May 21, 2013, 06:57:32 AM



E-mail:
Pages: [1] 2 3 ... 5   Go Down
  Print  
Author Topic: BABA KI KAVITAYE AUR BABA K VICHAR..!  (Read 10732 times)
0 Members and 8 Guests are viewing this topic.
sai ki beti_shalaka
Member

Offline Offline

Posts: 998



« on: June 30, 2012, 02:38:45 AM »

ॐ साईं राम!!!







मेरा हाथ पकङना सांई~~
जब चारों और अंधेरा हो,
जब दिखता न कहीं सवेरा हो,
जब बोल न मैं कुछपाऊँ,
और मन ही मन घबराऊँ,
तब,मेरा हाथ पकङना सांई~
जब कोई अपना छूट जाये,
जब कोई सपना टूट जाये,
जब किसी से कोई आस न हो,
जब किसी पर विश्वास न हो,
तब,मेरा हाथ पकङना सांई~



जय साईं राम!!!
« Last Edit: June 30, 2012, 02:54:17 AM by sai ki beti_shalaka » Logged

Sai Baba Says -Keep the bad evilminded persons a distance.Live with honor,realizing the greatness of Nama Naamsmaran,always be happy...
sai ki beti_shalaka
Member

Offline Offline

Posts: 998



« Reply #1 on: June 30, 2012, 02:50:54 AM »

ॐ साईं राम!!!








हमेशा दुआ मांगते रहो..
क्योकि
मुमकिन और नामुमकिन तो हमारी सोच में है..
उस साईं के लिए तो कुछ भी नामुमकिन नहीं है ..!

"बाबा मालिक"


ॐ साईं राम!!!
« Last Edit: June 30, 2012, 02:53:46 AM by sai ki beti_shalaka » Logged

Sai Baba Says -Keep the bad evilminded persons a distance.Live with honor,realizing the greatness of Nama Naamsmaran,always be happy...
sai ki beti_shalaka
Member

Offline Offline

Posts: 998



« Reply #2 on: June 30, 2012, 02:57:31 AM »

!! ॐ साईं राम !!








ताकत की जरूरत तभी होती है जब कुछ बुरा करना हो वरना दुनिया मे सब कुछ पाने के लिए प्यार ही काफी है - साईं बाबा

!! सबका मालिक एक !!



!! ॐ साईं राम !!
Logged

Sai Baba Says -Keep the bad evilminded persons a distance.Live with honor,realizing the greatness of Nama Naamsmaran,always be happy...
sai ki beti_shalaka
Member

Offline Offline

Posts: 998



« Reply #3 on: July 01, 2012, 09:11:54 PM »

!! ॐ साईं राम !!








सज रहे है जी साईं राम
देखो शिर्डी में
देखो शिर्डी में, देखो शिर्डी में

समाधी पे देखो धूम मची है
द्वारका माई भी जग-मग सजी है
स्वर्ग बना है साईं धाम, देखो शिर्डी में
देखो शिर्डी में ,देखो शिर्डी में

बाबा को मंगल स्नान कराएँ
सुनहरे चोले से बाबा को सजाएँ
भक्त कर रहे देखो प्रणाम, देखो शिर्डी में
देखो शिर्डी में ,देखो शिर्डी में

बाबा को सुंदर फूल चढ़ाये
कोई सुनहरी माला चढ़ाये
कर रहे सब गुणगान , देखो शिर्डी में
देखो शिर्डी में ,देखो शिर्डी में

बाबा के दर पे सवाली जो आया
झोली वो खाली भर भर के लाया
यहाँ बैठे हैं करुणा निधान, देखो शिर्डी में ,
देखो शिर्डी में ,देखो शिर्डी में

मालिक सभी का एक बताया
कोढ़ी को भी गले से लगाया
श्रधा सबुरी की शिक्षा महान देखो शिर्डी में
देखो शिर्डी में ,देखो शिर्डी में



!! ॐ साईं राम !!
Logged

Sai Baba Says -Keep the bad evilminded persons a distance.Live with honor,realizing the greatness of Nama Naamsmaran,always be happy...
sai ki beti_shalaka
Member

Offline Offline

Posts: 998



« Reply #4 on: July 01, 2012, 09:16:42 PM »

!! ॐ साईं राम !!




