DwarkaMai - Sai Baba Forum
Indian Spirituality => Bhajan Lyrics Collection => Topic started by: tana on April 05, 2008, 02:36:55 AM
-
ॐ सांई राम~~~
हमको मनकी शक्ति देना~~~
हमको मनकी शक्ति देना, मन विजय करें~
दूसरों की जय से पहले, खुदकी जय करें~
हमको मनकी शक्ति देना~~
भेदभाव अपने दिलसे, साफ कर सकें~
दूसरों से भूल हो तो, माफ कर सकें~
झूठ से बचे रहें, सच का दम भरें~
दूसरों की जय से पहले~~
मुश्किलें पडें तो हम पे, इतना कर्म कर~
साथ दें तो धर्मका, चलें तो धर्म पर~
खुद पे हौसला रहे, सचका दम भरें~
दूसरों की जय से पहले~~
जय सांई राम~~~