DwarkaMai - Sai Baba Forum
Indian Spirituality => Bhajan Lyrics Collection => Topic started by: JR on April 02, 2007, 08:32:48 AM
-
हरिद्वार, काशी, मथुरा या वृन्दावन का बाग,
गंगा - यमुना मन्दिर - मस्जिद एक सांई बाबा,
बोलो सांई नाम बोलो बोलो सांई नाम – 2
सांचा सांई जग परछाई, जग परछाई सांचा सांई
हर सुबह हर सांय बोलो साई नाम बोलो बोलो सांई नाम -2
बड़ा ना छोटा सांई के दर हम सब नदियां साँई समुन्दर
सांई दीपक सांई बाती ज्योति जिसकी सुख बरसाती
धूप - छाँव में शहर - गाँव में – 2
जहाँ भी मिले विश्राम
बोलो सांई नाम बोलो बोलो सांई नाम
सांचा सांई जग परछाई जग परछाई सांचा सांई
हर सुबह हर सांय बोलो साई नाम
बोलो बोलो सांई नाम -2
बोलो बोलो सांई राम बोलो बोलो सांई राम
भूल करें हम माफ करें सांई, हम सबसे इन्साफ करें सांई,
ऊँचा नीचा कोई ना जिसको क्यों ना जाये फिर हम उसको,
जीवन दुविधा सांई सुविधा -2 सांई बनाये काम
बोलो सांई नाम बोलो बोलो सांई नाम
सांचा सांई जग परछाई जग परछाई सांचा सांई हर सुबह हर सांय
बोलो साई नाम बोलो बोलो सांई नाम -2
बोलो बोलो सांई राम बोलो बोलो सांई राम