में नौकर जुआ खेलें या पूजा करें, बात एक ही है। अपने दायित्वों की उपेक्षा के दोषी तो दोनों ही हैं इसलिए उन्हें समान रूप से कर्त्तव्य पालन की उपेक्षा के लिए दंडित किया गया है।' 

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: tana on June 20, 2007, 07:16:37 AM
ॐ साईं राम....

ईश्वर अनुमान नहीं...
ईश्वर तो अनुभव हैं....

मैं ढूंढ आया अल्लाह मस्जिद में...
मैं ढूढं आया राम मंदिर में...
मैं ढूढं आया... नमाज़ में भी नहीं
मैं ढूढं आया...प्रार्थना में भी नहीं...

जहाँ वो है....वहाँ तो मैनें ढूढां ही नहीं~~~~~

मंदिर मस्जिद जा कर घर आ गए ...तो क्या............

जैसे जब कोई बीमार हो तो दवा की शीशी को देख कर ही ठीक हो रहे हो ....       

जय साईं राम....
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: tana on June 29, 2007, 07:16:17 AM
ॐ सांई राम...

पेङ बोले पत्ते से - अरे मुझ पर ही तू पलता है ,
फिर पत्ता बोला पेङ से - अरे मुझ से ही तू चलता है ,
दोनों बावरे ये ना जाने , सारे जग की रीत यही है ,
        ये जग मिल जुल कर ही चलता है ।

जय सांई राम..
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: tana on July 05, 2007, 03:44:36 AM
ॐ सांई राम...

जो होता है अच्छा होता है ,
गीता में भगवान ये कहता है ,
फिर क्यों तू रोता है ,
दामन क्यों भिगोता है ,
पगले!!! हर दुख में छिपी होती है खुशी ...
तू क्यों ये भूल जाता है....

जय सांई राम....
       
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: tana on July 11, 2007, 05:52:18 AM
ॐ सांई राम...

ना जाऊं मैं मथुरा ना जाऊं मैं काशी ,
जहाँ बिछाया आसन मैने , वही मेरा अविनाशी~~~

सांई~~~~~~~मेरे बाबा मेरे सांई~~~


जय सांई राम...
       
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on August 11, 2007, 12:24:34 AM
जय सांई राम।।।

ज्ञान और भक्ति  

नश्वर संसार से संबंध विच्छेद ही ज्ञान और जगत-नियंता भगवान से संबंध स्थापित करना ही भक्ति है। ज्ञान में प्रवृत्तियों का निरोध है,जबकि भक्ति में आत्म-निवेदन। परम सत्य का अनुसंधान जिस सूक्ष्म बुद्धि द्वारा संभव है वह प्रभु के प्रति सर्वात्म समर्पण भाव से ही प्राप्त है। ज्ञान एवं भक्ति परस्पर अन्योन्याश्रित हैं। भक्ति का साधन ज्ञान है, क्योंकि बिना भगवत्स्वरूप को जानें भगवद् अनुराग संभव नहीं। इसी प्रकार ज्ञान का साधन भक्ति है, क्योंकि भगवान के विषय में भक्ति से ही जान पाना संभव है। ऐश्वर्य, धर्म, यश, लक्ष्मी, ज्ञान और वैराग्य-इन छह विशेषताओं से परिपूर्णतम् प्रभु स्वयं पूर्णरूपेण अखंड एवं अनंत हैं। श्वेताश्वर उपनिषद् में जीवात्मा बाल के अग्रभाग के दस हजारवें अंश के परिमाप की बतलाई गई है। परमात्मा एवं अणुरूप जीवात्मा दोनों ही जीव के हृदय में स्थित रहते हैं। ज्ञानीजन पराई स्त्री को माता के सदृश, पराए धन को धूलतुल्य और समस्त जीवों को आत्मवत् मानते हैं।

भगवद् अनुराग से विषय-विराग होता है और तदनंतर भगवान की अनन्य शरणागति से भगवत्प्राप्ति। भक्ति को कर्म, ज्ञान और योग से श्रेष्ठतर कहा गया है। भक्ति में प्रभु का बल सक्रिय रहता है, पर ज्ञान में मात्र साधक का स्वयं का बल ही क्रियाशील रहता है। भक्तिमार्ग भगवत्प्राप्ति का सुगम व सुखद उपाय है, जबकि ज्ञानमार्ग अत्यधिक दुस्तर एवं कष्टप्रद- ज्ञान को पंथ कृपान के धारा। ज्ञान तो मात्र अज्ञान को मिटाता है, किंतु भगवान स्वयं भक्त के परवश हो जाते हैं। ज्ञानी को भक्ति की प्राप्ति सुनिश्चित नहीं, किंतु भक्त को ज्ञान की प्राप्ति सुनिश्चित है। ज्ञान के अभाव में ज्ञानी का पतन संभव है, पर भगवद्भक्त का कभी पतन नहीं होता। गीता में स्वयं भगवान की स्पष्टोक्ति है कि उन्हें उन्हीं में अर्पित मन एवं बुद्धि वाला भक्त ही प्रिय है। ज्ञानी ज्ञानामृतपान से तृप्त हो सकते हैं,किंतु भक्ति में प्यास ही तृप्ति है, मो मन अटक्यौ स्याम सौं, गड़यौ रूप में जाए। चहले परि निकसै नहीं, मनो दूबरी गाय। महाकवि विद्यापति कहते हैं, जनम अवधि हम रूप निहारेनु, नयन न तिरपित भेला। मन:स्थिति के अनुरूप अध्यात्म-मार्ग का चयन कर साधक जीवन कृतकृत्य कर सकते हैं। प्रभु की सभी पर अनवरत कृपावृष्टि के कारण साधना कभी विफल नहीं होती।

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on August 13, 2007, 08:58:04 PM
जय सांई राम।।।

गुरु से ज्ञान, मुक्ति व वैराग्य के प्रश्न करें  

प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में खुशी, आनन्द व सुख चाहता है और उसी के लिए वह प्रयास करता रहता है। अक्सर लोग ऐसी धारणा बना लेते हैं कि यदि हमें गुरु मिल जाए तो हमारी सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा और वह सब मिल जाएगा जो आज तक नहीं मिल पाया। हमारा सारा भार गुरु अपने ऊपर उठा लेगा, फिर हमें कुछ नहीं करना पड़ेगा, जो करेगा गुरु करेगा।

यह धारणा गलत है, क्योंकि गुरु सिर्फ मार्गदर्शक होता है, चलना तो व्यक्ति को स्वयं ही पड़ता है। हम गुरु की तलाश शुरू करते हैं, सोचते हैं कि हमारा भी एक गुरु होना चाहिए। जैसे किसी मंत्री से दोस्ती होनी चाहिए, जैसे घर में कोई फैशनेबुल कार होनी चाहिए। यह विचार कुछ समय बाद चला जाता है, फिर कभी ध्यान आता है कि अरे मुझे तो गुरु करना था, मैं तो भूल ही गया। फिर मन में आता है कि चलो, अभी तो बहुत उम्र पड़ी है, बाद में कर लेंगे।

असल में गुरु तब तक नहीं मिलता जब तक शिष्य के अंदर उसके लिए तीव्र इच्छा जागृत न हो। ज्यादातर लोग जब अपने लिए गुरु की आकांक्षा करते हैं, तो देखादेखी करते हैं। उसने इनको अपना गुरु बनाया तो मैं भी इन्हीं को अपना गुरु बना लूं, यह देखा-देखी गलत है। फलाँ गुरु की बड़ी शोहरत है, इस आधार पर गुरु का चयन गलत है। यदि गुरु खुद ही अन्धकार में होगा, तो वह कैसे हमारी नाव पार लगाएगा?

इसलिए किसी को गुरु बनाने से पहले उसे अपनी इच्छाओं की कसौटी पर कसें- आप गुरु क्यों चाहते हैं? जब अंदर से लगे कि हाँ, यही मुझे सन्मार्ग दिखा सकता है, तभी गुरु बनाएँ। जब शिष्य को सच्चा गुरु मिल जाता है तब गुरु अपने सत्संग में शिष्य से उसके भीतर पड़े विकारों, उलझनों, कष्टों, क्लेशों को उजागर करने को कहता है। शिष्य अपने प्रश्नों को गुरु के समक्ष रखता है और गुरु उनका उत्तर देता है। लेकिन अक्सर ऐसा देखा जाता है कि गुरु के निकट पहुंचकर शिष्य अपने अहंकार, धन, कीर्ति, बुद्धिमता और विद्वता का गुणगान करने लगता है। या फिर अपने जीवन की भौतिक कमियों का रोना रोता हैं। अपनी सांसारिक वासनाओं के पूर्ण नहीं हो पाने का दुख रोता है। गुरु समझ जाता है कि शिष्य का रुझान किधर है, उसको ज्ञान, मुक्ति या वैराग्य से मतलब नहीं, वह तो बस सांसारिक सुख चाहता है। ऐसे में गुरु भी उसकी प्रकृति के अनुरूप ही उसे सुख पाने में ले आता है।

इस प्रकार गुरु के सान्निध्य में आकर भी शिष्य बन्धन में ही पड़े रहते हैं। गुरु से वही प्रश्न करें, जिसे जानने के लिए आप उसकी शरण में गए हैं।

जिस प्रकार कठोपनिषद् में नचिकेता यमराज से मृत्यु का रहस्य जानने की इच्छा रखता है, लेकिन यमराज छोटे बालक नचिकेता को इस रहस्य के बदले हर तरह का प्रलोभन देने की कोशिश करता है- ऐसे प्रलोभन जो उसकी कल्पना में भी नहीं थे। लेकिन नचिकेता सबको ठुकरा देता है और केवल एक ही रट लगाए रखता है कि मुझे मृत्यु का रहस्य जानना है। तब अंत में यमराज को नचिकेता के दृढ़ निश्चय आगे झुकना पड़ता है और उसे जीवन-मृत्यु का रहस्य बताना पड़ता है।

यदि हम भगवद्गीता को ध्यान से पढ़ें तो वहां अर्जुन ने कृष्ण से घुमा-फिराकर ज्ञान, मुक्ति व वैराग्य के ही प्रश्न किए हैं। अष्टावक्र गीता में राजा जनक ने भी अपने गुरु अष्टावक्र से ज्ञान, मुक्ति व वैराग्य के ही प्रश्न किए। इसी प्रकार राम ने भी गुरु वशिष्ठ से इसी प्रकार के प्रश्नों को जानने की जिज्ञासा की।

जब तक शिष्य के भीतर अपनी मुक्ति का प्रबल वेग नहीं जागेगा, तब तक सच्चे प्रश्न नहीं हो पाएंगे। तब जिनके पास गुरु हैं वे भी, अपने गुरु के पास जाकर भी, ज्ञान, मुक्ति और वैराग्य नहीं पा सकेंगे। शिष्य केवल गुरु मुख के शब्दों की विलासिता में ही रहकर असली मुक्ति को गंवा देगा। 

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on August 14, 2007, 10:45:39 PM
जय सांई राम।।।

देश की आजादी का आध्यात्मिक आजादी से क्या संबंध है?  

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर आप सबको मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ  

भारत को स्वतंत्र हुए 60 वर्ष हो गए। यानी उम्र की परिपक्व अवस्था। यह जड़ों की ओर लौटने का समय है। आखिर इतने संघर्ष और कुर्बानियों के बाद जो राजनैतिक आजादी हमने पाई, उसका लाभ हमारे आध्यात्मिक और दार्शनिक जीवन को मिला?

आजादी की नींव उसी समय पड़ जाती है जब कोई आजाद रूप से सोचना-विचारना शुरू करता है। स्वतंत्र और मौलिक चिंतन वाला मनुष्य कही-सुनी बातों को तर्क की कसौटी पर परखता है। वह अंधानुकरण नहीं करता। लकीर का फकीर नहीं बनता। अपने स्वतंत्र चिंतन के बल पर वह सीधा सार या निचोड़ को पाने की कोशिश करता है।

स्वतंत्र चिंतन और तर्क, सच और झूठ की परख कराते हैं। स्वतंत्र चिंतन वाला मनुष्य सही-गलत की पहचान रखता है। उससे उपजी आध्यात्मिक प्रेरणा जीवन के महत्व का एहसास कराती है। वह सभी मनुष्यों का सम्मान करना सिखाती है और सभी जीवों के प्रति करुणा जगाती है। स्वतंत्र विचार व आध्यात्मिक चिंतन हमें जीवन के शाश्वत सत्य, सांसारिक जीवन की नश्वरता और मृत्यु का ज्ञान कराते हैं।

जब हमें भौतिक वस्तुओं की नश्वरता का अहसास रहता है, दुखों का ज्ञान रहता है, कृत्रिम एवं आडम्बरपूर्ण उपलब्धियों की पहचान रहती है, तो वह स्वतंत्र चिंतन करने वाले नागरिक को मोह वासना से मुक्ति यानी मन की स्वतंत्रता की ओर ले जाती है।

गीता में कहा गया है कि स्वाधीन अंत:करण वाला मनुष्य राग-द्वेष से रहित अपने वश में की हुई इन्द्रियों द्वारा विषयों को भोगता हुआ आंतरिक प्रसन्नता और निष्कलुष मन को प्राप्त होता है। वहाँ तो कर्मों के फल की कामना से भी मुक्ति की बात कही गई है।

गांधी भी गीता के आसक्ति से मुक्ति के संदेश पर बल देते थे। और भगत सिंह भी एक जगह लिखते हैं- बिना किसी स्वार्थ के यहाँ या वहाँ के बाद पुरस्कार की इच्छा के बिना मैंने अनासक्त भाव से अपने जीवन को स्वतंत्रता के ध्येय पर समपिर्त कर दिया है। सभी स्वतंत्र महान विचारकों ने लालच, क्रोध, ईर्ष्या, द्वेष जैसे विचारों से मुक्ति पर बल दिया है, जो आध्यात्मिक मनोबल से ही संभव है। बौद्ध धर्म का भी यही संदेश है कि हर व्यक्ति बुरे विचारों से मुक्ति पाने के लिए मानसिक अभ्यास करे। जैन धर्म भी आत्मा की विकारों से मुक्ति पर बल देता है।

कबीर ने भी यही कहा- कामी, क्रोधी, लालची इनसे भक्ति न होय। भक्ति करे कोई सूरमा, जाति वरन कुल खोय।।

स्वतंत्र और उन्मुक्त चिंतन से उपजा सच का एहसास, सच व झूठ के बीच अंतर कर पाने की क्षमता, आध्यात्मिक चेतना से उत्पन्न सभी के जीवन का सम्मान और सभी जीवों के प्रति प्रेम व करुणा की भावना मनुष्य में समतापूर्ण दृष्टि विकसित करती है। यह समतापूर्ण दृष्टि ही स्वतंत्रता का आधार है। वास्तविकता स्वतंत्रता वहीं संभव है जहाँ सबको समान माना जाए, भेदभाव न हो।

स्वतंत्रता में विश्वास रखने वाला मनुष्य शोषण, आधिपत्य, गुलामी और बंधनों से सबकी मुक्त चाहेगा और इसके लिए प्रयास करेगा। वह सभी के प्रति संवेदना रखेगा, सबको सम्मान की दृष्टि से देखेगा, सभी के कष्ट दूर करने का प्रयास करेगा। हमारी आजादी की लड़ाई ऐसे ही उदात्त उद्देश्यों वाले लोगों का वीरतापूर्ण संघर्ष रही है।

स्वतंत्रता के लक्ष्य को समर्पित मनुष्य तभी अपने को स्वतंत्र मानेगा, जब अन्य जीव भी स्वतंत्र होंगे। उसके लिए स्वतंत्रता तभी मायने रखेगी जब अन्य लोग भी शोषण और अन्याय से मुक्ति पाएंगे। इस दृष्टि से देखा जाए तो स्वतंत्रता का संघर्ष आज भी जारी है। भगत सिंह ने यह आशा प्रकट की थी कि जिस दिन हमें ऐसे लोग मिलेंगे जो अपने जीवन को सिर्फ पीडि़त मानवता के उद्धार के लिए लगाएंगे, उसी दिन मुक्ति के युग का शुभारम्भ होगा।

सबके लिए स्वतंत्रता, समता, न्याय लाने की यह जद्दोजहद आध्यात्मिक मनोबल पर टिकी है। यही मनोबल हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की ताकत रहा है। यही हमारे लिए प्रेरणा है!

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on August 15, 2007, 09:01:45 PM
जय सांई राम।।।

अन्दर की दौलत और बाहर की  

हर इंसान चाहता है कि उसकी जिंदगी सुख-चैन से भरी हो। बहुत से लोग सोचते हैं कि हमारे पास दौलत होगी, तो सारे दुख-दर्द दूर हो जाएंगे। सोचते हैं कि अगर हम अमीर हो गए तो हम जो चाहेंगे उसे पा सकेंगे। लेकिन जिनके पास सुख-चैन है, वे सब बाहर की दौलत के नहीं, बल्कि अन्दर की दौलत के मालिक हैं।

एक दौलत बाहर की दुनिया की है- वह दौलत, जिसके द्वारा हम दुनिया की चीजें और दुनिया का सुख-चैन पाने की कोशिश करते हैं। ज्यादातर लोग इसे ही असली दौलत समझते हैं। पर एक दूसरी दौलत भी है, वह अंदरूनी दौलत है। वह दौलत जो संतों-महात्माओं के पास होती है। वह दौलत, जिसे पाकर जिंदगी में न कोई दर्द रहता है, न कोई गम।

संत रविदास जूते बनाने का काम करते थे। वे संतों-महात्माओं को बड़े आदर भाव से मिलते थे और उनकी सेवा किया करते थे। एक संत उनके व्यवहार से बहुत खुश हुए। जब जाने लगे तो रविदास को एक पारस पत्थर दिया। उसका महत्व बताने के लिए उन्होंने पत्थर को रविदास जी के जूते गांठने वाले लोहे के सुए से छुआ दिया। वह सोने का बन गया। रविदास ने कहा कि अब मैं जूते किससे बनाऊँगा? संत ने कहा कि क्या जरूरत है? जब भी पैसे चाहिए हों, इसको किसी लोहे से लगा देना, वह सोना बन जाएगा। रविदास ना-नुकुर करने लगे, लेकिन संत ने बड़ा जोर डाला। उन्होंने पत्थर झोपड़ी के धरन में खोंस दिया और कहा कि आप इससे साग-सत्तू का इंतजाम करो या मंदिर बनवाओ, जो जी चाहे करो। मैं खुश हूँ, इसलिए दिए जा रहा हूँ।

समय गुजरता गया। एक साल बाद संत जी फिर उसी राह से गुजरे और फिर वही कुटिया देखी तो जिज्ञासा से पहुँचे। रविदास ने फिर पहले की ही तरह बड़े आदर भाव से उनकी सेवा की। संत ने पूछा, तुम अभी तक इसी कुटिया में बैठे हो? मैं तो तुम्हें पारस पत्थर दे कर गया था। सोचा कि अब यहाँ बहुत बड़ा मंदिर होगा। पर तुम तो अब भी जूते ही बना रहे हो। रविदास ने कहा, अगर मैं उस पत्थर का इस्तेमाल करता रहता तो, जो समय मुझे अन्दर की दौलत पाने के लिए मिला था, वह निकल जाता। पत्थर जहाँ छप्पर पर आप रख कर गए थे वहीं पड़ा है।

जिन्हें अन्दर की दौलत मिली होती है उनका नजरिया बदल जाता है। अन्दर की दौलत अपने आपको जानने में है। ज्यादातर लोग सोचते हैं कि हम अकेले हैं, हम सबसे अलग हैं, मुसीबतों ने हमें घेर लिया है, हमें कोई सहारा नहीं मिल रहा। इसीलिए हम में से ज्यादातर लोग दुखी हो जाते हैं।

जब हम छोटे होते हैं तो जहाँ भी रहते हैं, वहाँ हमारे अनेक दोस्त बन जाते हैं। हम उनसे मिलते हैं, उनके साथ खेलते हैं। पर बाद में कोई उधर चला जाता है, कोई इधर रह जाता है। जिंदगी में भी कई बदलाव आने शुरू हो जाते हैं। अगर माँ-बाप की मृत्यु हो गई तो संपत्ति का बंटवारा होता है, उसमें किसी को लगता है कि मुझे कम मिला है तो झगड़े होने शुरू हो जाते हैं। जब हम काम पर जाते हैं तो लगता है हमारी काबिलियत की कोई कद्र नहीं हो रही। उससे हमें खुशियां नहीं मिलतीं।

हम में से हर एक को रोजाना चौबीस घंटे ही मिलते हैं, किसी को पच्चीस या तेईस नहीं मिलते। हम उन चौबीस घंटों का इस्तेमाल किस तरह करते हैं, उस पर निर्भर रहता है कि हमारी जिंदगी कैसी है। हम में से ज्यादातर की जिंदगी में वैसे ही घर-परिवार, दुख-सुख और गृहस्थ जीवन के लफड़े होते हैं। इसीलिए महापुरुष समझाते हैं कि अन्दर की ओर ध्यान करो। अगर यह अनुभव कर लिया कि हम में से हर एक प्रभु का अंश है, तो फिर जिंदगी सुख- चैन और खुशी से ही गुजरेगी। 

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on August 17, 2007, 11:52:06 PM
जय सांई राम।।।

जरूरत है आत्मविश्वास की  

कोई कहता है- अगर अंगूठी पहन लोगे, तो लक्ष्मी तुम्हारे घर आ जाएगी। और आदमी अंगूठी पहन लेता है तो उसका थोड़ा सा आत्मविश्वास बढ़ जाता है। वह कहता है, हां इस अंगूठी के कारण यह काम हुआ है। परन्तु अंगूठी के कारण नहीं हुआ। क्योंकि अंगूठी तो अंगूठी है। यदि अंगूठी पहनने से लक्ष्मी घर में आ जाती तो अंगूठी बेचने वाला खुद ही न पहन ले? उसे बेचने की क्या जरूरत है? हर एक उंगली में पहन ले, पैर की उंगली में भी पहन ले और मालामाल हो जाए। परन्तु ऐसा होता नहीं हैं।

अंगूठी में जो हीरा-पन्ना लगाते हैं, वह खुद ही अपने आप जमीन से बाहर नहीं निकल पाता। मिट्टी के नीचे सदियों तक दबा रहता है, फिर उसे कोई पत्थरों को तोड़ कर बाहर निकालता है। ये एक समय क्या था? वह कोयला था, प्रकृति और समय के दबाव ने उसे हीरा बना दिया। अरे, जब वह खुद ही अपने आप का कुछ नहीं कर सकता, तुम्हारा क्या करेगा? परंतु बात है आत्मविश्वास की! आत्मबल चाहिए मनुष्य को। छोटे से छोटे से आदमी को यदि थोड़ा सा आलम्बन मिल जाए- क्योंकि असफल व्यक्ति को, कमजोर आदमी को सारा संसार कहता है कि तू किसी काम का नहीं है। तू लख चौरासी जाएगा। तू पापी है, तू दुष्ट है।

पर मैं नहीं कहता लोगों से कि तुम दुष्ट हो। मैं नहीं कहता हूँ लोगों से कि तुम पापी हो। मैं कहता हूँ कि तुम को भगवान ने बनाया है। मुस्कुराओ। ये काया जो तुम को दी है, ये भगवान ने दी है। जैसी भी दी है, उसने दी है। मुस्कुराओ कि भगवान ने तुम पर इतनी कृपा की है। तुम भगवान के बनाए हुए आशीर्वाद हो। तुम को किसी ऐरे-गैरे नत्थू खैरे ने नहीं बनाया है।

उसी बनाने वाले ने आपके अंदर आनंद प्राप्ति की एक चाह डाली है। अगर सारी कामनाएं पूरी हो जाएं, तो भी मनुष्य के अंदर एक प्यास हमेशा बनी रहती है। एक शाश्वत चाह कि वह अपने जीवन को सफल करे। इस संसार के अंदर अनगिनत बीज हैं। आपके अंदर भी एक बीज है। अपने जीवन को सफल करने का बीज आपके अंदर है। जब ज्ञान की बारिश होगी आपके जीवन में, तो वो बीज उपजेगा और यह जीवन सफल होगा।

