May 21, 2013, 03:01:34 AM

E-mail:
Pages: 1 2 3 [4] 5   Go Down
  Print  
Author Topic: Shirdi Sai Baba - Bhajan  (Read 51522 times)
0 Members and 8 Guests are viewing this topic.
ShAivI
Members
Member
*
Offline Offline

Posts: 3175

साईं अपने पवित्र चरणकमल ही हमारी एकमात्र शरण है!

« Reply #45 on: March 12, 2012, 08:46:10 PM »

ॐ साईं राम!!!

तेरी किस्मत दा लिखा, तेरे को कोई खो नई सकदा

'तेरी किस्मत दा लिखा,
तेरे को कोई खो नई सकदा,
जे उस दी मेहर होवे ते,
तेनु ओ वी मिल जाए,
जो तेरा हो नई सकदा।'

उद्धार करो भगवान तुम्हरी शरण पड़े।
भव पार करो भगवान तुम्हरी शरण पड़े॥
कैसे तेरा नाम धियायें कैसे तुम्हरी लगन लगाये।
हृदय जगा दो ज्ञान तुम्हरी शरण पड़े॥
पंथ मतों की सुन सुन बातें द्वार तेरे तक पहुंच न पाते।
भटके बीच जहान तुम्हरी शरण पड़े॥
तू ही श्यामल कृष्ण मुरारी राम तू ही गणपति त्रिपुरारी।
तुम्ही बने हनुमान तुम्हरी शरण पड़े॥
ऐसी अन्तर ज्योति जगाना हम दीनों को शरण लगाना।
हे प्रभु दया निधान तुम्हरी शरण पड़े॥

आज का साईं सन्देश  Cheesy
 
साईं का व्यक्तित्व हो,
साईं चरित महान |
अवलोकन हम सब करें,
पावन पावें ज्ञान ||

शान्ति और वैराग्य से,
वैष्णवी भक्ति पाय |
भवसागर भारी कठिन,
बाबा पार लगाय ||

बाबा की कृपा हम सब पर बनी रहे |

ॐ साईं राम, श्री साईं राम, जय जय साईं राम!!!

« Last Edit: March 24, 2012, 11:54:09 PM by ShAivI soohnam » Logged

HELP EVER, HURT NEVER!!!  Cheesy

You can make the world a better place by simply making yourself a happier person.
If you see someone without a smile, give them one of yours. Here's one to get you started
  Cheesy
 
बाबा मुझे अपने ह्र्दय से लगा लो, मुझे अपने पास बुला लो।
PiyaGolu
Members
Member
*
Offline Offline

Posts: 6744

ੴ ਸਤਿ ਨਾਮੁ

« Reply #46 on: March 12, 2012, 09:11:56 PM »

OmSaiRam Shaivi Di

'तेरी किस्मत दा लिखा,
तेरे को कोई खो नई सकदा,
जे उस दी मेहर होवे ते,
तेनु ओ वी मिल जाए,
जो तेरा हो नई सकदा।'

Thankyu so much for Sharing it ,
 Dil mein kuch sawal chal rahe the aate he baba ne iss bhajan ke roop mein jawab de diya  Cheesy

Baba Bless!!
Sai Samarth........Sharddha Saburi
Logged

"नानक नाम चढदी कला, तेरे पहाणे सर्वद दा भला "
ShAivI
Members
Member
*
Offline Offline

Posts: 3175

साईं अपने पवित्र चरणकमल ही हमारी एकमात्र शरण है!

« Reply #47 on: March 13, 2012, 10:59:54 PM »

ॐ साईं राम!!!

तुझे तो मेरे सांई सभी से ही प्यार है...

तुझे तो मेरे सांई सभी से ही प्यार है...
सांई दर आप का बरकतों का भण्डार है,
तुझे तो मेरे सांई सभी से ही प्यार है,
तेरा  भक्त प्यासा है तेरे इस प्यार का,
तेरे दुलार का, तेरे दीदार का,
इस दर से कोई गया न निराश है,
मेरे दिल में भी इक यही आस है,
कैसा भी हूँ सांई मुझे अपनाओंगे तुम,
मुझे अपने हृदय से लगाओगे तुम,
ये दिल में आज ठाना है मैने,
तुझे देखे बिना नहीं जाना है मैने,
झोली भर के ही जाऊंगा मैं,
जिद्द ये मेरी है तुम्हे आना पङेगा,
मुझे अपने हृदय से लगाना पङेगा,
पापी हूँ, पतित हूँ, कुटिल हूँ चाहे,
पर भक्त हूँ तेरा ये मानना पङेगा,
पुकार ये आज तुझे सुननी पङेगी,
नहीं तो भक्त तुझसे लड़ पड़ेगा,
तूं मान या न मान, तुझे प्यार है मुझसे,
मैने जो पुकारा तुझे आना पड़ेगा,
आकर मुझे अपने हृदय से लगाना ही पङेगा

आज का साईं सन्देश  Cheesy
 
दानी में दानी महा,
राजा कर्ण समान |
साईं मुख अमृत झरे,
भक्त करें रस पान ||

चिन्ता बिलकुल ना करें,
होय मान अपमान |
निरभय हो भाषण करें,
भक्तन सभी समान ||

बाबा की कृपा हम सब पर बनी रहे |

ॐ साईं राम, श्री साईं राम, जय जय साईं राम!!!

