DwarkaMai - Sai Baba Forum

Indian Spirituality => Bhajan Lyrics Collection => Topic started by: JR on March 27, 2007, 03:59:59 AM

Title: Mata ke Bhajan - Maiya Hai Meri Sheronwali
Post by: JR on March 27, 2007, 03:59:59 AM
II Maiya Hai Meri Sheronwali II


मैया है मेरी शेरोवाली
शान है माँ की बड़ी निराली
सच्चा है माँ का दरबार
मैया का जबाव नही.............

ऊँचे पर्वत भवन निराला
भगवान मे देखो सिंह विशाला
सच्चा है माँ का दरबार
मैया का जबाव नही.............

हाथों में कंगन खन खन खनके
माथे की बिंदियाँ चम चम चमके
लाल गले में हार
मैया का जबाव नही.............

मेरी माँ है दुर्गा
माँ है काली
भक्तों की झोली भरने वाली
करती बेडा पार
मैया का जबाव नही.............

नंगे पाँव अकबर आया
नाल सोने का छत्र चढ़ाया
दूर किया अहंकार
मैया का जबाव नही.............



Maiya hai meri Sheronwali
Shan hai Ma ki badi nirali
Sacha hai Ma ka darbar
Maiya ka jawab nahi...

Unche parbat bhawan nirala
Bhawan mein dekho singh vishala
Saacha hai maa ka darbar
Maiya ka jawab nahi...

Hathoon mein kangan khan khan khanke
Mathe ki bindiya cham-cham chamke
Lal gale mein haar
Maiya ka jawab nahi...

Meri Maa hai Durga
Maa hai Kali
Bhagatoon ki jholi bharne wali
Karti baida paar
Maiya ka jawab nahi...

Nange paroon Akbar aaya
Naal sone ka chatar chadaya
Door kiya anhankar
Maiya ka jawab nahi...

Title: Re: Mata ke Bhajan - Kar Sher Sawari Aao Ma
Post by: JR on March 27, 2007, 04:15:36 AM
II Kar Sher Sawari Aao Ma II  


कर शेर सवारी आओ माँ
भक्तों को दर्श दिखाओ माँ
होठों पे फरियाद लिये है
कब से खड़े सवाली
महर करो माँ
अब तो भर दो झोली खाली..................

ऊँचे पर्वत टेड़े रास्ते
चढ़ के कठिन चढ़ाई
फूले पाँव के छाले
आके तेरे द्वार महामांई
मुखडे लाल गुलाब
हो चढ़ गई तेरे नाम की लाली
महर करो माँ
अब तो भर दो झोली खाली..................

कोई तो माँफी माँग रहा
कोई मन्नत माँगने आया
भेज के चिट्ठियाँ सबको
तुमने माँ दरबार बुलाया
सबकी किस्मत की चाबी
तेरे हाथों में शेरा वाली
महर करो माँ
अब तो भर दो झोली खाली..................

मतलब की इस दुनिया में
स्वार्थ का डंका बाजे
बेबस लाचारों की खातिर
खुले तेरे दरवाजे
काटो इन भक्तों की मईया
अब तो तुम कंगाली
महर करो माँ
अब तो भर दो झोली खाली..................



Kar Sher sawari aao Ma
Bhagatoon ko darsh dekhao Ma
Hoothoon pe fariyaad liye hai
Kab se Khade sawali
Mehar karo Ma
Ab to bhar do jholi khali

Unche parbat taide raste
chad ke kathin chadai
Phoole paoon ke chale
Aake dwar tere mahamaiye
Mukhade lal Gulab
Chad gayi tere naam ki lali
Mehar karo Ma
Ab to bhar do jholi khali

Koi to mafi maang raha
koi manaat mangane aaya
Bhej ke chithiyaan sabko
Maa tumne darbar bulaya
Sabki kismat ki chabi
Tere haathoon mein Sherawali
Mehar karo Ma
Ab to bhar do jholi khali

Matlab ki es duniya mein
Swarth ka danka baje
Bebaas lacharoon ki khatir
Khule tere darwajay
Kaato en bhagtoon ki Maiya
Ab to tum kangali
Mehar karo Ma
Ab to bhar do jholi khali

 
Title: Re: Mata ke Bhajan - जागरण के लिये सारी रात दे दी
Post by: JR on April 11, 2007, 11:40:50 PM
मेरी मइया ने कैसी सौगात भेजी,
जागरण के लिये सारी रात दे दी
कर लो जागरण मइया का – 4

रात का जो भी जागरण कराये,
भगवती माता उसके आये – 2
ओ लेके बजरंगी संग,
भैरों मस्त मलंग,
ओ माँ ने भक्तों को दर्शन की रात दे दी
जागरण के लिये सारी रात दे दी
कर लो जागरण मइया का – 4

जिस घर ज्योति का हो उजाला,
वही घर होता जग में निराला – 2
गायक मुनियो में माँ,
ऋषि मुनियों में माँ,
अपने भक्तों को भक्ति भी साथ दे दी
जागरण के लिये सारी रात दे दी
कर लो जागरण मइया का – 4

