Join Sai Baba Announcement List


DOWNLOAD SAMARPAN - Nov 2018





Author Topic: जीवित पुत्रिका व्रत, विधि व कथा (Jivit Putrika Vrat)  (Read 1222 times)

0 Members and 1 Guest are viewing this topic.

Offline spiritualworld

  • Member
  • Posts: 117
  • Blessings 0
    • Indian Spiritual & Religious Website
आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को जीवित पुत्रिका के रूप में मनाते हैं| इस व्रत को करने से पुत्र शोक नहीं होता| इस व्रत का स्त्री समाज में बहुत ही महत्व है| इस व्रत में सूर्य नारायण की पूजा की जाती है|


विधि:

स्वयं स्नान करके भगवान सूर्य नारायण की प्रतिमा को स्नान करायें| धूप, दीप आदि से आरती करे एवं भोग लगावें| इस दिन बाजरा  से मिश्रित पदार्थ भोग में लगाये जाते हैं|


श्री सूर्यनारायण जी की आरती:

जय जय जय रविदेव, जय जय जय रविदेव |
रजनीपति मदहारी, शतदल जीवनदाता |
षटपत मन मुदकारी, हे दिनमणि ! ताता |
जग के हे रविदेव,जय जय जय रविदेव
नभमण्डल के वासी,ज्योति प्रकाशक देवा |
निज जनहित सुखरासी, तेरी हमसब सेवा |
करते हैं रविदेव, जय जय जय रविदेव |
कनक बदन मन मोहित, रुचिर प्रभा प्यारी |
निज मंडल से मंडित, अजर अमर छविधारी
हे सुरवर रविदेव जय जय जय रविदेव



Source: http://spiritualworld.co.in/hindu-vrat-aur-vidhi-aur-katha/146-hindu-jivit-putrika-vra.html#ixzz1hPz1EKow
Love one another and help others to rise to the higher levels, simply by pouring out love. Love is infectious and the greatest healing energy. -- Shri Sai Baba Ji

 


Facebook Comments