Join Sai Baba Announcement List


DOWNLOAD SAMARPAN - Nov 2018





Author Topic: बुद्धिजीवी करते हैं दया  (Read 2291 times)

0 Members and 1 Guest are viewing this topic.

Offline JR

  • Member
  • Posts: 4611
  • Blessings 35
  • सांई की मीरा
    • Sai Baba
बुद्धिजीवी करते हैं दया
 
निःसंदेह सभी धर्मों में दया और करुणा को महत्व दिया गया है। ये भाव मनुष्यों को एक-दूसरे से जोड़ते हैं। उनमें प्रेम और भाईचारा बढ़ाते हैं तथा उन्हें समाज में सम्मान देकर ऊँचा उठाते हैं। दया और करुणा के भाव रखने वाला दूसरे की पीड़ा समझता है। उन्हें दूर करने में सहायक बनता है। कह सकते हैं दया और करुणा के भाव रहने से ही यह संसार चल रहा है। इसी के कारण मानवता जीवित है और लोगों के बीच प्रेम और भाईचारा दिखाई देता है।

इसके विपरीत अभिमान को समस्त पापों का मूल कहा जाता है। देखा गया है कि अभिमान मनुष्य को पाप और पतन के मार्ग पर ले जाता है। इसके कारण मनुष्यों के बीच घृणा और शत्रुता के भाव पनपते हैं। उनके बीच दूरियाँ बढ़ती हैं। यह अभिमान कई प्रकार का हो सकताहै। शरीर की शक्ति का अभिमान। धन-संपत्ति का अभिमान। पद और प्रतिष्ठा का अभिमान। जाति, वंश और परिवार का अभिमान। अभिमान मनुष्य के मन-मस्तिष्क और शरीर में 'मद' की तरह काम करता है। इस 'मद' में डूबकर वह उचित-अनुचित और पुण्य-पाप में भेद नहीं कर पाता है। वहउन्हीं कामों को करता है जो उसे ठीक लगते हैं। वह उन सभी कामों को करता है जो उसके अभिमान को चोट पहुँचाते हैं। वह शास्त्रसम्मत कार्यों की ओर ध्यान नहीं दे पाता और न लोक निंदा की परवाह करता है। वह यह भूल जाता है कि संसार में कोई भी साधन सदैवसाथ नहीं देते। एक दिन सभी साथ छोड़ देते हैं। इस हालत में बुरे कामों के लिए पश्चाताप करना पड़ता है। रावण जैसे विद्वान का पतन दुष्कर्म और अभिमान के कारण हुआ। अनगिनत दृष्टांत हैं, जिनसे पता चलता है कि अभिमान करने वालों का एक दिन पतन होता ही है। ऐसे लोग शिखर से गिरते हैं और लोक निंदा के पात्र बन जाते हैं। अहंकार के मद में उनसे जो दुष्कर्म और पाप कर्म हो जाते हैं, उनका फल भी भोगना पड़ता है।

इसलिए बुद्धिमान सदैव दया और करुणा से भरा आचरण करते हैं। प्रारंभ में इसके कारण भले ही कष्ट मिले, परंतु ये गुण सम्मान और महानता के शिखर पर भी पहुँचाते हैं।

सबका मालिक एक - Sabka Malik Ek

Sai Baba | प्यारे से सांई बाबा कि सुन्दर सी वेबसाईट : http://www.shirdi-sai-baba.com
Spiritual India | आध्य़ात्मिक भारत : http://www.spiritualindia.org
Send Sai Baba eCard and Photos: http://gallery.spiritualindia.org
Listen Sai Baba Bhajan: http://gallery.spiritualindia.org/audio/
Spirituality: http://www.spiritualindia.org/wiki

 


Facebook Comments