« Last Edit: March 24, 2012, 11:53:45 PM by ShAivI soohnam » Logged

HELP EVER, HURT NEVER!!!  Cheesy

You can make the world a better place by simply making yourself a happier person.
If you see someone without a smile, give them one of yours. Here's one to get you started
  Cheesy
 
बाबा मुझे अपने ह्र्दय से लगा लो, मुझे अपने पास बुला लो।
ShAivI
Members
Member
*
Offline Offline

Posts: 3175

साईं अपने पवित्र चरणकमल ही हमारी एकमात्र शरण है!

« Reply #48 on: March 14, 2012, 08:42:31 PM »

ॐ साईं राम!!!

सांई प्रेम से भोग लगावें, जूठन मोहे मिल जा....

घर मेरा ऐसा बनाना सांई नाथ
जिसमें सारी उमर कट जाय

घर मेरा ऐसा बनाना सांई नाथ
जहां बनाऊँ कुटी मैं सांई
वहीं धाम तेरा बन जाए

तेरे चरण की धूल उठाऊँ
फिर दीवारो पे लेप लगाऊ

सांई जी दया करके
दरवाज़े पर श्रद्धा सबूरी लिखना

घर मेरा ऐसा बनाना सांई नाथ
जिसमें सारी उमर कट जाय
उस घर के अन्दर सांई
तेरा इक मन्दिर होवे

मन्दिर अन्दर मेरे सांई
तेरी सुन्दर मूरत होवे

मन भावों का हार बनाऊँ
तब इच्छा पूरी होवे

साँझ सवेरे उन भावों का
तुमको हार पहनाऊँ
घर मेरा ऐसा बनाना सांई नाथ
जिसमें सारी उमर कट जाय

भक्तिभाव से भरा हुआ
उस घर में परिवार होवे
श्यामा-तात्या हों संग में
और भगत म्हालसापति होवे
भक्तमंडली वहां विराजे
और लक्ष्मी बाई होवे
चारों पहर की होय आरती
नित-नित दर्शन होवे
घर मेरा ऐसा बनाना सांई नाथ
जिसमें सारी उमर कट जाय

गुरूवार के रोज़ वहां
सांई तेरा भंडारा होवे
हलुआ पूरी और खिचड़ी
भोग वहां लगता होवे
सांई के हाथों हांडी में
कुछ भोजन पकता होवे
सांई प्रेम से भोग लगावें
जूठन मोहे मिल जावे
घर मेरा ऐसा बनाना सांई नाथ
जिसमें सारी उमर कट जाय

चैत मास में नवमी के दिन
उर्स भरे मेला होवे
यशुदा नन्दन पालने झूलें
राम जन्म  सुन्दर होवे
सांई नाथ कि चले पालकी
मैं भी नाचूँ गाऊँ

घर मेरा ऐसा बनाना सांई नाथ
जिसमें सारी उमर कट जाय ||

आज का साईं सन्देश  Cheesy
 
फूलों में ख़ुशबू बसे,
ख़ुशबू पवन बहाय |
इसी तरह साईं प्रभो,
चन्दन से महकाय ||

मिलजुलकर सबसे रहें,
सुने ग़ज़ल अरु गान |
सदा समाधि में रहे,
भक्त करें गुणगान ||

आप सभी को साईं-वार की हार्दिक शुभ-कामनाएं
Happy Baba's Day

बाबा की कृपा हम सब पर बनी रहे
|

ॐ साईं राम, श्री साईं राम, जय जय साईं राम!!!

« Last Edit: March 24, 2012, 11:53:20 PM by ShAivI soohnam » Logged

HELP EVER, HURT NEVER!!!  Cheesy

You can make the world a better place by simply making yourself a happier person.
If you see someone without a smile, give them one of yours. Here's one to get you started
  Cheesy
 
बाबा मुझे अपने ह्र्दय से लगा लो, मुझे अपने पास बुला लो।
ShAivI
Members
Member
*
Offline Offline

Posts: 3175

साईं अपने पवित्र चरणकमल ही हमारी एकमात्र शरण है!

« Reply #49 on: March 15, 2012, 09:06:34 PM »

ॐ साईं राम!!!

आज मेरे मन के सांई ने मुझसे कहा -...

