Join Sai Baba Announcement List

DOWNLOAD SAMARPAN - Nov 2018

Author Topic: You are my inspiration  (Read 169046 times)

0 Members and 1 Guest are viewing this topic.

Offline Ramesh Ramnani

  • Member
  • Posts: 5501
  • Blessings 60
    • Sai Baba
Re: You are my inspiration
« Reply #330 on: October 06, 2007, 10:35:14 PM »
  • Publish
  • JAI SAI RAM!!!

    BABA Kahte Hain....Try....Try....and Try

    I have always seen life for what it really is. Ever since I was a child growing up, hard times are all I know.

    Life is like a newborn baby struggling to come out of its mother's womb,
    life is a struggle true enough, but after all the struggling you have done.

    Don't let life beat you or you will be walking around like zombies.
    Keep on pushing, keep on trying, life can be whatever you make it to be.

    But life can also be a bowl of cherries with whip cream and apple pie.
    I say this again; life is what you make of it.

    You can achieve or conquer anything it throws at you,
    you can't quit or give up, you have got to keep on working,
     
    Life is nothing but a big struggle.....
    just keep the faith and focus on your goals and Try....Try....and Try....

    OM SAI RAM!!!
    अपना साँई प्यारा साँई सबसे न्यारा अपना साँई - रमेश रमनानी

    Offline Ramesh Ramnani

    • Member
    • Posts: 5501
    • Blessings 60
      • Sai Baba
    Re: You are my inspiration
    « Reply #331 on: October 12, 2007, 08:06:47 AM »
  • Publish
  • जय सांई राम।।।

    आज के नवरात्रि के शुभ अवसर पर यह कविता परिचित-अपरिचित मेरे सभी भाई बहनों के नाम ...

    फूलों से खूशबू पाकर, जीवन में महकना तुम
    काँटों से ताकत पाकर, दुखों से लड़ना तुम!

    हार शब्द को याद कभी न रखना तुम
    कठिन पलों को हँस कर गुज़ारना तुम!

    वक्त को अपनी मुट्ठी में बंद रखना तुम
    रेत सा कभी हाथ से जाने न देना तुम!

    गए वक्त की यादों को संजोए रखना तुम
    आए वक्त का मुस्कान से स्वागत करना तुम!

    कड़वे अतीत को प्यार से सदा याद करना तुम
    मीठे भविष्य का सुन्दर सपना तैयार करना तुम!

    अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई

    ॐ सांई राम।।।
    अपना साँई प्यारा साँई सबसे न्यारा अपना साँई - रमेश रमनानी

    Offline Ramesh Ramnani

    • Member
    • Posts: 5501
    • Blessings 60
      • Sai Baba
    Re: You are my inspiration
    « Reply #332 on: October 13, 2007, 03:21:44 AM »
  • Publish
  • जय सांई राम।।।

    ज़िन्दगी है खेल कोई पास कोई फेलललललललल...

    देखा जाये
    यदि जीवन को सिर्फ
    निराशावादी आंखों से
    तो लगेगा कि जीवन है
    सिर्फ एक जुआ
    जिसे
    खेलते तो सब हैं मजबूरी में,
    लेकिन हारते है अधिकतर
    एवं जीतते हैं सिर्फ
    चंद भाग्यवान.

    कुछ है बेहतर इन से
    जो देखते हैं जिन्दगी को
    एक बिसात के समान
    जहां जीना है सिर्फ एक खेल
    तरकीबों का,
    न कि भलाई और
    बुराई का,
    कर्म और धर्म का.

    लेकिन चंद लोग है जो
    देखते हैं जिंदगी को
    इक लंबी दौड के समान.
    इक संसारी दौड
    जँहा अंपायर है
    अपने बाबा सांई,
    जो न केवल देते हैं
    निर्णय,
    बल्कि देते हैं
    आसमानी ताकत अपार.

