Join Sai Baba Announcement List


DOWNLOAD SAMARPAN - Nov 2018





Author Topic: Naam sumir le e manva tu  (Read 3304 times)

0 Members and 1 Guest are viewing this topic.

Offline JR

  • Member
  • Posts: 4611
  • Blessings 35
  • सांई की मीरा
    • Sai Baba
Naam sumir le e manva tu
« on: April 02, 2007, 10:30:43 AM »
  • Publish
  • नाम सुमिर ले ए मनवा तू सांई को पा जायेगा
    सब का मालिक एक है बन्दे सांई तुझे समझाएगा -2

    पल पल सांई ध्यान लगा ले आँखों में तश्वीर बसा ले
    सांई नाथ है प्यारा प्यारा सांई नाथ से नेह लगा ले - 2
    सबके मन में सांई मेरा शुभ संसार बसायेगा
    नाम सुमिर ले ए मनवा तू सांई को पा जायेगा

    सांई भी संकट से उबारे, सांई सबको पार उतारे - 2
    भव में भटकी जब हो नइया, सांई लगाये उसको किनारे -2
    सांई धुन में रहने वाले सांई का दर पायेगा
    नाम सुमिर ले ए मनवा तू सांई को पा जायेगा

    सूर को आँखें देने वाले, निर्बल के सांई रखवाले
    बांझों को संतान दिला दे, अँधियारों को देते उजाले - 2
    सांई नाम का पी ले प्याला उसमें अमृत पायेगा
    नाम सुमिर ले ए मनवा तू सांई को पा जायेगा

    शरण तुम्हारी जो भी आता, प्यार तुम्हारा पाता है – 2
    जन्म जन्म की प्यास है मिटती, दर्श तुम्हारा पाता है – 2
    अपने प्रेम की, अपनी प्रीत की, सांई सुधा बरसायेगा
    नाम सुमिर ले ए मनवा तू सांई को पा जायेगा
    सब का मालिक एक है बन्दे सांई तुझे समझाएगा -2
    नाम सुमिर ले ए मनवा तू सांई को पा जायेगा
    « Last Edit: April 03, 2007, 02:32:47 AM by Jyoti Ravi Verma »
    सबका मालिक एक - Sabka Malik Ek

    Sai Baba | प्यारे से सांई बाबा कि सुन्दर सी वेबसाईट : http://www.shirdi-sai-baba.com
    Spiritual India | आध्य़ात्मिक भारत : http://www.spiritualindia.org
    Send Sai Baba eCard and Photos: http://gallery.spiritualindia.org
    Listen Sai Baba Bhajan: http://gallery.spiritualindia.org/audio/
    Spirituality: http://www.spiritualindia.org/wiki

     


    Facebook Comments