दुख हरणी ये दीन दयाला,
ये माँ काली ये मां ज्वाला,
मारे शुम्भ निशुम्भ,
मधु-कैदम-कुटुम्ब
ओ माँ ने कैसे-कैसे दुष्टों को मात दे दी
जागरण के लिये सारी रात दे दी
कर लो जागरण मइया का – 4
Title: Re: Mata ke Bhajan - अम्बे कहा जाये जगदम्बे कहा जाये
Post by: JR on April 11, 2007, 11:45:33 PM
अम्बे कहा जाये जगदम्बे कहा जाये
बोल मेरी माता तुझे क्या कहा जाये ।

मैंने सोने का टीका बनवाया
लेकिन मइया को पसन्द नहीं आया
उसको तो फूलों का टीका पसन्द आया
अम्बे कहा जाये जगदम्बे कहा जाये
बोल मेरी माता तुझे क्या कहा जाये ।

मैंने सोने के कंगन बनवाये
लेकिन मइया को पसन्द नहीं आये
उनको तो फूलों के कंगन पसन्द आये
अम्बे कहा जाये जगदम्बे कहा जाये
बोल मेरी माता तुझे क्या कहा जाये ।

मैंने सोने का हार बनवाया
लेकिन मइया को पसन्द नहीं आया
उसको तो फूलों का हार पसन्द आया
अम्बे कहा जाये जगदम्बे कहा जाये
बोल मेरी माता तुझे क्या कहा जाये ।

मैंने सोने की तगड़ी बनवायी
लेकिन मइया को पसन्द नहीं आयी
उसको तो फूलों की तगड़ी पसन्द आयी
अम्बे कहा जाये जगदम्बे कहा जाये
बोल मेरी माता तुझे क्या कहा जाये  
Title: Re: Mata ke Bhajan - Maiya Hai Meri Sheronwali
Post by: JR on April 11, 2007, 11:48:47 PM
जय जगदम्बे जय जगदम्बे.....................
फूल भी ना माँगती हार भी ना माँगती
माँ तो बस भक्तों का प्यार माँगती
बोलो जय जगदम्बे.....................

ऊँचे-2 पर्वतों पे ढेरा मेरी माई का,
जग है दीवाना सारा जग की सहायी का,
चढ़ावे को ना माँगती दिखावे को ना माँगती
माँ तो बस भक्तों का प्यार माँगती
बोलो जय जगदम्बे.........................

मेरी महामाया की तो बात ही निराली है
बिना माँगे दे दे वो तो ऐसी मेहरा वाली है
पाठ भी ना माँगती पूजा भी ना माँगती
माँ तो बस भक्तों का प्यार माँगती
बोलो जय जगदम्बे.........................

प्रेम से बुलाओ तो दौड़ी चली आती है
पल में ही मेहरा वाली बिगड़ी बनाती है,
धूप भी ना माँगती दीप भी ना माँगती
माँ तो बस भक्तों का प्यार माँगती
बोलो जय जगदम्बे.........................
Title: Re: Mata ke Bhajan - कर ले तू दीदार शेरों वाली का
Post by: JR on April 12, 2007, 12:01:51 AM
कर ले तू दीदार शेरों वाली का,
सेवक है संसार पहाडों वाली का – 2
डगर डगर माँ के जयकारे,
जयकारा शेरों वाली का
डगर डगर माँ के जयकारे,
पग पग में ज्योति के नजारे,
कदम-कदम दरबार शेरों वाली का,
कर ले तू दीदार शेरों वाली का..................

देख चढ़ाई रुक नहीं जाना,
जय माता की कहते जाना,-2
रस्ता है दुश्वार शेरो वाली का
सेवक है संसार पहाड़ो वाली का
कर ले तू दीदार शेरों वाली का..................

माँ के चरणों के मतवाले,
लाख गुना है करके भी वो,
पुण्य कमा जात है,
माँ के चरमों के मतवालों से,
दूर ना माँ अपने लालों से,
माँ जैसा है प्यार शेरों वाली का,
सेवक है संसार पहाड़ो वाली का
कर ले तू दीदार शेरों वाली का..................
Title: Re: Mata ke Bhajan - Maiya Hai Meri Sheronwali
Post by: bharat3k on October 20, 2008, 01:45:21 PM
Hi,
Can you please tell me or give me the Mp3 of the two songs here....
1) Ambe kaha jaaye...jagdambe kaha jaye, and
2)Jai jagdambe Jai jagdambe. phoolon....

And any other info. or you have good mata rani bhajans, do reply me at :

My email id is bharat3k@yahoo.co.in



Mata Rani Bless u.
"JAI MATA DI"
TC.
Title: Re: Mata ke Bhajan - Maiya Hai Meri Sheronwali
Post by: Admin on October 20, 2008, 02:10:54 PM
Sorry we do not provide bhajans in mp3 format due to legal issues.

SAI RAM

Hi,
Can you please tell me or give me the Mp3 of the two songs here....
1) Ambe kaha jaaye...jagdambe kaha jaye, and
2)Jai jagdambe Jai jagdambe. phoolon....

And any other info. or you have good mata rani bhajans, do reply me at :

My email id is bharat3k@yahoo.co.in



Mata Rani Bless u.
"JAI MATA DI"
TC.