बिठाके तुम्हे मन मंदिर में,
दिव्य रूप तुम्हारा निहारा करूँ!
भर के भृग पांतो में प्रेम का जल,
पद पंकज नाथ पखारा करूँ!
मृदु मंजुल भावो की माला बना,
तेरी पूजा के साज संवारा करूँ!

साईं नाथ दया करना इतनी,
नित नाम तुम्हारा उच्चार करूँ!

बनूँ प्रेम पुजारी मैं तुम्हारा प्रभु,
तुम्हारी आरती भव्य उत्तारा करूँ!
तेरे नाम की माला हे साईं,
मन के मनको पे फिराया करूँ!

साईं नाथ दया करना इतनी,
नित नाम तुम्हारा उच्चार करूँ!

तुम आओ न आओ यहाँ साईं,
दिन रात में तुम्हे बुलाया करूँ!
जिस पथ पर पाँव धरे तुमने,
पलके उस पथ पे बिछाया करूँ!

साईं नाथ दया करना इतनी,
नित नाम तुम्हारा उच्चार करूँ!



!! ॐ साईं राम !!
Logged

Sai Baba Says -Keep the bad evilminded persons a distance.Live with honor,realizing the greatness of Nama Naamsmaran,always be happy...
sai ki beti_shalaka
Member

Offline Offline

Posts: 998



« Reply #5 on: July 01, 2012, 09:30:10 PM »

!! ॐ साईं राम !!





ये शिकायत मत करो साईँ से कि हमारी र्प्राथना तुरंत क्योँ नहीँ सुनता...
ये शुक्रिया करो साईँ का कि हमारे गुनाहोँ की सज़ा हमेँ तुरंत नहीँ देता...



सबका मालिक एक है ......
बाबा की कृपा हम सब पर बनी रहे |


!! ॐ साईं राम !!
Logged

Sai Baba Says -Keep the bad evilminded persons a distance.Live with honor,realizing the greatness of Nama Naamsmaran,always be happy...
saibabakibeti
Member

Offline Offline

Posts: 209



« Reply #6 on: July 02, 2012, 12:19:43 AM »

Many Thanks for posting such beautiful thoughts and poems on BABA.

We should all strive to abide by these words as mere appreciation without practice is a waste; and I promise I will not let this go waste.

Thanks again for the inspiration and motivation.

OM SAI RAM
Logged

OM SHRI SAI NATHAY NAMAH
sai ki beti_shalaka
Member

Offline Offline

Posts: 998



« Reply #7 on: July 02, 2012, 03:28:30 AM »

!! ॐ साईं राम !!

आपकी पूजा जिसने की, उसका होगा कल्याण
साई हमारी रक्षा करो बनकर माँ दुर्गा महान

जिन की कृपा दृष्टि से मिटे अँधेरी रात
साई हमारी रक्षा करो बनकर सरस्वती मात

जिसने संसार में, प्रेम रुपी अमृत नदी चलाई
साई हमारी रक्षा करो, बनके राधा माई

जिसकी कृपा से सब संसार सुख पाता
साई हमारी रक्षा करो, बन के सीता माता

" सफल होगे सारे काम, जपते रहो नित ॐ साईं राम "





!! ॐ साईं राम !!
Logged

Sai Baba Says -Keep the bad evilminded persons a distance.Live with honor,realizing the greatness of Nama Naamsmaran,always be happy...
PiyaGolu
Members
Member
*
Offline Offline

Posts: 6744


ੴ ਸਤਿ ਨਾਮੁ


« Reply #8 on: July 03, 2012, 09:43:42 PM »

!! ॐ साईं राम !!



तुझ में है यह जग समाया | तेरे दर से न कोई खाली आया ||
सबके ह्रदय की बात तू जाने | सबके मन में साईं विराजे ||


!! बाबा मालिक !!
!! ॐ साईं राम !!
Logged

"नानक नाम चढदी कला, तेरे पहाणे सर्वद दा भला "
sai ki beti_shalaka
Member

Offline Offline

Posts: 998



« Reply #9 on: July 03, 2012, 11:13:44 PM »