दुनिया के लोग एक-दूसरे को पहचानने के लिए तैयार हो जाते हैं। एक-दूसरे का नाम क्या है, उसके लिए लोग एड्रेस बुक बनाते हैं। तो एड्रेस बुक में क्या लिखा जाता है? सब लोगों का नाम व पता। परंतु अपना क्या पता है? अपना क्या नाम है? क्या नाम था उस समय जब किसी भी प्रकार का होश नहीं था, जब आँखें बंद थी और सांस चल रही थी? सब कुछ होने के बावजूद एक नाम था। जिस दिन दुनिया से चले जाओगे, वह नाम भी खत्म हो जाएगा। फिर भी कोई चीज तो रहेगी? वह चीज क्या है? वह चीज जो तुम्हारे आने के पहले भी थी और तुम्हारे जाने के बाद भी रहेगी। वह आज भी हम सब के अंदर विराजमान है, जिसका कोई पता नहीं है, सिर्फ हृदय को ही उसका पता है। उसका वर्णन किताबों में नहीं मिलेगा। वह चीज है अनुभव करने की।

अनुभव क्या चीज होती है? जैसे रोटी बनाने के लिए जब तवा आग पर रखते हैं, तो वह गरम हुआ या नहीं, यह जानने के लिए उसे छूते हैं। जल्दी से छूते हैं तो पता लग जाता है। इतनी सरल बात है परमानंद के अनुभव की, जो सब जगह व्याप्त है, वह तुम्हारे हृदय में भी व्याप्त है।

अपने अंदर जो परमपिता है उसका दर्शन करो। कहा है- घट में है सूझे नहीं, लानत ऐसी जिद। जिस चीज की तुमको खोज है, वह तुम्हारे अंदर है और जब इस चीज का अनुभव हो जाएगा, तब सच्चे मायने में आत्मविश्वास की नींव मजबूत होगी जो कि बहुत जरूरी है और फिर किसी भी प्रकार की अंगूठी पहनने की जरूरत नहीं रहेगी। 

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on August 20, 2007, 09:07:42 AM
जय सांई राम।।।

देवराज इन्द्र ने कहा- चलते रहो, चलते रहो   

(देवराज इंद्र द्वारा राजा हरिश्चन्द्र के पुत्र रोहित को उपदेश के रुप में संस्कृत में दिए गये श्लोक का हिंदी में अर्थ )

श्रम से थककर चूर हुए बिना किसी को धन संपदा प्राप्त नहीं होती। बैठे-बिठाये पुरुष को पाप धर दबोच लेता है। इंद्र उसी का मित्र है, जो चलता रहता है-थककर, निराश होकर बैठ नहीं जाता। इसीलिये चलते रहो।

जो व्यक्ति चलता रहता है उसकी पिंडलियाँ (जांघें) फल देतीं हैं (अन्य लोगों से उसको सेवा प्राप्त होती हैं)। उसकी आत्मा वृद्धिगंत होकर आरोगयादी फल की भागी होती है तथा धर्मार्थ प्रभासादी तीर्थों में सतत चलने वाले के अपराध और पाप थककर सो जाते हैं, अंतत: चलते रहो।

बैठने वाले की किस्मत बैठ जाती है और चलने वाले का भाग्य उतरोत्तर चमकने लग जाता है। अत: चलते रहो।

सोने वाला पुरुष मानो कलियुग में सोता है, अंगडाई लेने वाला व्यक्ति द्वापर में और उठकर खड़ा हुआ व्यक्ति त्रेता में पहुंच जाता है। आशा और उत्साह के साथ अपने निश्चित मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति के सामने सतयुग उपस्थित हो जाता है, अंतत: चलते रहो।

उठकर कमर कसकर चल पड़ने वाले पुरुष को ही मधु मिलता है। निरन्तर चलता हुआ व्यक्ति ही फलों का आनन्द प्राप्त करता है; सूर्यदेव को देखो सतत चलते रहते हैं, क्षणभर भी आलस्य नहीं करते। इसलिये जीवन में भौतिक और आध्यात्मिक मार्ग के पथिक को चाहिए कि बाधाओं से संघर्ष करता हुआ चलता ही रहे,आगे बढ़ता ही रहे।

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: POOJA LOHANI on August 20, 2007, 11:19:37 PM
some beautiful thoughts very nicely put........actually this spirit of care,concern & cooperation is the need of the hour in our families ,societies & country as a whole...
                                                                            God bless
                                                                                    om sai ram
                                                                                                     pooja
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on August 23, 2007, 09:23:21 PM
जय सांई राम।।।

मन को मुक्त करने वाले कर्म करें  

कभी सोचा ईश्वर जीव से क्या चाहते हैं? वे जीव से चाहते हैं कि बस तू मेरा हो जा। भक्त, दुश्मन, प्रेमी, सखा, भाई, शिष्य- जो रिश्ता तू रखना चाहे, रख, लेकिन तू मेरा हो जा। कहने का तात्पर्य यह है कि आपका हर कर्म भगवान से जुड़ा हुआ होना चाहिए। संसार में जो भी करो, भगवान से ही युक्त होकर करो।

हमारा कर्म ऐसा यज्ञ कब बनेगा? इसके लिए तीन बातें ध्यान में रखनी पड़ेंगी। इन तीनों को यदि आचरण में लाते हैं, तो हमारा प्रत्येक कर्म यज्ञ बन जाएगा। पहली बात है तदर्थ कर्म। तदर्थ कर्म का अर्थ है भगवान के निमित्त कर्म। इसका मतलब यह हुआ कि जो भी कर्म तुम करने जा रहे हो, उससे पहले जरा सोचो कि क्या मेरा यह कर्म भगवान को प्रसन्न करने वाला है? इस कर्म से भगवान प्रसन्न होंगे- ऐसी श्रद्धा जब मन में जगे, तब ही वह कर्म करो, वरना मत करो।

जब तुम पूजा में बैठते हो या यज्ञ में बैठते हो तब तुम्हारे हाथ में पंडित जी जल, अक्षत, फूल रखते हैं, फिर संकल्प कराया जाता है। आरंभ में ही पंडित जी तीन बार भगवान के नाम का उच्चारण करते हैं। तीन बार भगवान के नाम का उच्चारण क्यों करते हैं? वह इसलिए कि पूजा अथवा यज्ञ करने जा रहे हो, उससे पहले ईश्वर को याद करके उनके लिए कर्म करो। जो भी कर्म अपने हाथ से हम करना प्रारंभ करेंगे, उसमें 'ईश्वर के लिए मेरा यह संकल्प है' ऐसी इच्छा मन में जगनी चाहिए।

तुम यह क्यों भूलते हो कि यह सृष्टि भी भगवान का एक यज्ञ है। उसका आरंभ भगवान के संकल्प से हुआ है। कौन सा संकल्प? मैं एक हूं, मैं अनेक हो जाऊँ। संकल्प जितना श्रेष्ठ होगा, कर्म उतना ही श्रेष्ठ होगा। यदि संकल्प मलिन है, तो कर्म भी मलिन होगा और वह मलिन कर्म पतन की ओर ले जाएगा। यह संकल्प कहां से उठता है? और यह करने वाला कौन है? कहते हैं संकल्प मन से उठता है। फिर सवाल उठता है कि संकल्प कैसा है? उत्तम है? श्रेष्ठ है? या बुरा संकल्प है? इसका आधार तुम्हारा मन है।

इसलिए मन शुद्ध होना चाहिए। अब मजे की बात तो यह है कि सत्कर्म करते करते ही मन शुद्ध होता है। यदि मन में मलिनता है, तो संकल्प भी मलिन होगा। मन में मलिन संकल्प जागेगा तो इस संकल्प को पूर्ण करने के लिए दिमाग लगाना पड़ेगा और वह दिमाग गलत रास्ते पर जाता है। उसके अनुसार तुम कर्म करते हो, तो तुम्हारा कर्म भी मलिन हो जाएगा। फिर वह कर्म, यज्ञ नहीं होगा। वह तुम्हें पतन की ओर ले जाएगा, तुम्हें दुखी करेगा। इसलिए कर्म करने में ज्यादा महत्वपूर्ण हिस्सा मन का है। इसलिए शास्त्रों में भी कहा गया है कि बंधन और मुक्ति का मुख्य कारण मन है।

तुम्हारा मन ही तुम्हें मुक्त करता है। मन ही तुम्हें बंधन में बांधता है। इसलिए शास्त्र के बताए मार्ग पर चलना ही शास्त्रोक्त कर्म है। तुम पूजा करो, नित्य पाठ करो, माला जपो, स्वाध्याय करो- ये शास्त्र विहित कर्म हैं। मनुष्य के लिए शास्त्र विहित पांच प्रकार के यज्ञ हैं, जिन्हें पंचयज्ञ कहते हैं। इनके अतिरिक्त जो कर्म हैं, वही तुम्हें बांधेंगे। पंचयज्ञ में प्रथम है ब्रह्मयज्ञ, दूसरा है देवयज्ञ, तीसरा है मनुष्य यज्ञ, चौथा है पितृयज्ञ और पांचवां है भूतयज्ञ। नित्य ये पांचों यज्ञ करना प्रत्येक गृहस्थ का कर्तव्य है।

अब कर्म के भी तीन प्रकार हैं। एक है नित्यकर्म, दूसरा है नैमित्तिक कर्म, तीसरा है निषेध कर्म। जो कर्तव्य कर्म है, वह करना चाहिए। जो निषेध कर्म है, वह नहीं करना चाहिए। इन कर्मों से बचना चाहिए। निषेध कर्म करोगे, तो दोष लगेगा। नहीं करोगे तो दोष से बच जाओगे। तो फिर कर्तव्य कर्म क्या है? जिसको न करने से दोष लगता है, करोगे तो बहुत बड़ा पुण्य होने वाला हो- यह बात नहीं है, लेकिन नहीं करोगे तो पाप जरूर लगेगा। इसको नहीं करने से पाप लगता है और करने से पुण्य नहीं होता है, ऐसा क्यों? क्योंकि यह तो तुम्हारा कर्तव्य ही है। जैसे मां-बाप की सेवा करना कर्तव्य है। तुम नहीं करोगे तो तुम्हें पाप लगेगा, करते हो तो तुम्हारा फर्ज ही है। 

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: tana on August 23, 2007, 10:08:39 PM
ॐ सांई राम~~~

भूल~~~

बात बहुत पुरानी है , जब सुन्दरता और कुरूपता दो बहनें हुआ करती थी ।एक दिन दोनों अपने अपने कपड़े किनारे पर रख कर एक नदी में स्नान कर रही थी । तैरते -तैरते थक जाने पर कुरूपताजल्दी ही किनारे पर आ गई और अपनी बहन सुन्दरता के वस्त्र पहन कर वहाँ से चलती बनी ।

थोड़ी देर बाद जब सुन्दरता नदी से बाहर आई तो उसने पाया कि उसके कपड़े गायब हैं।वह कुरूपता की चालाकी समझ गई पर अब उसके सामने कोई और चारा नहीं था। लाचार हो कर तन ढ़ाकने के लिए उसने अपनी बहन कुरूपता के कपड़े पहन लिए और घर की ओर चल दी ।

इस घटना को घटित हुए आज हज़ारों साल भीत चुके हैं । इतना समय बीत जाने के बाद भी संसार के अधिकतर लोग केवल वस्त्रों के आधार पर सुन्दरता को कुरूपता और कुरूपता को सुन्दरता समझने की भूल आज भी किए जा रहें है तथा उन्हें वास्तविक सुन्दरता एवं कुरूपता का बोध नहीं रहा ।


जय सांई राम~~~
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on August 28, 2007, 11:09:34 PM
JAI SAI RAM!!!

I have read that if flies are placed in a jar with air holes in the lid, they will fly around frantically, banging into the lid, desperately trying to escape from their prison. If left there long enough, eventually they will stop hitting the lid. Later, if the lid is removed, they won't even try to escape. Somehow they have been conditioned "to feel and believe" that there is no escape. They just keep circling in the cramped jar.

Many people are like this. Somewhere in their past, through a frightening and traumatic experience, such as being raped, sexually, physically, or emotionally abused or rejected as a child, they have been conditioned to believe at an unconscious level that they, too, are trapped and that there is no way out of their dilemma. And they end up going in circles with their life and/or relationships.

To be freed from this endless cycle of defeat, those of us who have been abused need the healing touch of BABA SAI—and want it with all of our heart. As a general rule BABA uses other people to bring this healing. It begins with acknowledging our problem (often best detected by the symptoms we experience), genuinely wanting to be healed, being willing to face the agony of confronting these painful memories and damaged emotions, and getting the help we need (qualified counseling is often needed).

Dear BABA...
thank you...
that you care about ...
my pain...
and where I have been hurt...
in my past....
In many ways...
my life is in chaos...
and I have failed....
miserably ...
in my closest relationships....

Please give me...
the courage...
to face...
any and all painful memories...
connect to them ...
and bring them ...
to the light ....
for your healing....

Please lead me ...
to the help ....
I need ....
whatever that may be....
 
Dear BABA Thank you for hearing and answering my prayer.

OM SAI RAM!!!
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: tana on August 30, 2007, 02:13:43 AM
ॐ सांई राम~~~


धर्ममार्ग: जीवन का उद्देश्य  


प्रत्येक व्यक्ति के जीवन केउद्देश्य और उसके प्रति दृष्टिकोण में भिन्नता होती है। एक व्यक्ति के जीवन का उद्देश्य धनार्जन के लिए संघर्ष करना है वहीं दूसरे व्यक्ति का उद्देश्य यश और प्रतिष्ठा को प्राप्त करना है। लाखों व्यक्ति ऐसे है जो अपने संपूर्ण जीवन की दो तिहाई उम्र दोनों समय का भरपेट भोजन जुटा पाने के लिए संघर्ष करते हुए व्यतीत कर देते है। ऐसे व्यक्तियों के जीवन का उद्देश्य अपना और अपने परिवार का अस्तित्व बनाए रखने के लिए भोजन प्राप्त करना होता है। ऐसे व्यक्तियों के मन, शरीर और आत्मा की अपारशक्ति और विवेक अंत में अर्थहीन जीवन के साथ समाप्त हो जाता है। कुछ व्यक्ति धनी बनने की स्पर्धा में अपना समय और क्षमता नष्ट कर देते है। उनके पास जलपान और भोजन के लिए भी समय नहीं बचता। उनमें से कुछ तो ऐसे व्यक्ति भी होते है जो घर से जाते और आते समय बच्चों को सोता ही पाते है। लोग धन तो बहुत अíजत कर लेते है, किंतु उसका पूरा उपभोग किए बिना ही संसार से विदा हो जाते है। यद्यपि उनका जीवन प्रशंसनीय होता है।

प्रत्येक व्यक्ति के चिंतन का प्रभाव उसकी जीवन-शैली को निर्धारित करता है। यदि भोग ही जीवन का उद्देश्य है तो फिर इतने कष्ट क्यों? इतनी प्राकृतिक विपदाएं और विविध रोग क्यों? भारतभूमि वह भूमि है, जहां धन से अधिक धर्म का और भोग से अधिक योग का महत्व है। भारतीय धारणा के अनुसार जीवन का अर्थ निरंतर संघर्ष ही है। यह संघर्ष व्यक्ति केवल अपने लिए नहीं करता, वरन् दूसरों के सुख की भी चिंता करता है। यदि व्यक्ति नदी तैरकर जा सकता है तो वह पुल बनाने की आवश्यकता अनुभव नहीं करेगा, लेकिन वह पुल बनाने की कला का प्रदर्शन करते हुए दूसरों को लाभ पहुंचाना चाहता है। ईश्वर का सृष्टि की रचना के पीछे मानव-कल्याण के महान उद्देश्य की पूíत करना है। प्रत्येक व्यक्ति और मानवता के अस्तित्व का उद्देश्य किसी-न-किसी महान लक्ष्य को प्राप्त करना है। भारतीय दर्शन के अनुसार मनुष्य की शारीरिक और मानसिक उन्नति उसकी आध्यात्मिक प्रगति पर ही आधारित है। यही उसके जीवन के शाश्वत सत्य का पथ है।


जय सांई राम~~~
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on August 31, 2007, 01:16:17 AM
JAI SAI RAM!!!

THINK ABOUT IT......

THE MAN WHO WILLED HIMSELF TO DIE


There was a man who worked for the railroad. One day as he went into the freezer compartment to do his routine work, the door accidentally closed and he found himself trapped in the compartment. He shouted for help but no one heard him since it was past midnight. He tried to break down the door but he could not. As he lay in the freezer compartment, he began to feel colder, and colder. Then he began to feel weaker, and weaker, and he wrote on the wall of the compartment, "I am feeling colder, and colder; and I am getting weaker, and weaker. I am dying, and this may be my last words". In the morning when the other workers opened up the compartment they found him dead. The sad twist to the above story is that the freezing apparatus in the compartment had broke down a few days earlier. The poor worker did not know about the damaged freezing apparatus and in his mind the freezing apparatus was working perfectly. He felt cold, got weaker and literally willed himself to die.

Our sub-conscious mind can be cheated. The sub-conscious mind can only accept and act on information passed to it by the conscious mind. It has no capacity to reject or decline any instructions or information passed to it by the conscious mind. In the case of the poor worker, he consciously thought that he was getting colder, weaker and dying and the sub-conscious mind accepted the above instructions and affected his physical body. That was how he willed himself to die.

"Every now and then go away, have a little relaxation, for when you come back to your work your judgment will be surer. Go some distance away because then the work appears smaller and more of it can be taken in at a glance and a lack of harmony and proportion is more readily seen."


OM SAI RAM!!!
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on September 18, 2007, 10:18:31 AM
जय सांई राम।।।

नींद और जागरण  

आनंद कई दिनों से पूछना चाह रहे थे। बुद्ध के साथ वह निरंतर यात्रा पर थे और रात्रि विश्राम के समय उनके बगल में ही सोया करते थे। सुबह बुद्ध की आंखें खुलीं तो आनंद के मुख पर उत्सुकता और हैरानी के भाव देखकर मुस्करा उठे। आखिरकार आनंद ने पूछ ही लिया, “भगवन, मैं सोते समय रोज देखता हूं आपको। मेरी नींद रात में कई बार उचटती है और आप पर निगाह जाती है। मैं बार-बार करवटें बदलता रहता हूं। लेकिन आप जिस मुद्रा, जिस करवट में सोते हैं, उसी करवट, उसी मुद्रा में ही सुबह जगते हैं। बीच में एक बार भी आप की नींद नहीं उचटती, न ही आप कभी करवट बदलते हैं।” बुद्ध बोले, “मैं जब सोता हूं तो पूरी तरह सो जाता हूं। मेरे शरीर और किसी अंग को हिलने या करवट बदलने की अनुमति नहीं होती। मन नींद में पूरी तरह से शांत और शून्य रहता है।”

शरीर और मन नींद में भी, पूरी तरह से काबू में रहे, यही तो बुद्धत्व है। बुद्धत्व एक क्षण की अनुभूति नहीं है। यह हर क्षण का साक्षीभाव है। यह पूर्ण जागरण की अवस्था है। जो सोते समय पूरी तरह सो जाता हो, वही जागते समय पूरी तरह जगा रह सकता है। ऐसा ही व्यक्ति बुद्धत्व को उपलब्ध हो सकता है।

कुछ क्षणों के लिए तो बहुत-से लोग बुद्ध बन सकते हैं, लेकिन बुद्धत्व के स्थायी स्वभाव में प्रतिष्ठित हो पाना, स्थितप्रज्ञ बनना अत्यंत कठिन है। बड़े से बड़े सिद्ध- तपस्वी, ऋषि-मुनि, महात्मा-संत विचलित, क्रोधित, पतित और शापित होते देखे गए हैं। लेकिन सहजता, संतुलन और साक्षीभाव को सदैव कायम रख पाना केवल बुद्ध के लिए ही संभव है। यह रास्ता छुरे की धार पर चलने जितना कठिन है। यह निरंतर अभ्यास से ही सिद्ध होता है।

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: tana on September 21, 2007, 06:25:16 AM
ॐ सांई राम~~~


जीवन में प्रेम भाव रखना जरूरी~~~

 धर्म का पालन करने का सबसे सरल और आसान रास्ता है दूसरे व्यक्तियों के साथ वैसा व्यवहार करना चाहिए जैसा तुम दूसरों से अपने लिए अपेक्षा करते हो। किसी को मान-सम्मान देकर ही हम अपने लिए इज्जत अर्जित कर सकते हैं। दुनिया में आपसी प्रेमभाव के साथ रहकर ही वातावरण को सुखमय बनाया जा सकता है। दूसरों को सुख पहुंचाकर ही मनुष्य को सुख मिलता है। सभी लोग प्यार और सम्मान चाहते हैं, प्यार और सम्मान किसी से जबरदस्ती नहीं लिया जा सकता है दूसरों को सम्मान और प्यार देकर ही उनसे प्यार प्राप्त किया जा सकता है।

 प्रत्येक जीव प्यार का भूखा है। प्यार के दो बोल आदमी के जीवन की धारा को बदल देने में कामयाब हो जाते हैं। सृष्टि के आदि शासक मनु महाराज से उनके समकालीन ऋषियों ने कहा कि हम धर्म के विषय पर चर्चा करते हुए एक गुत्थी में उलझ कर रह गए हैं। आप इस गुत्थी को सुलझाने में हमारी मदद करें। मनु महाराज ने उनकी समस्या जाननी चाही तो ऋषियों ने कहा कि मनुष्य को धर्म का पालन करने के लिए क्या करना चाहिए। महर्षि मनु ने उनकी समस्या का समाधान करते हुए बताया कि मनुष्य धर्म का पालन करने के लिए सभी प्राणियों के साथ वैसा ही व्यवहार करना चाहिए जैसा तुम अपने साथ चाहते हो। दूसरों को दुख देने वाला व्यक्ति कभी सुखी नहीं रह सकता है।

 पशु-पक्षी भी प्यार की भाषा को समझते हैं प्यार के सहारे भयंकर से भयंकर हिंसक पशु को भी अपने वश में किया जा सकता है। दुनिया में ऐसे कई उदाहरण हैं कि शेर और चीते जैसे हिंसक प्राणियों को निहत्थे मनुष्य ने अपना कहना मानने पर मजबूर कर दिया। दुनिया में प्यार के बल पर कठिन से कठिन कार्य को भी मिनटों में किया जा सकता है, जो लोग ताकत के बलबूते पर अपने काम कराना चाहते हैं उन्हें ताकत कम हो जाने पर बहुत कष्ट झेलने पडते हैं।
 
जय सांई राम~~~
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on September 30, 2007, 12:41:57 AM
जय सांई राम।।।

देखा देखी भक्ति  

देखा देखी भक्ति का, कबहूँ न चढ़सी रंग
विपत्ति पडे यों छाड्सी, केचुली तजत भुजंग


देखा-देखी की हुई भक्ति का रंग कभी भी आदमी पर नहीं चढ़ता और कभी उसके मन में स्थायी भाव नहीं बन पाता। जैसे ही कोई संकट या बाधा उत्पन्न होती है आदमी अपनी उस दिखावटी भक्ति को छोड़ देता है। वैसे ही जैसे समय आने पर सांप अपने शरीर से केंचुली का त्याग कर देता है।

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on October 05, 2007, 11:05:54 AM
जय सांई राम।।।

न पशु रहे और न देवता बन सके  

जल थल तथा आकाश में व्याप्त जीवन का विभाजन तीन प्रकार से किया गया है- पहला पशु, दूसरा मानव और तीसरे देवता। देवता वह, जिसके मन का दीपक जल गया है और जिसके जीवन में आनंद का प्रकाश हो गया है। पशु तन के स्तर पर जीते हैं, इसलिए वे पिछड़े हुए हैं। मनुष्य चूंकि मन के धरातल पर जीता है, इसलिए उसे मानव कहते हैं। संसार में ज्यादा तादाद पशुओं की है। पशु केवल चार पैर वाले जीव ही नहीं होते। मनुष्यों में भी अनेक व्यक्ति अपने कर्मों और करतूतों के कारण पशुओं की ही श्रेणी में आते हैं, जैसा कि गुरु अर्जन देव जी का फरमान है- करतूति पसु की माणस जाति। जो लोग चिंतन, सूझबूझ और विचार के स्तर पर जीते हैं वे मानव हैं।