बंधन जहाँ के सब ही है झूठे
साईं से तेरा नाता न टूटे
बाबा के रंग में रंगते जाओ
साईं राम साईं राम रटते जाओ

यूँ तो साईं नाम उच्चारण,
संभव साईं कृपा से होवे
साईं नाम है कण कण में,
फिर कण कण साईं को कैसे उच्चारे
केवल साईं समर्पण ही,
प्रभु नाम की शक्ति उन्हीं से पायें
धन्य है वो, जिस प्राणी के मुख से,
साईं नाम सतुत रटवाये

आज मेरे मन के सांई ने मुझसे कहा -

जब दिल हो उदास
बस आँखें बंद कर लेना
और न हो कोई पास
तो खुद से तुम कह देना
बस आँखें बंद कर लेना
देखो तुम यूँ न रोना
अपनी प्यारी आँखें को
आंसू में न डुबोना
जब भी आये मेरी याद
बस आँखें बंद कर लेना
समझना मैं जानता हूँ तुम्हारा हाल
मैं नज़र नहीं आता पर होता हूँ
बिलकुल तेरे करीब तेरे ह्रदय में बसा सदा
तुम मुझे अपना दर्द बता देना
मत होना उदास
बस आँखें बंद कर लेना

आज का साईं सन्देश  Cheesy
 
जपे नाम 'अल्लाह' का,
हृदय बसें 'भगवान' |
दुनियाँ जब सोती रहे,
जागे सन्त महान ||

बाबा का अन्त:करण,
अजब निराला होय |
साईं तो शिर्डी बसें,
ज्ञान विश्व का होय ||

बाबा की कृपा हम सब पर बनी रहे
|

ॐ साईं राम, श्री साईं राम, जय जय साईं राम!!!

[/quote]
« Last Edit: March 24, 2012, 11:52:53 PM by ShAivI soohnam » Logged

HELP EVER, HURT NEVER!!!  Cheesy

You can make the world a better place by simply making yourself a happier person.
If you see someone without a smile, give them one of yours. Here's one to get you started
  Cheesy
 
बाबा मुझे अपने ह्र्दय से लगा लो, मुझे अपने पास बुला लो।
ShAivI
Members
Member
*
Offline Offline

Posts: 3175

साईं अपने पवित्र चरणकमल ही हमारी एकमात्र शरण है!

« Reply #50 on: March 17, 2012, 07:42:17 AM »

ॐ साईं राम!!!

हे साईं इक करिश्मा दिखा दे........

हे साईं इक करिश्मा दिखा दे
सब के दिलों में प्यार बसा दे,
नफरत का नामों निशा मिटा दे!
कोई किसी का दिल न दुखाएं
कोई किसी को न सताएं
हर कोई किसी के काम आए
न कोई रोए न तिलमिलाए
सिर्फ प्यार ही प्यार दिखाए
आँखों में न आँसू आए
केवल चहरे खिलखिलाएं
हे साईं ऐसा करिश्मा दिखा दे
सदा के लिए न सही, बस
इक दिन के लिए ही दिखा दे!!!........

आज का साईं सन्देश  Cheesy
 
बाबाजी मस्जिद रहें,
कभी चावड़ी जाय |
वायु सेवन के लिये,
बगिया में आ जाय ||

दया और करुणामयी,
बाबा सुख पहुंचाय |
शिर्डी पावन हो गई,
सद्गुरु साईं पाय ||

बाबा की कृपा हम सब पर बनी रहे
|

ॐ साईं राम, श्री साईं राम, जय जय साईं राम!!!

« Last Edit: March 24, 2012, 11:52:05 PM by ShAivI soohnam » Logged

HELP EVER, HURT NEVER!!!  Cheesy

You can make the world a better place by simply making yourself a happier person.
If you see someone without a smile, give them one of yours. Here's one to get you started
  Cheesy
 
बाबा मुझे अपने ह्र्दय से लगा लो, मुझे अपने पास बुला लो।
ShAivI
Members
Member
*
Offline Offline

Posts: 3175

साईं अपने पवित्र चरणकमल ही हमारी एकमात्र शरण है!

« Reply #51 on: March 17, 2012, 07:07:40 PM »

ॐ साईं राम!!!

कैसी सोच में डूबे हो क्यों घबराए हो आप....

कैसी सोच में डूबे हो क्यों घबराए हो आप
सुनो साईं के जाप से धुल जाते हैं पाप

सोचना तेरा काम नहीं तू काहे होत उदास
दुनिया भर की खुशियाँ देगी साईं की अरदास

श्रद्धा से जब नाम लो उसका मिले दिलों को चैन
उसकी लीला की खुशबू है सुख दुःख के दिन रैन

चलो चलें दरबार में सभी परिवार समेत
उसकी रहमत के बिना मोती भी हैं रेत

सब कुछ उसके हाथ में है इस बात को तू न भूल
उसके एक इशारे से काँटे बनते हैं फूल

देख रहा है दूर खड़ा वो कठपुतली का नाच
वो चाहे तो पलभर में बरखा को कर दे आंच

मधुर तान दरबार की बस है असली संगीत
जितनी जल्दी हो सके तू बन जा उसका मीत

आज का साईं सन्देश  Cheesy
 
शिर्डी में सब ही बसें,
निर्धन और धनवान |
साईं के दरबार में,
सब पावें सम्मान ||

जीव,जंतु,जन धन्य हैं,
शिर्डी जन्म लिवाय |
साईं चरनन धूरि जब,
मस्तक पर लग जाय ||

बाबा की कृपा हम सब पर बनी रहे
|

ॐ साईं राम, श्री साईं राम, जय जय साईं राम!!!