    तो आओ मिलकर खेले जीवन का खेल....खेल की भावना के साथ जिसमें कई बार जीत तो कई बार हार का भी सामना करना पड़ सकता है

    अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई

    ॐ सांई राम।।।
    अपना साँई प्यारा साँई सबसे न्यारा अपना साँई - रमेश रमनानी

    Offline Ramesh Ramnani

    • Member
    • Posts: 5501
    • Blessings 60
      • Sai Baba
    Re: You are my inspiration
    « Reply #333 on: October 19, 2007, 10:09:12 AM »
  • Publish
  • जय सांई राम।।।

    ज़िन्दगी है खेल कोई पास कोई फेलललललललल...जीवन चलने का नाम....चलते रहो सुबह शाम

    चलते रहो
    अपने निज पथ पर चलते रहो
    कही राह पथरीली होगी
    कहीं हरियाली कालीन की तरह फैली होगी
    कही लाल मिट्टी की चादर बिछी होगी
    कहीं वर्षा ऋतू के जल से नहाई होगी तो
    कही कीचड से मैली होगी
    चलते रहो
    अपने निज पथ पर चलते रहो
    अपने कदम आहिस्ता-आहिस्ता बढाए जाओ
    प्रेम और सुन्दर शब्दों के पुष्प बरसाते जाओ
    तुम्हारे पाँव तले गाँव की पगडंडी होगी
    कहीं महानगर की सड़क पडी होगी
    लोगों के पाँव तो होते जमीन पर
    दिमाग घूमता है आसमान पर
    तुम जमीन की ही सोचना
    ख़्वाबों से नहीं
    जिन्दगी की हकीकतों से
    तुम्हारी मंजिल की दूरी तय होगी
    चलते रहो
    अपने निज पथ पर चलते रहो
    कहीं उबड़-खाबड़
    तो कहीं समतल
    कदम-दर-कदम राह की
    अलग-अलग शक्ल होगी
    कहीं कंटीली होगी तो
    कहीं सपनीली होगी
    कहीं आसमान की तरफ
    तो कहीं पाताल की तरफ गिरती होगी
    तुम सत्य का संदेश बिखेरते जाना
    हर प्राणी मात्र पर दया दिखाना
    सड़कें और पगडंडियाँ तो
    अपनी जगह रहेंगी
    तुम अपने सत्कर्मों से
    अपने निशान छोड़ते जाना
    जो उस राह से तुम्हारे
    गुजरने की पहचान होगी

    तो आओ मिलकर चलो आओ मिलकर चले उस मार्ग पर जो शिरडी मे पंहुचाता है!
     
    अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई

    ॐ सांई राम।।।
    अपना साँई प्यारा साँई सबसे न्यारा अपना साँई - रमेश रमनानी

    Offline tana

    • Member
    • Posts: 7074
    • Blessings 139
    • ~सांई~~ੴ~~सांई~
      • Sai Baba
    Re: You are my inspiration
    « Reply #334 on: October 20, 2007, 06:16:51 AM »
  • Publish
  • ॐ सांई राम~~~

    तेरी तस्वीर देखूतो जी चाहे कि बातें करूं,
    जब बाते करूं तो जवाब भी चाहूं ,
    तेरे तो आँख,हाथ सब बातें करते है,
    होठ यूँ लगते है कि बस अभी खुले है,
    ये शांत मुस्कान मुझे अधीर करे है,
    तू बोल ,क्यों नहीं बोलता है,
    तेरी तस्वीर में इतनी कशिश है,
    तो तेरा नूर कैसा होगा,
    सोच के दिल में कुछ होता है,

    हे सांई तू कैसा होगा......
    हर पल कृपा बरसाता है पर दिखाई क्यों नहीं देता है,
    तू मेरे पास है पल पल,सब मुझे बताता है,
    पर सामने क्यों नहीं आता है~~~

    जय सांई राम~~~
    "लोका समस्ता सुखिनो भवन्तुः
    ॐ शन्तिः शन्तिः शन्तिः"

    " Loka Samasta Sukino Bhavantu
    Aum ShantiH ShantiH ShantiH"~~~

    May all the worlds be happy. May all the beings be happy.
    May none suffer from grief or sorrow. May peace be to all~~~

    Offline tana

    • Member
    • Posts: 7074
    • Blessings 139
    • ~सांई~~ੴ~~सांई~
      • Sai Baba
    Re: You are my inspiration
    « Reply #335 on: October 24, 2007, 11:42:00 PM »
  • Publish
  • ॐ सांई राम~~~

    सांई , जब मैं देखू आप के हाथ,
    लंबी उगलियां प्यारे हाथ,
    इन हाथों में कैसी बरकत ,
    जब सिर पर आ जाए इक बार ,
    भर जाता उस का भंडार ,
    धन का भडारं तो सब भर देते,
    ये भरते मन का भंडार ,
    इन हाथों का अजब करिश्मा ,
    मैं जो महसूस करती हर बार ,
    जब ये मुझको छू जाते ,
    आँखों में भर जाता नीर ,
    रूह तक काँप उठती मेरी ,
    बस में नहीं रहता मेरा शरीर ,
    यूँ लगता सब कुछ मिल गया ,
    मिट जाती मन की हर पीर ~~~

    जय सांई राम~~~
    "लोका समस्ता सुखिनो भवन्तुः
    ॐ शन्तिः शन्तिः शन्तिः"

    " Loka Samasta Sukino Bhavantu
    Aum ShantiH ShantiH ShantiH"~~~

    May all the worlds be happy. May all the beings be happy.
    May none suffer from grief or sorrow. May peace be to all~~~

    Offline Ramesh Ramnani

    • Member
    • Posts: 5501
    • Blessings 60
      • Sai Baba
    Re: You are my inspiration
    « Reply #336 on: November 03, 2007, 12:32:58 AM »
  • Publish
  • जय सांई राम।।।

    फ़िज़ा में महकती शाम हो 'तुम'
    प्यार में छलकता जाम हो 'तुम'
    'तुम्हें दिल मे छुपाये फिरते हैं हम 
    क्योंकि मेरी ज़िन्दगी का दूसरा नाम हो 'तुम' 

    अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई

    ॐ सांई राम।।।
    अपना साँई प्यारा साँई सबसे न्यारा अपना साँई - रमेश रमनानी

    Offline saisewika

    • Member
    • Posts: 1549
    • Blessings 33
    Re: You are my inspiration
    « Reply #337 on: November 16, 2007, 09:11:35 AM »
  • Publish
  • ओम साईं राम

    मेरी जिऩ्दगी की सुबह का आग़ाज़ हो तुम
    मेरी जिऩ्दगी की शाम का अन्जाम हो तुम
    मेरे कानों में गूंजता है जो, साईं वो नाम हो तुम
    मेरे वजूद का मेरे बाबा, ईनाम हो तुम
    तुम से ही शुरु और खत्म होता है अफ़साना मेरा
    मेरी शख्सियत की मेरे देवा, पहचान हो तुम

    जय साईं राम

    साईं सेविका

    Offline Ramesh Ramnani

    • Member
    • Posts: 5501
    • Blessings 60
      • Sai Baba
    Re: You are my inspiration
    « Reply #338 on: November 17, 2007, 04:52:36 AM »
  • Publish
  • जय सांई राम।।।

    सोता हूँ तेरी याद में
    जागता हूँ तेरी याद में
    खाता हूँ तेरी याद में
    पीता हूँ तेरी याद में
    लिखता हूँ तेरी याद में
    सब कुछ करता हूँ तेरी याद में
    हर पल बीतता है तेरी याद में
    सब कुछ समर्पित है तेरी याद में
    मेरा दिल धड़कता है तेरी याद में
    बस तेरी याद में तेरी याद में

    अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई

    ॐ सांई राम।।।
    अपना साँई प्यारा साँई सबसे न्यारा अपना साँई - रमेश रमनानी

    Offline tana

    • Member
    • Posts: 7074
    • Blessings 139
    • ~सांई~~ੴ~~सांई~
      • Sai Baba
    Re: You are my inspiration
    « Reply #339 on: November 17, 2007, 12:26:42 PM »
  • Publish
  • ॐ सांई राम~~~

    तू ही मेरा सुखमणी, तूही मेरा चिंतामणी,
    तू ही मेरी अम्रतधारा,तू ही मेरा सदा रखवाला,
    तू ही मेरा सब कुछ,तू ही मेरा प्रतिपाला,
    तेरे सिवा नहीं सूझे और,कहाँ जाऊं नहीं कोई ठौर,
    कहीं और सिर मेरा झुकता नहीं,दिल कहीं मेरा ठुकता नहीं,
    पर यहाँ झुकने से रूकता नहीं,तू मुझे सम्भाल पकङ मेरी बाँह,
    तू ही मेरी ठौर तू ही मेरी थाह,मर कर कहाँ जाना है क्या जांनू,
    जीते जी हे सांई मैं तेरे सिवा कुछ और न मांनू~~~

    जय सांई राम~~~
    "लोका समस्ता सुखिनो भवन्तुः
    ॐ शन्तिः शन्तिः शन्तिः"

    " Loka Samasta Sukino Bhavantu
    Aum ShantiH ShantiH ShantiH"~~~

    May all the worlds be happy. May all the beings be happy.
    May none suffer from grief or sorrow. May peace be to all~~~

    Offline MANAV_NEHA

    • Member
    • Posts: 11306
    • Blessings 32
    • अलहा मालिक
      • SAI BABA
    Re: You are my inspiration
    « Reply #340 on: November 18, 2007, 12:52:20 PM »
  • Publish
  • Om Sainath Om Shree Sairam Om Sai Jai Jai Sai,
    Om Sainath Om Shree Sairam Om Sai Jai Jai Sai,

                        SABKA MALIK EK :-*
    गुरूर्ब्रह्मा,गुरूर्विष्णुः,गुरूर्देवो महेश्वरः
    गुरूर्साक्षात् परब्रह्म् तस्मै श्री गुरवे नमः॥
    अखण्डमण्डलाकांरं व्याप्तं येन चराचरम्
    तत्विदं दर्शितं येन,तस्मै श्री गुरवे नमः॥

    सबका मालिक एक

    Offline Ramesh Ramnani

    • Member
    • Posts: 5501
    • Blessings 60
      • Sai Baba
    Re: You are my inspiration
    « Reply #341 on: November 19, 2007, 02:09:48 AM »
  • Publish
  • ओम साईं राम

    मेरी जिऩ्दगी की सुबह का आग़ाज़ हो तुम
    मेरी जिऩ्दगी की शाम का अन्जाम हो तुम
    मेरे कानों में गूंजता है जो, साईं वो नाम हो तुम
    मेरे वजूद का मेरे बाबा, ईनाम हो तुम
    तुम से ही शुरु और खत्म होता है अफ़साना मेरा
    मेरी शख्सियत की मेरे देवा, पहचान हो तुम

    जय साईं राम

    साईं सेविका

    जय सांई राम।।।

    सुरेखा जी अति सुन्दर....वाह़.....मेरी जिऩ्दगी की सुबह का आग़ाज़ हो 'तुम'....

    मैं एक खोई हुई मौज हूँ 'तू' साहिल है

    'तू' इस तरह से मेरी ज़िन्दगी में शामिल है
    जँहा भी जाऊ ये लगता है तेरी महफिल

    ये आसमाँ, ये बादल, ये रास्ते, ये हवा
    हर एक चीज़ है अपनी जगह ठिकाने से
    कई दिनों से शिकायत नही ज़माने से
    ये ज़िन्दगी है सफर, 'तू' सफर की मन्ज़िल है,
    'तू' इस तरह से मेरी ज़िन्दगी में शामिल है

    'तेरे' बगैर जँहा में कोई कमी सी थी
    भटक रहा था वीरान अकेली राँहों पे
    शुकुन दिल को मिला आके 'तेरी' शिरडी में
    मैं एक खोई हुई मौज हूँ 'तू' मेरा साहिल है
    'तू' इस तरह से मेरी ज़िन्दगी मे शामिल है

    'तू' इस तरह से मेरी ज़िन्दगी मे शामिल है
    जँहा भी जाऊ ये लगता है 'तेरी' महफिल है

    अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई

    ॐ सांई राम।।।
    अपना साँई प्यारा साँई सबसे न्यारा अपना साँई - रमेश रमनानी

    Offline tana

    • Member
    • Posts: 7074
    • Blessings 139
    • ~सांई~~ੴ~~सांई~
      • Sai Baba
    Re: You are my inspiration
    « Reply #342 on: November 19, 2007, 09:20:54 PM »
  • Publish
  • ॐ सांई राम~~~

    अनदेखे प्रियतम प्यारे सांई ,
    हे अविनाशी हे सुखधाम,
    तूने कृपा बरसाई है ,
    जो अब मेरी बारी आई है ।
    सुख पा लिया, दुख झेल लिया,
    संसारिक खेल भी खेल लिया,
    अब मिला सहारा सांई तेरा,
    मेरे परमक्रपालू बाबा का,
    अब इस अम्रत का मैं पान करूं,
    इस गंगा में मैं स्नान करूं,
    अब और नहीं कुछ चाहूं मैं,
    बस इन चरणों में खो जाऊं मैं~~~

    जय सांई राम~~~
    "लोका समस्ता सुखिनो भवन्तुः
    ॐ शन्तिः शन्तिः शन्तिः"

    " Loka Samasta Sukino Bhavantu
    Aum ShantiH ShantiH ShantiH"~~~

    May all the worlds be happy. May all the beings be happy.
    May none suffer from grief or sorrow. May peace be to all~~~

    Offline Ramesh Ramnani

    • Member
    • Posts: 5501
    • Blessings 60
      • Sai Baba
    Re: You are my inspiration
    « Reply #343 on: November 23, 2007, 06:57:24 AM »
  • Publish
  • जय सांई राम।।।

    थक जाओ गर पथरीले रास्तों पे चलते हुऐ...
    कभी सोच ना लेना कि वँहा तन्हा हो तुम...
    मूंद कर पलकों को अपनी जो तुम देखोगे...
    अपने साथ ही सदा "मुझको" पाओगे तुम...
    हर वक्त बुरा कट जाता है,  यकीन करना...
    आँखों मे कभी तुम अश्क ना भर लेना...
    ग़म भर जायें,  मुस्कराहटें खोने लगें...
    अपनी दुआओं में "मुझको" ही पाओगे तुम...

    अपना सांई प्यारा सांई सबसे न्यारा अपना सांई

    ॐ सांई राम।।।
    अपना साँई प्यारा साँई सबसे न्यारा अपना साँई - रमेश रमनानी

    Offline tana

    • Member
    • Posts: 7074
    • Blessings 139
    • ~सांई~~ੴ~~सांई~
      • Sai Baba
    Re: You are my inspiration
    « Reply #344 on: November 26, 2007, 06:35:43 AM »
  • Publish
  • ॐ सांई राम~~~

    स्वर्ग है क्या या है कहाँ,
    मुझको ये मालूम नहीं,
    मैने तो इस धरती पर,
    स्वर्ग को पहचाना है...
    जहाँ बरसे सांई नाम का अम्रत,
    स्वर्ग सा सुख वो दे जाए,
    जहाँ मिले कुछ पल की शांति,
    स्वर्ग वही बन जाए,
    जो लगाए डुबकी इस अम्रत में,
    नाम की नौका जो चढ़ जाए,
    स्वर्ग की फिर कहाँ चाह रहे,
    भवसागर से भी तर जाए,
    वहीं स्वर्ग है इस धरती पर,
    जहाँ नाम का रस बरसता है,
    हर पत्ता ,हर कली ,हर डाली,
    हर कण में सांई ही बसता है~~~

    मेरे बाबा~~~मेरे सांई~~~

    जय सांई राम~~~
    "लोका समस्ता सुखिनो भवन्तुः
    ॐ शन्तिः शन्तिः शन्तिः"

    " Loka Samasta Sukino Bhavantu
    Aum ShantiH ShantiH ShantiH"~~~

    May all the worlds be happy. May all the beings be happy.
    May none suffer from grief or sorrow. May peace be to all~~~

    Facebook Comments