DwarkaMai - Sai Baba Forum

Main Section => Inter Faith Interactions => पवित्र कुरान - Quran => Topic started by: rajiv uppal on June 30, 2008, 10:16:21 AM

Title: इस्लाम की पाँच बुनियादी बातें
Post by: rajiv uppal on June 30, 2008, 10:16:21 AM
प्रत्येक मुसलमान के लिए इस्लाम में निम्नलिखित पाँच बुनियादी बातें बताई गई हैं तथा उन पर पालन करने के लिए आदेश भी दिए गए हैं। ये बातें हैं-

कलमा पढ़ना-उसे खुदा की बादशाहत और मुहम्मद साहब के पैगम्बर होने की घोषणा करनी चाहिए। इसी घोषणा को 'कलमा' पढ़ना कहते हैं।

नमाज़ क़ायम रखना- उसे रोज पाँच बार नमाज़ पढ़नी चाहिए और हरेक ज़ुमा के रोज दोपहर के बाद मस्जिद में नमाज़ पढ़नी चाहिए।

जक़ात देना- उसे गरीबों को यह समझकर ज़कात (दान) देना चाहिए कि वह अल्लाह के प्रति कुछ अर्पित कर रहा है। यह एक अच्छा काम है।

माहे रमजान के रोजे रखना- इस्लाम के पवित्र महीने रमजान में उसे रोज़ा(उपवास) रखना चाहिए।

हज करना- उसे अपनी जिंदगी में अपने सामर्थ्य के अनुसार अथवा कम से कम एक बार 'हज' के लिए जाना चाहिए।
Title: Re: इस्लाम की पाँच बुनियादी बातें
Post by: Devbani on October 10, 2011, 07:28:35 AM
zakaat poore saal ki earnings se ek hissa....must be 25%

Title: Re: इस्लाम की पाँच बुनियादी बातें
Post by: sunita d/obhuvana on December 04, 2014, 12:32:48 AM
allah malik