« Last Edit: March 24, 2012, 11:51:16 PM by ShAivI soohnam » Logged

HELP EVER, HURT NEVER!!!  Cheesy

You can make the world a better place by simply making yourself a happier person.
If you see someone without a smile, give them one of yours. Here's one to get you started
  Cheesy
 
बाबा मुझे अपने ह्र्दय से लगा लो, मुझे अपने पास बुला लो।
ShAivI
Members
Member
*
Offline Offline

Posts: 3175

साईं अपने पवित्र चरणकमल ही हमारी एकमात्र शरण है!

« Reply #52 on: March 18, 2012, 03:52:17 PM »

ॐ साईं राम!!!

कष्टों की काली छाया दुखदायी है, जीवन में घोर उदासी लायी है ....

सदगुरू साईं नाथ महाराज की जय

कष्टों की काली छाया दुखदायी है, जीवन में घोर उदासी लायी है l
संकट को टालो साईं दुहाई है, तेरे सिवा न कोई सहाई है l
मेरे मन तेरी मूरत समाई है, हर पल हर शन महिमा गायी है l
घर मेरे कष्टों की आंधी आई है,आपने क्यूँ मेरी सुध भुलाई है l

तुम भोले नाथ हो दया निधान हो,तुम हनुमान हो तुम बलवान हो l
तुम्ही राम और श्याम हो,सारे जग त में तुम सबसे महान हो l
तुम्ही महाकाली तुम्ही माँ शारदे,करता हूँ प्रार्थना भव से तार दे l
तुम्ही मोहमद हो गरीब नवाज़ हो,नानक की बानी में ईसा के साथ हो l
तुम्ही दिगम्बर तुम्ही कबीर हो,हो बुध तुम्ही और महावीर हो l
सारे जगत का तुम्ही आधार हो,निराकार भी और साकार हो l

करता हूँ वंदना प्रेम विशवास से,सुनो साईं अल्लाह के वास्ते l
अधरों पे मेरे नहीं मुस्कान है,घर मेरा बनने लगा शमशान है l
रहम नज़र करो उज्ढ़े वीरान पे,जिंदगी संवरेगी एक वरदान से l
पापों की धुप से तन लगा हारने,आपका यह दास लगा पुकारने l
आपने सदा ही लाज बचाई है,देर न हो जाये मन शंकाई है l
धीरे-धीरे धीरज ही खोता है,मन में बसा विशवास ही रोता है l
मेरी कल्पना साकार कर दो,सूनी जिंदगी में रंग भर दो l

ढोते-ढोते पापों का भार जिंदगी से,मैं गया हार जिंदगी से l
नाथ अवगुण अब तो बिसारो,कष्टों की लहर से आके उबारो l
करता हूँ पाप मैं पापों की खान हूँ,ज्ञानी तुम ज्ञानेश्वर मैं अज्ञान हूँ l
करता हूँ पग-पग पर पापों की भूल मैं,तार दो जीवन ये चरणों की धूल से l
तुमने ऊजरा हुआ घर बसाया,पानी से दीपक भी तुमने जलाया l
तुमने ही शिरडी को धाम बनाया,छोटे से गाँव में स्वर्ग सजाया l
कष्ट पाप श्राप उतारो,प्रेम दया दृष्टि से निहारो l

आपका दास हूँ ऐसे न टालिए,गिरने लगा हूँ साईं संभालिये l
साईजी बालक मैं अनाथ हूँ,तेरे भरोसे रहता दिन रात हूँ l
जैसा भी हूँ , हूँ तो आपका,कीजे निवारण मेरे संताप का l
तू है सवेरा और मैं रात हूँ,मेल नहीं कोई फिर भी साथ हूँ l
साईं मुझसे मुख न मोड़ो,बीच मझधार अकेला न छोड़ो l
आपके चरणों में बसे प्राण है,तेरे वचन मेरे गुरु समान है l
आपकी राहों पे चलता दास है,ख़ुशी नहीं कोई जीवन उदास है l
आंसू की धारा में डूबता किनारा,जिंदगी में दर्द , नहीं गुज़ारा l

लगाया चमन तो फूल खिलायो,फूल खिले है तो खुशबू भी लायो l
कर दो इशारा तो बात बन जाये,जो किस्मत में नहीं वो मिल जाये l
बीता ज़माना यह गाके फ़साना,सरहदे ज़िन्दगी मौत तराना l
देर तो हो गयी है अंधेर ना हो,फ़िक्र मिले लकिन फरेब ना हो l
देके टालो या दामन बचा लो,हिलने लगी रहनुमाई संभालो l
तेरे दम पे अल्लाह की शान है,सूफी संतो का ये बयान है l

गरीबों की झोली में भर दो खजाना,ज़माने के वली करो ना बहाना l
दर के भिखारी है मोहताज है हम,शंहंशाये आलम करो कुछ करम l
तेरे खजाने में अल्लाह की रहमत,तुम सदगुरू साईं हो समरथ l
आये हो धरती पे देने सहारा,करने लगे क्यूँ हमसे किनारा l
जब तक ये ब्रह्मांड रहेगा,साईं तेरा नाम रहेगा l
चाँद सितारे तुम्हे पुकारेंगे,जन्मोजनम हम रास्ता निहारेंगे l
आत्मा बदलेगी चोले हज़ार,हम मिलते रहेंगे बारम्बार l
आपके कदमो में बैठे रहेंगे,दुखड़े दिल के कहते रहेंगे l

आपकी मर्जी है दो या ना दो,हम तो कहेंगे दामन ही भर दो l
तुम हो दाता हम है भिखारी,सुनते नहीं क्यूँ अर्ज़ हमारी l
अच्छा चलो एक बात बता दो,क्या नहीं तुम्हारे पास बता दो l
जो नहीं देना है इनकार कर दो, ख़तम ये आपस की तकरार कर दो l
लौट के खाली चला जायूँगा,फिर भी गुण तेरे गायूँगा l
जब तक काया है तब तक माया है,इसी में दुखो का मूल समाया है l
सब कुछ जान के अनजान हूँ मैं,अल्लाह की तू शान तेरी शान हूँ मैं l
तेरा करम सदा सब पे रहेगा,ये चक्र युग-युग चलता रहेगा l

जो प्राणी गायेगा साईं तेरा नाम,उसको मुक्ति मिले पहुंचे परम धाम l
ये मंत्र जो प्राणी नित दिन गायेंगे,राहू , केतु , शनि निकट ना आयेंगे l
टाल जायेंगे संकट सारे,घर में वास करें सुख सारे l
जो श्रधा से करेगा पठन,उस पर देव सभी हो प्रस्सन l
रोग समूल नष्ट हो जायेंगे,कष्ट निवारण मंत्र जो गायेंगे l
चिंता हरेगा निवारण जाप,पल में दूर हो सब पाप l
जो ये पुस्तक नित दिन बांचे,श्री लक्ष्मीजी घर उसके सदा विराजे l
ज्ञान , बुधि प्राणी वो पायेगा,कष्ट निवारण मंत्र जो धयायेगा l
ये मंत्र भक्तों कमाल करेगा,आई जो अनहोनी तो टाल देगा l
भूत-प्रेत भी रहेंगे दूर ,इस मंत्र में साईं शक्ति भरपूर l
जपते रहे जो मंत्र अगर,जादू-टोना भी हो बेअसर l

इस मंत्र में सब गुण समाये,ना हो भरोसा तो आजमाए l
ये मंत्र साईं वचन ही जानो,सवयं अमल कर सत्य पहचानो l
संशय ना लाना विशवास जगाना,ये मंत्र सुखों का है खज़ाना l
इस पुस्तक में साईं का वास,जय साईं श्री साईं जय जय साईं

आज का साईं सन्देश  Cheesy
 
दानी में दानी महा,
राजा कर्ण समान |
साईं मुख अमृत झरे,
भक्त करें रस पान ||

चिन्ता बिलकुल ना करें,
होय मान अपमान |
निरभय हो भाषण करें,
भक्तन सभी समान ||

बाबा की कृपा हम सब पर बनी रहे
|

ॐ साईं राम, श्री साईं राम, जय जय साईं राम!!!

« Last Edit: March 24, 2012, 11:50:43 PM by ShAivI soohnam » Logged

HELP EVER, HURT NEVER!!!  Cheesy

You can make the world a better place by simply making yourself a happier person.
If you see someone without a smile, give them one of yours. Here's one to get you started
  Cheesy
 
बाबा मुझे अपने ह्र्दय से लगा लो, मुझे अपने पास बुला लो।
ShAivI
Members
Member
*
Offline Offline

Posts: 3175

साईं अपने पवित्र चरणकमल ही हमारी एकमात्र शरण है!

« Reply #53 on: March 23, 2012, 11:22:16 PM »

ॐ साईं राम!!!

साईं तुम्हे मेरा शाष्टांग प्रणाम | ....

सदगुरू साईं नाथ महाराज की जय

साईं तुम्हे मेरा शाष्टांग प्रणाम ||

करते हो तुम सबका कल्याण,
द्वार पे तेरे जो भी आए खाली हाथ नही जाए,
बनाते हो तुम सबके बिगडे काम,
साईं तुम्हे मेरा शाष्टांग प्रणाम ||

अपने मन मन्दिर में जिसने तुम्हे बैठाया,
उन सभी को तुमने गले लगाया,
कर दिया उनका कल्याण साईं,
साईं तुम्हे मेरा शाष्टांग प्रणाम ||

तुम हो दीन दुखियों के सहाई,
सबकी पीड़ा तुमने अपनाई,
सबकी बिगड़ी तुने ही बनाई,
साईं तुम्हे मेरा शाष्टांग प्रणाम ||

पनाह दे दो हमे भी अपनी शरण में,
जीवन भर रहेंगे तुम्हारी चरण में,
देखकर तुम्हे हम जी लेंगे,
साईं तुम्हे मेरा शाष्टांग प्रणाम ||

कुविचारों को हमारे आप,
मिटा दो अपने आप,
बुरे पथ से हम बचे,
सच्चाई के पथ पर हम चले,
ऐसा कर दो हमारा कल्याण,
साईं तुम्हे मेरा शाष्टांग प्रणाम ||

आज का साईं सन्देश  Cheesy
 
ईश्वर के ही रूप हैं,
सन्तन सभी महान ।
प्रगट होय कारज करें,
अवतारी भगवान ।।

तुकाराम व नामदेव,
संत तिवरतीनाथ ।
ज्ञानदेव नरसी हुए,
रामदास, एकनाथ ।।

बाबा की कृपा हम सब पर बनी रहे
|

ॐ साईं राम, श्री साईं राम, जय जय साईं राम!!!

