सांई का सन्देशा कितना नेक – 2
सबका भइया मालिक एक – 2
सांई सदाशिव सांई गणेश
सबका भइया मालिक एक – 2
जिसके संग है सांई नाथ
वो नहीं होता कभी अनाथ – 2
देश मे रहो चाहे रहो विदेश
सबका भइया मालिक एक – 2
जिसके सर सांई का हाथ
बिगड़ी बन जाये सब बात – 2
रहे ना बाकी कोई कलेश
सबका भइया मालिक एक – 2
जो जपता है सांई नाम
मिल जाये घर बैठे राम – 2
पाओगे साईं का मधुर संदेश
सबका भइया मालिक एक – 2
सांई का सन्देशा कितना नेक
सांई सदाशिव सांई गणेश
सबका भइया मालिक एक – 2