DwarkaMai - Sai Baba Forum

Prayers Section => Sai Baba Help Me => Topic started by: Soul on April 08, 2013, 12:17:12 AM

Title: Maut dedo
Post by: Soul on April 08, 2013, 12:17:12 AM
Sai baba tum antaryami ho,tum sav jante ho,mai q maut mang raha hu ye vi tum jante ho.Islie pls baba mujhe maut

dedo,Umid ki koi kiran nasar nahi ata,sare dwar bandh ho chuka hai ,mai koi vi dwar khul nahi pa raha hu,pls baba

Mujhe is sarir se azad kardo.
Title: Re: Maut dedo
Post by: Pratap Nr.Mishra on April 08, 2013, 01:20:41 AM
Sai baba tum antaryami ho,tum sav jante ho,mai q maut mang raha hu ye vi tum jante ho.Islie pls baba mujhe maut

dedo,Umid ki koi kiran nasar nahi ata,sare dwar bandh ho chuka hai ,mai koi vi dwar khul nahi pa raha hu,pls baba Mujhe is sarir se azad kardo.

ॐ साईं राम बंधू

मै नहीं ज्ञात की आपको ऐसा क्या दुःख है जिससे लड़ने की बजाये आप जीवन देने वाले से जीवन लेने की  मांग कर रहे हैं पर अवश्य जानता हूँ कि हर व्यक्ति वो चाहे भौतिक, चाहे दैविक या चाहे अन्य कारणों से नाना प्रकार के कष्टों को भोग रहा है उसको भोगना ही पड़ेगा क्योकि उसको उसके कर्मों के फल को तो भोगना ही है ,वो चाहे अच्छा हो या कष्टदायक |

बंधू हमलोगों के जीवन में ऐसी स्थितियाँ आती ही रहती है जहाँ कोई रास्ता नहीं नजर आता पर धैर्य और पिता पर दृढ विस्वास से अवश्य रास्ता मिल जाता है |

आपकी जो सबसे बड़ी शक्ति है बुद्धि वो परिस्थियों के कारण शक्तिहीन हो गई है जिसकी वजह से आप स्वयं पर नियंत्रण खोते चले जा रहे  हैं | बंधू मन को भटकने से पहले रोकिये और दुःख के कारणों एवंग समाधान पर  विचार करिये | सकारात्मक सोच  एवंग निश्चयात्मक बुद्धि आपको इस असहनिये पीड़ा से अवश्य निजात देने में सहयोग करेगी |

रही बात मौत की तो वो तो आज नहीं तो कल आयेगी ही पर क्यों उसको उसके समय के पहले ही न्योता भेजना ? ईश्वर ने ये बहुमूल्य जीवन दिया है किसी विशेष्य उदेश्य के लिए ,कोशिश उस उदेश्य को प्राप्त करने की करनी चाहिए बाकि ये सब दुःख-सुख दिन रात की तरह आते जाते ही रहेंगे,जिन्हें हमें भोगना ही पड़ेगा |

अपने मन को बाबा के श्री चरणों में लगाइये | रोते रहने या मौत की फरियाद करने की अपेक्षा बाबा से समाधान के लिए मार्गदर्शन की प्रार्थना कीजिये | बाबा अवश्य आपको इस कष्ट के समाधान हेतु कोई न कोई मार्गदर्शन करवायेंगे|आपका पुरषार्थ ही आपको अवश्य रास्ता दिखलायेगा |

बाबा से हमसभी साईं प्रेमियों की प्रार्थना है की आपको इस दुःख से शीघ्र से शीघ्र निजात दिलवानें |

ॐ साईं राम