DwarkaMai - Sai Baba Forum

Main Section => Inter Faith Interactions => Kabir Vani => Topic started by: tana on March 10, 2008, 01:24:14 AM

Title: करम गति टारै नाहिं टरी ~~~
Post by: tana on March 10, 2008, 01:24:14 AM
ॐ साई राम~~~

करम गति टारै नाहिं टरी ~~~                 
 
करम गति टारै नाहिं टरी ॥

मुनि वसिष्ठ से पण्डित ज्ञानी, सिधि के लगन धरि ।
सीता हरन मरन दसरथ को, बनमें बिपति परी ॥ १॥

कहॅं वह फन्द कहाँ वह पारधि, कहॅं वह मिरग चरी ।
कोटि गाय नित पुन्य करत नृग, गिरगिट-जोन परि ॥ २॥

पाण्डव जिनके आप सारथी, तिन पर बिपति परी ।
कहत कबीर सुनो भै साधो, होने होके रही ॥ ३॥

जय साई राम~~~