~~जय सांई राम~~







बात है ये एक चेहरे की,
एक चेहरा ऐसा जिसे मैं जानता हूँ।
एक चेहरा ऐसा जो,
बहुत सुंदर है।
एक चेहरा ऐसा जो,
रात में भी उजाला देता है।
एक चेहरा ऐसा जो,
जो मेरी प्रेरणा है।
ज़िंदगी की राहों में जो मुझे रास्ता देता है।
एक चेहरा ऐसा जो,
मुझे जानता है,
मेरे न बोलने पर मेरे भाव पहचानता है।
एक चेहरा ऐसा जो,
मुझे रोशनी देता है।
मेरी ज़िंदगी की राहों में,
उजाला भर देता है।
एक चेहरा ऐसा जो,
जो मेरे दुःख बांटता है।
मेरी ज़िंदगी के सुख-दुःख को
खूब पहनाता है।
एक चेहरा है ऐसा,
जिससे मुझे प्यार है।
दुनिया से अलग
मेरा और उसका संसार है।
एक चेहरा ऐसा,
जो मेरी पहचान है,
मैं खुश नसीब हूँ
क्योंकि चेहरे पे मुझे मान है।

क्योंकि ये चेहरा
और किसी का नहीं
अपने सांई बाबा का है~~~


~~जय सांई राम~~
Logged

Sai Baba Says -Keep the bad evilminded persons a distance.Live with honor,realizing the greatness of Nama Naamsmaran,always be happy...
sai ki beti_shalaka
Member

Offline Offline

Posts: 998



« Reply #10 on: July 04, 2012, 08:20:27 PM »

~~जय सांई राम~~



अगर मैं तुम्हारी प्रार्थना का तुरन्त जबाव दे देता हूँ
तो मैं तुम्हारे विश्वास को और पक्का करता हूँ ।
अगर मैं तुम्हारी प्रार्थना का तुरन्त जबाव नहीं देता हूँ
तो मैं तुम्हारे धैर्य की परीक्षा लेता हूँ ।
अगर मैं तुम्हारी प्रार्थना का बिल्कुल भी जबाव नहीं देता हूँ
तो मैंने तुम्हारे लिये कुछ और ही अच्छा सोच रखा है ।

ॐ शान्ति: ! शान्ति: ! शांति :!


~~जय सांई राम~~
Logged

Sai Baba Says -Keep the bad evilminded persons a distance.Live with honor,realizing the greatness of Nama Naamsmaran,always be happy...
sai ki beti_shalaka
Member

Offline Offline

Posts: 998



« Reply #11 on: July 04, 2012, 08:33:53 PM »

~~जय सांई राम~~



क्या करूं कैसे संभालू,
ये मन संभले न संभलता है,
जितना चांहू बस में करना,
उतना उङता जाता है,
जितना चांहू बाँध के रखना,
उतने पर फैलाता है,
छोटा कितना है ये मन,
पर न जाने कितने पंख फैलाए हैं,
इस मन का पेट कभी न भरता,
रोज़ नई ख्वाइश रखता है,
जब मैं चैन से बैठना चाहूं
यही मुझे तंग करता है,
मेरा मन तो चाहे कि मन ही न हो,
बस फिर कोई झंझट ही न हो,
हे सांई यह कृपा कर दो,
इस मन को बस में कर दो,
इसके पंख काट डालो या फिर मुझे तुम अपना लो~~~




!! सबका मालिक एक !!
!! ॐ साईं राम !!
Logged

Sai Baba Says -Keep the bad evilminded persons a distance.Live with honor,realizing the greatness of Nama Naamsmaran,always be happy...
sai ki beti_shalaka
Member

Offline Offline

Posts: 998



« Reply #12 on: July 05, 2012, 01:08:38 AM »

!!!....ॐ साई राम....!!!




हे मेरे साई,मेरे बाबा,
एक बात पूछूँ,जवाब दोगे...

क्या रिश्ता है मेरा तुमसे,
जो ख्याल रखते हो मेरे हर सुख,दुख का।
...
एक छोटे बच्चे की तरह ज्योंही मन में कोई मुराद लाता हूँ,
एक पालनहार पिता की तरह तुम झट से उसे पूरा कर देते हो।

समय बितता है दिन से रात होती है,
और मै तुम्हें और तुम्हारे सारे उपकार को भूल जाता हूँ,
मै भूल जाता हूँ कि मै क्यों हूँ?

