DwarkaMai - Sai Baba Forum
Indian Spirituality => Bhajan Lyrics Collection => Topic started by: JR on April 03, 2007, 04:11:10 AM
-
सांई राम कृष्ण रहमान सांई गीता वेद पुराण -2
चाहे राम कहो रहमान कहो चाहे श्याम कहो भगवान कहो
मेरा सांई सभी में समाया सब पर उसकी छाया - 2
सांई राम कृष्ण रहमान सांई गीता वेद -2
दुनिया भर के सब संतो में है सांई की वाणी
जो भी सुनता उसको लगती अपनी राम कहानी - 2
चाहे सूर की हो चाहे मीरा की चाहे नानक की चाहे कबीरा की
मेरा सांई सभी में समाया सब पर उसकी छाया
मेरा सांई सभी में समाया
सांई राम कृष्ण रहमान सांई गीता वेद पुराण
मुसलमान हो हिन्दू सिख हो सब सांई के प्यारे
जैन बुद् हो या इसाई सब आँखों के तारे
गीता को पढ़ो या कुरान पढ़ो
गुरुवाणी पढ़ो या पुराण पढ़ो
मेरा सांई सभी में समाया सब पर उसकी छाया
चाहे राम कहो रहमान कहो
सांई राम कृष्ण रहमान सांई गीता वेद पुराण
-
Bahut Sunder.....
JAI SAI RAM
JAI SAI SHYAM
JAI SAI REHMAN
JAI SAI NATH