इस धरती पर मनुष्यों की तादाद पशुओं से कम है। सबसे कम देवता हैं- बहुत थोड़े। तन के धरातल पर जीने वालों से जंगल भी भरे हुए हैं और शहर भी। मन के धरातल पर जीने वाले मानव भी हर शहर में होते हैं। हर शहर में व्यापारी, कारोबारी, दार्शनिक और चिंतक मिलते हैं। लेकिन, हर शहर में देवता नहीं होते- साध न पुर पुर माही। मिसाल के तौर पर ज्यों-ज्यों हम पहाड़ की चढ़ाई चढ़ते जाते हैं, त्यों-त्यों सतह घटती जाती है। शिखर पर पहुंच कर तो सतह बिल्कुल ही कम रह जाती है। ठीक इसी प्रकार देवता जीवन की शिखर अवस्था है।

पशु मन से नीचे जीता है, देवता मन से आगे जीता है। मनुष्य मध्य में जीता है। पशुओं के जीवन में लोभ नहीं होता। उनके अंदर दुख-संताप महसूस करने लायक मन भी नहीं होता। इसलिए वे सुख में जीते हैं। नानक जी कहते हैं कि ये पक्षी दिन भर दाना चुग कर शाम को अपने घोंसले में गाना गाते हुए आते हैं। उनके पास अगले दिन के लिए कुछ नहीं होता। फिर भी गाना गाते हुए ही वे सो जाते हैं। गाना गाते हुए ही सुबह उठ बैठते हैं और गाते हुए दाने की तलाश में निकल पड़ते हैं। इस प्रकार उनका जीवनक्रम चलता रहता है। जाहिर है, पक्षियों का सोना और जागना पूरी तरह से प्राकृतिक है। इसीलिए गुरु अर्जन देव जी बार-बार पक्षियों पर बलिहार जाते हुए फरमाते हैं- बलिहारी तिना पंखीआं।

दूसरी ओर मनुष्य हजारों तरह की आहें भरता हुआ शाम को घर लौटता है। हजारों चिंताएं लेकर रात को सोता है और हजारों रोने लेकर सुबह जागता है। पशु सुख में जीते हैं, देवता आनंद में जीते हैं। दुखी है तो केवल मनुष्य। एक, यानी पशु मन से नीचे जी रहा है, दूसरा, यानी देवता मन से आगे चला गया है। केवल मनुष्य ही है जो अर्धचेतन अवस्था में जी रहा है। उसके मन का केवल थोड़ा सा भाग जागा हुआ है। मनुष्य जागा हुआ है पदार्थ और परिवार के प्रति, लेकिन सोया हुआ है परमात्मा के प्रति। वह जागा हुआ है धन-दौलत के प्रति, लेकिन सोया हुआ है धर्म के प्रति। अब सोकर तो संबंध टूट जाते हैं- जागत सोइआ जनम गवाइआ।

मानव जितना सयाना होगा उतना ही दुखी होगा। मूर्ख अचेत है इसलिए वह दुखी नहीं होता। एक मामूली सी सुई चुभ जाए तो जबर्दस्त पीड़ा होती है। डॉक्टर बेहोशी की दवा सुंघाकर बड़े-बड़े ऑपरेशन कर देता है, लेकिन मरीज को पीड़ा का एहसास तक नहीं होता। इसी प्रकार जिस मानव का मन सोया हुआ है, उसे दुख महसूस नहीं होता। बेचैनी, परेशानी, फिक्र, पीड़ा, संवेदना आदि सब सयाने मनुष्य की पहचान हैं।

इस स्थिति में क्या करें? या तो पूरे जाग जाएं देवता की तरह। या फिर पूरे सो जाएं पशु की तरह। इस संसार में हर बंदा दुख की गठरी है। जैसा कि गुरु नानक कहते हैं- नानक दुखीआ सब संसार। आप किसी को अपना एक दुख सुनाकर देखिए। वह आपके सामने अपने हजार दुख खोलकर रख देगा। कहीं हजार मनुष्य बैठे हों तो समझ लीजिए सभी दुख की गठरियां हैं। उनके चेहरे पर मत जाइए। ये हंसती-गाती आंखें अपने भीतर न जाने कितने रुदन लिए हुए हैं। यही कारण है कि सयाने लोग कभी अपना दुख किसी के आगे प्रकट नहीं करते। 

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on November 09, 2007, 06:37:53 AM
जय सांई राम।।।

'अवसर'  

कर्म में यकीन रखने वाले लोग अक्सर दूसरों को यह नसीहत देते हैं कि 'अवसर' सिर्फ एक बार दरवाजा खटखटाता है, जो उसे झपट ले वही सफलता की मंजिल चूमता है और जो सोया रह जाए वह जीवन में पीछे छूट जाता है। 'अवसर' के बारे में यह सूक्ति मगर अधूरी और थोड़ी पिछड़ी हुई जान पड़ती है, क्योंकि अगर गौर किया जाए तो अवसर सिर्फ एक बार दरवाजा नहीं खटखटाता, बल्कि वह हर कदम पर हमारे सामने होता है, बशर्ते हम उसे पहचान पाएं। घर से निकल कर भीड़ भरी बस में सफर करते हुए किसी के लिए सीट छोड़ देना, मुसीबत में किसी आदमी के काम आना, दफ्तर में काम करते हुए हमेशा आगे बढ़कर चुनौतियां स्वीकार करना और विकट से विकट परिस्थिति में भी जीवन के प्रति सकारात्मक नजरिया बनाए रखना- ये कुछ ऐसी बातें हैं जो खुद में नए अवसर पैदा करने में पूरी तरह समर्थ हैं। ऐसे व्यक्ति के लिए 'अवसर' सिर्फ एक बार नहीं, बार-बार दरवाजा खटखटाता है और बार-बार वह झपट लिया जाता है।

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on November 12, 2007, 07:55:56 AM

जय सांई राम।।।

रात सदैव रात ही होती है, उसका शुभ और अशुभ होना इस पर निर्भर करता है कि हम दिन भर में कैसे काम करते हैं....

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on December 01, 2007, 11:51:49 PM
जय सांई राम।।।

इस संसार में कुछ प्राणियों के किसी विशेष अंग में विष होता है - जैसे सर्प के दांतों में, मक्खी के मस्तिष्क में, और बिच्छू की पूँछ में - पर इन सबसे अलग दुर्जन और कपटी मनुष्य के हर अंग में विष होता है!  उसके मन में विद्वेष, वाणी में कटुता और कर्म में नीचता का व्यवहार जहर...बुझे तीर की तरह दूसरे को त्रास देते हैं!

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: tana on December 03, 2007, 02:10:45 AM
ॐ सांई राम~~~

प्रार्थना बुद्धि का नहीं हृदय का विषय है~~~

ध्यान की गहन भाव दशा में उतर कर जब मनुष्य प्रभु की भक्ति में डूब जाता है तो उसे प्रार्थना नहीं करनी पडती। क्योंकि उसका अस्तित्व ही प्रार्थना का रूप हो जाता है। यानी प्रार्थना बुद्धि का नहीं हृदय का विषय है।

जब मनुष्य ध्यान में होता है तो उस समय उसके प्राण में स्वत:ही प्रार्थना गूंजती है। उसके रोम-रोम से प्रार्थना मधुर संगीत के रूप में खुद उठने लगती है, जिससे उसका अस्तित्व ही प्रार्थना का रूप हो जाता है और भक्त के मन में भगवान की भक्ति का भाव ही होता है। उसके मन में प्रभु से मिलन के अलावा कोई और भाव नहीं होता है।ध्यान में उतरकर भक्त पर जब प्रभु की दृष्टि पड जाती है तो उसका जीवन धन्य और सफल हो जाता है।

ध्यान मौन प्रार्थना है | प्रार्थना मन-बुद्धि का विषय नहीं है, वह तो हृदय का विषय है। सच्ची प्रार्थना तो हृदय में उतरी हुई एक मधुर भाव दशा है, जहां कोई भाषा व्याकरण और शब्दों का जाल नहीं चलता। परमात्मा हृदय में विराजमान हैं और वह केवल हृदय की भाषा ही जानते हैं। ध्यान के समय भक्त प्रभु से चाहे कितना दूर हो, वह सदा उनके उन्मुख रहता है। प्रभु की ओर अनुगृहीत भाव से उन्मुख रहना ही भाव पूर्ण प्रार्थना है और भाव पूर्ण प्रार्थना ही प्रभु को स्वीकार्य है। जो प्रार्थना भाव के माधुर्य से हो, वही परमात्मा के द्वार पर दस्तक दे सकती है।

ध्यान विचार दशा से भाव दशा में उतरना है, भाव विचार नहीं है। विचार तो मन के तल से उठते हैं, हृदय से नहीं। विचारों का आदान-प्रदान हो सकता है, परन्तु भाव स्वयं के अनुभव व अनुभूति का विषय है क्योंकि भाव भीतरी एहसास है।
 
जय सांई राम~~~
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on December 04, 2007, 12:18:57 AM
जय सांई राम़।।।

अस्तित्त्व की खोज  

जल की एक बूँद किसी प्रकार समुद्र के अथाह जल के पास पहुँची ओर उसमें घुलने लगी तो बूँद ने संमुद्र से कहा – “मुझे अपने अस्तित्त्व को समाप्त करना मेरे लिये सम्भव नही होगा।  मै अपनी सत्ता खोना नही चाहती।”

संमुद्र ने बूँद को समझाया - “तुम्हारी जैसी असंख्य बूँदों का समन्वय मात्र ही से मैं हूँ। तुम अपने भाई बहनों के साथ ही तो घुल मिल रही हो। उसमें तुम्हारी सत्ता कम कहाँ हुई,  वह तो और व्यापक हो गई है।”

बूँद को संमु्द्र की बात पर संतोष नही हुआ और वह अपनी पृथक सत्ता की बात करती रही,  और वार्त्ता के दौरान ही वह सूर्य की प्रचंड गर्मी के कारण वह वाष्प बन गई और कुछ देर बाद पुन: बारिस की बूँद के रूप में संमुद्र के दरवाजें पर पहुँची।  उसे अपनी ओर आता देख समुद्र ने कहॉं कि- “बच्ची अपनी पृथक सत्ता बनाऐ रहकर भी तुम अपने स्वतंत्र अस्तित्व की रक्षा कहाँ कर सकीं?  अपने उद्गम को समझो,  तुम समष्टि से उत्पन्न हुई थीं और उसी की गोद में ही तुम्हें चैन मिलेगा।“
     
अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: tana on December 05, 2007, 06:35:13 AM
ॐ सांई राम~~~

यूँ तो हर पत्ता देता है ञान,
अगर तू ध्यान दे,

वरन चारों वेद तू पढ़ ले,
नहीं तेरे किसी काम ~~~

जय सांई राम~~~
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: tana on December 06, 2007, 04:45:21 AM
ॐ सांई राम~~~

जुबां ही दिल जोङती है,
जुबां ही दिल तोङती है,
जुबां ही दिल दुखाती है,
जुबां ही दिल सहलाती है,
यही जुबां ही तलवार है,
तो यही जुबां ही धार है,
जुबां ही आँसू गिरवाए,
ये चाहे तो मुस्कान बिखराए,
जुबां की सारी कारिस्तानी,
चाहे तो दोस्त बनवाए
चाहे तो दुश्मनी करवाए,
जुबां मिली है मीठा बोलिए
न कि किसी हा दिल तोङिए!!!

जय सांई राम~~~
       
 
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on December 09, 2007, 06:56:50 AM
जय सांई राम।।।

१.इस संसार की तुलना एक कड़वे वृक्ष से की जाती है जिस पर पर अमृत के समान दो फल भी लगेते हैं-मधुर वचन और सद्पुरुषों की संगति. ये दोनों अत्यंत गुणकारी होते हैं. इन्हें खाकर आदमी अपने जीवन को सुखद बना सकता है. अत हर मनुष्य को मधुर वचन और सत्संग का फल ग्रहण करना चाहिए...

2.जिसके कार्य में स्थिरता नहीं है, वह समाज में सुख नहीं पाता न ही उसे जंगल में सुख मिलता है. समाज के बीच वह परेशान रहता है और किसी का साथ पाने के लिए तरस जाता है....

3.गंदे पड़ोस में रहना, नीच कुल की सेवा, खराब भोजन करना, और मूर्ख पुत्र बिना आग के ही जला देते हैं....

4.कांसे का बर्तन राख से, तांबे का बर्तन इमले से, स्त्री रजस्वला कृत्य से और नदी पानी की तेज धारा से पवित्र होती है....

5.मनुष्य में अंधापन कई प्रकार का होता है. एक तो जन्म के अंधे होते हैं और आंखों से बिलकुल नहीं देख पाते और कुछ आँख के रहते हुए भी हो जाते हैं जिनकी अक्ल को कुछ सूझता नहीं है....

6.काम वासना के अंधे के कुछ नहीं सूझता और मदौन्मत को भी कुछ नहीं सूझता. लोभी भी अपने दोष के कारण वस्तु में दोष नहीं देख पाता. कामांध और मदांध इसी श्रेणी में आते हैं....

7.कुछ लोगों की प्रवृतियों को ध्यान में रखते हुए उनको वश में किया जा सकता है, और उनको वश में किया जा सकता है, लोभी को धन से, अहंकारी को हाथ जोड़कर, मूर्ख को मनमानी करने देने से और सत्य बोलकर विद्वान को खुश किया जा सकता है....

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on December 10, 2007, 08:44:48 AM
जय सांई राम़।।।

तृष्णा ही है हमारे दुखों की गंगोत्री  
 
सभी व्यक्तियों के जीवन में वह समय भी आता है,  जब शरीर जर्जर और बूढ़ा हो जाता है। इन्द्रियों की शक्ति क्षीण हो जाती है। दैनिक जीवन के कामकाज के लिए भी उसे औरों पर निर्भर रहना पड़ता है। परंतु कमबख्त तृष्णा है कि इसका कुछ नहीं बिगड़ता। तृष्णा सदैव जवान रहती है - बुढ़ापे का उदास साया उसकी ओर आंख उठाकर भी नहीं देखता।

मनुष्य की आकांक्षाएं व इच्छाएं ऐसी लंबी नदी सरीखी हैं,  जिसके ओर-छोर का कोई पता नहीं लग पाता। अपने मन मुताबिक वातावरण को ढालने,  घर-परिवार,  बाल-बच्चों के लिए चीजें एकत्र करने तथा संसार के सुखों का भोग करने की लालसा कभी मंद नहीं पड़ती। और इसी बीच कभी अंतिम बुलावा आ जाता है। किसी लोक कवि ने लिखा है-   

मात कहे मेरा हुआ बडेरा
काल कहे मैं आया री!

अर्थात, माता अपने बच्चे को बड़ा होता हुआ देखकर खुश होती रहती है, उधर मृत्यु कहती है कि मैं निकट आ रही हूं।

तृष्णा का स्वभाव है कि जैसे-जैसे मनुष्य की कामनाएं पूर्ण होती जाती हैं, वैसे-वैसे तृष्णा की लपटें और धधकती जाती हैं। उसे किसी सीमा में नहीं बांधा जा सकता। शुरू में बहुत से लोग कहते हैं कि मेरे पास इतना हो जाए तो बस। लेकिन उसकी पूर्ति होते ही तृष्णा की धार फिर आगे की ओर बह निकलती है। इसी प्रकार आगे और आगे बढ़ते-बढ़ते जीवन की इहलीला समाप्त हो जाती है,  किन्तु तृष्णा तुष्ट नहीं होती।

सुकरात कहते थे - तृष्णा संतोष की बैरन है। वह जहां पांव जमाती है, संतोष को भगा देती है।

तृष्णा जैसा साथी ढूंढने पर भी नहीं मिलेगा। संगी-साथी,  घर परिवार,  पद-प्रतिष्ठा,  लोकसंग्रह,  स्वास्थ्य,  धन आदि सभी परिस्थिति विशेष में छूट सकते हैं,  लेकिन तृष्णा ऐसी है कि वह छूटती नहीं।

यह मन का पिंड ही नहीं छोड़ती। वह व्यक्ति के सिर पर ऐसे सवार हो जाती है कि सोते-जागते,  उठते-बैठते,  प्रत्येक काम करते उसको मथती रहती है। वह किसी ठौर पीछा नहीं छोड़ती - मोटर में,  गाड़ी में,  वायुयान में,  लिफ्ट में, दुकान में,  बाजार में,  वन में,  समारोह में हर जगह व्यक्ति के मन पर हावी रहती है।

कभी किसी की संपूर्ण इच्छाएं पूरी नहीं हुईं। कितना ही धन मिल जाए,  कितना ही वैभव मिल जाए,  कितने ही भोग मिल जाएं,  यहां तक कि अनंत ब्रह्मांड भी मिल जाए,  तो भी इच्छाएं खत्म नहीं होंगी,  कुछ न कुछ लगी ही रहेगी।

पर आवश्यकताएं पूरी नहीं होती हैं। किसी वस्तु विशेष की इच्छा या आसक्ति शेष नहीं रह जाए, तो वहां आवश्यकता खत्म हो जाती है, पूरी हो जाती है।

रामचरित मानस में राम ने तृष्णा के संबंध में कहा है - संसार में जितने दुख हैं,  उन सब में तृष्णा ही सबसे अधिक दुखदायिनी है। जो कभी घर से बाहर नहीं निकलता,  उसे भी तृष्णा बड़े संकट में डाल देती है। आश्चर्य की बात है कि जो व्यक्ति घर-परिवार के झंझटों से मुक्त होने के लिए सब कुछ छोड़-छाड़कर जंगल या पर्वत पर या और कहीं चला जाता है, वहां भी तृष्णा जोंक की भांति उसके साथ चिपकी रहती है।

भोग और तृष्णा मनुष्य के सब दुखों की जड़ है। शरीर के लिए आवश्यक वस्तुओं के भोग को तृष्णा नहीं कहते, जब वस्तुओं की लालसा बढ़ जाती है, वही तृष्णा है। यही मनुष्य में विषय-वासना उत्पन्न करती है, जो सभी अनर्थ की जड़ है। मन में जब तृष्णा का अंकुर फूटता है तब बहुत कुछ अच्छा लगता है,  परंतु अंत में वही तृष्णा उसे खा जाती है।

मनोवैज्ञानिक बताते हैं कि आजीवन कारावास के कैदियों के हृदय में भी तृष्णा तानाबाना बुनती रहती है। तृष्णा उन्हें भी नहीं छोड़ती। एकांतवासी भी तृष्णा के मोहपाश से बच नहीं सके हैं। तृष्णा इस आनंदपूर्ण एवं शांत जीवन को संशय,  क्रोध,  हताशा,  व्याकुलता और आपाधापी से भर देती है। 

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।


Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on December 16, 2007, 08:00:53 AM
जय सांई राम।।।

मन शुद्ध हो तो प्रतिमा में भी भगवान्  

शास्त्रों की संख्या अनन्त, ज्योतिष,आयुर्वेद तथा धनुर्वेद की विद्याओं की भी गणना भी नहीं की जा सकती है, इसके विपरीत मनुष्य का जीवन अल्प है और उस अल्पकाल के जीवन में रोग,शोक, कष्ट आदि अनेक प्रकार की बाधाएं उपस्थित होती रहती हैं। इस स्थिति में मनुष्य को शास्त्रों का सार ग्रहण करना चाहिए।

विश्व में अनेक प्रकार के ग्रंथ हैं और सबको पढ़ना और उनका ज्ञान धारण करना संभव नहीं है इसलिए सार अपनी दिमाग में रखना चाहिए. अनेक पुस्तकों में कहानियां और उदाहरण दिए जाते हैं पर उनके सन्देश का सार बहुत संक्षिप्त होता है और उसे ही ध्यान में रखान चाहिऐ

मन की शुद्ध भावना से यदि लकड़ी, पत्थर या किसी धातु से बनी मूर्ति की पूजा की जायेगी तो सब में व्याप्त परमात्मा वहां भी भक्त पर प्रसन्न होंगें। अगर भावना है तो जड़ वस्तु में भी भगवान का निवास होता है।

सच्ची भावना से कोई भी कल्याणकारी काम किया जाये तो परमात्मा की कृपा से उसमें अवश्य सफलता मिलेगी। मनुष्य की भावना ही प्रतिमा को भगवान बनाती है। भावना का अभाव प्रतिमा को भी जड़ बना देता है।

यह सच है की प्रतिमा में भगवान् का अस्तित्व नही दिखता पर इस उसमें उसके होने की अनुभूति हमारे मन होती है. आदमी का मन ही उसका मूल है इसलिए उसे मनुष्य कहा जाता है. जब किसी प्रतिमा के सामने बहुत श्रद्धा से प्रणाम करते हैं तो कुछ देर इस दुनिया से विरक्त हो जाते हैं और हमारा ध्यान थोडी देर के लिए पवित्र भाव को प्राप्त होता है. यह बहुत महत्वपूर्ण होता है. हाँ, इसके लिए हमें मन में शुद्ध भावना को स्थापित करना पडेगा तभी हम प्रसन्नता प्राप्त कर सकते हैं.

इस क्षण-भंगुर संसार में धन-वैभव का आना-जाना सदैव लगा रहेगा। लक्ष्मी चंचल स्वभाव की है। घर-परिवार भी नश्वर है। बाल्यकाल, युवावस्था और बुढ़ापा भी आते हैं और चले जाते हैं। कोई भी मनुष्य उन्हें सदा ही उन्हें अपने बन्धन में नहीं बाँध सकता। इस अस्थिर संसार में केवल धर्म ही अपना है। धर्म का नियम ही शाश्वत है और उसकी रक्षा करना ही सच्चा कर्तव्य है।

जिस प्रकार सोने की चार विधियों-घिसना, काटना, तपाना तथा पीटने-से जांच की जाती है, उसी प्रकार मनुष्य की श्रेष्ठता की जांच भी चार विधियों-त्यागवृति, शील, गुण तथा सतकर्मो से की जाती है।

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on December 20, 2007, 11:26:38 PM
जय सांई राम।।।

अज्ञान का महत्व
 
ज्ञान अथाह है । इसकी कोई सीमा नहीं, इसका कोई दायरा नहीं। लेकिन हमारे सामाजिक जीवन में सिर्फ ज्ञान की निर्णायक भूमिका नहीं है, अज्ञान का भी एक खास रोल है। अगर ज्ञान सीमित होता और उसकी अनंत शाखाएं न होतीं तो शायद अज्ञान की भूमिका भी इतनी महत्वपूर्ण नहीं होती मगर सच यह है कि ज्यों-ज्यों ज्ञान विकसित हुआ है, अज्ञान ने जीवन के कार्यव्यापार पर उतना ही ज्यादा गहरा असर डालना शुरू किया है। एक डॉक्टर कपड़ा बुनना नहीं जानता। कपड़े के बारे में उसका यह अज्ञान टेक्सटाइल इंजीनियरिंग को महत्वपूर्ण बनाता है। और इसी तरह चिकित्सा संबंधी अज्ञान चिकित्सा पेशे को एक आधार देता है। अगर हर आदमी जीवन की छोटी-छोटी चीजों की जानकारी हासिल करने लगे तो शायद कई कारोबार ठप पड़ जाएंगे। कई बार हम सोचते हैं कि काश, हम अपने घर में बिजली की गड़बड़ी खुद ठीक कर लेते या गाड़ी खराब होने पर हमें मेकेनिक के पास नहीं जाना पड़ता, लेकिन हम भूल जाते हैं कि हमारा यही अज्ञान एक बड़े वर्ग को रोजी-रोटी उपलब्ध करा रहा है और एक तकनीक को आगे बढ़ना का मौका दे रहा है।

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on December 25, 2007, 04:44:19 AM
जय सांई राम।।।

खुद को छिपाते हुए  

हर आदमी की इच्छा होती है कि वह खुद को अभिव्यक्त करे। अपने मन की बात वह दूसरों को बताना चाहता है और दूसरों की बात सुनना भी चाहता है। लेकिन ऐसे लोग बहुतेरे हैं जो बोलते ज्यादा हैं और सुनते कम हैं। कई ऐसे भी हैं जो सिर्फ अपने बारे में बात करना पसंद करते हैं। ऐसा लगता है कि वे खुद को स्थापित कर रहे हैं या अपने को श्रेष्ठ साबित कर रहे हैं। लेकिन यह भी सच है कि जितना वे अपने को प्रकाशित कर रहे होते हैं, उससे कहीं ज्यादा अपने को छिपा रहे होते हैं। एक बड़बोला व्यक्ति अपने किसी एक गुण के बारे में बार-बार बताकर दरअसल अपने कई दुर्गुणों को छिपा रहा होता है। ऐसे लोग इस बात को लेकर सचेत रहते हैं कि कहीं उनकी कमियां उजागर न हो जाएं। वे डरे रहते हैं कि कोई उन्हें कमतर न आंक ले। बस वे अपने इर्द-गिर्द शब्दों का एक जाल बुन लेते हैं। वे शब्दाडंबर में सामने वाले को इस तरह बांध लेते हैं कि वह उनके दुर्गुणों को नहीं देख पाता। 

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on December 27, 2007, 02:50:40 AM
जय सांई राम।।।

क्यों नाराज़ होते हो
ज़रा ये सोचो तो....
क्या तुम गंवाते हो
जब नाखुश होते हो...


अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on January 02, 2008, 12:07:27 AM
जय सांई राम।।।

सुख की आपकी क्या परिभाषा हैं। क्या करने से आप सुखी हो जाते हैं और अगर नहीं हो पा रहे हैं तो क्या हो जाने से आप सुखी हो जाएंगे?

मैं सुख के लिए तीन चीजें मैं जरूरी मानता हूं। एक, सही जीवनसाथी का मिलना। ऐसा साथी जो आपको समझ सके, जिसमें आप अपना विस्तार देख सकें, जिसके साथ लड़-झगड़कर आप बाहरी-भीतरी हकीकत को और बेहतर तरीके से समझ सकें। दो, कुछ दोस्त जिनकी संगत में आप बेफिक्र होकर खुल सकें, जिन पर आपको विश्वास हो कि वे आपसे छल नहीं करेंगे,  आपका मजाक नहीं बनाएंगे। तीसरी चीज है, लगातार आपकी रचनात्मकता का निखार और निकास। रचनात्मकता का निखार ज्ञान बढ़ने के साथ होता है। इसलिए सुख के लिए जिंदगी में लगातार अपनी ही सीमाओं को तोड़ना, नई-नई चीजें सीखते जाना अनिवार्य है।

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on January 04, 2008, 08:05:36 AM
जय सांई राम।।।

मिट्टी के दीयों पर विश्वास छोड़ो और चिन्मय ज्योति खोजो  

एक मिट्टी का दिया जल रहा था, वह भी बुझ गया है। हवा का एक झोंका आया और उसे ले गया। मिट्टी के दीये का विश्वास भी क्या? और उन ज्योतियों का साथ भी कितना, जिन्हें हवाएं बुझा सकती हैं?

अंधेरे के सागर में डूब गये हैं। एक युवक बैठे हैं। अंधेरे से उन्हें बहुत भय लग रहा है। वे कह रहे हैं कि अंधेरे में उनके प्राण कांप जाते हैं और सांसे लेना भी मुश्किल हो जाता है।

जगत में अंधेरा ही अंधेरा है। और ऐसी कोई भी ज्योति जगत के पास नहीं है कि अंधेरे को नष्ट कर दे। जो भी ज्योतियां हैं, वे देर-अबेर स्वयं ही अंधेरे में डूब जाती हैं। वे आती हैं और चली जाती हैं, पर अंधेरा वहीं का वहीं बना रहता है। जगत का अंधकार तो शाश्वत है और उसकी ज्योतियों पर जो विश्वास करते हैं, वे नासमझ हैं; क्योंकि वे ज्योतियां वास्तविक नहीं हैं, और सब अंतत: अंधेरे से पराजित हो जाती हैं।

पर एक और लोक भी है। जगत से भिन्न एक और जगत भी है। जगत अंधकार है, तो वह लोक प्रकाश ही प्रकाश है। जगत में प्रकाश क्षणिक और सामयिक है और अंधकार शाश्वत है, तो उस लोक में अंधकार क्षणिक और सामयिक है और आलोक शाश्वत है।

एक और भी आश्चर्य है कि अंधकार का लोक हमसे दूर और प्रकाश का लोक बहुत निकट है।

अंधकार बाहर और प्रकाश भीतर है।

और स्मरण रहे कि जब तक अंतस के आलोक में जागरण नहीं होता है, तब तक कोई ज्योति अभय नहीं दे सकती है। मिट्टी के मृण्मय दीयों पर विश्वास छोड़ो और चिन्मय ज्योति को खोजो। उससे ही अभय, आनंद और वह आलोक मिलता है, जिसे कि कोई छीन नहीं सकता है। वही अपना है, जो कि छीना न जा सके और वही अपना है, जो कि बाहर नहीं है।

आंख के बाहर अंधकार है, पर आंख के भीतर तो देखो कि वहां क्या है?

यदि वहा भी अंधकार होता, तो अंधकार का बोध नहीं हो सकता था। जो अंधकार को जानता है, वहां अंधकार नहीं हो सकता।

जो आलोक की आकांक्षा करता है, वह कैसे अंधकार हो सकता है? वह आलोक है, इसलिए उसे आलोक आकांक्षा है। वह आलोक है, इसलिए उसे आलोक की अभिप्सा है। आलोक ही केवल आलोक के लिए प्यासा हो सकता है। जहां से प्यास आती है, वहीं खोजो- उसी बिंदु को लक्ष्य बनाओ तो पाओगे कि जिसकी प्यास है, वह वहीं छिपा हुआ है।

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: tana on January 06, 2008, 01:57:48 AM
ॐ सांई राम~~~

काल की कृपा  पर चलने वाले,
कुछ भी साथ न जाता है!
रूप रंग ये मस्त यौवन,
सब धरा यही रह जाता है!
ये धन ये वैभव ये महल प्यारे,
जिन्हे देख देख इतराता है!
जब काल लेने आए तुझको,
सब यूँ ही पङा रह जाता है!
जिसके लिए तूं खपे जीवन भर,
मेरा धन मेरा घर!
पल ही भी नहीं खबर रे प्यारे,
फिर किसका धन किसका घर!
अभी वकत है संभल जा प्यारे,
कर ले अपने वारे न्यारे!
उस परम प्रभु से लगन लगा रे,
यूँ ही जीवन न गंवा रे!
गया वक्त फिर हाथ न आना,
फिर कल मल मल पछताना रे!

जय सांई राम~~~
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on January 06, 2008, 02:27:03 AM
जय सांई राम।।।

बैठे-बैठे सोचते रहे
कि अब वक़्त को
यूं ही नहीं जाने देंगे

जब हम
कुछ करने के लिए
खड़े हुए
तो वक़्त जा चुका था

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: tana on January 06, 2008, 02:34:18 AM
जय सांई राम।।।

बैठे-बैठे सोचते रहे
कि अब वक़्त को
यूं ही नहीं जाने देंगे

जब हम
कुछ करने के लिए
खड़े हुए
तो वक़्त जा चुका था

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।

ॐ सांई राम~~~

मैं खिलौनों की दुकाने खोजता रह गया,
इतने में मेरे फूल जैसे बच्चे सयाने हो गए~~~

जय सांई राम~~~

Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: saikrupakaro on January 06, 2008, 07:15:45 PM




om shri sai, any sai bhakt living in Australia or New Zealand plzz contact me ASAP at anamikanoname@yahoo.co.in om shri sai
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on January 09, 2008, 07:50:07 AM
जय सांई राम़।।।

"सोच को बदलो,  सितारे बदल जायेंगें....
नज़र को बदलो,  नज़ारे बदल जायेंगें....
कश्तियाँ बदलने कि ज़रूरत नहीं है....
दिशाओं को बदलो,  किनारे बदल जायेंगें....

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: tana on January 09, 2008, 11:15:43 PM
ॐ सांई राम~~~

तेरे चाहने से कुछ नहीं होता
होगा वही जो किस्मत में लिखा होगा,
रो रो कर गिङगिङा कर देख ले
फिर भी होगा वही जो होना होगा,
तू कर समझौता और मुस्कुरा कर के देख
फिर दुखों का दर्द कुछ कम होगा,
खुशी-गम चाहे हो सुख-दुःख
सब उसी की ईच्छा से होगा,
जीवन बिता पर ये याद रख
उसकी इच्छा में कभी तेरा बुरा ना होगा,

दुःख-सुख जो भी मिले तुझे
इसमे जरूर कुछ भला ही होगा~~~


जय सांई राम~~~

Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: tana on January 11, 2008, 05:07:01 AM
ॐ साईं राम~~~

थोङा सा सम्मान मिला,पागल हो गए।
थोङा सा धन मिला,बेकाबू हो चले।
थोङा सा ज्ञान मिला,उपदेश की भषा सीख ली।
थोङा सा यश मिला,दुनिया पर हंसने लगे।
थोङा सा रूप मिला,दर्पण को तोङ डाला।
थोङा सा अधिकार मिला,दूसरों को तबाह कर दिया।
इस प्रकार तमाम उम्र छलनी से पानी भरते रहे।
अपनी समझ से बहुत बङा काम करते रहे।
अंत में कुछ भी हाथ न आया सिवाय पश्चाताप के।

जय साईं राम~~~
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: tana on January 14, 2008, 02:02:45 AM
ॐ साईं राम~~~


भाषा एक संस्कार है~~~

एक पुरानी कथा है । एक राजा शिकार खेलने के लिए वन में गया । शेर का पीछा करते करते बहुत दूर निकल गया। सेनापति और सैनिक सब इधर उधर छूट गए। राजा रास्ता भटक गया। सैनिक और सेनापति भी राजा को खोजने लगे।सभी परेशान थे। एक अंधा भिखारी चौराहे पर बैठा था। कुछ सैनिक उसके पास पहुँचे। एक सैनिक बोला 'क्यों बे अंधे ! इधर से होकर राजा गया है क्या?' 'नहीं भाई !' भिखारी बोला। सैनिक तेजी से आगे बढ गए। कुछ समय बाद सेनापति भटकते हुआ उसी चौराहे पर पहुँचा।उसने अंधे भिखारी से पूछा 'क्यों भाई अंधे ! इधर से राजा गए हैं क्या?' 'नहीं जी, इधर से होकर राजा नहीं गए हैं ।' सेनापति राजा को ढूँढने के लिए दूसरी दिशा में बढ़ ग़या। इसी बीच भटकते-भटकते राजा भी उसी चौराहे पर जा पहुँचा। उसने अंधे भिखारी से पूछा - 'क्यों भाई सूरदास जी ! इस चौराहे से होकर कोई गया है क्या?' 'हाँ महाराज ! इस रास्ते से होकर कुछ सैनिक और सेनापति गए हैं।' राजा चौंका - 'आपने कैसे जाना कि मैं राजा हूँ और यहाँ से होकर जाने वाले सैनिक और सेनापति थे ?' 'महाराज ! जिन्होंने 'क्यों बे अंधे' कहा वे सैनिक हो सकते हैं। जिसने 'क्यों भाई अंधे' कहा वह सेनापति होगा। आपने 'क्यों भाई सूरदास जी !'कहा.आप राजा हो सकते हैं।
आदमी की पहचान उसकी भाषा से होती है और भाषा संस्कार से बनती है। जिसके जैसे संस्कार होंगे, वैसी ही उसकी भाषा होगी । जब कोई आदमी भाषा बोलता है तो साथ में उसके संस्कार भी बोलते हैं।

जय साईं राम~~~
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on January 14, 2008, 02:15:09 AM
जय सांई राम।।।

गीता सार  

जो हुआ अच्छा हुआ जो हो रहा है अच्छा हो रहा है, जो होगा वो भी अच्छा होगा, तुम्हारा क्या गया जो तुम रोते हो? तुम क्या लाये थे जो तुमने खो दिया? तुमने क्या पैदा किया था जो नष्ट हो गया? तुमने जो लिया यही से लिया, जो दिया यही पर दिया, जो आज तुम्हारा है, कल किसी और का था, कल किसी और का होगा

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on January 15, 2008, 04:13:20 AM
जय सांई राम़।।।

एक मंदिर पड़ोस में है। रात्रि वहां रोज ही भजन-कीर्तन होने लगता है। धूप की तीव्र गंध उसके बंद प्रकोष्ठ में भर जाती है। फिर आरती-वंदन होता है। वाद्य बजते हैं। घंटो का निनाद होता है और ढोल भी बजते हैं। फिर पुजारी नृत्य करता है और भक्तगण भी नाचने लगते हैं। यह देखने एक दिन मंदिर के भीतर गया था। जो देखा वह पूजा नहीं, मूच्र्छा थी। वह प्रार्थना के नाम पर आत्म-विस्मरण था। अपने को भूलना दुख-विस्मरण देता है। जो नशा करता है, वही काम धर्म के ऐसे रूप भी कर देता है।जीवन-संताप को कौन नहीं भूलना चाहता है? मादक द्रव्य इसीलिए खोजे जाते हैं। मादक-क्रिया काण्ड भी इसीलिए खोजे जाते हैं। मनुष्य ने बहुत तरह की शराबें बनाई हैं और सबसे खतरनाक शराबें वे हैं, जो कि बोतलों में बंद नहीं होती। दुख-विस्मरण से दुख मिटता नहीं है। उसके बीज ऐसे नष्ट नहीं होते,  विपरीत, उसकी जड़े और मजबूत होती जाती हैं। दुख को भूलना नहीं, मिटाना होता है। उसे भूलना धर्म नहीं, वंचना है। दुख-विस्मरण का उपाय जैसे स्व-विस्मरण है,  वैसे ही दुख-विनाश का स्व-स्मरण है। धर्म वह है, जो स्व को परिपूर्ण जाग्रत करता है। धर्म के शेष सब रूप मिथ्या हैं। स्व-स्मृति पथ है,  स्व-विस्मृत विपथ है। यह भी स्मरण रहे कि स्व-विस्मृति से स्व मिटता नहीं है। प्रच्छन्न धरा प्रवाहित ही रहती है। स्व-स्मृति से ही स्व विसर्जित होता है। जो स्व को परिपूर्ण जानता है,  वह स्व के विसर्जन को उपलब्ध हो,  सर्व को पा लेता है। स्व के विस्मरण से नहीं,  स्व के विसर्जन से सर्व की राह है। प्रभु के स्मरण से स्व को भूलना भूल है। स्व के बोध से स्व को मिटाना मार्ग है और जब स्व नहीं रह जाता है, तब जो शेष रह जाता है, वही प्रभु है। प्रभु स्व के विस्मरण से नहीं, स्व के विसर्जन से उपलब्ध होता है।

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: tana on January 23, 2008, 04:40:04 AM
ॐ साईं राम~~~ 
 
तथास्तु 
- चंद्रा र. देवत


भगवान का दरबार लगा था। सभी लोगों ने उनसे विभिन्न प्रार्थनाएँ की थीं। एक-एक कर वे उनके सामने प्रस्तुत की जा रही थीं। एक सेठ की प्रार्थना सुनकर परमात्मा को बड़ा आश्चर्य हुआ।

उसने कहा, 'हे भगवान दुःख के दिनों में आप मेरा साथ देना। गरीबी आए तो मेरी मदद करना।'

चकित परमात्मा ने अपने सचिव से पूछा, 'यह तो बड़ा सुखी-संपन्न सेठ है न?' 'जी प्रभु!'
सचिव ने पुष्टि की, 'भरापूरा घर है इसका। बेटे-बेटी, नाती-पोते, धन-दौलत, ऐश्वर्य, आपसी प्रेम, मान-मर्यादा सब प्रकार के सांसारिक सुख हैं। दान-धर्म, कर्मकांड में भी पीछे नहीं।' 
 
भगवान ने निःश्वास ली, 'फिर तो इसकी प्रार्थना स्वीकार करनी पड़ेगी मुझे। तुम ऐसा करो, इसके लिए दुःख व गरीबी का बंदोबस्त करो ताकि मैं इसकी मदद कर सकूँ।'

इसीलिए कहा गया है- सकारात्मक सोचो, सकारात्मक बोलो और हर अच्छे-बुरे के लिए परमात्मा का धन्यवाद करो। 

जय साईं राम~~~
 
 
 
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on January 28, 2008, 12:21:10 AM
जय सांई राम।।।

मैं मनुष्य को इतना भरा हुआ देखता हूं कि उन पर मुझे बहुत दया आती है। उनमें किंचित भी अवकाश नहीं है, थोड़ा सा भी आकाश नहीं है। जिसमें आकाश नहीं है, वह मुक्त कैसे हो सकता है? मुक्ति के लिए बाहर नहीं, भीतर आकाश चाहिए। जिसमें भीतर आकाश होता है, वह बाहर के आकाश से एक हो जाता है और अंतस आकाश जब विश्व के आकाश से एक होता है - वह सम्मिलन, वह संगम, वह संपरिवर्तन ही मुक्ति है। वही ईश्वरानुभव है।

इसलिए मैं ईश्वर से किसी को भरने को नहीं कहता हूं - वरन सबसे कहता हूं कि अपने को खाली कर लो और तुम पाओगे कि ईश्वर ने तुम्हें भर दिया है।

वर्षा में जब बदलियां पानी गिराती हैं, तो टीले जल से वंचित ही रह जाते हैं और गड्ढे परिपूरित हो जाते हैं। गड्ढों की तरह बनो, टीलों की तरह नहीं। अपने को भरो मत,  खाली करो ओर प्रभु की वर्षा तो प्रतिक्षण हो रही है - जो उस जल को अपने में लेने को खाली है, वह भर दिया जाता है।

गागर का मूल्य यही है कि वह खाली है;  वह जितनी खाली होती है,  सागर उसे उतना ही भर देता है।

मनुष्य का मूल्य भी उतना ही है,  जितना कि वह शून्य है,  उस शून्यता में ही सागर उतरता है और उसे पूर्ण करता है।

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।। 
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on January 29, 2008, 01:28:02 AM
जय सांई राम।।।

मैं साधकों को देखता हूं, तो पाता हूं कि वे सब मन को साधने में लगे हैं। मन को साधने से सत्य नहीं मिलता है; विपरीत, वही तो सत्य के अनुभव में अवरोध है। मन को साधना नहीं विसर्जित करना है। मन को छोड़ो तब द्वार मिलता है। धर्म मन में या मन से उपलब्ध नहीं होता है। वह अ-मन की स्थिति में उपलब्ध होता है।

मात्सु साधना में था। वह अपने गुरु-आश्रम के एक एकांत झोपड़े में रहता और अहर्निश मन को साधने का अभ्यास करता। जो उससे मिलने भी जाते, उनकी ओर भी वह कभी कोई ध्यान नहीं देता था।

उसका गुरु एक दिन उसके झोपड़े पर गया। मात्सु ने उसकी ओर भी कोई ध्यान नहीं दिया। पर उसका गुरु दिन भर वहीं बैठा रहा और एक ईट पत्थर पर घिसता रहा। मात्सु से अंतत: नहीं रहा गया और उसने पूछा, आप क्या कर रहे हैं? गुरु ने कहा,  'इस ईट का दर्पण बनाना है।'  मात्सु ने कहा - ईट का दर्पण!  पागल हुए हो - जीवन भर घिसने पर भी नहीं बनेगी। यह सुन गुरु हंसने लगा और उसने मात्सु से पूछा, 'तब तुम क्या कर रहे हो?  ईट दर्पण नहीं बनेगी, तो क्या मन दर्पण बन सकता है?  ईट भी दर्पण नहीं बनेगी,  मन भी दर्पण नहीं बनेगा। मन ही तो धूल है, जिसने दर्पण को ढंका है। उसे छोड़ो और अलग करो, तब सत्य उपलब्ध होता है।'

विचार संग्रह मन है और विचार बाहर से आये धूलिकण हैं। उन्हें अलग करना है। उनके हटने पर जो शेष रह जाता है, वह निर्दोष चैतन्य सदा से ही निर्दोष है। निर्विचार में, इस अ-मन की स्थिति में, उस सनातन सत्य के दर्शन होते हैं, जो कि विचारों के धुएं में छिप गया होता है।

विचारों का धुआं न हो तो फिर चेतना की निर्धूम ज्योति-शिखा ही शेष रह जाती है। वही पाना है, वही होना है। साधना का साध्य वही है।
 
अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on January 31, 2008, 02:11:04 AM
जय सांई राम।।।

मैं तुम्हें देखता हूं : तुम्हारे पार जो है, उसे भी देखता हूं।  

शरीर पर जो रुक जाएं वे आंखें देखती ही नहीं हैं। शरीर कितना पारदर्शी है! सच ही, देह कितनी ही ठोस क्यों न हो, उसे तो नहीं ही छिपा पाती है, जो कि पीछे है।

पर, आंखें ही न हों, तो दूसरी बात है। फिर तो सूरज भी नहीं है। सब खेल आंखों का है। विचार और तर्क से कोई प्रकाश को नहीं जानता है।

वास्तविक आंख की पूर्ति किसी अन्य साधन से नहीं हो सकती है। आंख चाहिए। आत्मिक को देखने के लिए भी आंख चाहिए, एक अंतर्दृष्टि चाहिए। वह है, तो सब है। अन्यथा, न प्रकाश है, न प्रभु है।

जो दूसरे की देह के पार की सत्ता को देखना चाहे, उसे पहले अपनी पार्थिव सत्ता के अतीत झांकना होता है।

जहां तक मैं अपने गहरे में देखता हूं, वहीं तक अन्य देहें भी पारदर्शी हो जाती हैं।

जितनी दूर तक मैं अपनी जड़ता में चैतन्य का आविष्कार कर लेता हूं, उतनी ही दूर तक समस्त जड़ जगत मेरे लिए चैतन्य से भर जाता है। जो मैं हूं, जगत भी वही है। जिस दिन मैं समग्रता में अपने चैतन्य को जान लूं, उसी दिन जगत नहीं रह जाता है।

स्व-अज्ञान संसार है; आत्मज्ञान मोक्ष है।

एक बार देखो कि कौन तुम्हारे भीतर बैठा हुआ है? इस हड्डी-मांस की देह में कौन आच्छादित है? कौन है, आबद्ध तुम्हारे इस बाह्य रूप में?

इस क्षुद्र में कौन विराट विराजमान है?

कौन है, यह चैतन्य? क्या है, यह चैतन्य?

यह पूछे बिना, यह जाने बिना जीवन सार्थक नहीं है। मैं सब कुछ जान लूं, स्वयं को छोड़कर, तो उस ज्ञान का कोई मूल्य नहीं है।
जिस शक्ति से 'पर' जाना जाता है, वह शक्ति स्वयं को भी जानने में समर्थ है। जो अन्य को जान सकती है, वह 'स्वयं' को कैसे नहीं जानेगी!

केवल दिशा-परिवर्तन की बात है।

जो दिख रहा है, उससे उस पर चलना है, जो कि देख रहा है। दृश्य से दृष्टा पर ध्यान परिवर्तन आत्म-ज्ञान की कुंजी है।
विचार प्रवाह में से उस पर जागो, जो उनका भी साक्षी है।

तब एक क्रांति घटित हो जाती है। कोई अवरुद्ध झरना जैसे फूट पड़ा हो, ऐसे ही चैतन्य की धारा जीवन से समस्त जड़ता को बहा ले जाती है।

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।

Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on February 09, 2008, 12:21:01 AM
जय सांई राम।।।

जिस व्यक्ति पर परमपिता परमेश्वर बाबा सांई की कृपा दृष्टि हो जाती है उसके लिए तीनों लोक अपने ही घर के समान हो जाते हैं। जिस पर बाबा सांई का स्नेह रहता है उसके सब कार्य स्वयं सिद्ध जाते हैं और वो जंहा रहता है वहीं उसकी शिरडी बन जाती है।

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: tana on March 17, 2008, 04:53:45 AM
ॐ साईं राम~~~

कर्म भूमि पर फ़ल के लिए श्रम सबको करना पड़ता है,
रब सिर्फ़ लकीरें देता है रंग हमको भरना पड़ता है~~~

जय साईं राम~~~
 
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: tana on March 17, 2008, 10:29:34 PM
ॐ साईं राम~~~

चिन्तन~~~प्रसन्न ~~~

निराशा भले ही कुछ भी हो़ लेकिन कोई धर्म नहीं है। सदा मुस्कराते हुए प्रसन्न रहकर तुम ईश्वर के समीप पहुच सकते हो । क्या खोया क्या पाया इससे ऊपर उठकर मन को सदा हल्का रखने में एक परम आनन्द है । यह काम किसी भी प्रार्थना से अधिक शक्तिशाली है ।

जय साईं राम~~~
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: meghadeep on March 17, 2008, 10:45:36 PM
JISKE SIR UPER TUM SWAMI

SO DUKH KAISA PAAYE
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on March 17, 2008, 11:30:43 PM
जय सांई राम।।।

अमावस किस माह में नहीं आती
थकावट किस राह में नहीं आती
दुनिया में मुझे कोई बताये तो सही
रूकावट किस चाह में नहीं आती

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: tana on March 18, 2008, 12:03:15 AM
ॐ साईं राम~~~


सन्तोष~~~

सुख व्यक्ति के सामने अपने सिर पर दुख का ताज पहनकर आता है। जो सुख का स्वागत करना चाहता है उसे दुख का स्वागत करने के लिए भी सदा तैयार रहना चाहिये। सुख को मात्र सुख मानकर चलने वाला भविष्य में अधिक दुखी भी हो सकता है।अत: ऐसे सुख की कामना करो जो सभी के लिए कल्याणकारी हो ।

जय सांई राम~~~
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on March 18, 2008, 09:49:31 PM
जय सांई राम।।।

जैसा भोजन खाईये,  तैसा ही मन होय
जैसा पानी पीजिए,  तैसी बानी होय

जैसा भोजन करोगे, वैसा ही मन का निर्माण होगा और जैसा जल पियोगे वैसी ही वाणी होगी अर्थात शुद्ध-सात्विक आहार तथा पवित्र जल से मन और वाणी पवित्र होते हैं इसी प्रकार जो जैसी संगति करता है उसका जीवन वैसा ही बन जाता है।

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: sairuby on March 18, 2008, 09:55:43 PM
ॐ सांई राम।।।
BAHUT SAHI LIKHA HAI
I APRAISE IT
ॐ सांई राम।।।
Sasmita
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: tana on March 18, 2008, 11:44:40 PM
ॐ साईं राम~~~

संघर्ष~~~

पवित्र रहने के लिए संघर्ष करते हुए समाप्त हो जाओ। हजार बार मृत्यु का स्वागत करो । निराश मत होओ । कष्ट के समय में भी धैर्य रखते हुए आशा का पल्ला मत छोड़ो । घबराकर गलत मार्ग पर मत बढ़ो । यदि अमृत प्राप्त नहीं हो सका तो कोई कारण नहीं कि विष ही पी लिया जाये ।

जय सांई राम~~~
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on March 20, 2008, 02:23:33 AM
जय सांई राम।।।

एक लम्बा रास्ता है,  अंत का कुछ पता नहीं बस चलते जाना है ,
दूर बहुत दूर तक रस्ते के किनारों पर कतार में खड़े पेड़
ऐसे लगते हैं मानो एक दूसरे में जुड़े हुए हों
पर ये क्या?  जैसे-जैसे कदम आगे बढ़ते हैं
तो साफ दिखायी देने लगती हैं पेड़ों के बीच की दूरियां
और कुछ ऐसे ही होते हैं रिश्ते
बहुत दूर खड़े होकर देखने पर लगता है जैसे वो कितने करीब हैं
और एक दूसरे के सुख दुःख से वाकिफ हैं
पर ज़रा सा पास जा कर देखने से पता चल जाता है
वो उतने ही अजनबी हैं जितने की वो पेड़
और आसमान में बिखरे हजारों लाखों तारो की तरह.......

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on March 20, 2008, 11:13:36 PM
जय सांई राम।।।

दोपहर की शांति। उजली धूप और पौधे सोये-सोये से एक जामुन की छाय तले दूब पर आ बैठा हूं। रह-रह कर पत्ते ऊपर गिर रहे हैं- अंतिम,  पुराने पत्ते मालूम होते हैं। सारे वृक्षों पर नई पत्तियां आ गई हैं। और नई पत्तियों के साथ न मालूम कितनी नई चिडि़यों और पक्षियों का आगमन हुआ है। उनके गीतों का जैसे कोई अंत ही नहीं है। कितने प्रकार की मधुर ध्वनियां इस दोपहर को संगीत दे रही हैं, सुनता हूं और सुनता रहता हूं और फिर मैं भी एक अभिनव संगीत-लोक में चला जाता हूं।

'स्व' का लोक, संगीत का लोक ही है।

यह संगीत प्रत्येक के पास है। इसे पैदा नहीं करना होता है। यह सुन पड़े,  इसके लिए केवल मौन होना होता है। चुप होते ही कैसे एक परदा उठ जाता है! जो सदा से था,  वह सुन पड़ता है और पहली बार ज्ञात होता है कि हम दरिद्र नहीं हैं। एक अनंत संपत्ति का पुनराधिकार मिल जाता है। फिर कितनी हंसी आती है - जिसे खोजते थे, वह भीतर ही बैठा था!

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: tana on April 02, 2008, 03:16:40 AM
ॐ सांई राम~~~

बुद्धिमान~~~

मृतक वापस नहीं लौटते ,बीती रातें फिर नहीं आतीं ,उतरी हुई लहर फिर नहीं उभरती । मनुष्य फिर से वही शरीर नहीं धारण कर सकता । इसलिए बीती हुई बातों को भूलकर वर्तमान को पूजो । नष्ट और खोई हुई शक्ति अथवा वस्तु का चिन्तन करने की अपेक्षा नये रास्ते पर चलो । जो बुद्धिमानन होगा वह इस बात को अवश्य समझेगा ।

जय सांई राम~~~
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on April 07, 2008, 08:03:03 AM
जय सांई राम।।।

सूर्य की तरफ मुँह करो और तुम्हारी छाया तुम्हारे पीछे होगी
जो व्यक्ति सोने का बहाना कर रहा है उसे आप उठा नहीं सकते

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: tana on April 24, 2008, 12:00:40 AM
ॐ सांई राम~~~

एक राजा था। उसने आज्ञा दी कि संसार में इस बात की खोज की जाय कि कौन से जीव-जंतु निरुपयोगी हैं। बहुत दिनों तक खोज बीन करने के बाद उसे जानकारी मिली कि संसार में दो जीव जंगली मक्खी और मकड़ी बिल्कुल बेकार हैं। राजा ने सोचा, क्यों न जंगली मक्खियों और मकड़ियों को ख़त्म कर दिया जाए।

इसी बीच उस राजा पर एक अन्य शक्तिशाली राजा ने आक्रमण कर दिया, जिसमें राजा हार गया और जान बचाने के लिए राजपाट छोड़ कर जंगल में चला गया। शत्रु के सैनिक उसका पीछा करने लगे। काफ़ी दौड़-भाग के बाद राजा ने अपनी जान बचाई और थक कर एक पेड़ के नीचे सो गया। तभी एक जंगली मक्खी ने उसकी नाक पर डंक मारा जिससे राजा की नींद खुल गई। उसे ख़याल आया कि खुले में ऐसे सोना सुरक्षित नहीं और वह एक गुफ़ा में जा छिपा। राजा के गुफ़ा में जाने के बाद मकड़ियों ने गुफ़ा के द्वार पर जाला बुन दिया।

शत्रु के सैनिक उसे ढूँढ ही रहे थे। जब वे गुफ़ा के पास पहुँचे तो द्वार पर घना जाला देख कर आपस में कहने लगे, "अरे! चलो आगे। इस गुफ़ा में वह आया होता तो द्वार पर बना यह जाला क्या नष्ट न हो जाता।"

गुफ़ा में छिपा बैठा राजा ये बातें सुन रहा था। शत्रु के सैनिक आगे निकल गए। उस समय राजा की समझ में यह बात आई कि संसार में कोई भी प्राणी या चीज़ बेकार नहीं। अगर जंगली मक्खी और मकड़ी न होतीं तो उसकी जान न बच पाती।
इस संसार में कोई भी चीज़ या प्राणी बेकार नहीं। हर एक की कहीं न कहीं उपयोगिता है।

जय सांई राम~~~
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on April 24, 2008, 09:05:58 AM
जय सांई राम।।।

मनुष्य के तीन मूल्य...  

 एक खिलौने वाला तीन बहुत ही सुंदर और आकर्षक गुड़िया बनाकर राजा के पास बेचने के लिए गया। तीनों गुड़िया देखने में एक ही जैसी थी, कोई अन्तर मालूम नही चलता था, पर उनके दाम अलग-अलग थे।

खिलौने वाले राजा से कहा, एक के दाम एक सौ, दूसरे के चार सौ, और तीसरे के पूरे पन्द्रह सौ। राजा सोच में पड़ गया कि आख़िर तीनों गुडिया तों देखने में एक ही जैसी है तों फिर दाम अलग-अलग क्यों?  राजा ने उस खिलौने वाले से कहा की तुम अभी इन सबको यही छोड़कर जाओ, पैसे तुम्हें कल मिलेगे। वह जब चला गया तों राजा इसकी चर्चा अपने मंत्रियों से की,  पर यह बात किसी के समझ में नही आ रही थी। पर उसके मंत्रिपरिषद में एक मंत्री बहुत ही समझदार था। उसने राजा से उन गुड़ियो को अपने घर ले जाने की ईजाजत मांगी, और कहा की कल वो इस रहस्य को सबके सामने सुलझा देगा। राजा ने उसे गुडियों को घर ले जाने की अनुमति दे दी।

मंत्री के घर पर उसकी पत्नी और बेटी थी, दोनों ही इतने गुणी और समझदार थीं की उन के चर्चे शहर में भी होते रहते थे ।

तीनो मिलकर रातभर उन गुडियों को जांचते और परखते रहे और आखिरकार उन लोगों ने रहस्य का पता लगा ही लिया, सुबह मंत्री राजा के पास पहुँचा और उसने राजा को बताया कि उसने वो रहस्य खोज लिया है,  तों राजा ने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई और सबके सामने उसे बताने को कहा।

मंत्री ने कहा, "पहली वाली गुड़िया (सौ वाली ) के एक कान में जब कोई सीक डालो तों वह सीधे दूसरे कान से निकल जाती थी, दूसरी वाली (चार सौ ) के कान में जब कोई सीक डालो तों वह कान से न निकल कर मुख से निकल जाती थी, और जब तीसरी वाली (पन्द्रह सौ) के कान में जब कोई सीक डाली जाती थी तों वह न मुख से निकलती थी और न ही कान से बल्कि वह उसके पेट में जा कर अटक जाती थी।"

मंत्री ने राजा से कहा, जो मनुष्य सहनशील एवं गंभीर होते है, वह मनुष्य मूल्यवान होता है,  जो एक कान से सुने और मुख से तुरंत प्रचारित करने लगे वह उससे कम दर्जे का होता है, पर वह व्यक्ति जो किसी भी बात को एक कान से सुनकर हमेशा दूसरे कान से निकल देता है वह बहुत ही घटिया इन्सान होता है,  ऐसे लोगो का मूल्य अधिक नही होता। अब राजा को सारी बात समझ में आ गयी थी। उसने खुश होकर मंत्री को पुरस्कार भी दिया।

गौरतलब : कोई भी बात सुनकर अपने भीतर ही सीमित रखना समझदारी है, किसी बात को हँसी में उड़ा देने वाले लोग या चुगली करने वाले लोगों की समाज में क़द्र नही होता।
अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: tana on April 25, 2008, 10:48:23 PM
ॐ सांई राम~~~

हीरे का मूल्य~~~
 
महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के काटलुक गांव में एक प्राईमरी स्कूल था। कक्षा चल रही थी।
अध्यापक ने बच्चों से एक प्रश्न किया यदि तुम्हें रास्ते में एक हीरा मिल जाए तो तुम उसका क्या करोगे?
मैं इसे बेच कर कार खरीदूंगा एक बालक ने कहा।
एक ने कहा, मैं उसे बेच कर धनवान बन जाउंगा।
किसी ने कहा कि वह उसे बेच विदेश यात्रा करेगा।
चौथे बालक का उत्तर था कि, मैं उस हीरे के मालिक का पता लगा कर लौटा दूंगा।
अध्यापक चकित थे, फिर उन्होंने कहा कि, मानो खूब पता लगाने पर भी उसका मालिक न मिला तो?
बालक बोला, तब मैं हीरे को बेचूंगा और इससे मिले पैसे को देश की सेवा में लगा दूंगा।
शिक्षक बालक का उत्तर सुन कर गद्गद् हो गये और बोले, शाबास तुम बडे होकर सचमुच देशभक्त बनोगे।

शिक्षक का कहा सत्य हुआ और वह बालक बडा होकर सचमुच देशभक्त बना,
उसका नाम था, गोपाल कृष्ण गोखले।

जय सांई राम~~~
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on April 28, 2008, 03:15:26 AM
जय सांई राम।।।

लकडहारा और सन्यासी...  

एक गांव में एक लकडहारा रहा करता था।वह हर रोज जंगल में जाकर लकडी काटता और उसे बाजार में बेच देता। किन्तु कुछ समय से उसकी आमदनी घटती चली जा रही थी क्योंकि स्पर्धा और जंगलकटाई की वजह से उसके धंधे में लगातार कमी आने लगी थी।ऐसी परिस्थिति में उसकी एक संन्यासी से भेंट हुई। लकडहारे ने संन्यासी से विनम्र बिनती की और बोला ''महाराज कृपा करें।मेरी समस्या का कोई उपाय बताइये।''

इसपर उस सन्यासी ने लकडहारे को कहा ''आगे जा।''

उस सन्यासी के आदेश पर या तो कहें, शब्दों पर विश्वास रख आगे की ओर निकल चला। तब कुछ समय पश्चात सुदूर उसे चंदन का वन मिला। वहां की चंदन की लकडी बेच-बेच कर लकडहारा अच्छा-खासा धनी हो गया। ऐसे सुख के दिनों में एक दिन लकडहारे के मन में विचार आया कि ''सन्यासी ने तो मुझे आगे जा कहा था। लेकिन मैं तो मात्र चंदन के वन में ही घिर कर रह गया हूं। मुझे तो और आगे जाना चाहिये।''

यह विचार करते-करते वह और आगे निकल गया तो इसमें क्या आश्चर्य की बात है! आगे उसे एक सोने की खदान दिखाई दी। सोना पाकर लकडहारा और अधिक धनवान हो गया। उसके कुछ दिन के पश्चात लकडहारा और आगे चल पडा। अब तो हीरे और माणिक-पाचू और मोती उसके कदम चूम रहे थे। उसका जीवन बहुत सुखी और समृध्द हो गया।

किंतु लकडहारा फिर सोचने लगा ''उस सन्यासी को इतना कुछ पता होने के बावजूद वह क्यों भला इन हीरे माणिक का उपभोग नहीं करता।'' इस प्रश्न का समाधानकारक उत्तर लकडहारे को नहीं मिला। तब वह फिर उस सन्यासी के पास गया और जाकर बोला ''महाराज आप ने मुझे आगे जाने को कहा और धनसमृध्दी का पता दिया लेकिन आप भला इन सब सुखकारक समृध्दि का लाभ क्यों नहीं उठाते?

इसपर संन्यासी ने सहज किन्तु अत्यंत सटीक उत्तर दिया। वह बोले ''भाई तेरा कहना उचित है, लेकिन और आगे जाने से ऐसी बहुत ही खास उपलब्धि हाथ लगती है जिसकी तुलना में ये हीरे और माणिक केवल मिट्टी और कंकर के बराबर महसूस होते हैं। मैं उसी खास चीज की तलाश में प्रवृत्त हूं।''

सन्यासी के इस साधारण मगर गहरे अर्थ वाले कथन से लकडहारे के मन में भी विवेक-विचार जागृत हुआ। उसने सन्यासी को गुरू मानकर उसका शिष्यत्व स्वीकार लिया और वह साधक बन गया।

गौरतलब: सबसे मूल्यवान चीज का नाम ही तो है ईश्वरलाभ । कोई भी तलाश ईश्वर के बिना पूर्ण नही होती ।

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: tana on April 29, 2008, 12:00:52 AM
ॐ सांई राम~~~

उदार दृष्टि~~~

पुराने जमाने की बात है। ग्रीस देश के स्पार्टा राज्य में पिडार्टस नाम का एक नौजवान रहता था। वह पढ़-लिखकर बड़ा विद्वान बन गया था।

एक बार उसे पता चला कि राज्य में तीन सौ जगहें खाली हैं। वह नौकरी की तलाश में था ही, इसलिए उसने तुरन्त अर्जी भेज दी।

लेकिन जब नतीजा निकला तो मालूम पड़ा कि पिडार्टस को नौकरी के लिए नहीं चुना गया था।

जब उसके मित्रों को इसका पता लगा तो उन्होंने सोचा कि इससे पिडार्टस बहुत दुखी हो गया होगा, इसलिए वे सब मिलकर उसे आश्वासन देने उसके घर पहुंचे।

पिडार्टस ने मित्रों की बात सुनी और हंसते-हंसते कहने लगा, “मित्रों, इसमें दुखी होने की क्या बात है? मुझे तो यह जानकर आनन्द हुआ है कि अपने राज्य में मुझसे अधिक योग्यता वाले तीन सौ मनुष्य हैं।”

जय सांई राम~~~
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on April 29, 2008, 10:06:26 AM
जय सांई राम।।।

ईंट ...  


जिन्दगी में कुछ घटनायें ऐसी होती हैं जिन्हें मनुष्य जीवन प्रयन्त नहीं भूल पाता. एक ऐसी ही कहानी जो मैंने पढी आप सब तक पहुंचाना चाहूंगा.

एक जवान सफ़ल उद्यमी अपनी चमचमाती नई कार में बैठ कर तेजी से सडक पर गुजर रहा था...साथ ही वह सावधान भी था कि सडक के किनारे खडी गाड़ियों की कतार के बीच में से कोई बच्चा निकल कर सडक पर न आ जाये. तेजी से गुजरते हुये उसे लगा कि कोई गाड़ियों के बीच है मगर जब तक वह कुछ और सोचता एक ईंट हवा में लहराती हुई उसकी गाड‌ी के दरवाजे से टकराई और एक निशान छोडती हुई सडक पर गिरी. उद्यमी ने गाडी में ब्रेक लगाई और गाडी को रिवर्स गियर में लगा कर उस जगह पहुंच गया जहां से एक ईटं आई थी. वह अपनी गाडी से उतरा और ईंट फ़ैंकने वाले लडके को एक कार के साथ धकियाते हुये चिल्ला कर पूछा... यह सब क्या है, तुम कौन हो और तुमने मेरी कार पर ईंट क्यों फ़ैंकी ? तुम्हें शायद पता नहीं कि यह ईंट मुझे कितनी मंहगी पडेगी.

लडका घिघियाते हुये बोला, मुझे क्षमा कर दीजिये, मुझे बहुत अफ़सोस है मगर मेरे पास इसके सिवा कोई चारा नहीं था. मैं बहुत देर से किसी को रोकने की कोशिश कर रहा हूं मगर कोई रुकता नहीं. लडके की आंखो से आंसू बह रहे थे. रोते रोते वह बोला मेरा अपाहिज बडा भाई अपनी व्हील चेयर से गिर पडा है... उसे चोट लगी है .. मैं उसे उठा कर व्हील चेअर पर नहीं बिठा पा रहा क्योंकि वह भारी है.. क्या आप मेरी मदद करेंगे.

लडके के शब्द सुन कर उद्यमी के क्रोध भरे शब्द उसके गले में ही घुट कर रह गये... उसने लडके के भाई को उठा कर व्हील चेयर पर बिठाया और उसके जख्मों को अपने रुमाल से पोंछा. लडका धन्यवाद कह अपने भाई को ले कर चल पडा. उद्यमी को अपनी कार तक का छोटा सा रास्ता बहुत लम्बा प्रतीत हो रहा था. उस उद्यमी नें अपनी कार पर पडी उस खरोंच को ठीक नही करवाया ताकि उसे यह हमेशा याद रहे कि उसे इतना तेज नहीं चलना है कि किसी को उसे रोकने या उसका ध्यान आकर्षित करने के लिये उस पर ईंट फ़ैंकनी पडे.

कुछ ईंटे दूसरी ईंटों की अपेक्षा नर्म होती हैं..आवाज या निशान नहीं छोडती...अपने जीवन में आने वाली हर ऐसी ईंट का ध्यान रखें.

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: tana on April 30, 2008, 12:36:15 AM
ॐ सांई राम~~~

परिणाम~~~

प्रत्येक कार्य का परिणाम अच्छाई और बुराई का मिश्रण है।कोई भी अच्छा काम नहीं जिसमें थोडी बहुत बुराई न हो।अग्नि के साथ धुएँ की तरह बुराई भी प्रत्येक कार्य में रहती है।लेकिन हमें अपनेआप को अधिक से अधिक ऐसे कामों में लगाना चाहिये जिनका अच्छा परिणाम अधिक हो और बुरा काम से कम।

जय सांई राम~~~
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on May 01, 2008, 08:47:02 AM
जय सांई राम।।।
 
एक नदी के किनारे लगे हुए लकड़ी के तख्ते पर चार मेंढक बैठे हुए थे, तभी एक लहर आयी और वह तख्ता नदी की धारा में बह चला। मेंढक मस्त हो गए, क्योंकि ऐसी जलयात्रा उन्होंने अपने जीवन में कभी नही की थी।

कुछ देर बाद पहला मेंढक बोला - 'सचमुच यह बड़ा अजीब लकड़ी का तख्ता है, यह तों जिंदा लोगो की तरह चल रहा है। ऐसा तख्ता मैंने अपने जिन्दगी में न कभी देखा था और न ही कभी सुना था।'

तब दूसरा मेंढक बोला - 'नही दोस्त! यह तख्त और तख्तों जैसा ही हैं,य ह नही चल रहा है ,चल तों नदी रही है समुन्दर की ओर और इस तख्ता को भी अपने साथ लिए जा रही है।'

इस पर तीसरा मेंढक बोला - 'न तो तख्ता चल रहा है और न ही नदी। गति तो हमारे विचारों में है क्योंकि विचार के बगैर कोई चीज नही चलती,  इसलिए चल तो हमारे विचार रहे हैं।

तीनो मेंढक इसी बात पर झगड़ने लगे कि आख़िर कौन सी चीज चल रही है बात बढ़ती गयी पर कोई फैसला न हो पा रहा था।
अंत में उनका ध्यान चौथे मेंढक पर गया जो कि सब सुन रहा था फिर भी शांत बैठा था। उनलोंगो ने उसकी राय मांगी।

चौथा मेंढक बोला - 'तुममे से हर एक कि बात सही है, ग़लत कोई नही है। गति तख्ते में भी है, नदी में भी है और हमारे विचारों में भी है।'

इस बात पर तीनो मेंढक को बड़ा गुस्सा आया, क्योंकि कोई भी यह बात मानने के लिए तैयार नही था कि उसकी बात पूर्ण रूप से सत्य नही है और बाकि दोनों कि बात सर्वथा झूठी नही है।

तभी अजीब घटना हुयी तीनो मेंढक मिल गए और मिलकर चौथे को नदी में धकेलकर गिरा दिया।

गौरतलब : यदि तीन लोगों के विचार समान हो तो वे चौथे को भी नष्ट कर सकते है। तीन ग़लत विचार मिलकर एक सही विचार को मार सकते है। इसलिए तर्क विवेकपूर्ण माहौल में ही संभव है वरना चुप रहकर सुनना ही बेहतर होता है।

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on May 04, 2008, 09:20:44 AM
जय सांई राम।।।

मुश्किलों में अकेला इन्सान डगमगाता है....
कांटों से मत धबराना मेरे दोस्तो.....
क्योंकि प्यारे मित्रो, कांटों मे ही तो अकेला...
गुलाब मुस्कराता है.....है ना?
 
अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: tana on May 04, 2008, 01:14:41 PM
ॐ सांई राम~~~


गुल से हौसला सीखो ,
गम में मुस्कराने का,
कैद है वो कान्टों में,
फिर भी मुस्कराता है~~~


जय सांई राम~~~
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on May 06, 2008, 09:52:43 AM
जय सांई राम।।।

मक्खियाँ और शीरा...  

 एक बार एक रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी से शीरे के बड़े-बड़े ड्रम उतारे जा रहे थे। उन ड्रमों से थोड़ा-थोड़ा शीरा मालगाड़ी के पास नीचे ज़मीन पर गिर कर टपक रहा था।
जहाँ शीरा गिरा था मक्खियाँ आकर बैठ गई और शीरा चाटने लगीं। ऐसा करने से उनके छोटे-छोटे मुलायम पंख उस शीरे में ही चिपक गए, फिर भी मक्खियों ने उधर ध्यान न देकर शीरे का लालच न छोड़ा और काफ़ी देर तक शीरा चाटने में ही मगन रहीं।

कुछ समय बाद वहाँ एक कुत्ता भी आ गया। कुत्ते को देखकर वे मक्खियाँ डरीं और वहाँ से उड़ने की कोशिश करने लगीं, परंतु पंख शीरे में चिपक जाने के कारण वे उड़ नहीं सकीं और शीरे के साथ-साथ वे सब भी कुत्ते का भोजन बनती गई।

उसी समय उड़ते-उड़ते और कई मक्खियाँ भी आयी उनलोगों ने उस नज़ारे को देखने के बावजूद भी उसे नजरंदाज करती रही और शीरे पर आकर बैठती गई। थोडी देर में उन सबके पंख भी शीरे में चिपक गए और वे भी उस कुत्ते का भोजन बन गई। उन्होंने पहले से पड़ी मक्खियों की दुर्गति और विनाश देखकर भी उनसे कोई सीख नहीं ली, जबकि वही विनाश उनकी भी प्रतीक्षा कर रहा था।

गौरतलब : यही दशा इस संसार की है। मनुष्य देखता है कि लोभ-मोह किस तरह आदमी को दुर्गति में, संकट में डालता है, फिर भी वह दुनिया के इन दुर्गुणों से बचने की कोशिश कम ही करता है। परिणामत: अनेक मनुष्यों की भी वही दुर्गति होती है, जो उन लोभी मक्खियों की हुई।

Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on May 07, 2008, 12:21:33 AM
जय सांई राम।।।

जो पुरुष प्रयत्नपूर्वक अपनी स्त्री की रक्षा करता है वही अपनी संतान, चरित्र, परिवार तथा अपने साथ अपने धर्म की रक्षा कर पाता है।

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on May 12, 2008, 11:39:47 PM
जय सांई राम।।।

मनुष्य मन को हंस भी कहा जाता है पर उसे कोई उड़ने दे सके तभी समझा जा सकता है। हर कोई अपने विचार और लक्ष्यों का दायरा संकीर्ण कर लेता है। अपने और परिवार के हित के आगे उसे कुछ नहीं सूझता। कई लोग मन में शांति न होने की बात कहते हैं पर उसके लिये कोई यत्न नहीं करते। मन एकरसता से ऊब जाता है। स्वार्थ सिद्धि की एक ऐसा रस है जिसमें डूबे रहने से बोरियत लगती है-अगर थोड़ा परमार्थ भी कर लें तो एक सुख का अनुभव होता है। परमार्थ का यह आशय कतई नहीं है कि अपना सर्वस्व लुटा दें बल्कि हम किसी सुपात्र व्यक्ति की सहायता करें ने किसी बेबस का सहारा बने। वैसे लुटाने को लोग लाखों लुटा रहे हैं। अपने परिवार के नाम प्याऊ या किसी मंदिर में बैच या पंखा लगवाकर उस पर अपने परिवार का परिचय अंकित करवा देते हैं और स्वयं ही दानी होने का प्रमाणपत्र ग्रहण करते हैं। इससे मन को शांति नहीं मिलती। दूसरों से दिखावा कर सकते हो पर अपने आप से वह संभव नहीं है। हम हर जगह अपने कुल की परिवार की प्रतिष्ठा लिये घूमते हैं पर अपनी आत्मा से कभी परिचित नहीं होते। इसके लिये जरूरी है कि समय निकालकर भक्ति और संत्संग के कार्यों में बिना किसी दिखावे के निष्काम भाव से सम्मिलित हों।.

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on May 17, 2008, 03:13:05 AM
जय सांई राम़।।।

प्रीति उसी से करना चाहिए, जो अपने समान ही हृदय में प्रेम धारण करने वाले हों। यह प्रेम इस तरह का होना चाहिए कि समय-असमय किसी से भूल हो जाये तो उसे प्रेमी क्षमा कर भूल जायें।

वर्तमान संदर्भ में व्याख्या - प्रेम किया नहीं हो जाता है यह फिल्मों द्वारा संदेश इस देश में प्रचारित किया जाता है। सच तो यह है कि ऐसा प्रेम केवल देह में स्थित काम भावना की वजह से किया जाता है। प्रेम हमेशा उस व्यक्ति के साथ किया जाना चाहिए जो वैचारिक सांस्कारिक स्तर पर अपने समान हो। जिनका हृदय भगवान भक्ति में रहता है उनको सांसरिक विषयों की चर्चा करने वाले लोग विष के समान प्रतीत होते हैं। यहां दिन में अनेक लोग मिलते है पर सभी प्रेमी नहीं हो जाते। कुछ लोग छल कपट के भाव से मिलते हैं तो कुछ लोग स्वार्थ के भाव से अपना संपर्क बढ़ाते हैं। भवावेश में आकर किसी को अपना सहृदय मानना ठीक नहीं है। जो भक्ति भाव में रहकर निष्काम से जीवन व्यतीत करता है उनसे संपर्क रखने से अपने आपको सुख की अनुभूति मिलती है।

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: tana on May 17, 2008, 05:18:30 AM
ॐ सांई राम~~~

धर्म का रहस्य आचरण से ही जाना जा सकता है, व्यर्थ के मतवादों से नहीं। सच्चा बनना तथा सच्चा बर्ताव करना, इसमें ही समग्र धर्म निहित है। जो केवल प्रभु-प्रभु की रट लगाता है, वह नहीं, किन्तु जो उस परम पिता के इच्छानुसार कार्य करता है वही धार्मिक है। यदि कभी कभी संसार का थोडा-बहुत धक्का भी खाना पडे, तो उससे विचलित नहीं होना चाहिए, मुहूर्त भर में वह दूर हो जायगा तथा सारी स्थिति पुनः ठीक हो जायगी।

जय सांई राम~~~
       
 
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: tana on May 19, 2008, 01:26:07 AM
ॐ सांई राम~~~

जब तक हम लोगों को भगवान तथा गुरू में, भक्ति तथा सत्य में विश्वास रहेगा, तब तक हमें कोई भी नुक़सान नहीं पहुँचा सकता। किन्तु इनमें से एक के भी नष्ट हो जाने पर परिणाम विपत्तिजनक है।

जय सांई राम~~~
 
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on May 22, 2008, 09:19:45 AM
जय सांई राम़।।।

आशा एक नदी की भांति है। इसमे हमारी कामनाओं के रूप में जल भरा रहता है और तृष्णा रूपी लहरें ऊपर उठतीं है। यह नदी राग और अनुराग जैसे भयावह मगरमच्छों से भरी हुई हैं। तर्क-वितर्क रूपी पंछी इस पर हमेशा डेरा डाले रहते हैं। इसकी एक ही लहर मनुष्य के धैर्य रूपी वृक्ष को उखाड़ फैंकती है। मोह माया व्यक्ति को अज्ञान के रसातल में खींच ले जाती हैं, जहा चिंता रूपी चट्टानों से टकराता हैं। इस जीवन रूपी नदी को कोई शुद्ध हृदय वाला कोई योगी तपस्या, श्रद्धा सबूरी, साधना और ध्यान से शक्ति अर्जित कर और बाबा सांई से संपर्क जोड़कर ही सहजता से पार कर पाता है।

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on June 05, 2008, 01:54:47 AM
जय सांई राम।।।

सच वही नही होता जिसे हम जानते हैं या जिसे हम देखते हैं. हम हर चीज को अपने नजरिये से देखते हैं इसी लिये उसके बाकी आयाम छुपे रह जाते हैं. कभी कभी आंखों देखी भी गलत हो सकती है

..उदाहरण देख लीजिये :)

एक दिन मेरी मुलाकात रुपये से हुई.... मैने उससे कहा... तुम सिर्फ़ एक कागज भर हो.........रुपया मुस्कराया और बोला.......हां मैं एक कागज भर हूं... कहो तो रद्दी कह लो मगर मैने आज तक डस्ट बिन नहीं देखा.
 
अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on June 07, 2008, 12:11:44 AM
जय सांई राम।।।

सत्य और स्वयं में जो सत्य को चुनता है, वह सत्य को पा लेता है और स्वयं को भी। और, जो स्वयं को चुनता है, वह दोनो को खो देता है।

मनुष्य को सत्य होने से पूर्व स्वयं को खोना पड़ता है। इस मूल्य को चुकाये बिना सत्य में कोई गति नहीं है। उसका होना ही बाधा है। वही स्वयं सत्य पर पर्दा है। उसकी दृष्टिं ही अवरोध है- वह दृष्टिं जो कि 'मैं' के बिंदु से विश्व को देखती है। 'अहं-दृष्टिं' के अतिरिक्त उसे सत्य से और कोई भी पृथक नहीं किये है। मनुष्य का 'मैं' हो जाना ही, परमात्मा से उसका पतन है। 'मैं' की पार्थिवता में ही वह नीचे आता है और 'मैं' के खोते ही वह अपार्थिव और भागवत-सत्ता में ऊपर उठ आता है। 'मैं' होना नीचे होना है। 'न मैं' हो जाना ऊपर उठ जाना है।

किंतु, जो खोने जैसा दीखता है, वह वस्तुत: खोना नहीं-पाना है। स्वयं की, जो सत्ता खोनी है, वह सत्ता नहीं स्वप्न ही है और उसे खेकर जो सत्ता मिलती है, वही सत्य है।

बीज जब भूमि के भीतर स्वयं को बिलकुल खो देता है, तभी वह अंकुरित होता है और वृक्ष बनता है।
 
अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on June 07, 2008, 09:23:01 AM
जय सांई राम।।।

सुखी जीवन के मन्त्र - "भावना मिट जाए मन से द्वेष अत्याचार की"  

द्वेष मानव का सब से बड़ा शत्रु है.  द्वेष हमारे जीवन से सारी खुशी छीन लेता है. दूसरों के सुख से हम दुखी होते हैं. दूसरों को दुखी देख कर ही हम खुश हो पाते हैं. अपना सुख तो हमारे पास रहता नहीं. कुछ व्यक्तियों को तो द्वेष इस हद तक प्रभावित करता है कि वह दूसरों को दुःख पहुँचने के लिए स्वयं को ही दुःख पहुँचने से भी नहीं हिचकिचाते.

द्वेष से प्रभावित व्यक्ति में अत्याचार की प्रवृत्ति पैदा हो जाती है. दूसरों से उन का सुख छीनना ही उस के जीवन का उद्देश्य बन जाता है. वह हर समय इसी जोड़-तोड़ में लगा रहता है कि कैसे दूसरों का सुख छीना जाए या दूसरों को दुःख पहुँचाया जाए. धीरे-धीरे ऐसे व्यक्ति का सोच इतना बिगड़ जाता है कि वह दूसरों कि हत्या तक कर देता है.

अगर हम चाहते हैं कि हमारे जीवन में सुख बना रहे और उस में लगातार वृद्धि होती रहे तब हमें द्वेष को अपने जीवन में आने से रोकना होगा. हम सुख पाना चाहते हैं तब दूसरों को सुख देना होगा. हम जैसा बोएँगे वैसा ही काटेंगे. यह साँईश्वर का नियम है.

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on June 09, 2008, 11:57:24 PM
जय सांई राम।।।

"चित्त की पूर्ण स्वतंत्रता "  

सत्य को चाहते हो, तो चित्त को किसी 'मत' से मत बांधो। जहां मत है, वहां सत्य नहीं आता। मत और सत्य में विरोध है।

सत्य की खोज के लिए मुक्त-जिज्ञासा पहली सीढ़ी है। और, जो व्यक्ति स्वानुभूति के पूर्व ही किन्हीं सिद्धांतों और मतों से अपने चित्त को बोझिल कर लेता है, उसकी जिज्ञासा कुंठित और अवरुद्ध हो जाती है।

जिज्ञासा- खोज की गति और प्राण है। जिज्ञासा के माध्यम से ही विवेक जाग्रत होता और चेतना ऊ‌र्ध्व बनती है। लेकिन, जिज्ञासा आस्था से नहीं, संदेह से पैदा होती है और इसलिए मैं आस्था को नहीं, सत्य-पथ के राही का पाथेय मानता हूं। संदेह स्वस्थ चिंतन का लक्षण है और उसके सम्यक अनुगमन से ही सत्य के ऊपर पड़े परदे क्रमश: गिरते जाते हैं और एक क्षण सत्य का दर्शन होता है।

यह भी स्पष्ट कर देना आवश्यक है कि आस्तिक और नास्तिक दोनों ही आस्थावान होते हैं। आस्था विधायक और नास्तिक दोनों ही प्रकार की होती है। संदेह चित्त की एक तीसरी ही अवस्था है। वह अविश्वास नहीं है और न ही विश्वास है। वह तो दोनों से मुक्त खोज के लिए स्वतंत्रता है।

और, सत्य की खोज वे कैसे कर सकते हैं, जो कि पूर्व से ही किन्हीं मतों से आबद्ध हें? मतों के खूंटों से विश्वास या अविश्वास की जंजीरों को जो खोल देता है, उसकी नाव ही केवल सत्य के सागर में यात्रा करने में समर्थ हो पाती है।

सत्य के आगमन की शर्त है : चित्त की पूर्ण स्वतंत्रता। जिसका चित्त किन्हीं सिद्धांतों में परतंत्र है, वह सत्य के सूर्य के दर्शन से वंचित रह जाता है।

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: tana on June 10, 2008, 12:17:56 AM
ॐ सांई राम~~~

'मैं' का ताला~~~

मैं से बड़ी और कोई भूल नहीं। प्रभु के मार्ग में वही सबसे बड़ी बाधा है। जो उस अवरोध को पार नहीं करते, सत्य के मार्ग पर उनकी कोई गति नहीं होती।

एक साधु किसी गांव से गुजरता था। उसका एक मित्र-साधु भी उस गांव में था। उसने सोचा कि उससे मिलता चलूं। रात आधी हे रही थी, फिर भी वह मिलने गया। एक बंद खिड़की से प्रकाश को आते देख उसने उसे खटखटाया। भीतर से आवाज आई, 'कौन है?' उसने यह सोचा कि वह तो अपनी आवाज से ही पहचान लिया जावेगा, कहा, 'मैं।' फिर भीतर से कोई उत्तर नहीं आया। उसने बार-बार खिड़की पर दस्तक दी उत्तर नहीं आया। ऐसा ही लगने लगा कि जैसे कि वह घर बिलकुल निर्जन है। उसने जोर से कहा, 'मित्र तुम मेरे लिये द्वार क्यों नहीं खोल रहे हो और चुप क्यों हो?' भीतर से कह गया, 'यह कौन ना समझ है, जो स्वयं को 'मैं' कहता है, क्योंकि 'मैं' कहने का अधिकार सिवाय परमात्मा के और किसी को नहीं है।'

प्रभु के द्वार पर हमारे 'मैं' का ही ताला है। जो उसे तोड़ देते हें, वे पाते हैं कि द्वार तो सदा से ही खुले थे!

जय सांई राम~~~
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on June 13, 2008, 04:08:41 AM
जय सांई राम़।।।

स्वयं के भीतर जो है, उसे जानने से ही जीवन मिलता है। जो उसे नहीं जानता, वह प्रतिक्षण मृत्यु से और मृत्यु के भय से घिरा रहता है।

एक साधु को उसके मित्रों ने पूछा, ''यदि दुष्टजन आप पर हमला कर दें, तो आप क्या करेंगे?'' वह बोला, ''मैं अपने मजूत किले में जाकर बैठा रहूंगा।'' यह बात उसके शत्रुओं के कान तक पहुंच गई। फिर, एक दिन शत्रुओं ने उसे एकांत में घेर लिया और कहा, ''महानुभाव! वह मजबूत किला कहां है?'' वह साधु खूब हंसने लगा और फिर अपने हृदय पर हाथ रखकर बोला, ''यह है मेरा किला। उसके ऊपर कभी कोई हमला नहीं कर सकता है। शरीर तो नष्ट किया जा सकता है- पर जो उसके भीतर है- वह नहीं। वही मेरा किला है। मेरा उसके मार्ग को जानना ही मेरी सुरक्षा है।''

जो व्यक्ति इस मजबूत किले को नहीं जानता है, उसका पूरा जीवन असुरक्षित है। और, जो इस किले को नहीं जानता है, उसका जीवन प्रतिक्षण शत्रुओं से घिरा है। ऐसे व्यक्ति को अभी शांति और सुरक्षा के लिए कोई शरणस्थल नहीं मिला है। और, जो उस स्थल को बाहर खोजते हैं, वे व्यर्थ ही खोजते हैं, क्योंकि वह तो भीतर है।

जीवन का वास्तविक परिचय स्वयं में प्रतिष्ठित होकर ही मिलता है, क्योंकि उस बिंदु के बाहर जो परिधि है, वह मृत्यु से निर्मित है।

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on June 19, 2008, 09:18:08 AM
जय सांई राम़।।।

The train has started moving. It is packed with people of all ages, mostly with the working men and women and young college guys and gals. Near the window, seated a old man with his 30 year old son. As the train moves by, the son is overwhelmed with joy as he was thrilled with the scenory outside..

" See dad, the scenory of green trees moving away is very beautiful"

This behaviour from a thirty year old son made the other people feel strange about him. Every one started murmuring something or other about this son."This guy seems to be a krack.." newly married Anup whispered to his wife.

Suddenly it started raining... Rain drops fell on the travellers through the opened window. The Thirty year old son , filled with  joy " see dad, how beautiful the rain is .."

Anup's wife got irritated with the rain drops spoiling her new suit.

Anup ," cant you see its raining, you old man, if ur son is not feeling well get him soon to a mental asylum..and dont disturb public henceforth"

The old man hesitated first and then in a low tone replied " we are on the way back from hospital, my son got discharged today morning , he was a blind by birth,last week only he got his vision,  these rain and nature are new to his eyes.. Please forgive us for the inconvenience caused..."

The things we see may be right from our prespective until we know the truth. Bt when we know the truth our reaction to that will hurt even us. So try to understand the problem better before taking a harsh action...

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on June 24, 2008, 11:22:21 PM
जय सांई राम।।।

सत्य की एक किरण ही बहुत है। ग्रंथों का भार जो नहीं करता है, सत्य की एक झलक भी वह कर दिखाती है। अंधेरे में उजाला करने को प्रकाश के ऊपर बड़े-बड़े शास्त्र किसी काम के नहीं,  एक मिट्टी का दीया जलाना आना ही पर्याप्त है।

राल्फ वाल्डे इमर्सन के व्याख्यानों में एक बूढ़ी धोबिन निरंतर देखी जाती थी। लोगों को हैरानी हुई : एक अनपढ़ गरीब औरत इमर्सन की गंभीर वार्ताओं को क्या समझती होगी!  किसी ने आखिर उससे पूछ ही लिया कि उसकी समझ में क्या आता है?  उस बूढ़ी धोबिन ने जो उत्तर दिया, वह अद्भुत था। उसने कहा,  ''मैं जो नहीं समझती,  उसे तो क्या बताऊं।  लेकिन, एक बात मैं खूब समझ गई हूं और पता नहीं कि दूसरे उसे समझे हैं या नहीं। मैं तो अनपढ़ हूं और मेरे लिए एक ही बात काफी है। उस बात ने मेरा सारा जीवन बदल दिया है। और वह बात क्या है?  वह यह है कि मैं भी प्रभु से दूर नहीं हूं,  एक दरिद्र अज्ञानी स्त्री से भी प्रभु दूर नहीं है। प्रभु निकट है - निकट ही नहीं, स्वयं में है। यह छोटा सा सत्य मेरी दृष्टि में आ गया है और अब मैं नहीं समझती कि इससे भी बड़ा कोई और सत्य हो सकता है!''

जीवन बहुत तथ्य जानने से नहीं,  किंतु सत्य की एक छोटी - सी अनुभूति से ही परिवर्तित हो जाता है। और,  जो बहुत जानने में लग रहते हैं, वे अक्सर सत्य की उस छोटी-सी चिंगारी से वंचित ही रह जाते हें, जो कि परिवर्तन लाती है और जीवन में बोध के नये आयाम जिससे उद्घटित होते हैं।
 
अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: tana on June 26, 2008, 02:38:09 AM
ॐ सांई राम~~~
 
'सीखनी है गर फकीरी'~~~   
विवेक हिरदे~~


आबिदा अपने संजीदा सूफी अंदाज में जब राबिया की पंक्तियाँ गाती है, तो जीवन-दर्शन के नितांत नवीन अर्थ सामने आते हैं। आबिदा गाती है,

'सीखनी है गर फकीरी
तो पनिहारन से सीख
बतियाती है सहेलियों से
ध्यान गागर के बिच।'


यहाँ पनिहारन है गृहस्थाश्रम की तमाम जिम्मेदारियाँ उठाता और साथ-साथ परमपिता के पूजन-आराधन में लिप्त एक गृहस्थ, सहेलियाँ हैं जीवन-यात्रा में संपर्क में आने वाले विविध लोग, क्रियाकलाप, जबकि गागर है सिर पर साक्षात प्रभु का साया। मनुष्य-योनि में सर्वाधिक महत्वपूर्ण और नाजुक दौर है गृहस्थाश्रम।

सभी समस्याओं और जिम्मेदारियों से तालमेल बिठाते हुए प्रभुभक्ति में लीन रहना एक गृहस्थ हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि कलियुग में मनुष्य संसार के भवसागर में अपनी जीवनरूपी नैया यदि भौतिकता की एक पतवारसे खेता रहेगा तो गोल-गोल ही घूमता रहेगा, परंतु जैसे ही वह अपने दूसरे हाथ में अध्यात्म या प्रभुभक्ति की पतवार भी थाम लेगा तो तत्काल तर जाएगा।

इसलिए गृहस्थाश्रम में रहते हुए भी गृहस्थ को कुछ हद तक फकीरी भी सीखना चाहिए, जिससे उसका जीवन संयमित, संतुलित और स्थिर रह सके। कबीरदास जैसे फकीर जो बुनते-बुनते फकीर बन गए। रैदास जैसे फकीर जो जूते सीते-सीते फकीर बन गए और यहाँ तक कि मीराबाई जैसी भक्त जो कृष्ण को भजते हुए फकीरी से भी आगे निकल गई थीं। सही मायने में मीरा की भक्ति में जो आलौकिक शक्ति है उसमें भी भवपार लगाने का संजीवनी सामर्थ्य है।

मीराबाई ने अपनी काव्य रचना में लौकिक प्रतीकों और रूपकों को शामिल किया, लेकिन उनका उद्देश्य पारलौकिक चिंतन धारा के अनुकूल है। यही कारण है कि वह दोनों ही दृष्टियों से अपनाने योग्य के साथ- साथ रुचिपूर्ण और हृदयस्पर्शी भी है। मीराबाई के काव्य के भावपक्ष में यह भी भाव विशेष का दर्शन या अनुभव हमें प्राप्त होता है कि वे श्रीकृष्ण के वियोग में बहुत ही विरहाकुल अवस्था को प्राप्त हो चुकी थीं।

सतगुरु की कृपा पर मीराबाई को अटूट विश्वास था। उनका कहना था कि इस भवसागर से सतगुरु ही उसे पार लगा सकता है।

पायो जी मैंने राम रतन धन पायो।
वस्तु अमोलक दी मेरे सतगुरु,
किरपा करि अपनायो।
जन्म-जन्म की पूँजी पाई,
जग में सभी परुवायो।
खरचै नहिं, कोई चोर न लेवै,
दिन-दिन ब़ढ़त सवायो।
सत की नाव,
खवेटिया सतगुरु,
भवसागर तर आयो।
मीरा के प्रभु गिरधर नागर,
हरख, हरख जस गायो।