पर तुम अखिल ब्रह्मांड के नायक मुझ तुच्छ को हर पल याद रखते हो,
और एहसास कराते हो कि तुम मेरे लिये हो।

समय की नियती की कसौटी पर मेरा खुद से विश्वास उठ जाता है,
और तुम अपने चमत्कार से बार,बार खुद पर मेरा विश्वास बढ़ा देते हो।

मै विराने में अकेला जर्जर पतली जिंदगी की पगडंडी पर,
अपने दुखों की गठरी और दुर्भाग्य को ढ़ोता रहता हूँ,
और तुम रास्ते में अजनबी से आते हो,
और मेरा हाथ थाम लेते हो,मेरी गठरी उठा लेते हो,
और मेरे हर दुर्भाग्य को भाग्य में बदल देते हो।

उस वक्त मै सून्न सा होता हूँ कुछ पता नहीं चलता,
पर बाद में तुम्हारे साथ होने का आभास होता है,
और आँखों से आँसूओं की बरसात शुरु हो जाती है,
मै रोने लगता हूँ बाबा,
और बार,बार साई,साई पुकारता हूँ।

और जब रोता,रोता सो जाता हूँ,
तो तुम मेरे पास आकर अपने करुणामय कोमल हाथ से,
मेरे आँसू पोछते हो,मुझे बताते हो....

कि मेरे बेटे तू इस भारी भीड़ में खुद को अकेला ना समझ,
मै तेरे साथ हर दम हूँ,हर पल हूँ।

और उस एक पल में मै खुद को जान जाता हूँ साई कि मै क्यों हूँ?
और तुम मेरे कौन हो,
क्या रिश्ता है तुमसे?

सारे प्रश्नों का जवाब बस तुम्हारी मुस्कुराहट दे जाती है,
और मै दौड़ कर तुम्हारे गोद में आ जाता हूँ साई,साई कहता।



!!!....ॐ साई राम....!!!
Logged

Sai Baba Says -Keep the bad evilminded persons a distance.Live with honor,realizing the greatness of Nama Naamsmaran,always be happy...
sai ki beti_shalaka
Member

Offline Offline

Posts: 998



« Reply #13 on: July 05, 2012, 03:28:42 AM »

!!!....ॐ साई राम....!!!






प्राणिमात्र की पीड़ा हरने वाले साई हरदम कहते, 'मैं मानवता की सेवा के लिए ही पैदा हुआ हूं। मेरा उद्देश्य शिरडी को ऐसा स्थल बनाना है, जहां न कोई गरीब होगा, न अमीर, न धनी और न ही निर्धन..।' कोई खाई, कैसी भी दीवार..बाबा की कृपा पाने में बाधा नहीं बनती। बाबा कहते, 'मैं शिरडी में रहता हूं, लेकिन हर श्रद्धालु के दिल में मुझे ढूंढ सकते हो। एक के और सबके। जो श्रद्धा रखता है, वह मुझे अपने पास पाता है।'




!!!....ॐ साई राम....!!!
Logged

Sai Baba Says -Keep the bad evilminded persons a distance.Live with honor,realizing the greatness of Nama Naamsmaran,always be happy...
sai ki beti_shalaka
Member

Offline Offline

Posts: 998



« Reply #14 on: July 05, 2012, 08:10:16 PM »

!!!....ॐ साई राम....!!!





खाली हाथ आए और खाली हाथ चले। जो आज तुम्हारा है, कल और किसी का था, परसों किसी और का होगा।
तुम इसे अपना समझ कर मग्न हो रहे हो। बस यही प्रसन्नता तुम्हारे दु:खों का कारण है।



!!!....ॐ साई राम....!!!
Logged

Sai Baba Says -Keep the bad evilminded persons a distance.Live with honor,realizing the greatness of Nama Naamsmaran,always be happy...
Pages: [1] 2 3 ... 5   Go Up
  Print  
 
Jump to:  


SATHYA SAI BABA FORUM SPIRITUAL PHOTO GALLERY SAI BABA
SAMARPAN - A SAI BABA MAGAZINE SPIRITUAL INDIA SAI BABA QUESTIONS & ANSWER
SAI BABA DESKMATE DOWNLOAD SHIRDI 360 VIEW SAI SATCHARITRA HINDI AUDIO




Listen Sai Baba Radio: