Join Sai Baba Announcement List


DOWNLOAD SAMARPAN - Nov 2018





Author Topic: जन जन मंगल होय  (Read 2252 times)

0 Members and 2 Guests are viewing this topic.

Offline rajiv uppal

  • Member
  • Posts: 892
  • Blessings 37
  • ~*साईं चरणों में मेरा नमन*~
    • Sai-Ka-Aangan
जन जन मंगल होय
« on: February 23, 2008, 11:35:03 PM »
  • Publish
  • जन जन मंगल होय

    जन जन में जागे धरम, सुधरे जग व्यवहार ।
    बैर भाव सारा मिटे, रहे प्यार ही प्यार॥

    शुद्ध धर्म जैसा मिला, वैसा सब पा जायँ।
    मेरे मन के शांति सुख, जन जन मन छा जायँ ॥

    सुख छाए इस जगत में, दुखिया रहे न कोय।
    जन जन में जागे धरम, जन जन सुखिया होय॥

    शुद्ध धर्म जन में जगे, दूर होय संताप।
    निर्भय हों, निर्वैर हों, सभी होयँ निष्पाप।

    दुखियारा संसार है, जन- मन बसे विकार।
    जन जन के मन विमल हों, सुखी होय संसार॥

    ना कोई दुर्मन रहे, ना ही द्वेषी होय।
    जन जन का कल्याण हो, जन जन मंगल होय॥
    ..तन है तेरा मन है तेरा प्राण हैं तेरे जीवन तेरा,सब हैं तेरे सब है तेरा मैं हूं तेरा तू है मेरा..

     


    Facebook Comments