वर्तमान परिप्रेक्ष्य में यद्यपि हम कबीरदास, राबिया, रैदास या मीरा की उत्तुंग ऊँचाइयों को नहीं छू सकते, फिर भी कलियुग की समस्त आपाधापियों के मध्य भी अपना ध्यान गागररूपी ईश्वर पर केंद्रित कर हम कुछ हद तक अपना जीवन सार्थक कर सकते हैं। 

जय सांई राम~~~
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on June 30, 2008, 12:42:06 AM
जय सांई राम़।।।

सूर्य की ओर जैसे कोई आंखें बंद किये रहे, ऐसे ही हम जीवन की ओर किये हैं। और, तब हमारे चरणों का गड्ढों में चले जाना, क्या आश्चर्यजनक है? आंखें बंद रखने के अतिरिक्त न कोई पाप है, न अपराध है। आंखें खोलते ही सब अंधकार विलीन हो जाता है।
एक साधु का स्मरण आता है। उसे बहुत यातनाएं दी गई, किंतु उसकी शांति को नहीं तोड़ा जा सका था। और, उसे बहुत कष्ट दिये गये थे, लेकिन उसकी आनंद मुद्रा नष्ट नहीं की जा सकी थी। यातनाओं के बीच भी वह प्रसन्न था और गालियों के उत्तर में उसकी वाणी मिठास से भरी थी। किसी ने उससे पूछा, ''आप में इतनी अलौकिक शक्ति कैसे आई?'' वह बोला, ''अलौकिक? कहां? इसमें तो कुछ भी अलौकिक नहीं है। बस, मैंने अपनी आंखों का उपयोग करना सीख लिया है।'' उसने कहा, ''मैं आंखें होते अंधा नहीं हूं।'' लेकिन , आंखों से शांति का और साधुता का और सहनशीलता का क्या संबंध? जिससे ये शब्द कहे गये थे, वह नहीं समझ सका था। उसे समझाने के लिये साधु ने पुन: कहा, ''मैं ऊपर आकाश की ओर देखता हूं, तो पाता हूं कि यह पृथ्वी का जीवन अत्यंत क्षणिक और स्वप्नवत् है। और, स्वप्न में किया हुआ व्यवहार मुझे कैसे छू सकता है? और अपने भीतर देखता हूं, तो उसे पाता हूं, जो कि अविनश्वर है- उसका तो कोई भी कुछ भी बिगाड़ने में समर्थ नहीं है! और, जब मैं अपने चारों ओर देखता हूं, तो पाता हूं कि कितने हृदय हैं, जो मुझ पर दया करते और प्रेम करते हैं, जबकि उनके प्रेम को पाने की पात्रता भी मुझ में नहीं। यह देख मन में अत्यंत आनंद और कृतज्ञता का बोध होता है। और, अपने पीछे देखता हूं, तो कितने ही प्राणियों को इतने दुख और पीड़ा में पाता हूं कि मेरा हृदय करुणा और प्रेम से भर आता है। इस भांति मैं शांत हूं और कृतज्ञ हूं, आनंदित हूं और प्रेम से भर गया हूं। मैंने आंखों का उपयोग सीख लिया है। मित्र, मैं अंधा नहीं हूं।''

और, अंधा न होना कितनी बड़ी शक्ति है? आंखों का उपयोग ही साधुता है। वही धर्म है। आंखें सत्य को देखने के लिये हैं। जागो- और देखो। जो आंखें होते हुए भी उन्हें बंद किये हैं, वह स्वयं अपना दुर्भाग्य बोता है।

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on July 01, 2008, 10:35:31 AM
जय सांई राम।।।

मो को कहां तू ढूंढे बंदे  

एक रानी नहाकर अपने महल की छत पर बाल सुखाने के लिए गई। उसके गले में एक हीरों का हार था, जिसे उतार कर वहीं आले पर रख दिया और बाल संवारने लगी। इतने में एक कौवा आया। उसने देखा कि कोई चमकीली चीज है, तो उसे लेकर उड़ गया। एक पेड़ पर बैठ कर उसे खाने की कोशिश की, पर खा न सका। कठोर हीरों पर मारते-मारते चोंच दुखने लगी। अंतत: हार को उसी पेड़ पर लटकता छोड़ कर वह उड़ गया।

जब रानी के बाल सूख गए तो उसका ध्यान अपने हार पर गया, पर वह तो वहां था ही नहीं। इधर-उधर ढूंढा, परन्तु हार गायब। रोती-धोती वह राजा के पास पहुंची, बोली कि हार चोरी हो गई है, उसका पता लगाइए। राजा ने कहा, चिंता क्यों करती हो, दूसरा बनवा देंगे। लेकिन रानी मानी नहीं, उसे उसी हार की रट थी। कहने लगी, नहीं मुझे तो वही हार चाहिए। अब सब ढूंढने लगे, पर किसी को हार मिले ही नहीं।

राजा ने कोतवाल को कहा, मुझ को वह गायब हुआ हार लाकर दो। कोतवाल बड़ा परेशान, कहां मिलेगा? सिपाही, प्रजा, कोतवाल- सब खोजने में लग गए। राजा ने ऐलान किया, जो कोई हार लाकर मुझे देगा, उसको मैं आधा राज्य पुरस्कार में दे दूंगा। अब तो होड़ लग गई प्रजा में। सभी लोग हार ढूंढने लगे आधा राज्य पाने के लालच में। तो ढूंढते-ढूंढते अचानक वह हार किसी को एक गंदे नाले में दिखा। हार तो दिखाई दे रहा था, पर उसमें से बदबू आ रही थी। पानी काला था। परन्तु एक सिपाही कूदा। इधर-उधर बहुत हाथ मारा, पर कुछ नहीं मिला। पता नहीं कहां गायब हो गया। फिर कोतवाल ने देखा, तो वह भी कूद गया। दो को कूदते देखा तो कुछ उत्साही प्रजाजन भी कूद गए। फिर मंत्री कूदा।

तो इस तरह उस नाले में भीड़ लग गई। लोग आते रहे और अपने कपडे़ निकाल-निकाल कर कूदते रहे। लेकिन हार मिला किसी को नहीं- कोई भी कूदता, तो वह गायब हो जाता। जब कुछ नहीं मिलता, तो वह निकल कर दूसरी तरफ खड़ा हो जाता। सारे शरीर पर बदबूदार गंदगी, भीगे हुए खडे़ हैं। दूसरी ओर दूसरा तमाशा, बडे़-बडे़ जाने-माने ज्ञानी, मंत्री सब में होड़ लगी है, मैं जाऊंगा पहले, नहीं मैं तेरा सुपीरियर हूं, मैं जाऊंगा पहले हार लाने के लिए।

इतने में राजा को खबर लगी। उसने सोचा, क्यों न मैं ही कूद जाऊं उसमें? आधे राज्य से हाथ तो नहीं धोना पडे़गा। तो राजा भी कूद गया। इतने में एक संत गुजरे उधर से। उन्होंने देखा तो हंसने लगे, यह क्या तमाशा है? राजा, प्रजा, मंत्री, सिपाही -सब कीचड़ में लथपथ, क्यों कूद रहे हो इसमें?

लोगों ने कहा, महाराज! बात यह है कि रानी का हार चोरी हो गई है। वहां नाले में दिखाई दे रहा है। लेकिन जैसे ही लोग कूदते हैं तो वह गायब हो जाता है। किसी के हाथ नहीं आता।

संत हंसने लगे, भाई! किसी ने ऊपर भी देखा? ऊपर देखो, वह टहनी पर लटका हुआ है। नीचे जो तुम देख रहे हो, वह तो उसकी परछाई है।

इस कहानी का क्या मतलब हुआ? जिस चीज की हम को जरूरत है, जिस परमात्मा को हम पाना चाहते हैं, जिसके लिए हमारा हृदय व्याकुल होता है -वह सुख शांति और आनन्द रूपी हार क्षणिक सुखों के रूप में परछाई की तरह दिखाई देता है और यह महसूस होता है कि इस को हम पूरा कर लेंगे। अगर हमारी यह इच्छा पूरी हो जाएगी तो हमें शांति मिल जाएगी, हम सुखी हो जाएंगे। परन्तु जब हम उसमें कूदते हैं, तो वह सुख और शांति प्राप्त नहीं हो पाती।

इसलिए सभी संत-महात्मा हमें यही संदेश देते हैं कि वह शांति, सुख और आनन्द रूपी हीरों का हार, जिसे हम संसार में परछाई की तरह पाने की कोशिश कर रहे हैं, वह हमारे अंदर ही मिलेगा, बाहर नहीं।
 
अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on July 01, 2008, 11:25:34 PM
जय सांई राम़।।।

स्व-सत्ता ही सर्वोपरि!  

जो स्वयं को खोकर सब-कुछ भी पा ले,  उसने बहुत महंगा सौदा किया है। वह हीरा देकर कंकड़ बीन लाया है। उससे तो वही व्यक्ति समझदार है,  जो कि सब-कुछ खोकर भी स्वयं को बचा लेता है।

एक बार किसी धनवान के महल में आग लग गई थी। उसने अपने सेवकों से बड़ी सावधानी से घर का सारा सामान निकलवाया। कुर्सियां, मेजें, कपड़े की संदूकें, खाते बहियां, तिजोरियां और सब कुछ। इस बीच आग चरों ओर फैलती गई। घर का मालिक बाहर आकर सब लोगों के साथ खड़ा हो गया था। उसकी आंखों में आंसू थे और किंकर्तव्यविमूढ़ वह अपने प्यारे भवन को अग्निसात होते देख रहा था। अंतत: उसने लोगों से पूछा, ''भीतर कुछ रह तो नहीं गया है?'' वे बोले, ''नहीं, फिर भी हम एकबार और जाकर देख आते हैं। ''उन्होंने भीतर जाकर देखा, तो मालिक का एकमात्र पुत्र कोठरी में पड़ा देखा। कोठरी करीब-करीब जल गई थी और पुत्र मृत था। वे घबड़ाकर बाहर आए और छाती पीट-पीटकर रोने-चिल्लाने लगे, ''हाय! हम अभागे, घर का सामान बचाने में लग गये,  किंतु सामान के मालिक को खो दिया है।''

क्या यह घटना हम सबके संबंध में भी सत्य नहीं है। और क्या किसी दिन हमें भी यह नहीं कहना पड़ेगा कि हम अभागे न मालूम क्या-क्या व्यर्थ का सामान बचाते रहे और उस सबके मालिक को- स्वयं अपने आप को खो बैठे? मनुष्य के जीवन में इससे बड़ी कोई दुर्घटना नहीं होती है। लेकिन, बहुत कम ऐसे भाग्यशाली हैं, जो इससे बच पाते हैं।

एक बात स्मरण रखना कि स्वयं की सत्ता से ऊपर ओर कुछ नहीं है। जो उसे पा लेता है, वह सब पा लेता है। और, जो उसे खोता है, उसके कुछ - भी पा लेने का कोई मूल्य नहीं है।

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: tana on July 01, 2008, 11:36:59 PM
ॐ सांई राम~~~

ईसा मसीह अपने अनुयायियों के साथ किसी गांव में उपदेश देने जा रहे थे। उस गांव सें पूर्व ही मार्ग मे उन्हें 15-20 गड्ढे खुदे हुए मिले। ईसा मसीह के एक शिष्य ने उन गड्ढो को देखकर जिज्ञासा प्रकट की।
ईसा मसीह बोले, पानी की तलाश में किसी व्यकित ने इतनें गड्ढे खोदे है। यदि वह धैर्यपूर्वक एक ही स्थान पर गड्ढा खोदता तो उसे पानी अवश्य मिल जाता, आशय यह है कि व्यक्ति को परिश्रम करने के साथ-साथ धैर्य भी रखना चाहिए।

जय सांई राम~~~
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on July 07, 2008, 05:31:25 AM
जय सांई राम।।।

मैं जानता हूँ कि राहें बहुत हैं
कटीली, पथरीली उबड़-खाबड़,
खूबसूरत और रंगीन भी हैं
मै जानता हूँ कि
ये सब मन्ज़िल तक ले जाने वाली हैं
मै यह भी जानता हूँ कि
मेरे पास टुकड़ों मे बांटा हुआ समय है
और दो ही पैर है लेकिन
इस मन के ना जाने कितने पैर है
भागता है हर राह के पीछे और
चलने ही नही देता किसी एक राह पर
बैचारे लड़खड़ाते कदमों को
इस भागते हुए मन को और
लड़खड़ाते हुए कदमों को
कोई कैसे समझाये?
 
अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on July 10, 2008, 03:13:59 AM
जय सांई राम।।।

आज का चिंतन - ईर्ष्‍या  

आज का विचार... हम अनजाने मे ही अपना बुरा करते जाते हैं, और दूसरे का बुरा करना चाहते हैं, जिसे सीधे शब्दो मे हम जलन कहते हैं। दूसरो कॊ हर बात से जलाना,  ईर्ष्‍या करना,  इस से अन्य व्यक्ति का कोई नुक्सान तो नही होता बल्कि हम अपना ही नुकसान करते जाते हैं...।तो आयें विचार करे इस बात पर और बचे इस नुकसान से..... तो यह पढे आज का विचार

दो भाईयो की दुकान एक ही बाजार मे थी और थी भी बिलकुल आमने सामने। दोनो भाई बेचते भी एक ही तरह का समान थे। दोनो की दुकाने भी भगवान की दया से चलती भी खूब थी। पैसे की कमी भी दोनो को नही थी।  लेकिन इस के वावजूद दोनो भाईयो की सेहत दिन पर दिन गिरती जाती थी। बहुत दवा दारु किया। झाड पूंछ भी करवाया। पूजा पाठ यानि सब कुछ करवाया लेकिन दोनो भाईयो की सेहत मे कोई भी फ़र्क नही आया।  थक हार कर अब दोनो भाई जादू टोने वालो के पास भी गये लेकिन बात फ़िर भी ना बनी। और दोनो भाई यह सोच कर बैठ गये कि कोई लाइलाज बीमारी लग गई है। .समय बीतता रहा, एक दिन एक रिश्तेदार जब उनसे मिलने आया तो दोनो भाईयो को देख कर हैरान हुआ।  फ़िर दो चार दिन उन के साथ रहा और जाने से पहले बोला मेरे पास एक ईलाज है आप दोनो की बीमारी का।  लेकिन थोड़ा कठिन है। दोनो भाई सुन कर खुश हुऐ और बोले बताओ हम सब कुछ करने को तैयार है। तो उस रिश्तेदार ने कहा ईलाज शुरु करने से पहले आप दोनो को अपना स्थान बदलना पडेगा। दोनो भाई कुछ समझ नही सके तो  रिशतेदार बोला तुम दोनो भाई एक महीने तक अपनी दुकान मे मत जाना, बल्कि एक महीना दूसरे की दुकान ईमानदारी से संभालाना। उस के बाद तुम्हारा ईलाज शुरू करुंगा। दूसरे दिन से ही भाई एक दूसरे की दुकान सम्भालने लगे।

एक महीने के बाद जब वह रिश्तेदार इन से मिलने आया तो दोनो भाई काफ़ी स्वस्थ दिख रहे थे  और काफ़ी खुश भी थे।  तब रिश्तेदार ने कहा कि आप दोनो को कोई भी बीमारी नही है बस तुम दोनो मे ईर्ष्‍या थी। जब तुम अपनी अपनी दुकान पर बैठे दूसरे की दुकान मे ग्राहक को जाते देखते थे तो जलते थे और यह बात मैने दो दिन तुम्हारे साथ रह कर देखी थी ओर उसी ईर्ष्‍या से तुम अपना ही नुकसान करते रहे थे।  अब तुम दूसरे की दुकान पर बैठकर अपनी दुकान मे जाते ग्राहक देख कर खुश होते हो। यही तुम्हारे स्वस्थ होने का राज़ है।

तो हमे कभी भी दूसरों से ईर्ष्‍या या जलन नही करनी चाहिये
 
अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on July 11, 2008, 03:19:17 AM
जय सांई राम।।।

जीवन में ही मृत्यु

प्रभु को पाना है, तो मरना सीखो। क्या देखते नहीं कि बीज जब मरता है, तो वृक्ष बन जाता है!

एक बाउल फकीर से कोई मिलने गया था। वह गीत गाने में मग्न था। उसकी आंखें इस जगत को देखती हुई मालूम नहीं होती थीं और न ही प्रतीत होता था कि उसकी आत्मा ही यहां उपस्थित है। वह कहीं और ही था- किसी और लोक में, और किसी और रूप में। फिर, जब उसका गीत थमा और उसकी चेतना वापस लौटती हुई मालूम हुई, तो आगंतुक ने पूछा, ''आपका क्या विश्वास है कि मोक्ष कैसे पाया जा सकता है?'' वह सुमधुर वाणी का फकीर बोला, ''केवल मृत्यु के द्वारा।''

कल किसी से यह कहता था। वे पूछने लगे, ''मृत्यु के द्वारा?'' मैंने कहा, ''हां, जीवन में ही मृत्यु के द्वारा। जो शेष सबके प्रति मर जाता है, केवल वही प्रभु के प्रति जागता और जीवित होता है।''

जीवन में ही मरना सीख लेने से बड़ी और कोई कला नहीं है। उस कला को ही मैं योग कहता हूं। जो ऐसे जीता है कि जैसे मृत है, वह जीवन में जो भी सारभूत है, उसे अवश्य ही जान लेता है।
 
अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on July 13, 2008, 08:40:06 AM
जय सांई राम।।।

रेत के घरों से खेलते बच्चे.....  

मृण्मय घरों को ही ही बनाने में जीवन को व्यय मत करो। उस चिन्मय घर का भी स्मरण करो, जिसे कि पीछे छोड़ आये हो और जहां कि आगे भी जाना है। उसका स्मरण आते ही ये घर फिर घर नहीं रह जाते हैं।

''नदी की रेत में कुछ बच्चे खेल रहे थे। उन्होंने रेत के मकान बनाये थे और प्रत्येक कह रहा था, 'यह मेरा है और सबसे श्रेष्ठ है। इसे कोई दूसरा नहीं पा सकता है।' ऐसे वे खेलते रहे। और जब किसी ने किसी के महल को तोड़ दिया, तो लड़े-झगड़े भी। फिर, सांझ का अंधेरा घिर आया। उन्हें घर लौटने का स्मरण हुआ। महल जहां थे, वहीं पड़े रह गये और फिर उनमें उनका 'मेरा' और 'तेरा' भी न रहा।''

यह प्रबोध प्रसंग कहीं पढ़ा था। मैंने कहा, '' यह छोटा सा प्रसंग कितना सत्य है। और, क्या हम सब भी रेत पर महल बनाते बच्चों की भांति नहीं हैं? और कितने कम ऐसे लोग हैं, जिन्हें सूर्य के डूबते देखकर घर लौटने का स्मरण आता हो! और, क्या अधिक लोग रेत के घरों में 'मेरा' 'तेरा' का भाव लिये ही जगत से विदा नहीं हो जाते हैं!''

स्मरण रखना कि प्रौढ़ता का उम्र से कोई संबंध नहीं। मिट्टी के घरों में जिसकी आस्था न रही, उसे ही मैं प्रौढ़ कहता हूं। शेष सब तो रेत के घरों में खेलते बच्चे ही हैं।

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।

Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: tana on July 14, 2008, 03:03:41 AM
ॐ सांई राम~~~

धैर्य~~~

एक बार एक महात्मा ने एक कहानी सुनाई। उनके दो शिष्य थे। उनमें से एक वृद्ध था, उनका बहुत पुराना और पक्का अनुयायी कड़ी साधना करने वाला एक दिन उसने गुरु से पूछा, ‘‘मुझे मोक्ष या बुद्धत्व की प्राप्ति कब होगी ?’’ गुरु बोले, ‘‘अभी तीन जन्म और लगेंगे।’’ यह सुनते ही शिष्य ने कहा, ‘‘मैं बीसवर्षों से कड़ी साधना में लगा हूँ मुझे क्या आप अनाड़ी समझते हैं। बीससाल की साधना के बाद भी तीन जन्म और ! नहीं नहीं !’’ वह इतना क्रोधित और निराश हो गया कि उसने वहीं अपनी माला तोड़ दी, आसन पटक दिया और चला गया। दूसरा अनुयायी एक युवा लड़का था, उसने भी यही प्रश्न किया। गुरु ने उससे कहा, ‘तुम्हें बुद्धत्व प्राप्त करने में इतने जन्म लगेंगे, जितने इस पेड़ के पत्ते हैं।’’ यह सुनते ही वह खुशी से नाचने लगा और बोला, ‘‘वाह, बस इतना ही ! और इस पेड़ के पत्ते तो गिने भी जा सकते हैं। वाह, आखिर तो वह दिन आ ही आएगा।’’ इतनी प्रसन्नता थी उस युवक की, इतना था उसका संतोष धैर्य और स्वीकृति भाव। कहते हैं, वह तभी, वहीं पर बुद्धत्व को उपलब्ध हो गया।

धैर्य ही बुद्धत्व का मूल मंत्र है अनन्त धैर्य और प्रतीक्षा। परन्तु प्रेम में प्रतीक्षा है तो कठिन। अधिकांश व्यक्ति तो जीवन में प्रतीक्षा निराश होकर ही करते हैं, प्रेम से नहीं कर पाते।
प्रतीक्षा भी दो प्रकार की होती है। एक निराश मन से प्रतीक्षा करना और निराश होते ही जाना। दूसरी है प्रेम में प्रतीक्षा, जिसका हर क्षण उत्साह और उल्लास से भरा रहता है। ऐसी प्रतीक्षा अपने में ही एक उत्सव है, क्योंकि मिलन होते ही प्राप्ति का सुख समाप्त हो जाता है। तुमने देखा, जो है उसमें हमें सुख नहीं मिलता, जो नहीं है, उसमें मन सुख ढूंढता है। उसी दिशा में मन भागता है। हाँ तो प्रतीक्षा अपने में ही एक बहुत बढ़िया साधना है हमारे विकास के लिए। प्रतीक्षा प्रेम की क्षमता और हमारा स्वीकृति भाव बढ़ाती है। अपने भीतर की गहराई को मापने का यह एक सुन्दर पैमाना है।

जय सांई राम~~~

Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on July 15, 2008, 03:24:55 AM
जय सांई राम।।।

बहुत संपत्तियां खोजीं,  किंतु अंत में उन्हें विपत्ति पाया। फिर,  स्वयं में संपत्ति के लिए खोज की। जो पाया वही परमात्मा था। तब जाना कि परमात्मा को खो देना ही विपत्ति और उसे पा लेना ही संपत्ति है।

किसी व्यक्ति ने एक बादशाह की बहुत तारीफ की। उसकी स्तुति में सुंदर गीत गाए। वह उससे कुछ पाने का आकांक्षी था। बादशाह उसकी प्रशंसाओं से हंसता रहा और फिर उसने उसे बहुत सी अशर्फियां भेंट कीं। उस व्यक्ति ने जब अशर्फियों पर निगाह डाली, तो उसकी आंखें किसी अलौकिक चमक से भर गई और उसने आकाश की ओर देखा। उन अशर्फियों पर कुछ लिखा था। उसने अशर्फियां फेंक दीं और वह नाचने लगा। उसका हाल कुछ का कुछ हो गया। उप अशर्फियों को पढ़कर उसमें न मालूम कैसी क्रांति हो गई थी। बहुत वर्षो बाद किसी ने उससे पूछा कि उन अशर्फियों पर क्या लिखा था? वह बोला, ''उन पर लिखा था 'परमेश्वर काफी है'।''

सच ही परमेश्वर काफी है। जो जानते हैं, वे सब इस सत्य की गवाही देते हैं।

मैंने क्या देखा? जिनके पास सब कुछ है,  उन्हें दरिद्र देखा और ऐसे संपत्तिशाली भी देखें,  जिनके पास कि कुछ भी नहीं है। फिर, इस सूत्र के दर्शन हुए कि जिन्हें सब पाना है, उन्हें सब छोड़ देना होगा। जो सब छोड़ने का साहस करते हैं, वे स्वयं प्रभु को पाने के अधिकारी हो जाते हैं।

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on July 26, 2008, 12:16:45 AM
जय सांई राम।।।

प्रेम को जानो  

एक बार संत राबिया एक धार्मिक पुस्तक पढ़ रही थीं। पुस्तक में एक जगह लिखा था, शैतान से घृणा करो, प्रेम नहीं। राबिया ने वह लाइन काट दी। कुछ दिन बाद उससे मिलने एक संत आए। वह उस पुस्तक को पढ़ने लगे। उन्होंने कटा हुआ वाक्य देख कर सोचा कि किसी नासमझ ने उसे काटा होगा। उसे धर्म का ज्ञान नहीं होगा। उन्होंने राबिया को वह पंक्ति दिखा कर कहा, जिसने यह पंक्ति काटी है वह जरूर नास्तिक होगा।

राबिया ने कहा, इसे तो मैंने ही काटा है। संत ने अधीरता से कहा, तुम इतनी महान संत होकर यह कैसे कह सकती हो कि शैतान से घृणा मत करो। शैतान तो इंसान का दुश्मन होता है। इस पर राबिया ने कहा, पहले मैं भी यही सोचती थी कि शैतान से घृणा करो। लेकिन उस समय मैं प्रेम को समझ नहीं सकी थी। लेकिन जब से मैं प्रेम को समझी, तब से बड़ी मुश्किल में पड़ गई हूं कि घृणा किससे करूं। मेरी नजर में घृणा लायक कोई नहीं है।

संत ने पूछा, क्या तुम यह कहना चाहती हो कि जो हमसे घृणा करते हैं, हम उनसे प्रेम करें। राबिया बोली, प्रेम किया नहीं जाता। प्रेम तो मन के भीतर अपने आप अंकुरित होने वाली भावना है। प्रेम के अंकुरित होने पर मन के अंदर घृणा के लिए कोई जगह नहीं होगी। हम सबकी एक ही तकलीफ है। हम सोचते हैं कि हमसे कोई प्रेम नहीं करता। यह कोई नहीं सोचता कि प्रेम दूसरों से लेने की चीज नहीं है, यह देने की चीज है। हम प्रेम देते हैं। यदि शैतान से प्रेम करोगे तो वह भी प्रेम का हाथ बढ़ाएगा।

संत ने कहा, अब समझा, राबिया! तुमने उस पंक्ति को काट कर ठीक ही किया है। दरअसल हमारे ही मन के अंदर प्रेम करने का अहंकार भरा है। इसलिए हम प्रेम नहीं करते, प्रेम करने का नाटक करते हैं। यही कारण है कि संसार में नफरत और द्वेष फैलता नजर आता है।
 
अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on July 27, 2008, 01:04:20 AM
जय सांई राम।।।

बुद्ध की अन्तिम शिक्षा....

भगवान् बुद्ध अपने शरीर की आखिरी साँसे गिन रहे थे। उनके सारे शिष्य और अनुयायी उनके चारों ओर एकत्रित थे। ऐसे में उन्होनें भगवान् से अपना आखिरी संदेश देने का अनुरोध किया।

बुद्ध अपने सर्वश्रेष्ठ शिष्य की तरफ़ मुख करके बोले: "मेरे मुख में देखो, क्या दिख रहा है"?

बुद्ध के खुले मुख की तरफ़ देख कर वह बोला: "भगवन, इसमें एक जीभ दिखाई दे रही है"

बुद्ध बोले: "बहुत अच्छा, लेकिन कोई दांत भी हैं क्या?"

शिष्य ने बुद्ध के मुख के और पास जाकर देखा, और बोला: "नहीं भगवन, एक भी दांत नहीं है"

बुद्ध बोले: "दांत कठोर होते हैं, इसलिए टूट जाते हैं। जीभ नरम होती है, इसलिए बनी रहती है। अपने शब्द और आचरण नरम रखो, तुम भी बने रहोगे"

यह कहकर बुद्ध ने अपने शरीर का त्याग कर दिया।

नरमी में ही शान्ति और विकास है। इसी में सबकी भलाई है।
 
अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on July 31, 2008, 03:28:08 AM
जय सांई राम।।।

फूल आते हैं, चले जाते हैं। कांटे आते हैं, चले जाते हैं। सुख आते हैं, चले जाते हैं। दुख आते हैं, चले जाते हैं। जो जगत के इस 'चले जाने'  के शाश्वत नियम को जान लेता है, उसका जीवन क्रमश: बंधनों से मुक्त होने लगता है।

एक अंधकारपूर्ण रात्रि में कोई व्यक्ति नदी तट से कूदकर आत्महत्या करने का विचार कर रहा था। वर्षा के दिन थे और नदी पूर्ण उफान पर थी। आकाश में बादल घिरे थे और बीच-बीच में बिजली चमक रही थी। वह व्यक्ति उस देश का बहुत धनी व्यक्ति था,  लेकिन अचानक घाटा लगा और उसकी सारी संपत्ति चली गई। उसका भाग्य-सूर्य डूब गया था और उसके समक्ष अंधकार के अतिरिक्त और कोई भविष्य नहीं था। ऐसी स्थिति में उसने स्वयं को समाप्त करने का विचार कर लिया था। किंतु,  वह नदी में कूदने के लिए जैसे ही चट्टान के किनारे पर पहुंचने को हुआ कि किन्हीं दो वृद्ध,  लेकिन मजबूत हाथों ने उसे रोक लिया। तभी बिजली चमकी और उसने देखा कि एक वृद्ध साधु उसे पकड़े हुए है। उस वृद्ध ने उससे इस निराशा का कारण पूछा और सारी कथा सुनकर वह हंसने लगा और बोला,  ''तो तुम यह स्वीकार करते हो कि पहले तुम सुखी थे?''  वह बोला,  ''हां, मेरा भाग्य-सूर्य पूरे प्रकाश से चमक रहा था और अब सिवाय अंधकार के मेरे जीवन में और कुछ भी शेष नहीं है।''  वह वृद्ध फिर हंसने लगा और बोला,  ''दिन के बाद रात्रि है और रात्रि के बाद दिन। जब दिन नहीं टिकता, तो रात्रि भी कैसे टिकेगी?  परिवर्तन प्रकृति का नियम है। ठीक से सुन लो - जब अच्छे दिन नहीं रहे, तो बुरे दिन भी नहीं रहेंगे। और जो व्यक्ति इस सत्य को जान लेता है, वह सुख में सुखी नहीं होता और दुख में दुखी नहीं। उसका जीवन उस अडिग चट्टान की भांति हो जाता है, जो वर्षा और धूप में समान ही बनी रहती है।''

सुख और दुख को जो समभाव से ले,  समझना कि उसने स्वयं को जान लिया। क्योंकि, स्वयं की पृथकता का बोध ही समभाव को जन्म देता है। सुख-दुख आते और जाते हैं, जो न आता है और न जाता है, वह है, स्वयं का अस्तित्व, इस अस्तित्व में ठहर जाना ही समत्व है।
 
अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on August 01, 2008, 12:11:24 AM
जय सांई राम।।।

'मैं' का बंधन!  

'मैं' को भूल जाना और 'मैं' से ऊपर उठ जाना सबसे बड़ी कला है। उसके अतिक्रमण से ही मनुष्य मनुष्यता को पार कर द्वियता से संबंधित हो जाता है। जो 'मैं' से घिरे रहते हैं, वे भगवान को नहीं जान पाते। उस घेरे के अतिरिक्त मनुष्यता और भगवत्ता के बीच और कोई बाधा नहीं है।

च्वांग-त्सु किसी बढ़ई की एक कथा कहता था। वह बढ़ई अलौकिक रूप से कुशल था। उसके द्वारा निर्मित वस्तुएं इतनी सुंदर होती थीं कि लोग कहते थे कि जैसे उन्हें किसी मनुष्य ने नहीं, वरन देवताओं ने बनाया हो। किसी राज ने उस बढ़ई से पूछा, ''तुम्हारी कला में यह क्या माया है?'' वह बढ़ई बोला, ''कोई माया-वाया नहीं है, महाराज! बहुत छोटी सी बात है। वह यही है कि जो भी मैं बनाता हूं, उसे बनाते समय अपने 'मैं' को मिटा देता हूं। सबसे पहले मैं अपनी प्राण-शक्ति के अपव्यय को रोकता हूं और चित्त को पूर्णत: शांत बनाता हूं। तीन दिन इस स्थिति में रहने पर, उस वस्तु से होने वाले मुनाफे, कमाई आदि की बात मुझे भूल जाती है। फिर, पांच दिनों बाद उससे मिलने वाले यश का भी ख्याल नहीं रहता। सात दिन और, और मुझे अपनी काया का विस्मरण हो जाता है - सभी बाह्य-अंतर विघ्न और विकल्प तिरोहित हो जाते हैं। फिर, जो मैं बनाता हूं, उससे परे और कुछ भी नहीं रहता। 'मैं' भी नहीं रहता हूं। और, इसलिए वे कृतियां दिव्य प्रतीत होने लगती हैं।''

जीवन में दिव्यता को उतारने का रहस्य सूत्र यही है। मैं को विसर्जित कर दो - और चित्त को किसी सृजन में तल्लीन। अपनी सृष्टिं में ऐसे मिट जाओ और एक हो जाओ जैसे कि परमात्मा उसकी सृष्टिं में हो गया है।

''मैं क्या करूं?''  ''क्या करते हो, यह उतना महत्वपूर्ण नहीं है, जितना कि कैसे करते हो! स्वयं को खोकर कुछ करो, तो उससे ही स्वयं को पाने का मार्ग मिल जाता है।''

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on August 02, 2008, 02:34:45 AM
जय सांई राम।।।

आत्म-गहराई!  

''सदा स्वयं के भीतर गहरे से गहरे होने का प्रयास करते रहो। भीतर इतनी गहराई हो कि कोई तुम्हारी थाह न ले सके। अथाह जिसकी गहराई है, अगोचर उसकी ऊंचाई हो जाती है।''

जीवन जितना ही ऊंचा हो जाता है, जितना कि गहरा हो। जो ऊंचा तो होना चाहते हैं, लेकिन गहरे नहीं, उनकी असफलता सुनिश्चित है। गहराई के आधार पर ही ऊंचाई के शिखर संभलते हैं। दूसरा और कोई रास्ता नहीं। गहराई असली चीज है। उसे जो पा लेता है, उन्हें ऊंचाई तो अनायास ही मिल जाती है। सागर से जो स्वयं में गहरे होते हैं, हिम शिखरों की ऊंचाई केवल उन्हें ही मिलती है। गहराई मूल्य है, जो ऊंचा होने के लिए चुकाना ही पड़ता है। और, स्मरण रहे कि जीवन में बिना मूल्य कुछ भी नहीं मिलता है।

स्वामी राम कहा करते थे कि उन्होंने जापान में तीन-तीन सौ, चार-चार सौ साल के चीड़ और देवदार के दरख्त देखे, जो केवल एक-एक बालिश्त के बराबर ऊंचे थे!  आप ख्याल करें कि देवदार के दरख्त कितने बड़े होते हैं! मगर कौन और कैसे इन दरख्तों को बढ़ाने से रोक देता है?  जब उन्होंने दर्याफ्त किया,  तो लोगों ने कहा हम इन दरख्तों के पत्तों और टहनियों को बिलकुल नहीं छेड़ते,  बल्कि जड़ें काटते रहते हैं,  नीचे बढ़ने नहीं देते। और, कायदा है कि जब जड़ें नीचे नहीं जाएंगी,  तो वृक्ष ऊपर नहीं बढ़ेगा। ऊपर और नीचे दोनों में इस किस्म का संबंध है कि जो लोग ऊपर बढ़ना चाहते हैं, उन्हें अपनी आत्मा में जड़े बढ़ानी चाहिए। भीतर जड़े नहीं बढ़ेंगी, तो जीवन कभी ऊपर नहीं उठ सकता है।

लेकिन, हम इस सूत्र को भूल गए हैं और परिणाम में जो जीवन देवदार के दरख्तों की भांति ऊंचे हो सकते थे, वे जमीन से बालिश्त भर ऊंचे नहीं उठ पाते हैं! मनुष्य छोटे से छोटा होता जा रहा है, क्योंकि स्वयं की आत्मा में उसकी जड़ें कम से कम गहरी होती जाती हैं।

शरीर सतह है,  आत्मा गहराई। शरीर में जो जीता है, वह गहरा कैसे हो सकेगा? शरीर में नहीं, आत्मा में जीओ। सदैव यह स्मरण रखो कि मैं जो भी सोचूं, बोलूं और करूं, उसकी परिसमाप्ति शरीर पर ही न हो जावे। शरीर से भिन्न और ऊपर भी कुछ सोचो, बोलो और करो। उससे ही क्रमश: आत्मा में जड़े मिलती हैं और गहराई उपलब्ध होती है।

 
अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on August 03, 2008, 01:38:23 AM
जय सांई राम।।।

ध्यान- शांत प्रतीक्षा!  

कई बार ऐसा होता है कि ध्यान पास ही होता है, पर हम दूसरी चीजों में व्यस्त होते हैं। वह सूक्ष्म आवाज हमारे भीतर ही है, लेकिन हम निरंतर शोर से, व्यस्तताओं से, जिम्मेवारियों से, कोलाहल से भरे हुए हैं। और ध्यान आता है, एक फुसफुसाहट की तरह, वह नारे लगाते हुए नहीं आता, वह बहुत ही चुपचाप आता है। वह कोई शोरगुल नहीं करता। उसके कदमों की आहट भी सुनाई नहीं पड़ती। यदि हम व्यस्त हैं, तो वह प्रतीक्षा करता है और लौट जाता है।

तो एक बात तय कर लें कि कम से कम एक घंटा रोज शांत बैठें और उसकी प्रतीक्षा करें। कुछ मत करें, बस आंखें बंद करके शांत बैठ जाएं- गहन प्रतीक्षा में, एक प्रतीक्षारत् हृदय के साथ, एक खुले हृदय के साथ। सिर्फ प्रतीक्षा करें कि यदि कुछ घटे तो हम उसका स्वागत करने के लिए तैयार हों। यदि कुछ न घटे तो निराश न हों। कुछ न घटे तो भी एक घंटा बैठना अपने आप में विश्रामदायी है। वह हमें शांत करता है, स्वस्थ करता है, तरोताजा करता है और हमें जड़ों से जोड़ता है।

लेकिन धीरे-धीरे झलकें मिलने लगती हैं और एक तालमेल बैठने लगता है। हम किसी विशेष स्थिति में, विशेष कमरे में, विशेष स्थिति में प्रतीक्षा करते हैं, तो झलकें ज्यादा-ज्यादा आती हैं। वे कहीं बाहर से नहीं आती हैं, वे तुम्हारे अंतर्तम केंद्र से आती हैं। लेकिन जब अंतर्चेतना जानती है कि बाह्य चेतना उसके लिए प्रतीक्षारत है, तो मिलन की संभावना बढ़ जाती है।

किसी वृक्ष के नीचे बस बैठ जाएं। हवा चल रही है और वृक्ष के पत्तों में सरसराहट हो रही है। हवा आपको छू रही है, आपके आसपास बह रही है, आपको छूकर गुजर रही है। लेकिन हवा को सिर्फ अपने आसपास ही मत गुजरने दें, उसे अपने भीतर से होकर भी गुजरने दें, अपने भीतर से बहने दें। अपनी आंखें बंद कर लें और महसूस करें कि जैसे हवा वृक्षों से होकर गुजरती है और पत्तों की सरसराहट होती है, वैसे ही आप भी एक वृक्ष की भांति हैं, खुले और हवा आपसे होकर बह रही है- आसपास से नहीं बल्कि सीधे आपसे होकर बह रही है।

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on August 22, 2008, 11:13:15 PM
जय सांई राम।।।

शांति की प्राप्ति!!  

'जीवन में सबसे बड़ा रहस्य सूत्र क्या है?' जब कोई मुझ से यह पूछता है, तो मैं कहता हूं, ''जीते जी मर जाना।''

किसी सम्राट ने एक युवक की असाधारण सेवाओं और वीरता से प्रसन्न होकर उसे सम्मानित करना चाहा। उस राज्य का जो सबसे बड़ा सम्मान और पद था, वह उसे देने की घोषणा की गई। लेकिन, ज्ञात हुआ कि वह युवक इससे प्रसन्न और संतुष्ट नहीं है। सम्राट ने उसे बुलाया और कहा, ''क्या चाहते हो? तुम जो भी चाहो, मैं उसे देने को तैयार हूं। तुम्हारी सेवाएं निश्चय ही सभी पुरस्कारों से बड़ी है।'' वह युवक बोला, ''महाराज, बहुत छोटी-सी मेरी मांग है। उसके लिए ही प्रार्थना करता हूं। धन मुझे नहीं चाहिए- न ही पद, न सम्मान, न प्रतिष्ठा। मैं चित्त की शांति चाहता हूं।'' राजा ने सुना तो थोड़ी देर को तो वह चुप रह गया। फिर बोला, ''जो मेरे पास ही नहीं है, उसे मैं कैसे दे सकता हूं!'' फिर वह सम्राट उस व्यक्ति को पहाड़ों में निवास करने वाले एक शांति को उपलब्ध साधु के पास लेकर स्वयं ही गया। उस व्यक्ति ने जाकर अपनी प्रार्थना साधु के समक्ष निवेदित की। वह साधु अलौकिक रूप से शांत और आनंदित था। लेकिन, सम्राट ने देखा कि उस युवक की प्रार्थना सुनकर वह भी वैसा ही मौन रह गया, जैसे कि स्वयं सम्राट रह गया था! सम्राट ने संन्यासी से कहा, ''मेरी भी प्रार्थना है, इस युवक को शांति दें। अपनी सेवाओं ओर समर्पण के लिए राजा की ओर से यही पुरस्कार उसने चाहा है। मैं तो स्वयं ही शांत नहीं हूं, इसलिए शांति कैसे दे सकता हूं? सो इसे आपके पास लेकर आया हूं।'' वह संन्यासी बोला, ''राजन शांति ऐसी संपदा नहीं है, जो कि किसी दूसरे से ली-दी जा सके। उसे तो स्वयं ही पाना होता है। जो दूसरों से मिल जाए वह दूसरों से छीनी भी जा सकती है। अंतत: मृत्यु तो उसे निश्चित ही छीन लेती है। जो संपत्ति किसी और से नहीं, स्वयं से ही पाई जाती है, उसे ही मृत्यु छीनने में असमर्थ है। शांति मृत्यु से बड़ी है, इसलिए उसे और कोई नहीं दे सकता है।''

एक संन्यासी ने ही यह कहानी मुझे सुनाई थी। सुनकर मैंने कहा, ''निश्चय ही मृत्यु शांति को नहीं छीन सकती है, क्योंकि, जो मृत्यु से पहले ही मरना जान लेते हैं, व ही ऐसी शांति को उपलब्ध कर पाते हैं।''

क्या तुम्हें मृत्यु का अनुभव है? यदि नहीं, तो तुम मृत्यु के चंगुल में हो। मृत्यु के हाथों में स्वयं को सदा अनुभव करने से छटपटाहट होती है, वही अशांति है। जो ऐसे जीने लगते हैं कि जैसे जीवित होते हुए भी जीवित न हों, वह मृत्यु को जान लेता है और जानकर मृत्यु के पार हो जाता है।

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on August 31, 2008, 12:30:14 AM
जय सांई राम।।।

There are thousand things
Which I see but keep mum.
There are hundreds of events which
I face and don't say at all
There are enormous pains
I took within my heart
Remain immune to every thing.

It is ungovernable power
Before which we are bowed down
And
It is unfathomed darkness
Where I am lost
I am searching
The cause of my Agony
And In all this I found
MY BABA SAI AND....MYSELF... 

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।
Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: tana on September 01, 2008, 06:46:12 AM
ॐ सांई राम~~~

भक्त का अहंकार~~~

एक बार देवर्षि नारद ने भगवान विष्णु से पूछा, भगवान आप का सबसे बड़ा भक्त कौन है। भगवान विष्णु नारद के मन की बात समझ गए। उन्होंने कहां, अमुक गांव का अमुक किसान हमारा सबसे प्रिय भक्त है। भगवान विष्णु का उत्तर सुन कर नारद जी को निराशा हुई। वह बोले, भगवान आप का प्रिय भक्त तो मैं भी हूं फिर सबसे प्रिय क्यों नहीं। भगवान विष्णु ने कहा, तुम उस किसान के यहां जाकर उसकी दिन भर की दिनचर्या देख कर मुझे आकर बताओ फिर मैं बताऊंगा। नारद उस विष्णु भक्त किसान के घर पहुंचे। उन्होंने देखा कि किसान सुबह उठ कर कुछ देर भगवान विष्णु का स्मरण किया फिर रूखी सूखी रोटी खा कर हल बैल लेकर खेत जोतने चला गया। शाम को लौटा तो बैलों को चारा पानी दिया। उसके बाद थोड़ी देर के लिए भगवान का नाम लिया और रात को खाना खाकर सो गया। एक दिन उस किसान के घर रह कर नारद जी भगवान विष्णु के पास आए और उसकी आंखों देखी दिनचर्या के बारे में बताया। अंत में नारद ने कहा, प्रभु उसके पास तो आप का नाम लेने का समय भी नहीं है फिर वह आप का सबसे प्रिय भक्त कैसे बन गया। मैं तो दिन रात आप का नाम जपने के सिवाय कोई काम करता ही नहीं फिर भला वह किसान कैसे आप का सबसे प्रिय भक्त बन गया।

भगवान विष्णु उस बात को टालते हुए नारद को एक लबालब भरा अमृत कलश देते हुए कहा, देवर्षि तुम इस कलश को लेकर त्रैलोक्य की परिक्रमा करो। लेकिन यह ध्यान रखना कि इसकी एक बूंद भी छलकने न पाए। यदि एक बूंद भी नीचे गिरी तो तुम्हारा अब तक का किया गया सारा पुण्य खत्म हो जाएगा।

नारद अमृत कलश लेकर तीनों लोको की यात्रा पर निकल गए और यात्रा पूरी करके वह भगवान विष्णु को कलश देते हुए कहा, प्रभु कलश से एक बूंद भी अमृत नहीं छलकने पाई। भगवान विष्णु ने कहा- नारद, परिक्रमा के दौरान तुमने कितनी बार मेरा नाम स्मरण किया था। नारद ने कहा, प्रभु परिक्रमा के दौरान तो मेरा ध्यान इस कलश पर केंद्रित था इसलिए एक बार भी आप का स्मरण नहीं कर पाया। भगवान विष्णु ने हंस कर कहा, जब तुम परिक्रमा के दौरान एक बार भी अपना ध्यान कलश से हटा कर मेरा स्मरण नहीं कर सके जब कि वह किसान अपने सभी काम करते हुए भी कम से कम दो बार नियमित रूप से मेरा स्मरण करना नहीं भूलता तो वह सबसे बड़ा भक्त हुआ या आप। सबसे प्रिय भक्त हो होता है जो अपना कर्म करते हुए प्रेम से मेरा स्मरण भी करता है। नारद जी को सबसे प्रिय भक्त होने का अहंकार खत्म हो गया।


जय सांई राम~~~

Title: Re: आज का चिन्तन
Post by: Ramesh Ramnani on August 17, 2009, 08:39:19 AM
जय सांई राम।।।

आज एक बार सबसे मुस्करा के बात करो
बिताये हुये पलों को साथ साथ याद करो
क्या पता कल चेहरे को मुस्कुराना
और दिमाग को पुराने पल याद हो ना हो
आज एक बार फ़िर पुरानी बातो मे खो जाओ
आज एक बार फ़िर पुरानी यादों मे डूब जाओ
क्या पता कल ये बाते
और ये यादें हो ना हो
आज एक बार मन्दिर हो आओ
पूबजा कर के प्रसाद भी चढाओ
क्या पता कल के कलयुग मे
बाबा पर लोगों की श्रद्धा हो ना हो
बारिश मे आज खूब भीगो
झूम झूम के बचपन की तरह नाचो
क्या पता बीते हुए बचपन की तरह
कल ये बारिश भी हो ना हो
आज हर काम खूब दिल लगा कर करो
उसे तय समय से पहले पूरा करो
क्या पता आज की तरह
कल बाजूओं मे ताकत हो ना हो
आज एक बार चैन की नीन्द सो जाओ
आज कोई अच्छा सा सपना भी देखो
क्या पता कल जिन्दगी मे चैन
और आंखों मे कोई सपना हो ना हो
क्या पता
कल हो ना हो

अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई


ॐ सांई राम।।।