जय सांई राम।।।
जो हुकुम मेरी छोटी सरकार। पेश है इक नन्ही सी कविता तेजल के नाम। इनाम के आधे हिस्से पर मेरा नाम लिखा देना।
आओ मिलकर पेड़ लगाये।
आओ मिलकर पेड़ लगायें
हरा भरा ये देश बनायें।
वातावरण को स्वच्छ बनाकर
इस जीवन को स्वस्थ बनायें
पेड़ न कोई कटने पाये
जंगल अब न धटने पाये
मिलकर हम सब कसम ये खाऐं
आओ मिलकर पेड़ लगाये।
पेड़ है देते प्राणवायु
जीवन इनसे हो दीघार्यु
खुद समझे औरों को बताऐं
आओ मिलकर पेड़ लगायें
हर इक का ये फर्ज़ है बनता
कम से कम इक पेड़ लगाये
पल पल बढ़ते प्रदूषण पर
आओ मिलकर रोक लगायें
आओ मिलकर पेड़ लगायें
हरा भरा ये देश बनायें।
ॐ सांई राम।।।