Logged

HELP EVER, HURT NEVER!!!  Cheesy

You can make the world a better place by simply making yourself a happier person.
If you see someone without a smile, give them one of yours. Here's one to get you started
  Cheesy
 
बाबा मुझे अपने ह्र्दय से लगा लो, मुझे अपने पास बुला लो।
ShAivI
Members
Member
*
Offline Offline

Posts: 3175

साईं अपने पवित्र चरणकमल ही हमारी एकमात्र शरण है!

« Reply #54 on: March 24, 2012, 11:49:09 PM »

ॐ साईं राम!!!

ऐसी सुबह न आए न आए ऐसी शाम

ऐसी सुबह न आए न आए ऐसी शाम
जिस दिन जुबान पे मेरी आए न साई का नाम

मन मन्दिर में वास है तेरा , तेरी छवि बसाई,
प्यासी आत्मा बनके जोगी तेरे शरण में आया
तेरे ही चरणों में पाया मैंने यह विश्राम
ऐसी सुबह न आए न आए ऐसी शाम
जिस दिन जुबान पे मेरी आए न तेरा नाम

तेरी खोज में न जाने कितने युग मेरे बीते,
अंत में काम क्रोध सब हiरे वो बोले तुम जीते
मुक्त किया प्रभु तुने मुझको, है शत शत प्रणाम
ऐसी सुबह न आए न आए ऐसी शाम
जिस दिन जुबान पे मेरी आए न तेरा नाम

सर्व्कला संपन तुम्ही ही हो, औ मेरे परमेश्वर
दर्शन देकर धन्य करो अब त्रिलोक्येश्वर
भवसागर से पार हो जायु लेकर तेरा नाम
ऐसी सुबह न आए न आए ऐसी शाम
जिस दिन जुबान पर मेरी आए न तेरा नाम......
साई राम ... साईं राम ...साईं राम

आज का साईं सन्देश  Cheesy
 
"शास्त्रों के सत्य को अनुभव करने के लिए
विचार-विमर्श करने की शक्ति और मन की कल्पना-शक्ति
(प्रतिभा) आवश्यक हैं I लेकिन ज्ञान तभी प्राप्त होता है,
जब इस संसार की माया का इंद्रजाल नष्ट होता है,
उसके बिना यह असंभव है" I 

बाबा की कृपा हम सब पर बनी रहे
|

ॐ साईं राम, श्री साईं राम, जय जय साईं राम!!!

Logged

HELP EVER, HURT NEVER!!!  Cheesy

You can make the world a better place by simply making yourself a happier person.
If you see someone without a smile, give them one of yours. Here's one to get you started
  Cheesy
 
बाबा मुझे अपने ह्र्दय से लगा लो, मुझे अपने पास बुला लो।
ShAivI
Members
Member
*
Offline Offline

Posts: 3175

साईं अपने पवित्र चरणकमल ही हमारी एकमात्र शरण है!

« Reply #55 on: March 26, 2012, 11:12:26 PM »

ॐ साईं राम!!!

तू है मेरे जीने का सहारा.......

तू है मेरे जीने का सहारा,
मेरे शिर्डी वाले साईं बाबा,
बिन तेरे जीवन ऐसा लगे,
जैसे हो कोई गम का मारा,

ओ शिर्डी के राजा,
ओ मेरे साईं बाबा,

तेरे लिए ही खुलती मेरी आंखे,
तेरी लिए ही है रोती,
तेरे लिए ही मेरे साईं,
रूह है मेरी तड़पती,
आकर अब तो मुझको साईं,
तू थोडा हस्सा जा,

ओ शिर्डी राजा,
ओ मेरे साईं बाबा,

बिन तेरे न कुछ अच्छा लगे,
मुझको मेरे साईं,
तू तो है साईं जी मेरा गुसाई,
तुजो मेरे पास है तो,
फिर नहीं किसी क़ि आशा,

ओ शिर्डी के राजा,
ओ मेरे साईं बाबा,

जुडी है मेरी सांसे,
तुमसे ही मेरे साईं,
तुम तो मेरा रब हो,
तुम ही हो मेरी माई,
झूटे दुनिया के जाल से,
तू मुझे बचा जा,

ओ शिर्डी के राजा,
ओ मेरे साईं बाबा,

सुन लो मेरी विनती साईं,
अबतो दरश दिखा दो,
प्यार भरा आचल बाबा,
मुझपर भी लहरा दो,
अपनी करुना आज तू,
मुझपर भी बरसा जा,

ओ शिर्डी के राजा,
ओ मेरे साईं बाबा |
 
|| श्री सच्चीदानंद समर्थ सदगुरू सांईनाथ महाराज की जय ||

आज का साईं सन्देश  Cheesy
 
"सच्चे दिल से जो हो फ़रियाद तो,
दुनिया की हर एक चीज मिल जाती,
जिस पर साईं की रहमत जो जाय,
उसे काँटों में भी ख़ुशी मिल जाती !" I 

बाबा की कृपा हम सब पर बनी रहे
|

ॐ साईं राम, श्री साईं राम, जय जय साईं राम!!!

Logged

HELP EVER, HURT NEVER!!!  Cheesy

You can make the world a better place by simply making yourself a happier person.
If you see someone without a smile, give them one of yours. Here's one to get you started
  Cheesy
 
बाबा मुझे अपने ह्र्दय से लगा लो, मुझे अपने पास बुला लो।
ShAivI
Members
Member
*
Offline Offline

Posts: 3175

साईं अपने पवित्र चरणकमल ही हमारी एकमात्र शरण है!

« Reply #56 on: April 01, 2012, 08:43:04 PM »

ॐ साईं राम!!!

मेरे बाबा सुन लो, मन की पुकार को.......

मेरे बाबा सुन लो, मन की पुकार को।
शरण अपनी ले लो, ठुकरा दूँगा संसार को।
शरण अपनी ले लो, ठुकरा दूँगा संसार को

ठुकराया है दुनिया ने, देकर खूब भरोसा
अब न खाने वाला, इस दुनिया से धोखा
करो कृपा न भूलूँ मैं, तेरे इस उपकार को।
शरण अपनी ले लो, ठुकरा दूँगा संसार को।

जीवन बन गया बाबा , सचमुच एक पहेली
जाने कब सुलझेगी, मेरे जीवन की पहेली
राह दिखाना भोले, अपने भक्त लाचार को।
शरण अपनी ले लो, ठुकरा दूँगा संसार को।

तेरे सिवा न कोई है, जिसको कहूँ मैं अपना
लगता होगा पूरा न , जो भी देखा है सपना
तुम्ही जानो कैसे, मिलेगा चैन बेकरार को।
शरण अपनी ले लो, ठुकरा दूँगा संसार को।

|| श्री सच्चीदानंद समर्थ सदगुरू सांईनाथ महाराज की जय ||

आज का साईं सन्देश  Cheesy
 
"ध्यान धारणा योग तप,
बहुत कठिन है राह ।
भक्ति बाबा साईं की,
साईं चरित अथाह ।।
गौ बछड़े के प्रेम को,
जाने सकल जहान ।
सद्गुरु अपने शिष्य को,
प्रेम करें तस मान ।। !" I 

बाबा की कृपा हम सब पर बनी रहे
|

ॐ साईं राम, श्री साईं राम, जय जय साईं राम!!!

Logged

HELP EVER, HURT NEVER!!!  Cheesy

You can make the world a better place by simply making yourself a happier person.
If you see someone without a smile, give them one of yours. Here's one to get you started
  Cheesy
 
बाबा मुझे अपने ह्र्दय से लगा लो, मुझे अपने पास बुला लो।
ShAivI
Members
Member
*
Offline Offline

Posts: 3175

साईं अपने पवित्र चरणकमल ही हमारी एकमात्र शरण है!

« Reply #57 on: April 19, 2012, 05:27:02 PM »

ॐ साईं राम!!!

बाबा आप ही मेरे माता पिता हो ......

बाबा आप ही मेरे माता पिता हो ,
आप ही मेरे भाई बेहेन,
सब रिश्ते हैं झूटे यहाँ ,
कोई नहीं मेरा सहाई ,
न इच्छा है माया क़ि बाबा ,
और न ही रिश्ते नातों क़ि ,
सब रिश्ते है झूटे यहाँ ,
माया साथ न जाने क़ि,
बाबा आप सब कुछ जानते ,
करते सबका पालन पोषण ,
फिर क्यों इस झूटी दुनिया में,
मुझको आपने छोड़ दिया ,
कब आएगा वो दिन बाबा,
जब लेजाओगे अपने साथ ,
कब आएगा वो दिन बाबा,
जब करुँगी सेवा आपकी दिन रात ,
आप जैसा गुरु पा कर बाबा,
उद्धार मेरा हो गया ,
इस जीवन का मेरे बाबा,
लक्ष्य पूरा हो गया,
बाबा कृपा आपनी बस इतनी रखना,
हाथ आपका सदा इस बेटी के सिर पर रहे,
ना कभी भटकूँ में बाबा,
राह सही मिलती रहे!

बाबा की कृपा हम सब पर बनी रहे!

|| श्री सच्चीदानंद समर्थ सदगुरू सांईनाथ महाराज की जय ||

ॐ साईं राम, श्री साईं राम, जय जय साईं राम!!!

« Last Edit: April 19, 2012, 09:04:03 PM by ShAivI soohnam » Logged

HELP EVER, HURT NEVER!!!  Cheesy

You can make the world a better place by simply making yourself a happier person.
If you see someone without a smile, give them one of yours. Here's one to get you started
  Cheesy
 
बाबा मुझे अपने ह्र्दय से लगा लो, मुझे अपने पास बुला लो।
ShAivI
Members
Member
*
Offline Offline

Posts: 3175

साईं अपने पवित्र चरणकमल ही हमारी एकमात्र शरण है!

« Reply #58 on: April 25, 2012, 08:27:57 PM »

ॐ साईं राम!!!

जीवन में गुरु चाहिए, ......

जीवन में गुरु चाहिए,
गुरु है मेरे साईं,
साईं ही मेरे भगवान,
साईं ही मेरे बेहेन भाई,
गुरु दिखाते राह सही,
भटकने से बचाते है,
कैसे जीवन सफल बनाये,
ये हमे समझते है,
बाबा ने शिक्षा दी है हमको,
जरुरत मंद क़ि मदद करो,
देखो हर प्राणी में मुझको,
दर्शन मेरे सब में करो,
साईं वार जब आता है,
दिल में खुशियाँ लाता है,
वो दिन मेरा ना जाने क्यों,
खुशियों से भर जाता है,
भजन बाबा के सुनकर,
मन शांत हो जाता है,
चंचल मन ना भटकता इधर - उधर,
साईं चरणों में लग जाता है,
साईं सत्चरित्र के पढने से,
आत्मा शुद्ध हो जाती है,
कैसे जीवन हम बिताये,
ये हमे समझाती है,
करोगे पाठ जो तुम भी,
साईं सत्चरित्र का,
जीवन सफल बनाओगे,
अपनी आत्मा को तुम भी शुद्ध बनाओगे,

बाबा की कृपा हम सब पर बनी रहे!

|| श्री सच्चीदानंद समर्थ सदगुरू सांईनाथ महाराज की जय ||

आप सभी को साईं-वार क़ि हार्दिक शुभकामनाएं !

ॐ साईं राम, श्री साईं राम, जय जय साईं राम!!!

Logged

HELP EVER, HURT NEVER!!!  Cheesy

You can make the world a better place by simply making yourself a happier person.
If you see someone without a smile, give them one of yours. Here's one to get you started
  Cheesy
 
बाबा मुझे अपने ह्र्दय से लगा लो, मुझे अपने पास बुला लो।
PiyaGolu
Members
Member
*
Offline Offline

Posts: 6744

ੴ ਸਤਿ ਨਾਮੁ

« Reply #59 on: May 10, 2012, 02:54:30 AM »

ॐ साईं राम!!!

साईं अरदास

सदा  सदा  साईं  पिता  मन  में  करो  निवास,
सच्चे  ह्रदय  से  करूँ  ये  तुमसे  ये  अरदास,
कारण कर्ता आप  हो  सब  कुछ  तुम्हारी  दात,
साईं  भरोसे  मैं  रहूँ  तुम  हो  पिता  और  मात,
विषयों  में  लीन  हूँ  पापों  का  नहीं  अंत,
फिर  भी  तेरा  हूँ  रख  लेयो  भगवंत,
राख  लेयो  हे  राखनहारे  साईं  गरीब  नवाज़,
तुझ  बिन  तेरे  बाल  के  कौन  सवारे  काज,
दया  करो  दया  करो  दया  करो  मेरे  साईं,
तुझ  बिन  कौन  है  बाबा  इस  जग माहि,
मैं  तो  कुछ  भी  हूँ  नहीं  सब  कुछ  तुम  हो  नाथ,
बच्चे  के  सर्वस्व  प्रभु  सदा  रहो  मेरे  साथ,

|| श्री साईंनाथ  महाराज  की  जय ||

|| आप सभी को साईं-वार क़ि हार्दिक शुभकामनाएं !

-: आज का साईं सन्देश :-

अन्तस से चाहो मुझे,
लीला सुनता होय ।
परमानंदी वह बने,
 चिर संतोषी होय ।।

भाव अनन्या भक्त जो,
मेरे में चित ले ।
सुमिरन कर ले ध्यान से,
वह मुक्ति पा जाय ।।

ॐ साईं राम, श्री साईं राम, जय जय साईं राम!!!
« Last Edit: May 10, 2012, 03:02:24 AM by PiyaGolu » Logged

"नानक नाम चढदी कला, तेरे पहाणे सर्वद दा भला "
Pages: 1 2 3 [4] 5   Go Up
  Print  
 
Jump to:  

SATHYA SAI BABA FORUM SPIRITUAL PHOTO GALLERY SAI BABA
SAMARPAN - A SAI BABA MAGAZINE SPIRITUAL INDIA SAI BABA QUESTIONS & ANSWER
SAI BABA DESKMATE DOWNLOAD SHIRDI 360 VIEW SAI SATCHARITRA HINDI AUDIO

Listen Sai Baba Radio: